मुरलीगंज के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, हाथ कटा; तमाशबीन बनी रही भीड़* सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर मुरलीगंज स्टेशन से पहले स्टेट हाईवे-91 स्थित रेलवे ढाला के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सहरसा से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13206) से गिरकर करीब 55 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग घायल की मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान प्रभात खबर के एक पत्रकार मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस व एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का दाहिना हाथ कट चुका है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. मुकेश कुमार पांडे और डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। घायल ने अपनी पहचान राजा (55 वर्ष), पिता रुद्र नारायण सिंह, निवासी चैनपुरा, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में बताई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती तमाशबीन मानसिकता पर सवाल खड़ा करती है, जहां जरूरतमंद की मदद करने के बजाय लोग वीडियो बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे
मुरलीगंज के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, हाथ कटा; तमाशबीन बनी रही भीड़* सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर मुरलीगंज स्टेशन से पहले स्टेट हाईवे-91 स्थित रेलवे ढाला के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सहरसा से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13206) से गिरकर करीब 55 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग घायल की मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान प्रभात खबर के एक पत्रकार मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस व एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज
रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का दाहिना हाथ कट चुका है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. मुकेश कुमार पांडे और डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। घायल ने अपनी पहचान राजा (55 वर्ष), पिता रुद्र नारायण सिंह, निवासी चैनपुरा, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में बताई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती तमाशबीन मानसिकता पर सवाल खड़ा करती है, जहां जरूरतमंद की मदद करने के बजाय लोग वीडियो बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे
- बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी हुई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जबकि कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल मधेपुरा सदर अनुमंडल के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी वार्ड नंबर 8 में शनिवार को ज़मीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवादित ज़मीन पर एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में सचेन कुमार को कमर में दो गोली लगी है, जबकि रणधीर कुमार के जांघ में गोली लगी है। वहीं, कमलेश्वरी साह भी गोली लगने से घायल हुई हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य रोमा देवी, दिलीप कुमार और रुक्मिणी देवी भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बाइट ---पीड़ित वहीं इस संबंध पीड़ित ने कहा कि यह ज़मीन विवाद पिछले दो साल से कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद आरोपियों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। बाइट --प्रवेन्द्र भारती , एएसपी मधेपुरा इस मामले में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया के ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। एक पक्ष के लोगों को गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।4
- आज हम आपको दिखा रहे हैं महत्वपूर्ण जानकारी वाली खबर जिसे जानकर आप भी इस योजना का लाभ लेकर लाभान्वित हो सकते हैं। इसको लेकर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत बथनाहा टोला निवासी मनोज यादव से जब इस बात की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की सरकार द्वारा चलाई जा रही वृक्षारोपण योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है जो प्रखंड के मनरेगा कार्यालय से संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं जिसमें कई प्रकार के पौधे निःशुल्क मिलता है साथ ही इसका देख रेख करने के लिए सरकार द्वारा दो हजार रूपए महीना भी दिया जाता है। विशाल पेड़ हो जाने के बाद आप खुद इसे बेचकर अपना आय बढ़ा सकते हैं। फ़िलहाल इस योजना का लाभ सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों के लोग उठा रहे हैं और आप भी इस योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं।1
- वीरपुर में शिक्षा का उभरता हुआ विश्वास – जहाँ हर बच्चे के सपनों को मिलती है नई उड़ान, संस्कारों के साथ गढ़ा जाता है उज्ज्वल भविष्य — लिट्ल फ्लावर होम।1
- प्रखंड क्षेत्र के चार केंद्र पर लगे 30 लड़कियों को वैक्सीन विभाग के अधिकारी ने अफवाहों से बचने का किया आह्वान कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार अलग-अलग केंद्र पर शनिवार को 14 से 15 साल आयु के लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाया गया। इस दौरान सीएचसी के अलावा रानीपट्टी, रहटा व भतनी एपीएचसी केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। जहां पर एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 14 से 15 साल तक के कुल 30 बच्चियों को तीन बजे तक यह वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया। इस दौरान विभाग के डीआईओ डॉ विपीन कुमार गुप्ता, डॉ आशुतोष कर्ण, डीपीएम प्रिंस, बीएचएम कुमार धनंजय, डीईओ मुजाहिद आलम द्वारा अलग अलग केंद्र का निरीक्षण किया गया। मौके पर डीआईओ डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों को इस वैक्सीन के संबंध में किसी भी तरह के अफवाहों से बचना है और अपने लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल लगाने के लिए कैंप पर जरुर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बच्चियों को भविष्य में होने वाले इस बिमारी से बचाव होगा। इस दौरान डीपीएम प्रिंस ने कहा कि लोगों को जागरूक होना होगा और एचपीवी वैक्सीन अपने बच्चियों को लगाने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान मौजूद कर्मियों को पदाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला से आए पदाधिकारी व डीपीएम ने सीएचसी स्थित एईसी जेई वार्ड का निरीक्षण किया गया। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम को ओर अधिक प्रभावी बनाने को लेकर ओर केंद्र चिह्नित किया गया है जहां पर भी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 14 से 15 साल के बच्चियों को वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इस दौरान डॉ डीपी रमण, बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, फार्मासिस्ट सुब्रत दास, दिवानी कुमार, सैमसन कुमार, लेखापाल मनोज कुमार, राकेश रौशन, ब्रह्मदेव कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व एएनएम मौजूद थे।2
- आज बिहार के सबसे वाले में ऑटो वाला का क्या फायदा ठाकुर मार दिया काट दिया#love बिहार में सबसे वाले ने चाकू मार दिया1
- सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत मझौल निवासी और क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत हाजी अनवर अहमद साहब का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के लिए समाज के हर वर्ग में अत्यंत लोकप्रिय थे। निधन की सूचना मिलते ही मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव मझौल स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा: "हाजी अनवर अहमद साहब का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवन भर आपसी भाईचारे और सेवा की मिसाल पेश की। उनके रिक्त स्थान को भरना कठिन होगा। जैसे ही उनके इंतकाल की खबर मिली, बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य लोग उनके आवास पर जुटने लगे। हर किसी की आंखें नम थीं। इस दुख की घड़ी में अंजार अहमद, उनके पुत्र तौसीफ अहमद, आफताब आलम सहित कई अन्य प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।1
- (इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं)1
- सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर मुरलीगंज स्टेशन से पहले स्टेट हाईवे-91 स्थित रेलवे ढाला के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सहरसा से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13206) से गिरकर करीब 55 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग घायल की मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान प्रभात खबर के एक पत्रकार मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस व एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का दाहिना हाथ कट चुका है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. मुकेश कुमार पांडे और डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। घायल ने अपनी पहचान राजा (55 वर्ष), पिता रुद्र नारायण सिंह, निवासी चैनपुरा, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में बताई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती तमाशबीन मानसिकता पर सवाल खड़ा करती है, जहां जरूरतमंद की मदद करने के बजाय लोग वीडियो बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे2