Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर जिले के, मुसरीघरारी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत परहेता में, नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा मानक की अवहेलना कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जारहा है. लोगों ने इसकी जाँच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है.
Anil shriwastav
समस्तीपुर जिले के, मुसरीघरारी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत परहेता में, नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा मानक की अवहेलना कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जारहा है. लोगों ने इसकी जाँच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है.
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर जिले के, मुसरीघरारी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत परहेता में, नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार द्वारा मानक की अवहेलना कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जारहा है. लोगों ने इसकी जाँच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है.1
- 🎤 कैमरा ऑन... नमस्कार दोस्तों! हर हर महादेव! 🙏🔱 मैं हूँ Allu Alok। आप देख रहे हैं मेरा News Blog। मैं एक Facebook Digital Creator, Social Worker, Artist, Actor और Cricketer हूँ। दोस्तों, पिछले हफ्ते मैंने अपने क्षेत्र की सड़क पर जलजमाव, स्ट्रीट लाइट और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को आप सबके सामने रखा था। आज उसी जगह से मैं आपको ग्राउंड रिपोर्ट दिखा रहा हूँ। 🎤 कैमरा ऑन... नमस्कार दोस्तों! हर हर महादेव! 🙏🔱 मैं हूँ Allu Alok। आप देख रहे हैं मेरा News Blog। मैं एक Facebook Digital Creator, Social Worker, Artist, Actor और Cricketer हूँ। दोस्तों, पिछले हफ्ते मैंने अपने क्षेत्र की सड़क पर जलजमाव, स्ट्रीट लाइट और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को आप सबके सामने रखा था। आज उसी जगह से मैं आपको ग्राउंड रिपोर्ट दिखा रहा हूँ। सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ पर काम शुरू हो चुका है। इससे यह संदेश मिलता है कि जब जनता अपनी बात जिम्मेदारी से उठाती है और प्रशासन तक सही तरीके से पहुँचती है, तो समाधान भी निकलता है। मैं इस पहल के लिए हमारे क्षेत्र के मुखिया प्रभात परसून जी, विधायक अजय कुमार जी, और राज्य सरकार का धन्यवाद करता हूँ। उम्मीद है कि आने वाले समय में गाँव के हर वार्ड तक विकास कार्य तेज़ी से पहुँचेंगे और लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा। दोस्तों, मैं आप सबसे भी एक अपील करना चाहता हूँ। अगर आपके गाँव या मोहल्ले में कोई समस्या है, तो सिर्फ़ सोशल मीडिया पर शिकायत करने तक सीमित मत रहिए। सबसे पहले अपने वार्ड सदस्य को जानकारी दीजिए। वार्ड सदस्य, मुखिया और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जब सही योजना और अनुमान तैयार होता है, तभी विकास कार्य आगे बढ़ते हैं। याद रखिए, विकास तभी संभव है जब जनता और प्रशासन मिलकर काम करें। साथ ही, आइए एक संकल्प लें— अपने गाँव और मोहल्ले को साफ़ रखें, अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ, पशु-पक्षियों की रक्षा करें और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करें। यही एक जागरूक नागरिक की पहचान है। अगर आपको मेरी यह ग्राउंड रिपोर्ट पसंद आई हो, तो वीडियो को Like करें, Share करें और ऐसे ही विकास और जनहित से जुड़ी ख़बरों के लिए हमारे पेज को Follow करना न भूलें। मैं हूँ Allu Alok। मिलते हैं अगली ग्राउंड रिपोर्ट में। हर हर महादेव! 🔱 जय शिव शंभू! 🇮🇳🙏1
- समस्तीपुर जंक्शन का एक सुंदर सा और अच्छा सा एक शायरी vlog रेल की सीटी, मु सा ָ रט ֏ की ַ׆֧ाֵ ,ּाֳט ֏ से ֺरा ו׆ समस्तीपु र जंक्शन का ׆र ֜क ֲ᭰ाֵױकט ֕म֏ ֩ल की ֠र ֵकलֱा ו׆ ,कטֵַ֒ ֕ט ֏ से मलֵे ֱ֓ा ו׆, ּ׆ी ֏ से ׆र सָ र ֜क ֵ֕ ֖᭦मीֳ ֤֩ाֱा ױו׆1
- चेरिया बरियारपुर थाना के समीप एस एच 55 पर जल जमाव राहगीर परेशान जिम्मेदार बेखबर1
- मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में भावुक विदाई, सेवानिवृत्त डीआईजी रविंद्र भगत को जवानों ने अनोखे अंदाज़ में किया सम्मानित1
- मोहिउद्दीन नगर बाजार में 10 लाख की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन मोहिउद्दीन नगर बाजार में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया। उद्घाटन के साथ ही शौचालय को आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। बताया गया कि पिछले लगभग तीन दशकों से बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी करने आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को देखते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण कराया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मोहिउद्दीन नगर बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। सार्वजनिक शौचालय के शुरू होने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शौचालय की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी मातृदेवी एनजीओ को सौंपी गई है, ताकि यह सुविधा लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित होती रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उद्घाटन समारोह में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह 'गुल्लू', लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश चौधरी, सूरज चौधरी, पूर्व प्रमुख कृष्णा चौधरी, जितेंद्र ठाकुर, लालबाबू पासवान, अनिल पासवान, प्रकाश साह, विकास सहनी, बैजू राय, पवन सिंह, भाई रणधीर, पंकज साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शौचालय के उद्घाटन से स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं ने खुशी जताते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस सुविधा के शुरू होने से बाजार आने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के वाया नदी में डूबने से मौ......? जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत स्थित अंदौर गांव के समीप वाया नदी स्नान के दौरान गहरी पानी में जाने से मौत हो गई। मृतक युवक का पहचान बेगूसराय बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी 2 पंचायत के वार्ड संख्या 15 के शिबू टोल निवासी बिपिन कुमार राय, के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में कि गई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे, जो अपने कई साथियों के साथ क्षेत्र के भ्रमण के लिए निकले थे, जो पटोरी के रास्ते मदुदाबाद के ओर जा रहा था इसी दौरान अंदौर गांव के समीप वाया नदी में सभी साथी के साथ स्नान करने के क्रम में मृतक प्रिंस कुमार गहरी पानी में चला गया जिस कारण उक्त युवक को डुब जाने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद उक्त शव को नदी से निकला गया , मौके पर मौजूद मृतक के साथियों ने शव को लेकर स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच करते हुए मृत्यु घोषित कर दिया । जिसे लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के सूचना पर पहुंचे अपने पुलिस बल के साथ स्थानीय थाना अध्यक्ष सचिन कुमार अपर थाना अध्यक्ष अनु कुमारी ने घटना के बारे में वास्तविकता जानकारी प्राप्त करते हुए पोस्टमार्टम की तैयारी को लेकर पंचनामा की प्रक्रिया में जुट चुकी है।1
- मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन कोर्ट वारंटी व एक कुर्की वारंटी गिरफ्तार चार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, कानूनी प्रक्रिया के बाद भेजे गए जेल समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन कोर्ट वारंटी एवं एक कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में टांरा जोड़ निवासी अशरफी राय (80), सीताराम राय (40), श्रीराम राय (40) तथा सरहद गैरों निवासी कुर्की वारंटी मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1