पलिया में अटकी आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती, न सूची चस्पा न बांटे गए नियुक्ति पत्र, नियुक्ति पत्र देने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप जनपद लखीमपुर-खीरी के अन्य ब्लॉकों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन पलिया ब्लॉक में अभी तक न तो चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की गई है और न ही किसी को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस देरी से चयनित सहायिकाएं खासी परेशान हैं और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पलिया में नियुक्ति पत्र वितरण के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने की चर्चा भी सामने आ रही है, जिससे अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में जब बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गीता देवी से जानकारी ली गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सीडीपीओ गीता देवी ने बताया कि पलिया ब्लॉक को अब तक न तो चयन सूची प्राप्त हुई है और न ही नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि सूची और नियुक्ति पत्र प्राप्त होते, तो उन्हें रोकने का कोई औचित्य नहीं है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उनके आरोप पूरी तरह निराधार हैं। इधर, चयनित अभ्यर्थियों ने शीघ्र सूची चस्पा कर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण की मांग की है, ताकि उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त हो सके।
पलिया में अटकी आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती, न सूची चस्पा न बांटे गए नियुक्ति पत्र, नियुक्ति पत्र देने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप जनपद लखीमपुर-खीरी के अन्य ब्लॉकों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन पलिया ब्लॉक में अभी तक न तो चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की गई है और न ही किसी को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस देरी से चयनित सहायिकाएं खासी परेशान हैं और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पलिया में नियुक्ति पत्र वितरण के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने की चर्चा भी सामने आ रही है, जिससे अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में जब बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गीता देवी से जानकारी ली गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सीडीपीओ गीता देवी ने बताया कि पलिया ब्लॉक को अब तक न तो चयन सूची प्राप्त हुई है और न ही नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि सूची और नियुक्ति पत्र प्राप्त होते, तो उन्हें रोकने का कोई औचित्य नहीं है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उनके आरोप पूरी तरह निराधार हैं। इधर, चयनित अभ्यर्थियों ने शीघ्र सूची चस्पा कर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण की मांग की है, ताकि उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त हो सके।
- जनपद लखीमपुर-खीरी के अन्य ब्लॉकों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन पलिया ब्लॉक में अभी तक न तो चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा की गई है और न ही किसी को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इस देरी से चयनित सहायिकाएं खासी परेशान हैं और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पलिया में नियुक्ति पत्र वितरण के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने की चर्चा भी सामने आ रही है, जिससे अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में जब बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गीता देवी से जानकारी ली गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सीडीपीओ गीता देवी ने बताया कि पलिया ब्लॉक को अब तक न तो चयन सूची प्राप्त हुई है और न ही नियुक्ति पत्र मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि सूची और नियुक्ति पत्र प्राप्त होते, तो उन्हें रोकने का कोई औचित्य नहीं है। जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उनके आरोप पूरी तरह निराधार हैं। इधर, चयनित अभ्यर्थियों ने शीघ्र सूची चस्पा कर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति पत्र वितरण की मांग की है, ताकि उनकी लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त हो सके।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में भीषण आग लगने से दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों के लिए भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए2
- लखीमपुर-खीरी। शहर के खीरी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक धू-धू कर जल रही है और आसपास लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- *स्लग-इटावा डिप्टी सीएमओ ने तेज रफ्तार चलाते हुए कार से मारी बाइक सवार सपेरे को टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत* ...... इटावा सपेरे के परिजनों ने डिप्टी सीएमओ के निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल में जाकर किया हंगामा, परिजनों की मांग पर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, ...... मृतक अपनी बहिन को अस्पताल में देखने जा रहा था, तेज रफ्तार कार चला रहे डिप्टी सीएमओ की टक्कर से हुई मौत,इटावा के स्वास्थ्य विभाग में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र यादव की तेज रफ्तार कार ने सामने से ओवरटेक करते हुए बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया, जैसे ही उसको जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत इटावा बरेली हाईवे पर उदयपुर के समीप यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के अंतर्गत नगला ढूंढे का रहने वाला है उसका नाम भोपनाथ उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु हो गई, भोपनाथ अपनी इलाज करवा रही बीमार बहन को देखने के लिए जा रहा था, तभी उदयपुर गांव के समीप तेज रफ्तार आ रही अल्टो कार जिसको डॉक्टर सत्येंद्र यादव चला रहे थे उन्होंने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई, इस हादसे के बाद डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने अपने आप को बचाव के लिए घायल दिखाते हुए एक निजी अस्पताल में सिर में चोट लगने की बात कही। मृतक भोपनाथ के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, परिजनों ने सब को ले जाकर डिप्टी सीएम को डॉक्टर सत्येंद्र यादव की निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल में पहुंचकर हंगामा किया जहां पुलिस में समझाकर वापस भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम को के खिलाफ पीस की धारा 281 और 106 (1) के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया है। मृतक भोपनाथ का भतीजा रामूनाथ ने बताया कि बीमार बहिन को देखने जा रहे थे, डिप्टी सीएमओ सतेंद्र यादव कार चला रहा थे उन्होंने अपनी कार से टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गए उनकी मृत्यु हो गई। एक्सीडेंट की घटना शाम को लगभग 7 बजे की है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ओमकांत राजपूत ने बताया कि एक्सीडेंट में लाए गए भोपनाथ की मृत्यु हो गई है। वह गंभीर अवस्था में लाए गए थे आरोपित डिप्टी सीएम का सत्येंद्र यादव ने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे एक ट्रक चल रहा था वह भाग गया उसकी वजह से एक्सीडेंट हो गया है, मेरे भी सिर में चोट आई है। *रिपोर्ट -रामकुमार राजपूत* *इटावा उत्तर प्रदेश* *मो-9411242039* *बाइट : डॉक्टर सतेंद्र यादव (डिप्टी सीएमओ)* *बाइट : रामू नाथ (मृतक का भतीजा)* *बाइट : डॉक्टर ओम कांत राजपूत (चिकित्साधिकारी, इमरजेंसी जिला अस्पताल, इटावा)*4
- क्या सच में अम्बेडकर जी ने धर्म बदला था सुनो हिंदुत्व विरोधी 🫵🫵1
- "महिला आरक्षण बिल में मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण होना चाहिए" ये बात पूर्व सीएम अखिलेश ने कही इसके जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "समाजवादी पार्टी अपना सब टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां आपत्ति है"1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत खीरी में मंगलवार को मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा नामित सदस्यों को उप जिलाधिकारी त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े रोहित अवस्थी, पवन जोशी और रेनू मिश्रा ने सदस्य पद की जिम्मेदारी संभाली। शपथ ग्रहण के बाद उप जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष उजमा बी, पूर्व अध्यक्ष फहीम अहमद और अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार की उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों ने नव-नियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से लवकुश, विजय गांधी और पूर्व अध्यक्ष पति राम बहादुर निषाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से नगर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने नगर के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई।1