logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के मुजरिया थाना अंतर्गत ग्राम परमू निवासी 32 वर्षीय हृदेश की दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 17 जून की सुबह करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद बुधवार रात 11 बजे जब पोस्टमार्टम के उपरांत उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक हृदेश पुत्र सत्यपाल दिल्ली में मलवा ढुलाई का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, सुबह पार्किंग से अपनी गाड़ी निकालते समय पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में हृदेश की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर इंद्रजीत, नितिन, हिमांशु और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। AIIMS दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुजरिया पुलिस पूरी रात गांव में तैनात रही। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

16 hrs ago
user_Chunmun Gupta पत्रकार
Chunmun Gupta पत्रकार
Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के मुजरिया थाना अंतर्गत ग्राम परमू निवासी 32 वर्षीय हृदेश की दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 17 जून की सुबह करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद बुधवार रात 11 बजे जब पोस्टमार्टम के उपरांत उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक हृदेश पुत्र सत्यपाल दिल्ली में मलवा ढुलाई का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, सुबह पार्किंग से अपनी गाड़ी निकालते समय पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में हृदेश की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर इंद्रजीत, नितिन, हिमांशु और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। AIIMS दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुजरिया पुलिस पूरी रात गांव में तैनात रही। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के मुजरिया थाना अंतर्गत ग्राम परमू निवासी 32 वर्षीय हृदेश की दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 17 जून की सुबह करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद बुधवार रात 11 बजे जब पोस्टमार्टम के उपरांत उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक हृदेश पुत्र सत्यपाल दिल्ली में मलवा ढुलाई का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, सुबह पार्किंग से अपनी गाड़ी निकालते समय पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में हृदेश की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर इंद्रजीत, नितिन, हिमांशु और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। AIIMS दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुजरिया पुलिस पूरी रात गांव में तैनात रही। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के मुजरिया थाना अंतर्गत ग्राम परमू निवासी 32 वर्षीय हृदेश की दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात 17 जून की सुबह करीब 5 बजे हुई, जिसके बाद बुधवार रात 11 बजे जब पोस्टमार्टम के उपरांत उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।

मृतक हृदेश पुत्र सत्यपाल दिल्ली में मलवा ढुलाई का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, सुबह पार्किंग से अपनी गाड़ी निकालते समय पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में हृदेश की मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर फरार हो गए।

दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर इंद्रजीत, नितिन, हिमांशु और धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। AIIMS दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुजरिया पुलिस पूरी रात गांव में तैनात रही। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • इस बार उत्तर प्रदेश की सियासत में एक 'महासंगम' देखने को मिल रहा है। इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जानने के लिए कहा गया है।
    1
    इस बार उत्तर प्रदेश की सियासत में एक 'महासंगम' देखने को मिल रहा है। इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जानने के लिए कहा गया है।
    user_Irfan Pathan
    Irfan Pathan
    Farmer सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में, सरकार के 'मिशन शक्ति' और 'महिला सशक्तिकरण' के दावों के बीच, आसफपुर और इस्लामनगर ब्लॉक से व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी तंत्र की कथित लापरवाही, वित्तीय अनियमितताओं और ग्राम प्रधानों की तानाशाही के कारण स्वयं सहायता समूह की गरीब केयरटेकर महिलाएं पिछले कई महीनों से अपने मानदेय के लिए भटक रही हैं। इस मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण के खिलाफ अब अंबेडकर जस्टिस पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदायूँ को एक अंतिम पत्र (पत्रांक संख्या: AJP/2026/CDO/04) सौंपकर प्रशासन को 3 दिन (72 घंटे) का सख्त अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो पार्टी बिसौली एसडीएम कार्यालय (तहसील मुख्यालय) पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व में सीडीओ द्वारा जांच और निस्तारण के लिए 14 दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा बीतने के बाद भी ब्लॉक स्तर पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "कार्रवाई करना तो दूर, संबंधित अधिकारियों द्वारा द्वेषभावना के तहत पीड़ित महिलाओं को डराया, धमकाया और गुमराह किया जा रहा है। अधिकारियों के इस अड़ियल रवैये के कारण गांवों में आपसी विवाद और तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।" पार्टी ने पुरजोर मांग की है कि सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर महिलाओं का मानदेय बिना किसी बिचौलिए या अड़चन के सीधे उनके पर्सनल बैंक खातों में भेजा जाए। संगठन ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मामले भी रखे हैं: पिंकी (ग्राम बीधा नगला, ब्लॉक आसफपुर) को समूह के खाते में भेजी गई ₹72,000 की मानदेय राशि तुरंत दिलाई जाए और अवैध रूप से छीनी गई शौचालय की चाबी ससम्मान वापस कराई जाए। प्रीति (ग्राम सिरसावा, ब्लॉक आसफपुर) का पिछले 11 महीने का बकाया मानदेय ₹81,000 जो पिछले 1 साल से समूह के खाते में पड़ा है, उसे तुरंत विमुक्त किया जाए, क्योंकि अधिकारियों की शह पर अन्य महिलाओं द्वारा उसे निकलने नहीं दिया जा रहा है। सोनी (ग्राम मित्ररोली, ब्लॉक इस्लामनगर) को पिछले 51 महीने (साढ़े चार साल से अधिक) से स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा दुर्भावना के चलते मानदेय नहीं दिया जा रहा है; आरोप है कि प्रधान द्वारा "जब तक प्रधानी पर रहूँगा, मानदेय नहीं निकलने दूँगा" जैसी तानाशाही धमकी दी गई है, जिस पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई कर सोनी का मानदेय दिलाया जाए। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक आसफपुर में तैनात दोनों अधिकारियों की कथित आपसी साठगांठ और भ्रष्टाचार को तोड़ने के लिए उनका तत्काल प्रभाव से अन्य ब्लॉक में स्थानांतरण करने और महिलाओं को डरा-धमकाकर सादे कागजों पर कराए गए हस्ताक्षरों को तत्काल अमान्य घोषित करने की भी मांग की गई है। अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने कड़े लहजे में कहा है कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। यदि 3 दिन के भीतर इन शोषित महिलाओं को इंसाफ नहीं मिला, तो बिसौली तहसील मुख्यालय पर ऐतिहासिक अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा, जो महिलाओं को उनका पूरा हक और सम्मान मिलने के बाद ही समाप्त होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, मण्डलायुक्त बरेली मण्डल, जिला अधिकारी (DM) बदायूँ और उप-जिलाधिकारी (SDM) बिसौली को भी आवश्यक और त्वरित कार्रवाई हेतु भेजी गई है। अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासनिक अमला इन बेबस महिलाओं को 72 घंटे में न्याय देता है या फिर बिसौली तहसील आंदोलन की आग में तपेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में, सरकार के 'मिशन शक्ति' और 'महिला सशक्तिकरण' के दावों के बीच, आसफपुर और इस्लामनगर ब्लॉक से व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सरकारी तंत्र की कथित लापरवाही, वित्तीय अनियमितताओं और ग्राम प्रधानों की तानाशाही के कारण स्वयं सहायता समूह की गरीब केयरटेकर महिलाएं पिछले कई महीनों से अपने मानदेय के लिए भटक रही हैं। इस मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण के खिलाफ अब अंबेडकर जस्टिस पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदायूँ को एक अंतिम पत्र (पत्रांक संख्या: AJP/2026/CDO/04) सौंपकर प्रशासन को 3 दिन (72 घंटे) का सख्त अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा के भीतर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो पार्टी बिसौली एसडीएम कार्यालय (तहसील मुख्यालय) पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व में सीडीओ द्वारा जांच और निस्तारण के लिए 14 दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय-सीमा बीतने के बाद भी ब्लॉक स्तर पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "कार्रवाई करना तो दूर, संबंधित अधिकारियों द्वारा द्वेषभावना के तहत पीड़ित महिलाओं को डराया, धमकाया और गुमराह किया जा रहा है। अधिकारियों के इस अड़ियल रवैये के कारण गांवों में आपसी विवाद और तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।"

पार्टी ने पुरजोर मांग की है कि सामुदायिक शौचालय की केयरटेकर महिलाओं का मानदेय बिना किसी बिचौलिए या अड़चन के सीधे उनके पर्सनल बैंक खातों में भेजा जाए। संगठन ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मामले भी रखे हैं: पिंकी (ग्राम बीधा नगला, ब्लॉक आसफपुर) को समूह के खाते में भेजी गई ₹72,000 की मानदेय राशि तुरंत दिलाई जाए और अवैध रूप से छीनी गई शौचालय की चाबी ससम्मान वापस कराई जाए। प्रीति (ग्राम सिरसावा, ब्लॉक आसफपुर) का पिछले 11 महीने का बकाया मानदेय ₹81,000 जो पिछले 1 साल से समूह के खाते में पड़ा है, उसे तुरंत विमुक्त किया जाए, क्योंकि अधिकारियों की शह पर अन्य महिलाओं द्वारा उसे निकलने नहीं दिया जा रहा है। सोनी (ग्राम मित्ररोली, ब्लॉक इस्लामनगर) को पिछले 51 महीने (साढ़े चार साल से अधिक) से स्थानीय ग्राम प्रधान द्वारा दुर्भावना के चलते मानदेय नहीं दिया जा रहा है; आरोप है कि प्रधान द्वारा "जब तक प्रधानी पर रहूँगा, मानदेय नहीं निकलने दूँगा" जैसी तानाशाही धमकी दी गई है, जिस पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई कर सोनी का मानदेय दिलाया जाए। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक आसफपुर में तैनात दोनों अधिकारियों की कथित आपसी साठगांठ और भ्रष्टाचार को तोड़ने के लिए उनका तत्काल प्रभाव से अन्य ब्लॉक में स्थानांतरण करने और महिलाओं को डरा-धमकाकर सादे कागजों पर कराए गए हस्ताक्षरों को तत्काल अमान्य घोषित करने की भी मांग की गई है।

अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार ने कड़े लहजे में कहा है कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। यदि 3 दिन के भीतर इन शोषित महिलाओं को इंसाफ नहीं मिला, तो बिसौली तहसील मुख्यालय पर ऐतिहासिक अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा, जो महिलाओं को उनका पूरा हक और सम्मान मिलने के बाद ही समाप्त होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, मण्डलायुक्त बरेली मण्डल, जिला अधिकारी (DM) बदायूँ और उप-जिलाधिकारी (SDM) बिसौली को भी आवश्यक और त्वरित कार्रवाई हेतु भेजी गई है। अब देखना यह है कि कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासनिक अमला इन बेबस महिलाओं को 72 घंटे में न्याय देता है या फिर बिसौली तहसील आंदोलन की आग में तपेगी।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इस बार G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया गया, जिसे भारत के लिए एक बड़े गौरव की बात बताया जा रहा है। कहा गया कि जहां कई बड़े नेताओं को बुलावा नहीं मिलता, वहीं नरेंद्र मोदी जी को यह अवसर प्राप्त हुआ। इस घटना से भारत को वैश्विक मंच पर 'बीस प्रतिशत' प्रतिनिधित्व मिला है, जिसके परिणामस्वरूप भारत एक 'सुपर भारत' के रूप में उभरा है।
    1
    इस बार G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया गया, जिसे भारत के लिए एक बड़े गौरव की बात बताया जा रहा है। कहा गया कि जहां कई बड़े नेताओं को बुलावा नहीं मिलता, वहीं नरेंद्र मोदी जी को यह अवसर प्राप्त हुआ। इस घटना से भारत को वैश्विक मंच पर 'बीस प्रतिशत' प्रतिनिधित्व मिला है, जिसके परिणामस्वरूप भारत एक 'सुपर भारत' के रूप में उभरा है।
    user_रवि मौर्या राज वंश
    रवि मौर्या राज वंश
    Farmer बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • उझानी में विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत, पति से फोन पर हुआ था विवाद उझानी/ बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को मायके आई विवाहिता ने फोन पर बातचीत के दौरान विवाद होने के बाद कोई विषाख्त पदार्थ गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसका पीएम कराया है साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उझानी थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव निवासी मेवाराम ने अपनी बेटी स्वाती की शादी करीब 14 महीने पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गुदनी खतौरा गांव निवासी विकास भारती के साथ की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में मिली वस्तुओं से संतुष्ट नहीं था और लगातार गाड़ी तथा नकदी की मांग कर रहा था।मृतका के मायके पक्ष का आरोप है दहेज को लेकर हो रही प्रताड़ना के चलते स्वाती पिछले दो माह से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले स्वाती की अपने पति से फोन पर कहासुनी हुई जिसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन बाद में घर वापस ले आए, जहां उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    उझानी में विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत, पति से फोन पर हुआ था विवाद
उझानी/ बदायूं। जिले के उझानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को मायके आई विवाहिता ने फोन पर बातचीत के दौरान विवाद होने के बाद कोई विषाख्त पदार्थ गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसका पीएम कराया है साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
उझानी थाना क्षेत्र के मानकपुर गांव निवासी मेवाराम ने अपनी बेटी स्वाती की शादी करीब 14 महीने पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गुदनी खतौरा गांव निवासी विकास भारती के साथ की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में मिली वस्तुओं से संतुष्ट नहीं था और लगातार गाड़ी तथा नकदी की मांग कर रहा था।मृतका के मायके पक्ष का आरोप है  दहेज को लेकर हो रही प्रताड़ना के चलते स्वाती पिछले दो माह से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले स्वाती की अपने पति से फोन पर कहासुनी हुई जिसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन बाद में घर वापस ले आए, जहां उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है, जहाँ इलाज के दौरान मृत हुई एक महिला के कानों से कुंडल चोरी कर लिए गए। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, शव को वाहन में रखने के बहाने एक युवक ने मृतका के कानों से कुंडल खींच लिए। मृतका दातागंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से पूरे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल से एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है, जहाँ इलाज के दौरान मृत हुई एक महिला के कानों से कुंडल चोरी कर लिए गए। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शव को वाहन में रखने के बहाने एक युवक ने मृतका के कानों से कुंडल खींच लिए। मृतका दातागंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से पूरे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्ट्रेचर पर रखे एक महिला के शव से चोर कुंडल नोंचकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान होने के बाद परिजनों ने उस युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्ट्रेचर पर रखे एक महिला के शव से चोर कुंडल नोंचकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान होने के बाद परिजनों ने उस युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल में एक बेहद ही घिनौनी वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेखौफ चोर ने स्ट्रेचर पर रखी एक मृत महिला के शव से कुंडल चोरी कर लिए। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर मृत महिला के कान से बेरहमी से कुंडल खींचता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बदायूं पुलिस और अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है, जहाँ अब लाशें भी सुरक्षित नहीं हैं। यह वारदात दर्शाती है कि जिले में चोरों और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ।
    2
    उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला अस्पताल में एक बेहद ही घिनौनी वारदात सामने आई है, जहाँ एक बेखौफ चोर ने स्ट्रेचर पर रखी एक मृत महिला के शव से कुंडल चोरी कर लिए। यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर मृत महिला के कान से बेरहमी से कुंडल खींचता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बदायूं पुलिस और अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है, जहाँ अब लाशें भी सुरक्षित नहीं हैं। यह वारदात दर्शाती है कि जिले में चोरों और बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.