Shuru
Apke Nagar Ki App…
पति की मौत: पत्नी के बॉयफ्र्रेंड के कारण डिप्रेशन में आकर manish ने जहर खा ली, मौत की सूचना जांच में झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी 30 वर्षीय मनीष किसी मामले में जेल गया तो पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। जेल से आने के बाद पति ने पत्नी को घर में नहीं पाया तो उसने पत्नी को फोन किया। इस पर पत्नी रेखा ने कहा कि मैं अपने बच्चों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही हूं। इस बात से पति डिप्रेशन में आ गया और उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Amir Sohail
पति की मौत: पत्नी के बॉयफ्र्रेंड के कारण डिप्रेशन में आकर manish ने जहर खा ली, मौत की सूचना जांच में झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी 30 वर्षीय मनीष किसी मामले में जेल गया तो पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। जेल से आने के बाद पति ने पत्नी को घर में नहीं पाया तो उसने पत्नी को फोन किया। इस पर पत्नी रेखा ने कहा कि मैं अपने बच्चों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही हूं। इस बात से पति डिप्रेशन में आ गया और उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी 30 वर्षीय मनीष किसी मामले में जेल गया तो पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। जेल से आने के बाद पति ने पत्नी को घर में नहीं पाया तो उसने पत्नी को फोन किया। इस पर पत्नी रेखा ने कहा कि मैं अपने बच्चों को लेकर बॉयफ्रेंड के साथ रह रही हूं। इस बात से पति डिप्रेशन में आ गया और उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।1
- रंग, उमंग और उत्साह का संगम : विधायक बबीना राजीव सिंह के कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा झांसी। होली के पावन पर्व पर दिनांक 4 मार्च को ओम शांति नगर स्थित राजीव सिंह पारीछा (बबीना विधायक) के कार्यालय परिसर में भव्य एवं विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 3:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, समर्थकों, क्षेत्रीय नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। पूरे परिसर में रंगों की फुहार, ढोल-नगाड़ों की गूंज और होली गीतों की मधुर धुनों के बीच उत्सव का माहौल देखने को मिला। समारोह की शुरुआत विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा भगवान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देकर की गई। इसके उपरांत विधायक ने मंच से उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का अभिनंदन किया और सभी के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। जैसे ही विधायक मंच से नीचे उतरे, समर्थकों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। वातावरण “होली है” के जयघोष और रंगों की बौछार से गूंज उठा। अनेक लोगों ने विधायक जी को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र की प्रगति हेतु उनके सतत प्रयासों की सराहना की।1
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। झांसी जिले की थाना बबीना पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार आरोपियों को धर दबोचा। 03 मार्च 2026 की रात करीब 10:10 बजे रसीना गांव से लगभग 300 मीटर पहले एक खंडहर के पास दबिश देकर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।1
- अवैध तमंचा व औजार बरामद बबीना पुलिस ने ग्राम रसीना के पास खंडहर मकान में चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक अवैध .315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस सहित सब्बल, टॉर्च, आरी ब्लेड, पेचकस और प्लास जैसे औजार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी दतिया (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को न्यायालय, झांसी में पेश किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रशांत यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।1
- थाना बबीना पुलिस ने 3 मार्च 2026 की रात करीब 10:10 बजे ग्राम रसीना के पास कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस, सब्बल, टॉर्च, चाबी गुच्छा, आरी ब्लेड, पेचकस व लोहे का औजार बरामद हुआ। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है1
- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय झाँसी व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अभियान के द्रष्टिगत वॉछित अभियुक्त की तलश से दिनांक 03.03.2026 को समय करीब 22.10 बजे रसीना गाव से लगभग 300 मीटर पहले खण्डहर घर के 50 कदम पहले वाहृद ग्राम रसीना थाना बबीना जनपद झाँसी से चोरी की योजना बनाते हुये अभियुक्त गण 1. अवतार मोगिया पुत्र स्व० लपकन मोगिया उम्र करीब 27 वर्ष 2. श्रीमति सनका मोगिया पत्नि नूनू मोगिया उम्र करीब 20 वर्ष 3. खुर्ची बाई पत्नी स्व० हरदास आदिवासी उम्र करीब 56 वर्ष 4. बिधुबाई पत्नी दीपक मोगिया उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगण प्रकाश नगर थाना दतिया देहात जिला दतिया म०प्र० को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद सब्बल, तीन अदद टार्च, एक अदद चाभी गुच्छा, दो अदद आरी ब्लेड, एक अदद पेचकस व एक अदद प्लास लोहा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 058/2026 धारा 313 बीएनएस व 3/25 ए एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त गण उपरोक्त को माननीय न्यायालय जनपद झाँसी के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1.उ0नि0 श्री प्रशान्त यादव थाना बबीना जनपद झाँसी। 2.उ0नि0 श्री भगत सिंह थाना बबीना जनपद झाँसी। 3.म0उ0नि0 सुश्री मनु चौधरी थाना बबीना जनपद झाँसी। 4.हे0का0 286 आशीष कुमार थाना बबीना जनपद झाँसी। 5. का0 120 महेश चन्द्र थाना बबीना जनपद झाँसी। 6.म0का0 1284 सोन देवी थाना बबीना जनपद झाँसी। 7.म0का0 1758 अमिता कुशवाहा थाना बबीना जनपद झाँसी। बरामद माल का विवरण- 01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद सब्बल, तीन अदद टार्च, एक अदद चाभी गुच्छा, दो अदद आरी ब्लेड, एक अदद पेचकस व एक अदद प्लास लोहा2
- मुद्दे की बात में रामदास राय धानुक के साथ प्रमेंद्र सिंह की खास चर्चा अनीता महतो विधानसभा में जेडीयू विधायक है।1
- झांसी शहर में भी अलग-अलग जगह पर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजीव सिंह पारीछा भी अपने आवास पर समर्थकों के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए। पंचतंत्र पार्क में व्यापारियों ने भी जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर डीजे पर बज रहे फिल्मी गीतों पर जमकर डांस करते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही महिलाएं भी उत्साह से होली खेलते नजर आईं। और होली के रंग में रंगे लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया।1