logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 14 से 15 साल के बच्चियों को लगाए जा रहे वैक्सीन प्रखंड क्षेत्र के चार केंद्र पर लगे 30 लड़कियों को वैक्सीन विभाग के अधिकारी ने अफवाहों से बचने का किया आह्वान कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार अलग-अलग केंद्र पर शनिवार को 14 से 15 साल आयु के लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान सीएचसी के अलावा रानीपट्टी, रहटा व भतनी एपीएचसी केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। जहां पर एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 14 से 15 साल तक के कुल 30 बच्चियों को तीन बजे तक यह वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया। इस दौरान विभाग के डीआईओ डॉ विपीन कुमार गुप्ता, डॉ आशुतोष कर्ण, डीपीएम प्रिंस, बीएचएम कुमार धनंजय, डीईओ मुजाहिद आलम द्वारा अलग अलग केंद्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीआईओ डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों को इस वैक्सीन के संबंध में किसी भी तरह के अफवाहों से बचना है और अपने लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए कैंप पर जरुर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चियों को भविष्य में होने वाले इस बिमारी से बचाव होगा। इस दौरान डीपीएम प्रिंस ने कहा कि लोगों को जागरूक होना होगा और एचपीवी वैक्सीन अपने बच्चियों को लगाने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान मौजूद कर्मियों को पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।‌ इस दौरान जिला से आए पदाधिकारी व डीपीएम ने सीएचसी स्थित एईसी जेई वार्ड का निरीक्षण किया गया। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को ओर अधिक प्रभावी बनाने को लेकर ओर केंद्र चिह्नित किया गया है जहां पर भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 14 से 15 साल के बच्चियों को वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस दौरान डॉ डीपी रमण, बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, फार्मासिस्ट सुब्रत दास, दिवानी कुमार, सैमसन कुमार, लेखापाल मनोज कुमार, राकेश रौशन, ब्रह्मदेव कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व एएनएम मौजूद थे।

2 hrs ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
2 hrs ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 14 से 15 साल के बच्चियों को लगाए जा रहे वैक्सीन प्रखंड क्षेत्र के चार केंद्र पर लगे 30 लड़कियों को वैक्सीन विभाग के अधिकारी ने अफवाहों से बचने का किया आह्वान कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार अलग-अलग केंद्र पर शनिवार को 14 से 15 साल आयु के लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान सीएचसी के अलावा रानीपट्टी, रहटा व भतनी एपीएचसी केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। जहां पर एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 14 से 15 साल तक के कुल 30 बच्चियों को तीन बजे तक यह वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया। इस दौरान विभाग के डीआईओ डॉ विपीन कुमार गुप्ता, डॉ आशुतोष कर्ण, डीपीएम प्रिंस, बीएचएम कुमार धनंजय, डीईओ मुजाहिद आलम द्वारा अलग अलग केंद्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीआईओ डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों को इस वैक्सीन के संबंध में किसी भी तरह के अफवाहों से बचना है और अपने

1f0f7706-9f9c-44c6-8821-904294a121d5

लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए कैंप पर जरुर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चियों को भविष्य में होने वाले इस बिमारी से बचाव होगा। इस दौरान डीपीएम प्रिंस ने कहा कि लोगों को जागरूक होना होगा और एचपीवी वैक्सीन अपने बच्चियों को लगाने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान मौजूद कर्मियों को पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।‌ इस दौरान जिला से आए पदाधिकारी व डीपीएम ने सीएचसी स्थित एईसी जेई वार्ड का निरीक्षण किया गया। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को ओर अधिक प्रभावी बनाने को लेकर ओर केंद्र चिह्नित किया गया है जहां पर भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 14 से 15 साल के बच्चियों को वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस दौरान डॉ डीपी रमण, बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, फार्मासिस्ट सुब्रत दास, दिवानी कुमार, सैमसन कुमार, लेखापाल मनोज कुमार, राकेश रौशन, ब्रह्मदेव कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व एएनएम मौजूद थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर मुरलीगंज स्टेशन से पहले स्टेट हाईवे-91 स्थित रेलवे ढाला के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सहरसा से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13206) से गिरकर करीब 55 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग घायल की मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान प्रभात खबर के एक पत्रकार मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस व एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का दाहिना हाथ कट चुका है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. मुकेश कुमार पांडे और डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। घायल ने अपनी पहचान राजा (55 वर्ष), पिता रुद्र नारायण सिंह, निवासी चैनपुरा, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में बताई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती तमाशबीन मानसिकता पर सवाल खड़ा करती है, जहां जरूरतमंद की मदद करने के बजाय लोग वीडियो बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे
    2
    सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर मुरलीगंज स्टेशन से पहले स्टेट हाईवे-91 स्थित रेलवे ढाला के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सहरसा से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13206) से गिरकर करीब 55 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग घायल की मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान प्रभात खबर के एक पत्रकार मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस व एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।
घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का दाहिना हाथ कट चुका है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. मुकेश कुमार पांडे और डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। घायल ने अपनी पहचान राजा (55 वर्ष), पिता रुद्र नारायण सिंह, निवासी चैनपुरा, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में बताई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया।
यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती तमाशबीन मानसिकता पर सवाल खड़ा करती है, जहां जरूरतमंद की मदद करने के बजाय लोग वीडियो बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    7 hrs ago
  • योजना में धांधली करने को लेकर बीडीओ को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की किया मांग। सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी वार्ड सदस्य रणधीर यादव सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की पंचायत के वार्ड नंबर 7 में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कार्य किया गया है और वार्ड नंबर 6 में सड़क पर मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य किया गया है जिसमें गुणवत्ता पर ध्यान नहीं रखते हुए व्यापक रूप से धांधली किया गया है। इसके अलावा कहीं भी योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे ये बात सामने आ सके की कितने रुपए की लागत राशि से योजना का संचालन किया गया है। प्रवेश द्वार के बगल से गुजरने वाली सड़क मार्ग पर पीसीसी ढलाई किया गया है जिसमें दोनों तरफ बगल से 6 इंच दिखावे के लिए पीसीसी ढलाई किया गया है जबकि सड़क के बीच में मात्र 2 इंच ढलाई किया गया है जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। जबकि इस योजना का संचालन पूर्व में मनरेगा योजना से भी किया गया है फिर इसी योजना के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट कर लिया गया है। पंचायत में चल रहे सभी योजना की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं हो सके। आवेदन को लेकर सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की जानकारी मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सहरसा से मिथिलेश कुमार।
    1
    योजना में धांधली करने को लेकर बीडीओ को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की किया मांग।
सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी वार्ड सदस्य रणधीर यादव सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की पंचायत के वार्ड नंबर 7 में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कार्य किया गया है और वार्ड नंबर 6 में सड़क पर मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य किया गया है जिसमें गुणवत्ता पर ध्यान नहीं रखते हुए व्यापक रूप से धांधली किया गया है। इसके अलावा कहीं भी योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे ये बात सामने आ सके की कितने रुपए की लागत राशि से योजना का संचालन किया गया है। प्रवेश द्वार के बगल से गुजरने वाली सड़क मार्ग पर पीसीसी ढलाई किया गया है जिसमें दोनों तरफ बगल से 6 इंच दिखावे के लिए पीसीसी ढलाई किया गया है जबकि सड़क के बीच में मात्र 2 इंच ढलाई किया गया है जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। जबकि इस योजना का संचालन पूर्व में मनरेगा योजना से भी किया गया है फिर इसी योजना के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट कर लिया गया है। पंचायत में चल रहे सभी योजना की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं हो सके। आवेदन को लेकर सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की जानकारी मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सहरसा से मिथिलेश कुमार।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
  • आज बिहार के सबसे वाले में ऑटो वाला का क्या फायदा ठाकुर मार दिया काट दिया#love बिहार में सबसे वाले ने चाकू मार दिया
    1
    आज बिहार के सबसे वाले में ऑटो वाला का क्या फायदा ठाकुर मार दिया काट दिया#love बिहार में सबसे वाले ने चाकू मार दिया
    user_@RoshanRohi13
    @RoshanRohi13
    Police Officer सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Md Eahsan
    1
    Post by Md Eahsan
    user_Md Eahsan
    Md Eahsan
    फारबिसगंज, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    4 hrs ago
  • मधेपुरा में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं के बीच अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिले के साहूगढ़ भगवानपुर टोला में विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति सचेत किया। अग्निशमन कर्मियों ने गांव-गांव जाकर पम्पलेट वितरित किए और किसानों को बताया कि फसल कटाई के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसल कटने तक बोरिंग पर पंपिंग सेट चालू अवस्था में रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके। विभाग ने खेतों में पराली नहीं जलाने, बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने और खेतों के आसपास बीड़ी-सिगरेट जैसी ज्वलनशील गतिविधियों से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर खेत में आग लग जाए तो घबराएं नहीं, बल्कि आग की दिशा में कुछ दूरी तक फसल काटकर उसे फैलने से रोका जा सकता है। इस अभियान में अग्निशमन विभाग के विक्की रंजन कुमार, ऋषिमुनि कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता और बिंदु कुमारी मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि किसानों की सतर्कता ही आगजनी की घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। बाइट ---विक्की रंजन वहीं विक्की रंजन ने कहा कि किसानों को सलाह दी गई है कि फसल कटने तक बोरिंग पर पंपिंग सेट चालू अवस्था में रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके।
    4
    मधेपुरा में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं के बीच अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिले के साहूगढ़ भगवानपुर टोला में विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति सचेत किया।
अग्निशमन कर्मियों ने गांव-गांव जाकर पम्पलेट वितरित किए और किसानों को बताया कि फसल कटाई के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है।
किसानों को सलाह दी गई है कि फसल कटने तक बोरिंग पर पंपिंग सेट चालू अवस्था में रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके।
विभाग ने खेतों में पराली नहीं जलाने, बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने और खेतों के आसपास बीड़ी-सिगरेट जैसी ज्वलनशील गतिविधियों से बचने की अपील की है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर खेत में आग लग जाए तो घबराएं नहीं, बल्कि आग की दिशा में कुछ दूरी तक फसल काटकर उसे फैलने से रोका जा सकता है।
इस अभियान में अग्निशमन विभाग के विक्की रंजन कुमार, ऋषिमुनि कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता और बिंदु कुमारी मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि किसानों की सतर्कता ही आगजनी की घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।
बाइट ---विक्की रंजन 
वहीं विक्की रंजन ने कहा कि किसानों को सलाह दी गई है कि फसल कटने तक बोरिंग पर पंपिंग सेट चालू अवस्था में रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    11 hrs ago
  • जोगबनी में 50वें वर्ष पर शीतला पूजा का भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल जोगबनी/अररिया भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के वार्ड संख्या 04, इंद्रानगर स्थित शनिमंदिर के समीप शनिवार से दो दिवसीय श्री श्री शीतला पूजा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस वर्ष पूजा अपने 50वें वर्ष में प्रवेश कर गई, जिसे लेकर इलाके में खास उत्साह देखा जा रहा है। पूजा स्थल को आकर्षक पंडाल, रंग-बिरंगी लाइट, भव्य स्वागत द्वार और श्रीराम के झंडों से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार पूजा-अर्चना में शामिल हो रही है। शीतला पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन भट्टाचार्य उर्फ पोलू दा ने बताया कि यह पूजा शनिवार से प्रारंभ हुई है और इस वर्ष इसका 50वां आयोजन विशेष रूप से धूमधाम के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को पूजा का समापन विसर्जन और भंडारा के साथ किया जाएगा। समिति की ओर से सभी शहरवासियों को इस पावन अवसर पर शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया है। इस मौके पर जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद रानी देवी, पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी, प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजू राय, धर्मेंद्र सिन्हा, इंदु मिश्रा, संजय देवनाथ, राधा श्रीवास्तव, गणेश साह, नीरज साह, अजय ठाकुर, करणदीप साह, जीतेन्द्र पांडे, विंदु सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में और भी रौनक देखने को मिली।
    1
    जोगबनी में 50वें वर्ष पर शीतला पूजा का भव्य आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल
जोगबनी/अररिया 
भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के वार्ड संख्या 04, इंद्रानगर स्थित शनिमंदिर के समीप शनिवार से दो दिवसीय श्री श्री शीतला पूजा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस वर्ष पूजा अपने 50वें वर्ष में प्रवेश कर गई, जिसे लेकर इलाके में खास उत्साह देखा जा रहा है।
पूजा स्थल को आकर्षक पंडाल, रंग-बिरंगी लाइट, भव्य स्वागत द्वार और श्रीराम के झंडों से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार पूजा-अर्चना में शामिल हो रही है। शीतला पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन भट्टाचार्य उर्फ पोलू दा ने बताया कि यह पूजा शनिवार से प्रारंभ हुई है और इस वर्ष इसका 50वां आयोजन विशेष रूप से धूमधाम के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
रविवार को पूजा का समापन विसर्जन और भंडारा के साथ किया जाएगा। समिति की ओर से सभी शहरवासियों को इस पावन अवसर पर शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
इस मौके पर जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद रानी देवी, पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी, प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजू राय, धर्मेंद्र सिन्हा, इंदु मिश्रा, संजय देवनाथ, राधा श्रीवास्तव, गणेश साह, नीरज साह, अजय ठाकुर, करणदीप साह, जीतेन्द्र पांडे, विंदु सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में और भी रौनक देखने को मिली।
    user_Ranjeet roy
    Ranjeet roy
    रिपोर्टर Forbesganj, Araria•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.