उझानी में विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत, पति से फोन पर हुआ था विवाद उझानी/ बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को मायके आई विवाहिता ने फोन पर बातचीत के दौरान विवाद होने के बाद कोई विषाख्त पदार्थ गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसका पीएम कराया है साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उझानी थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव निवासी मेवाराम ने अपनी बेटी स्वाती की शादी करीब 14 महीने पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गुदनी खतौरा गांव निवासी विकास भारती के साथ की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में मिली वस्तुओं से संतुष्ट नहीं था और लगातार गाड़ी तथा नकदी की मांग कर रहा था।मृतका के मायके पक्ष का आरोप है दहेज को लेकर हो रही प्रताड़ना के चलते स्वाती पिछले दो माह से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले स्वाती की अपने पति से फोन पर कहासुनी हुई जिसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन बाद में घर वापस ले आए, जहां उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद उसके शव से कुंडल चोरी कर लिए गए। यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक शव को वाहन में रखने के बहाने मृत महिला के कानों से कुंडल खींच लेता है। इस घटना के सामने आने के बाद मृतका के परिजनों ने फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला दातागंज क्षेत्र की रहने वाली थी। जिला अस्पताल में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है।1
- बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने शादी की तैयारियों के लिए ले जाए जा रहे ₹1 लाख नकद और शादी के कार्ड से भरा एक गुम हुआ बैग बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटा दिया। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए क्षेत्र में पुलिस की खूब प्रशंसा हो रही है। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी राजेश अपने भाई अखिलेश कुमार के साथ 17 जून 2026 को अपनी मूकबधिर भांजी की शादी के लिए मोटरसाइकिल खरीदने जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे उसावां कस्बे के अकबरपुर तिराहे से गुजरते समय उनका पैसों से भरा बैग रास्ते में कहीं गिर गया था। बैग गुम होने की सूचना मिलते ही उसावां पुलिस तुरंत हरकत में आई और खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान अकबरपुर तिराहे पर फल विक्रेता रवि कश्यप को वह बैग मिला, जिसने ईमानदारी दिखाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी और बैग सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग के मालिक का पता लगाया और गुरुवार को आवश्यक सत्यापन के बाद राजेश को थाने बुलाकर उनका एक लाख रुपये से भरा बैग सकुशल वापस करा दिया। अपना गुम हुआ बैग वापस मिलने पर राजेश और उनके परिजनों ने उसावां पुलिस और फल विक्रेता रवि कश्यप का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और जनसेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस-जन सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।3
- उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के मुजरिया थाना अंतर्गत ग्राम परमू निवासी 32 वर्षीय हृदेश की दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 17 जून की सुबह करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद बुधवार रात 11 बजे जब पोस्टमार्टम के उपरांत उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक हृदेश पुत्र सत्यपाल दिल्ली में मलवा ढुलाई का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, सुबह पार्किंग से अपनी गाड़ी निकालते समय पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में हृदेश की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर इंद्रजीत, नितिन, हिमांशु और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। AIIMS दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुजरिया पुलिस पूरी रात गांव में तैनात रही। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- बदायूं जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ इलाज के लिए भर्ती एक मृत महिला के कानों से कुंडल चोरी कर लिए गए। डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद, परिजनों का आरोप है कि शव को बाहर ले जाते समय अस्पताल स्टाफ से जुड़े एक युवक ने उसके कुंडल निकाल लिए। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने शव को वाहन में रखने के बहाने महिला के कुंडल खींच लिए। यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से परिजनों ने आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद, परिजनों ने संबंधित थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक महिला बदायूं के दातागंज कस्बे की निवासी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- बदायूं में एक युवक का बीडीओ वायरल हुआ है जिसमें वह कथित तौर पर सांसद धर्मेंद्र यादव को मेडिकल कॉलेज के संबंध में कुछ कहते हुए दिख रहा है।1
- अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भमोरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार रात को हुई, जब पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान, ग्राम पूर्वनी की ओर जाने वाले मार्ग से एक युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान ग्राम पूर्वनी निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र दीक्षित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सत्येंद्र दीक्षित ने बताया कि वह तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखता था और इसे बरेली में किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा सके। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।2
- उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में 6 महिलाओं की दुखद मौत हो गई, जिससे पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। यह हृदयविदारक घटना खुशियों के बीच मौत का तांडव लेकर आई है, जिसने पूरे बदायूं को गम में डुबो दिया है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंत्री संदीप सिंह और बदायूं सांसद आदित्य यादव सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।1
- उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्ट्रेचर पर रखे एक महिला के शव से चोर कुंडल नोंचकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान होने के बाद परिजनों ने उस युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।1
- इस बार उत्तर प्रदेश की सियासत में एक 'महासंगम' देखने को मिल रहा है। इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जानने के लिए कहा गया है।1