logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोपाल में अतिथि विद्वानों का प्रदर्शन तेज, उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर डटे; शिवराज का काफिला रोककर याद दिलाया 2023 का आश्वासन भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिथि विद्वानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नियमितीकरण, नौकरी में स्थायित्व और फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अतिथि विद्वान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के भोपाल स्थित बंगले के बाहर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को प्रदर्शन कर रहे करीब 200 अतिथि विद्वानों ने वहां से गुजर रहे केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। अतिथि विद्वानों ने शिवराज सिंह चौहान को 11 सितंबर 2023 को भोपाल में आयोजित महापंचायत के दौरान दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण और नौकरी के स्थायित्व को लेकर समयबद्ध नीति बनाने की है। साथ ही जब तक ठोस नीति लागू नहीं होती, तब तक सरकारी कॉलेजों में फॉलन आउट की प्रक्रिया रोकने की मांग की जा रही है। अतिथि विद्वानों के अनुसार, 2023 की महापंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फॉलन आउट की स्थिति से अतिथि विद्वानों को बचाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही थी। प्रदर्शनकारियों ने इसी आश्वासन का हवाला देते हुए शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी मांगें रखीं। इससे पहले अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भी मुलाकात की थी। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, नीति बनने तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग पर तत्काल सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद मंत्री आवास के बाहर धरना जारी रहा। अतिथि विद्वान 10 जुलाई 2026 को भोपाल के रवींद्र भवन में हुए सम्मेलन में सरकार की ओर से नीति बनाने के दिए गए आश्वासन का भी हवाला दे रहे हैं। आंदोलनकारी चाहते हैं कि नियमितीकरण और नौकरी की स्थिरता को लेकर सरकार जल्द स्पष्ट और समयबद्ध नीति बनाए। फिलहाल अतिथि विद्वानों का धरना जारी है और उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

12 hrs ago
user_राजेश कुमार मरावी
राजेश कुमार मरावी
Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

भोपाल में अतिथि विद्वानों का प्रदर्शन तेज, उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर डटे; शिवराज का काफिला रोककर याद दिलाया 2023 का आश्वासन भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिथि विद्वानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नियमितीकरण, नौकरी में स्थायित्व और फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अतिथि विद्वान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के भोपाल स्थित बंगले के बाहर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को प्रदर्शन कर रहे करीब 200 अतिथि विद्वानों ने वहां से गुजर रहे केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। अतिथि विद्वानों ने शिवराज सिंह चौहान को 11 सितंबर 2023 को भोपाल में आयोजित महापंचायत के दौरान दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण और नौकरी के स्थायित्व को लेकर समयबद्ध नीति बनाने की है। साथ ही जब तक ठोस नीति लागू नहीं होती, तब तक सरकारी कॉलेजों में फॉलन आउट की प्रक्रिया रोकने की मांग की जा रही है। अतिथि विद्वानों के अनुसार, 2023 की महापंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फॉलन आउट की स्थिति से अतिथि विद्वानों को बचाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही थी। प्रदर्शनकारियों ने इसी आश्वासन का हवाला देते हुए शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी मांगें रखीं। इससे पहले अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भी मुलाकात की थी। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, नीति बनने तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग पर तत्काल सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद मंत्री आवास के बाहर धरना जारी रहा। अतिथि विद्वान 10 जुलाई 2026 को भोपाल के रवींद्र भवन में हुए सम्मेलन में सरकार की ओर से नीति बनाने के दिए गए आश्वासन का भी हवाला दे रहे हैं। आंदोलनकारी चाहते हैं कि नियमितीकरण और नौकरी की स्थिरता को लेकर सरकार जल्द स्पष्ट और समयबद्ध नीति बनाए। फिलहाल अतिथि विद्वानों का धरना जारी है और उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भोपाल में अतिथि विद्वानों का प्रदर्शन तेज, उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर डटे; शिवराज का काफिला रोककर याद दिलाया 2023 का आश्वासन भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिथि विद्वानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नियमितीकरण, नौकरी में स्थायित्व और फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अतिथि विद्वान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के भोपाल स्थित बंगले के बाहर धरने पर बैठे हैं। बुधवार को प्रदर्शन कर रहे करीब 200 अतिथि विद्वानों ने वहां से गुजर रहे केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। अतिथि विद्वानों ने शिवराज सिंह चौहान को 11 सितंबर 2023 को भोपाल में आयोजित महापंचायत के दौरान दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण और नौकरी के स्थायित्व को लेकर समयबद्ध नीति बनाने की है। साथ ही जब तक ठोस नीति लागू नहीं होती, तब तक सरकारी कॉलेजों में फॉलन आउट की प्रक्रिया रोकने की मांग की जा रही है। अतिथि विद्वानों के अनुसार, 2023 की महापंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फॉलन आउट की स्थिति से अतिथि विद्वानों को बचाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही थी। प्रदर्शनकारियों ने इसी आश्वासन का हवाला देते हुए शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी मांगें रखीं। इससे पहले अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भी मुलाकात की थी। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, नीति बनने तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग पर तत्काल सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद मंत्री आवास के बाहर धरना जारी रहा। अतिथि विद्वान 10 जुलाई 2026 को भोपाल के रवींद्र भवन में हुए सम्मेलन में सरकार की ओर से नीति बनाने के दिए गए आश्वासन का भी हवाला दे रहे हैं। आंदोलनकारी चाहते हैं कि नियमितीकरण और नौकरी की स्थिरता को लेकर सरकार जल्द स्पष्ट और समयबद्ध नीति बनाए। फिलहाल अतिथि विद्वानों का धरना जारी है और उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    1
    भोपाल में अतिथि विद्वानों का प्रदर्शन तेज, उच्च शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर डटे; शिवराज का काफिला रोककर याद दिलाया 2023 का आश्वासन
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिथि विद्वानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नियमितीकरण, नौकरी में स्थायित्व और फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अतिथि विद्वान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के भोपाल स्थित बंगले के बाहर धरने पर बैठे हैं।
बुधवार को प्रदर्शन कर रहे करीब 200 अतिथि विद्वानों ने वहां से गुजर रहे केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया। अतिथि विद्वानों ने शिवराज सिंह चौहान को 11 सितंबर 2023 को भोपाल में आयोजित महापंचायत के दौरान दिए गए आश्वासनों की याद दिलाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग नियमितीकरण और नौकरी के स्थायित्व को लेकर समयबद्ध नीति बनाने की है। साथ ही जब तक ठोस नीति लागू नहीं होती, तब तक सरकारी कॉलेजों में फॉलन आउट की प्रक्रिया रोकने की मांग की जा रही है।
अतिथि विद्वानों के अनुसार, 2023 की महापंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फॉलन आउट की स्थिति से अतिथि विद्वानों को बचाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही थी। प्रदर्शनकारियों ने इसी आश्वासन का हवाला देते हुए शिवराज सिंह चौहान के सामने अपनी मांगें रखीं।
इससे पहले अतिथि विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भी मुलाकात की थी। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, नीति बनने तक फॉलन आउट प्रक्रिया रोकने की मांग पर तत्काल सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद मंत्री आवास के बाहर धरना जारी रहा।
अतिथि विद्वान 10 जुलाई 2026 को भोपाल के रवींद्र भवन में हुए सम्मेलन में सरकार की ओर से नीति बनाने के दिए गए आश्वासन का भी हवाला दे रहे हैं। आंदोलनकारी चाहते हैं कि नियमितीकरण और नौकरी की स्थिरता को लेकर सरकार जल्द स्पष्ट और समयबद्ध नीति बनाए।
फिलहाल अतिथि विद्वानों का धरना जारी है और उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    user_राजेश कुमार मरावी
    राजेश कुमार मरावी
    Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उमरिया जिले की बिरसिंहपुर पाली में बढ़ रहा हादसों का ग्राफ लोगों की गाड़ियों में नहीं है स्पीड में कंट्रोल अनकंट्रोल्ड स्पीड गाड़ी हेलमेट न लगाने की लापरवाही दे रही हादसों को निमंत्रण -मंढार रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर बिरसिंहपुर पाली-मंढार रोड जीरो ढाबा से मंथरा डैम की ओर की सड़क कांटा घर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 50 वर्षीय धनराज सिंह पिता महिपाल सिंह, निवासी बरम टोला मुदरिया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धनराज सिंह पाली से खाद लेकर अपनी हीरो मोटरसाइकिल क्रमांक MP54MC8764 से अपने गांव जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं दूसरे बाइक सवार गुलाब सिंह गाड़ी होंडा कंपनी नंबर एमपी 54 एम बी5316 भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनराज सिंह पिता महिपाल सिंह मुंदरिया बरम टोला निवासी थे वहीं गुलाब सिंह एमपीईवी के बोर्ड एंप्लाइज है ।उन्हें पहले पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर शहडोल रेफर कर दिया गया है। दोनों एक्सीडेंटल गाड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से MPEB के कांटा घर के पास खड़ी कर दिया गया है।
    1
    उमरिया जिले की बिरसिंहपुर पाली में बढ़ रहा हादसों का ग्राफ लोगों की गाड़ियों में नहीं है स्पीड में कंट्रोल अनकंट्रोल्ड स्पीड गाड़ी हेलमेट न लगाने की लापरवाही दे रही हादसों को निमंत्रण
-मंढार रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर
बिरसिंहपुर पाली-मंढार रोड जीरो ढाबा से मंथरा डैम की ओर की सड़क कांटा घर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में 50 वर्षीय धनराज सिंह पिता महिपाल सिंह, निवासी बरम टोला मुदरिया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धनराज सिंह पाली से खाद लेकर अपनी हीरो मोटरसाइकिल क्रमांक MP54MC8764 से अपने गांव जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
वहीं दूसरे बाइक सवार गुलाब सिंह गाड़ी होंडा कंपनी नंबर एमपी 54 एम बी5316 भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनराज सिंह पिता महिपाल सिंह मुंदरिया बरम टोला निवासी थे वहीं गुलाब सिंह एमपीईवी के बोर्ड एंप्लाइज है ।उन्हें पहले पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर शहडोल रेफर कर दिया गया है। दोनों एक्सीडेंटल गाड़ियों को सुरक्षा की दृष्टि से MPEB के कांटा घर के पास खड़ी कर दिया गया है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पाली के मंढार रोड मे बड़ा हादसा आज लगभग 3:30 बजे धनराज सिंह पिता महिपाल सिंह मुदरिया निवासी की मौत एवं गुलाब सिंह मछेहा निवासी गंभीर रूप से घायल शहडोल रेफर -मंढार रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर बिरसिंहपुर पाली-मंढार रोड पर बरम टोला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 50 वर्षीय धनराज सिंह पिता महिपाल सिंह, निवासी बरम टोला मुदरिया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धनराज सिंह पाली से खाद लेकर अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 54 MS 5316 से अपने गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वहीं दूसरे बाइक सवार गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें पहले पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर शहडोल रेफर कर दिया गया है।
    4
    पाली के मंढार रोड मे बड़ा हादसा  आज लगभग 3:30 बजे धनराज सिंह पिता महिपाल सिंह मुदरिया निवासी की मौत एवं गुलाब सिंह मछेहा निवासी गंभीर रूप से घायल शहडोल रेफर
-मंढार रोड पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर
बिरसिंहपुर पाली-मंढार रोड पर बरम टोला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में 50 वर्षीय धनराज सिंह पिता महिपाल सिंह, निवासी बरम टोला मुदरिया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धनराज सिंह पाली से खाद लेकर अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 54 MS 5316 से अपने गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
वहीं दूसरे बाइक सवार गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें पहले पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर शहडोल रेफर कर दिया गया है।
    user_Shambhu nath Soni
    Shambhu nath Soni
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बिलासपुर कोलकाता फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक सेवा बंद होने से लगा यात्रियों को झटका 19 सितंबर से इस हवाई सेवा के बंद होने की जानकारी सामने आई है। फ्लाइट बंद होने से बिलासपुर और आसपास के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सेवा जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
    1
    बिलासपुर कोलकाता  फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक सेवा बंद होने से लगा यात्रियों को झटका 
19 सितंबर से इस हवाई सेवा के बंद होने की जानकारी सामने आई है।
फ्लाइट बंद होने से बिलासपुर और आसपास के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सेवा जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
    user_Pranjal Singh
    Pranjal Singh
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    49 min ago
  • संकुल बालक पचपेड़ी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। संकुल बालक पचपेड़ी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों से प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पना के रंग बिखेरते हुए पर्यावरण संरक्षण। स्वच्छता अभियान और 'मेरा भारत महान' जैसे विषयों पर बेहद सुंदर और संदेशप्रद चित्र बनाए। रविवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार। संकुल समन्वयक और वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    1
    संकुल बालक पचपेड़ी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। 
संकुल बालक पचपेड़ी में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों से प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पना के रंग बिखेरते हुए पर्यावरण संरक्षण। स्वच्छता अभियान और 'मेरा भारत महान' जैसे विषयों पर बेहद सुंदर और संदेशप्रद चित्र बनाए। रविवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार। संकुल समन्वयक और वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • मंडला - शहीदों की शहादत को याद कर गोंडवाना समाज ने दी श्रद्धांजलि डिठोरी में गूंजा शहीदों का,जयघोष, राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह को किया याद
    1
    मंडला -  शहीदों की शहादत को याद कर गोंडवाना समाज ने दी श्रद्धांजलि
डिठोरी में गूंजा शहीदों का,जयघोष, राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह को किया याद
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • “सेमरिया में लोकल यूथ महासंघ ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन” पेमेंट और सुरक्षा को लेकर मिला आश्वासन, मासिक मानदेय के लिए आयुक्त को लिखा जाएगा पत्र सेमरिया। लोकल यूथ महासंघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्थानीय यूथ सर्वेयरों के लंबित पेमेंट, सुरक्षा एवं मासिक मानदेय सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। प्रमुखता से रखा गया। इस दौरान माननीय तहसीलदार महोदय द्वारा सर्वेयरों को आश्वासन देते हुए कहा गया कि “मैं आप सभी के साथ हूँ। आप सभी को आईडी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।”तहसीलदार महोदय ने मासिक मानदेय के संबंध में आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन, मध्यप्रदेश (राजस्व विभाग) को पत्र लिखने की बात भी कही। साथ ही पेमेंट एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लोकल यूथ महासंघ ने प्रशासन के इस आश्वासन पर उम्मीद जताई कि उनकी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
    1
    “सेमरिया में लोकल यूथ महासंघ ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन”
पेमेंट और सुरक्षा को लेकर मिला आश्वासन, मासिक मानदेय के लिए आयुक्त को लिखा जाएगा पत्र
सेमरिया। लोकल यूथ महासंघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्थानीय यूथ सर्वेयरों के लंबित पेमेंट, सुरक्षा एवं मासिक मानदेय सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।
प्रमुखता से रखा गया।
इस दौरान माननीय तहसीलदार महोदय द्वारा सर्वेयरों को आश्वासन देते हुए कहा गया कि “मैं आप सभी के साथ हूँ। आप सभी को आईडी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।”तहसीलदार महोदय ने मासिक मानदेय के संबंध में आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन, मध्यप्रदेश (राजस्व विभाग) को पत्र लिखने की बात भी कही। साथ ही पेमेंट एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
लोकल यूथ महासंघ ने प्रशासन के इस आश्वासन पर उम्मीद जताई कि उनकी लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
    user_राजेश कुमार मरावी
    राजेश कुमार मरावी
    Voice of people बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तेज रफ्तार माजदा ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत,,,,, तेज रफ्तार माजदा ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत
    1
    तेज रफ्तार माजदा ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत,,,,,
तेज रफ्तार माजदा ने तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.