पीएम श्री स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता आयोजित चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पीएम श्री स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता आयोजित चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर 19 सितंबर शनिवार दो बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने कैनवास और अपने विचारों से स्वच्छ, विकसित व आत्मनिर्भर भारत की मनमोहक तस्वीर प्रस्तुत की। इस कड़े मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा झारिया ने प्रथम, जेनब मंसूरी ने द्वितीय और भागवती मसराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि किशन लाल तेकाम, सरपंच सुनीता मसराम व अन्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, सकारात्मक सोच और देशप्रेम विकसित होता है। प्राचार्य अंग्रेज सिंह उइके के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 000000000000000000000000000000
पीएम श्री स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता आयोजित चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पीएम श्री स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता आयोजित चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर 19 सितंबर शनिवार दो बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल मानेगांव में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने कैनवास और अपने विचारों से स्वच्छ, विकसित व आत्मनिर्भर भारत की मनमोहक तस्वीर प्रस्तुत की। इस कड़े मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा झारिया ने प्रथम, जेनब मंसूरी ने द्वितीय और भागवती मसराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि किशन लाल तेकाम, सरपंच सुनीता मसराम व अन्य अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, सकारात्मक सोच और देशप्रेम विकसित होता है। प्राचार्य अंग्रेज सिंह उइके के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 000000000000000000000000000000
- रक्तदान महादान: सेवा संकल्प अभियान के तहत जबलपुर में होंगे विशाल रक्तदान शिविर रक्तदान महादान: सेवा संकल्प अभियान के तहत जबलपुर में होंगे विशाल रक्तदान शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 1 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, विभिन्न संस्थाओं के साथ कॉलेजों के विद्यार्थी और शिक्षक भी करेंगे रक्तदान जबलपुर। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराकर उसका जीवन बचाना सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जबलपुर में सरकारी, स्वयंसेवी एवं निजी स्तर पर अनेक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य संकल्प है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए। इसी दिशा में विभिन्न संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक संगठन आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे रक्तदान शिविर अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को घंटाघर स्थित कन्वेंशन सेंटर में नगर निगम, हितकारिणी संस्थाओं तथा पुलिस लाइन के लोग रक्तदान करेंगे। 18 सितंबर को विक्टोरिया अस्पताल में रोटरी क्लब एवं इंडियन कॉफी हाउस के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं, 20 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में ज्ञानगंगा, तक्षशिला, नचिकेता, जीएस और सेंट एलॉयसियस कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। इसके अतिरिक्त रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, महाकोशल कॉलेज और साइंस कॉलेज में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स निभाएंगे जिम्मेदारी रक्तदान अभियान में एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैडेट्स रक्तदान करने के साथ-साथ शिविरों की व्यवस्थाओं में सहयोग और जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपने स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दे रही हैं। आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे विभिन्न रक्तदान शिविरों अथवा नजदीकी ब्लड बैंक में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आइए, रक्तदान को जन आंदोलन बनाएं और संकल्प लें कि रक्त की कमी से किसी की जिंदगी समाप्त न हो। जय हिंद! जय भारत! बाईट : - श्रेया खंडेलवाल राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता स्वछता ब्रांड अंबेसेडोर3
- लोकेशन_छपारा/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी.............!! NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसा ट्राला; चालक केबिन में फंसा छपारा/सिवनी/- शनिवार को सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में बंजारी मंदिर के समीप NH-44 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्राला आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राला का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया तथा वन-वे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। चालक को बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति तथा हादसे में अन्य किसी के हताहत होने की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।3
- संकट मोचन हनुमान मंदिर में 354वीं संगीतमय महाआरती गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 354वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से जारी इस भक्ति परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल संकट मोचन हनुमान मंदिर में 354वीं संगीतमय महाआरती गोटेगांव। श्रीधाम स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बजरंग सेना नर्मदाखंड आरती महाआरती समिति द्वारा शनिवार को 354वीं संगीतमय महाआरती श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुई। सात वर्षों से जारी इस भक्ति परंपरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पं. दीपक तिवारी के आचार्यत्व में सत्यम एवं सुरजीत राजपूत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। हनुमान जी को मगज के लड्डू, गुड़-चना एवं फलों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा एवं महाआरती का सामूहिक गायन किया। समिति की भजन मंडली के श्यामाचरण पाराशर, अखिलेश सोनी, धर्मेंद्र चौबे, सालकराम साहू, एचएस ठाकुर, श्यामाचरण झरिया, सुशील दुबे, पंकज नोरिया, मुकेश सोनी एवं विजेंद्र ठाकुर ने भजनों की प्रस्तुति दी। आरती के बाद होनहार बालक सत्यम राजपूत का फूल-माला एवं चंदन तिलक लगाकर सम्मान किया गया। बटुक सेवकों अथर्व शर्मा, ओजस चौरसिया, रुद्रांश राय, रुद्र गुप्ता, अव्यान शर्मा, अक्षत सराठे एवं अनुज ठाकुर ने सेवा दी। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। समिति ने कहा कि वर्षों से जहां प्रत्येक शनिवार राम नाम और हनुमान भक्ति की गूंज होती है, उस धाम को सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।1
- त्योहारों में मांस-मदिरा की दुकानों पर रोक की मांग, गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM के नाम सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर जिले में आगामी हिंदू त्योहारों को लेकर मांस और मदिरा की दुकानों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को बजरंग दल के युवाओं ने ज्ञापन सौंपा है । जानकारी अनुसार बजरंग दल के युवाओं ने बड़ी संख्या में अनुविभागी कार्यालय पहुंचकर उनके नाम पर ज्ञापन देते हुए कहा है कि त्योहारों के दौरान मांस और मदिरा की दुकानें केवल निर्धारित और सीमित स्थानों पर ही संचालित हों। सार्वजनिक स्थानों, मुख्य मार्गों या मंदिरों के आसपास संचालित दुकानों पर प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे।2
- पीएमएफएमई से ज्योति ठाकुर बनीं सफल महिला उद्यमी,कृषक परिवार की ज्योति ठाकुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत “जेके फूड” खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू की सिवनी। कृषक परिवार की ज्योति ठाकुर ने पीएमएफएमई योजना के तहत “जेके फूड” खाद्य प्रसंस्करण इकाई शुरू की। योजना से 9.55 लाख रुपये का ऋण और 3.34 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली। इकाई में केले-आलू के चिप्स और नमकीन तैयार किए जा रहे हैं। इससे उन्हें आत्मनिर्भरता के साथ स्थानीय किसानों को बाजार और लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।1
- भोपाल में अतिथि विद्वानों का प्रदर्शन तेज, उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर डटे; शिवराज का काफिला रोककर याद दिलाया 2023 का आश्वासन भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिथि विद्वानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नियमितीकरण, नौकरी में स्थायित्व और फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अतिथि विद्वान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के भोपाल स्थित बंगले के बाहर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को प्रदर्शन कर रहे करीब 200 अतिथि विद्वानों ने वहां से गुजर रहे केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। अतिथि विद्वानों ने शिवराज सिंह चौहान को 11 सितंबर 2023 को भोपाल में आयोजित महापंचायत के दौरान दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण और नौकरी के स्थायित्व को लेकर समयबद्ध नीति बनाने की है। साथ ही जब तक ठोस नीति लागू नहीं होती, तब तक सरकारी कॉलेजों में फॉलन आउट की प्रक्रिया रोकने की मांग की जा रही है। अतिथि विद्वानों के अनुसार, 2023 की महापंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फॉलन आउट की स्थिति से अतिथि विद्वानों को बचाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही थी। प्रदर्शनकारियों ने इसी आश्वासन का हवाला देते हुए शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी मांगें रखीं। इससे पहले अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भी मुलाकात की थी। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, नीति बनने तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग पर तत्काल सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद मंत्री आवास के बाहर धरना जारी रहा। अतिथि विद्वान 10 जुलाई 2026 को भोपाल के रवींद्र भवन में हुए सम्मेलन में सरकार की ओर से नीति बनाने के दिए गए आश्वासन का भी हवाला दे रहे हैं। आंदोलनकारी चाहते हैं कि नियमितीकरण और नौकरी की स्थिरता को लेकर सरकार जल्द स्पष्ट और समयबद्ध नीति बनाए। फिलहाल अतिथि विद्वानों का धरना जारी है और उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।1
- 16,460 फीट पर तिरंगा फहराने वाले जतिन का केवलारी और गृह ग्राम कान्हीवाड़ा में भव्य स्वागत सिवनी। अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराने वाले कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार का केवलारी और उनके गृह ग्राम कान्हीवाड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जतिन ने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दीं।1
- “सेमरिया में लोकल यूथ महासंघ ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन” पेमेंट और सुरक्षा को लेकर मिला आश्वासन, मासिक मानदेय के लिए आयुक्त को लिखा जाएगा पत्र सेमरिया। लोकल यूथ महासंघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्थानीय यूथ सर्वेयरों के लंबित पेमेंट, सुरक्षा एवं मासिक मानदेय सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। प्रमुखता से रखा गया। इस दौरान माननीय तहसीलदार महोदय द्वारा सर्वेयरों को आश्वासन देते हुए कहा गया कि “मैं आप सभी के साथ हूँ। आप सभी को आईडी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।”तहसीलदार महोदय ने मासिक मानदेय के संबंध में आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन, मध्यप्रदेश (राजस्व विभाग) को पत्र लिखने की बात भी कही। साथ ही पेमेंट एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लोकल यूथ महासंघ ने प्रशासन के इस आश्वासन पर उम्मीद जताई कि उनकी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।1
- NH-44 पर भीषण टक्कर, ट्राला के केबिन में फंसा चालक—रेस्क्यू ऑपरेशन जारी1