logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“सेमरिया में लोकल यूथ महासंघ ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन” पेमेंट और सुरक्षा को लेकर मिला आश्वासन, मासिक मानदेय के लिए आयुक्त को लिखा जाएगा पत्र सेमरिया। लोकल यूथ महासंघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्थानीय यूथ सर्वेयरों के लंबित पेमेंट, सुरक्षा एवं मासिक मानदेय सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। प्रमुखता से रखा गया। इस दौरान माननीय तहसीलदार महोदय द्वारा सर्वेयरों को आश्वासन देते हुए कहा गया कि “मैं आप सभी के साथ हूँ। आप सभी को आईडी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।”तहसीलदार महोदय ने मासिक मानदेय के संबंध में आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन, मध्यप्रदेश (राजस्व विभाग) को पत्र लिखने की बात भी कही। साथ ही पेमेंट एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लोकल यूथ महासंघ ने प्रशासन के इस आश्वासन पर उम्मीद जताई कि उनकी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

12 hrs ago
user_राजेश कुमार मरावी
राजेश कुमार मरावी
Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

“सेमरिया में लोकल यूथ महासंघ ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन” पेमेंट और सुरक्षा को लेकर मिला आश्वासन, मासिक मानदेय के लिए आयुक्त को लिखा जाएगा पत्र सेमरिया। लोकल यूथ महासंघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्थानीय यूथ सर्वेयरों के लंबित पेमेंट, सुरक्षा एवं मासिक मानदेय सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। प्रमुखता से रखा गया। इस दौरान माननीय तहसीलदार महोदय द्वारा सर्वेयरों को आश्वासन देते हुए कहा गया कि “मैं आप सभी के साथ हूँ। आप सभी को आईडी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।”तहसीलदार महोदय ने मासिक मानदेय के संबंध में आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन, मध्यप्रदेश (राजस्व विभाग) को पत्र लिखने की बात भी कही। साथ ही पेमेंट एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लोकल यूथ महासंघ ने प्रशासन के इस आश्वासन पर उम्मीद जताई कि उनकी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल का किया भ्रमण सीईओ जिला पंचायत एवं विभागीय अधिकारियों के साथ किया शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण अनुसूचित जन जाति बालक आश्रम के अधीक्षक के विरूध्द कार्यवाही के दिए निर्देश सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली विकासखंड के घुनघुटी क्षेत्र से लगे ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया । कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल का किया भ्रमण सीईओ जिला पंचायत एवं विभागीय अधिकारियों के साथ किया शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण अनुसूचित जन जाति बालक आश्रम के अधीक्षक के विरूध्द कार्यवाही के दिए निर्देश सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली विकासखंड के घुनघुटी क्षेत्र से लगे ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होने विभिन्न ग्रामो में संचालित शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति को देखा तथा ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं के संचालन के संबंध में पूछताछ की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बेली ग्राम पंचायत में संचालित अनुसूचित जाति बालक आश्रम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आश्रम में छात्रों की उपस्थिति न होने तथा उपस्थिति पंजी में मनमाने ढंग से छात्रो के नाम अंकित करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधीक्षक सुंदरदास पैडवार के विरूध्द कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने प्राथमिक शाला में कक्षा 5 के छात्रा भारती एवं रॉयन से गणित के सवाल पूछे । कलेक्टर ने विद्यालय में पदस्थत शिक्षको को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करें तथा डीपीसी सतत रूप से दौरा कर विद्यालयों में पठन पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओ की मानीटरिंग करें । उन्होंने कुरावर ग्राम पंचायत में सात लाख रूपये की लागत से बनाये जा रहे पंचायत भवन का अवलोकन कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाडी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति व उनके वजन को अंकित किए जाने का रजिस्टर देखा तथा निर्देश दिए कि आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका गांव में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन करें । उन्होने विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि अपने मैदानी अमले के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन करें आंगनबाडी केंद्रो की गतिविधियो के संचालन के संबंध में सूक्ष्म प्रशिक्षण दें । उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता देखी । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने निर्माणाधीन शौचालय का कार्य 15 दिन मे पूर्ण करने के निर्देश सचिव को दिए। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला करकटी में विद्यार्थियों से पाठ पढ़वाया । आकाश एवं पंकज ने कलेक्टर के समक्ष पाठ को पढ़ा और कलेक्टर ने उनकी हौसला अफजाई की । भ्रमण के क्रम में कलेक्टर व्दारा जमुडी ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विद्यालय भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं उचित मूल्य दुकान का अवलोकन किया गया । उन्होने निर्मित विद्यालय भवन को शीघ्र विभाग को हैंड ओव्हर करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उप स्वास्थ्य केंद्र के नियमित न खुलने की ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र में सोम, गुरू एवं शनि को अनिवार्यता चिकित्सकों की नियत समय तक उपस्थिति सुनिश्चत कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होने नल जल योजना का संचालन शीघ्र शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया । सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर व्दारा दिए गए । कलेक्टर ने पंडानटोला घुनघुटी में संचालित स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओ से स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने और टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में पूछताछ की। उन्होने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी , रजिस्टर का भी अवलोकन किया । कलेक्टर व्दारा स्वास्थ्य केंद्र धौरई का भी निरीक्षण किया गया । उन्होने धौरई में डीएमएफ मद से निर्मित किए जा रहे विद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रिया अग्रवाल सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल का किया भ्रमण 

सीईओ जिला पंचायत एवं विभागीय अधिकारियों के साथ किया शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण 

अनुसूचित जन जाति बालक आश्रम के अधीक्षक के विरूध्द कार्यवाही के दिए निर्देश 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली विकासखंड के घुनघुटी क्षेत्र से लगे ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया ।
कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में ग्रामीण अंचल का किया भ्रमण 
सीईओ जिला पंचायत एवं विभागीय अधिकारियों के साथ किया शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण 
अनुसूचित जन जाति बालक आश्रम के अधीक्षक के विरूध्द कार्यवाही के दिए निर्देश 
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय , सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली विकासखंड के घुनघुटी क्षेत्र से लगे ग्रामीण अंचलों का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होने विभिन्न ग्रामो में संचालित शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति को देखा तथा ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं के संचालन के संबंध में पूछताछ की। 
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने बेली ग्राम पंचायत में संचालित अनुसूचित जाति बालक आश्रम का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आश्रम में छात्रों की उपस्थिति न होने तथा उपस्थिति पंजी में मनमाने ढंग से छात्रो के नाम अंकित करने पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधीक्षक सुंदरदास पैडवार के विरूध्द कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने प्राथमिक शाला में कक्षा 5 के छात्रा भारती एवं रॉयन से गणित के सवाल पूछे । कलेक्टर ने विद्यालय में पदस्थत शिक्षको को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करें तथा डीपीसी सतत रूप से दौरा कर विद्यालयों में पठन पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओ की मानीटरिंग करें । उन्होंने कुरावर ग्राम पंचायत में सात लाख रूपये की लागत से बनाये जा रहे पंचायत भवन का अवलोकन कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाडी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति व उनके वजन को अंकित किए जाने का रजिस्टर देखा तथा निर्देश दिए कि आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका गांव में गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन करें । उन्होने विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि अपने मैदानी अमले के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला का आयोजन करें आंगनबाडी केंद्रो  की गतिविधियो के संचालन के संबंध में सूक्ष्म प्रशिक्षण दें । उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता देखी । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने निर्माणाधीन शौचालय का कार्य 15 दिन मे पूर्ण करने के निर्देश सचिव को दिए। 
कलेक्टर ने प्राथमिक शाला करकटी में विद्यार्थियों से पाठ पढ़वाया । आकाश एवं पंकज ने कलेक्टर के समक्ष पाठ को पढ़ा और कलेक्टर ने उनकी हौसला अफजाई की । भ्रमण के क्रम में कलेक्टर व्दारा जमुडी ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर विद्यालय भवन, स्वास्थ्य केंद्र एवं उचित मूल्य दुकान का अवलोकन किया गया  । उन्होने निर्मित विद्यालय भवन को शीघ्र विभाग को हैंड ओव्हर करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उप स्वास्थ्य केंद्र के नियमित न खुलने की ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र में सोम, गुरू एवं शनि को अनिवार्यता चिकित्सकों की नियत समय तक उपस्थिति सुनिश्चत कराने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होने नल जल योजना का संचालन शीघ्र शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया । सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर व्दारा दिए गए । कलेक्टर ने पंडानटोला घुनघुटी में संचालित स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओ से स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने और टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में पूछताछ की। उन्होने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी , रजिस्टर का भी अवलोकन किया । कलेक्टर व्दारा स्वास्थ्य केंद्र धौरई का भी निरीक्षण किया गया । उन्होने धौरई में डीएमएफ मद से निर्मित किए जा रहे विद्यालय भवन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रिया अग्रवाल सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान प्रतिभा को मिला मंच संकुल स्तर की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन। बिलासपुर के 2,447 स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों ने संकुल स्तर की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया। रविवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार। चित्रों में सपनों का भारत, भाषणों में विकसित भारत 2047 की कल्पना बच्चों ने। रचनात्मकता और विचारों से भविष्य की तस्वीर उकेरी।
    1
    सेवा संकल्प अभियान प्रतिभा को मिला मंच संकुल स्तर की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन।
बिलासपुर के 2,447 स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों ने संकुल स्तर की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया। रविवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार। चित्रों में सपनों का भारत, भाषणों में विकसित भारत 2047 की कल्पना बच्चों ने। रचनात्मकता और विचारों से भविष्य की तस्वीर उकेरी।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सोशल मीडिया वीडियो से खुला नशे के कारोबार का राज,,,,,,, सोशल मीडिया वीडियो से खुला नशे के कारोबार का राज
    1
    सोशल मीडिया वीडियो से खुला नशे के कारोबार का राज,,,,,,,
सोशल मीडिया वीडियो से खुला नशे के कारोबार का राज
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • पीएम श्री स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता आयोजित चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पीएम श्री स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता आयोजित चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर 19 सितंबर शनिवार दो बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने कैनवास और अपने विचारों से स्वच्छ, विकसित व आत्मनिर्भर भारत की मनमोहक तस्वीर प्रस्तुत की। इस कड़े मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा झारिया ने प्रथम, जेनब मंसूरी ने द्वितीय और भागवती मसराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि किशन लाल तेकाम, सरपंच सुनीता मसराम व अन्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, सकारात्मक सोच और देशप्रेम विकसित होता है। प्राचार्य अंग्रेज सिंह उइके के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 000000000000000000000000000000
    1
    पीएम श्री स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता आयोजित
चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर
पीएम श्री स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता आयोजित
चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर
19 सितंबर शनिवार दो बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने कैनवास और अपने विचारों से स्वच्छ, विकसित व आत्मनिर्भर भारत की मनमोहक तस्वीर प्रस्तुत की।
इस कड़े मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा झारिया ने प्रथम, जेनब मंसूरी ने द्वितीय और भागवती मसराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि किशन लाल तेकाम, सरपंच सुनीता मसराम व अन्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, सकारात्मक सोच और देशप्रेम विकसित होता है।
प्राचार्य अंग्रेज सिंह उइके के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर जर्जर सड़क का हाल बेहाल 10 साल से मिट्टी मुरूम के भरोसे ज्वालामुखी रेलवे फाटक जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर सड़क का हाल बेहाल, 10 साल से मिट्टी-मुरुम के भरोसे ज्वालामुखी रेलवे फाटक रोड पर यात्रियों का चलना दुर्भावय मध्य प्रदेश उमरिया। जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर ज्वालामुखी रेलवे फाटक की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से नगर पालिका द्वारा सड़क पर मिट्टी और मुरुम डालकर काम चलाया जा रहा है। लोगों के मुताबिक, महज 50 से 60 मीटर सड़क का स्थायी निर्माण होना है, लेकिन वर्षों से सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है। मिट्टी-मुरुम डालकर सड़क का निर्माण कब? स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बार-बार मिट्टी और मुरुम डालने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। सड़क निर्माण के नाम पर बिल निकाले जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इन बिलों और भुगतान की वास्तविकता नगर पालिका के रिकॉर्ड से स्पष्ट हो सकेगी। जिम्मेदारों से जनता के सवाल 10 वर्षों में सड़क पर कितना खर्च हुआ? मिट्टी-मुरुम डालने के कितने बिल निकाले गए? महज 50-60 मीटर सड़क का पक्का निर्माण अब तक क्यों नहीं हुआ? जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर सड़क की यह हालत नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस सड़क का स्थायी निर्माण कराते हैं।
    1
    जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर जर्जर सड़क का हाल बेहाल 10 साल से मिट्टी मुरूम के भरोसे ज्वालामुखी रेलवे फाटक 
जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर सड़क का हाल बेहाल, 10 साल से मिट्टी-मुरुम के भरोसे ज्वालामुखी रेलवे फाटक रोड पर यात्रियों का चलना दुर्भावय 
मध्य प्रदेश 
उमरिया। जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर ज्वालामुखी रेलवे फाटक की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से नगर पालिका द्वारा सड़क पर मिट्टी और मुरुम डालकर काम चलाया जा रहा है। लोगों के मुताबिक, महज 50 से 60 मीटर सड़क का स्थायी निर्माण होना है, लेकिन वर्षों से सड़क की समस्या जस की तस बनी हुई है।
मिट्टी-मुरुम डालकर  सड़क का निर्माण कब?
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बार-बार मिट्टी और मुरुम डालने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। सड़क निर्माण के नाम पर बिल निकाले जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इन बिलों और भुगतान की वास्तविकता नगर पालिका के रिकॉर्ड से स्पष्ट हो सकेगी।
जिम्मेदारों से जनता के सवाल
10 वर्षों में सड़क पर कितना खर्च हुआ?
मिट्टी-मुरुम डालने के कितने बिल निकाले गए?
महज 50-60 मीटर सड़क का पक्का निर्माण अब तक क्यों नहीं हुआ?
जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर सड़क की यह हालत नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस सड़क का स्थायी निर्माण कराते हैं।
    user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • करील लेने गया चौकीदार, करंट लगे तार की चपेट में मौत,,,, करील लेने गया चौकीदार, करंट लगे तार की चपेट में मौत
    1
    करील लेने गया चौकीदार, करंट लगे तार की चपेट में मौत,,,,
करील लेने गया चौकीदार, करंट लगे तार की चपेट में मौत
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बदलाव की कहानी सेवा संकल्प अभियान बेलटुकरी की जानकी साहू के परिवार को समय रहते मिला ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र बदलाव की कहानी सेवा संकल्प अभियान बेलटुकरी की जानकी साहू के परिवार को समय रहते मिला ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र।
    1
    बदलाव की कहानी सेवा संकल्प अभियान बेलटुकरी की जानकी साहू के परिवार को  समय रहते मिला ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र
बदलाव की कहानी सेवा संकल्प अभियान बेलटुकरी की जानकी साहू के परिवार को  समय रहते मिला ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • तरु मित्र सोशल फाउंडेशन ने पीएम मोदी के नाम पर किया पौधारोपण तरु मित्र सोशल फाउंडेशन ने पीएम मोदी के नाम पर किया पौधारोपण आजीवन संरक्षण का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी रहे मौजूद 19 सितंबर शनिवार तीन बजे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरु मित्र सोशल फाउंडेशन सोसायटी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पौधे रोपे और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। बताया गया कि अक्सर पौधारोपण के बाद पौधों की उचित देखभाल नहीं हो पाती, इसी को ध्यान में रखते हुए तरु मित्र सोशल फाउंडेशन के सदस्यों ने एक अनुकरणीय पहल की है। संस्था के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने केवल पौधे ही नहीं लगाए, बल्कि उनके पूरी तरह पेड़ बनने तक उनके संरक्षण और सुरक्षा करने का दृढ़ संकल्प भी लिया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नारायणगंज जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीया, जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा और बीजेपी मंडल अध्यक्ष किसन तेकाम उपस्थित रहे। इनके अलावा वरिष्ठ नागरिक पप्पू नामदेव, रतन ठाकुर, मनोज मिश्रा, मृदु साहू और तरु मित्र सोशल फाउंडेशन के सदस्य अभिलाष शर्मा, मन्नू ठाकुर, मयंक अग्रवाल, अमित सिंगरोरे तथा सोमनाथ चक्रवर्ती ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कर पौधारोपण किया। 000000000000000000000000000000
    1
    तरु मित्र सोशल फाउंडेशन ने पीएम मोदी के नाम पर किया पौधारोपण
तरु मित्र सोशल फाउंडेशन ने पीएम मोदी के नाम पर किया पौधारोपण
आजीवन संरक्षण का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी रहे मौजूद
19 सितंबर शनिवार तीन बजे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरु मित्र सोशल फाउंडेशन सोसायटी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर पौधे रोपे और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
बताया गया कि अक्सर पौधारोपण के बाद पौधों की उचित देखभाल नहीं हो पाती, इसी को ध्यान में रखते हुए तरु मित्र सोशल फाउंडेशन के सदस्यों ने एक अनुकरणीय पहल की है। संस्था के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने केवल पौधे ही नहीं लगाए, बल्कि उनके पूरी तरह पेड़ बनने तक उनके संरक्षण और सुरक्षा करने का दृढ़ संकल्प भी लिया।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नारायणगंज जनपद अध्यक्ष आशाराम भारतीया, जनपद उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा और बीजेपी मंडल अध्यक्ष किसन तेकाम उपस्थित रहे। इनके अलावा वरिष्ठ नागरिक पप्पू नामदेव, रतन ठाकुर, मनोज मिश्रा, मृदु साहू और तरु मित्र सोशल फाउंडेशन के सदस्य अभिलाष शर्मा, मन्नू ठाकुर, मयंक अग्रवाल, अमित सिंगरोरे तथा सोमनाथ चक्रवर्ती ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कर पौधारोपण किया।
000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमारे सिंगरौली में 33 केबी transformer आग लग गई आचानक ,कोई रजमीलान में पब्लिक की कितनी नासकामी हो रही है,
    1
    हमारे सिंगरौली में 33 केबी transformer आग लग गई आचानक ,कोई रजमीलान में 
पब्लिक की  कितनी नासकामी हो रही है,
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    Bilaspur, Chhattisgarh•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.