Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vikaram Meghawal
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *👉 थाना बेरछा पुलिस की कार्यवाही* *👉 मंदिर में दान पेटी से चोरी की घटना का किया पर्दाफाश एक आरोपी को किया गिरफ्तार* दिनांक 13 मार्च 2026 को फरियादी महावीर जैन द्वारा थाना बेरछा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज रात्रि 04.15 से 04.40 बजे के बीच मां प्रभावेश्वरी देवी मंदिर रेल्वे स्टेशन के पास बेरछा मंडी से कोई अज्ञात व्यक्ति माँ प्रभावेश्वरी मंदिर की दान पेटी का ताला तोडकर नगदी करीबन 25000 से 30,000 /- रुपयें चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट थाना बेरछा पर अपराध क्रमांक 51/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री डॉ.नागेन्द्र प्रतापसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरतसिंह किरार द्वारा एक *विशेष टीम* का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार पतारसी करते हुए माँ प्रभावेश्वरी मंदिर की दान पेटी से चोरी गयें नगदी कुल 21,600 /- (इक्कीस हजार छः सो) रुपयें आरोपी परमालसिंह पिता बुन्देलसिंह यादव उम्र 41 साल निवासी गेलोन थाना आरोन जिला गुना (म.प्र.) से बरामद कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरछा श्री भरतसिंह किरार ,उप निरी मेहरबानसिंह चौहान, सउनि रघुनाथसिंह राठोड, सउनि केदार पटेल, प्र आर 549 हरिश सक्सेना,प्र आर.270 विनोद शर्मा, प्र आर.688 रामबरन सेंगर, प्र आर.672 पिंकु यादव, आर.62 अरुण सितपरा, आर.224 रुपसिंह यादव, सैनिक 50 राजाराम मालवीय का सराहनीय योगदान रहा।2
- आज का मंडी भाव 🚨 गेहूं-चना रेट" 📅 17 मार्च 2026 आलोट मंडी मध्य प्रदेश जिला रतलाम यूट्यूब पर वीडियो देखने के लिए अर्जुन राठौर आलोट सर्च कीजिए साथ ही फेसबुक इंस्टाग्राम पर जुड़ने के लिए सर्च कीजिए Arjun Rathore2994 व्हाट्सएप मैसेज भेजने के लिए इस नंबर का प्रयोग कीजिए 97556956941
- दतिया: दो दिवसीय प्रवास पर दतिया पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित सम्मिलित। दतिया के ग्राम चक्र रामसागर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शिरकत की बही आपको बता दे कि ग्राम चक्र रामसागर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया इस दौरान समाजसेवी ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- मोहन बड़ोदिया। मोहना नगर के संदीपनी एजुकेशन एकेडमी हाई स्कूल मोहना मैं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण में वार्षिक उत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया, एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय जामलिया आगर मालवा, पप्पु जामलिया।पीरुलाल शर्मा, अखिलेश बंसिया, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, सुरेश जैन मौजूद रहे। शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां शारदा के पूजन के साथ हुई इसके बाद विद्यालय के शिक्षक परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संस्था प्रमुख जयमीन सोनी ने अतिथियों का परिचय कराया और विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियां से सभी को अवगत कराया। वहीं प्राचार्य जयमीन सोनी ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर सभी का मन मोह लिया। आयोजन में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और नगर वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान कलमोदिया ने किया, एवं आभार उप प्राचार्य चंदन सोनी ने माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक एवं नगर के फौजी सैनिको का स्वागत किया।1
- शाजापुर - इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, धार पुलिस ने शाजापुर जिले के बेरछा से पकड़े, बाइक-सामान बरामद1
- मन्दसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मंदसौर जिले की नारायणगढ़ पुलिस द्वारा 85 किलो डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने की सूचना.: तरबुज बुरहानपुर से भरकर लाना बताया, डोडाचूरा मल्हारगढ़ से लेना बताया, राजस्थान निवासी चालक गिरफ्तार1
- 👉 आज 17 मार्च 2026 को आलोट मंडी में लहसुन के ताजा भाव क्वालिटी अनुसार देखें। इस वीडियो में आपको मिलेगा: 🧄 सुपर क्वालिटी लहसुन भाव 🧄 मीडियम क्वालिटी रेट 🧄 लोकल/छोटा लहसुन भाव 📊 आज की मंडी रिपोर्ट 📈 तेजी या मंदी का पूरा विश्लेषण 👉 अगर आप किसान, व्यापारी या लहसुन की खेती/खरीद-बिक्री से जुड़े हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बहुत जरूरी है। 📍 स्थान: आलोट मंडी (मध्य प्रदेश) 📅 तारीख: 17 मार्च 2026 👉 रोजाना ताजा मंडी भाव के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें 🔔1
- मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती शाजापुर। जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम साजोद में मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम सजोद निवासी 25 वर्षीय प्रेम सिंह पिता प्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे घर पर बनी मेथी की सब्जी और रोटी परिवार के सभी सदस्यों ने खाई थी। इसके बाद प्रेम सिंह बकरियां लेकर खेत पर चले गए। करीब 10:30 बजे खेत पर उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। उन्होंने अपने छोटे भाई धर्मेंद्र को फोन कर बुलाया, जो उन्हें लेने खेत पर पहुंचा। घर लौटने पर पता चला कि उनकी मां शांताबाई और पिता प्रकाश को भी चक्कर आ रहे हैं। इसके बाद गांव के पवन, दिलीप और राहुल ने चारों को फोर व्हीलर से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। यहां प्रेम सिंह, धर्मेंद्र और शांताबाई का इलाज चल रहा है, जबकि पिता प्रकाश की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।4
- शाजापुर - शाजापुर के निलंबित जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कलेक्टर रिजु बाफना ने रंगशाही के निलंबन की अनुशंसा उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह को भेजी थी, जिसके बाद 16 फरवरी को उन्हें निलंबित किया गया था। रंगशाही ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रारंभिक तौर पर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्टे दे दिया। रंगशाही ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और वे मंगलवार को शाजापुर पहुंचकर पुनः जिला आबकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे।1