logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जखनियां में दबंगई: ओम जी महाविद्यालय के वाहन चालक पर हमला, धारदार हथियार से किया वार जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गीरा खास गांव स्थित एक निजी स्कूल के सामने दबंगों ने ओम जी महाविद्यालय के वाहन चालक पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने चालक को घेरकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों और धारदार हथियार से मारपीट की। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी गीरा खास गांव स्थित निजी स्कूल के पास आरोपियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के प्रयास से मामला शांत हुआ। पीड़ित ने भुड़कुड़ा कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

18 hrs ago
user_Rahul kumar
Rahul kumar
Local News Reporter जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

जखनियां में दबंगई: ओम जी महाविद्यालय के वाहन चालक पर हमला, धारदार हथियार से किया वार जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गीरा खास गांव स्थित एक निजी स्कूल के सामने दबंगों ने ओम जी महाविद्यालय के वाहन चालक पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने चालक को घेरकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों और धारदार हथियार से मारपीट की। घटना में चालक

गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार, वह अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी गीरा खास गांव स्थित निजी स्कूल के पास आरोपियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया।

93d41b1d-5458-40d8-925b-237634fa462d

इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के प्रयास से मामला शांत हुआ। पीड़ित ने भुड़कुड़ा कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली के सकलडीहा जनता की समस्याएं सुनते हुए, सकलडीहा SDM आकांक्षा सिंह
    1
    चंदौली के सकलडीहा जनता की समस्याएं सुनते हुए, सकलडीहा SDM आकांक्षा सिंह
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय कार्यक्रमों का आयोजन विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य शिविरों में हो रहा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं मऊ । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।इन विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर जनसामान्य से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान ऐसे पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अभी तक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। पात्रता के अनुसार ऐसे लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ते हुए लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी अवगत कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सुगमता से पहुंच सके तथा कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर एवं प्रकृति परीक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में आने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा लोगों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, जनसमस्याओं के समाधान, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनसामान्य को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय कार्यक्रमों का आयोजन
विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य शिविरों में हो रहा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से मिल रही स्वास्थ्य सेवाएं
मऊ । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।इन विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही लोगों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर जनसामान्य से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इस दौरान ऐसे पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो किसी कारणवश अभी तक योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। पात्रता के अनुसार ऐसे लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ते हुए लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवेदन एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी अवगत कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक सुगमता से पहुंच सके तथा कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे।सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त विकासखंडों में जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर एवं प्रकृति परीक्षण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में आने वाले नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जा रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा लोगों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके आसपास ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, जनसमस्याओं के समाधान, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना तथा जनसामान्य को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    वा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।
विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जौनपुर: सपा नेता रत्नाकर चौबे ने तूफानी सरोज को दी खुली चुनौती, बोले - आओ मंत्र और हनुमान चालीसा सीखो, मंदिर में पंडित बनो" जौनपुर: सपा नेता रत्नाकर चौबे ने तूफानी सरोज को दी खुली चुनौती, बोले - आओ मंत्र और हनुमान चालीसा सीखो, मंदिर में पंडित बनो"
    1
    जौनपुर: सपा नेता रत्नाकर चौबे ने तूफानी सरोज को दी खुली चुनौती, बोले - आओ मंत्र और हनुमान चालीसा सीखो, मंदिर में पंडित बनो"
जौनपुर: सपा नेता रत्नाकर चौबे ने तूफानी सरोज को दी खुली चुनौती, बोले - आओ मंत्र और हनुमान चालीसा सीखो, मंदिर में पंडित बनो"
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सोनार समाज की हुंकार अबकी बार आर या पार निर्णायक होगा वार वाराणसी स्थित संकुल में सोनार समाज की महासभा में हुंकार भरी गई। और सरकार को चेतावानी दिया गया कि सरकार अगर उनकी मांगी को अनदेखा करती है तो सुनार समाज आगामी चुनाव में जवाब जरूर देगा। #varanasinews
    1
    सोनार समाज की हुंकार अबकी बार आर या पार निर्णायक होगा वार 
वाराणसी स्थित संकुल में सोनार समाज की महासभा में हुंकार भरी गई।
और सरकार को चेतावानी दिया गया कि सरकार अगर उनकी मांगी को अनदेखा करती है तो सुनार समाज आगामी चुनाव में जवाब जरूर देगा।
#varanasinews
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रसड़ा रामलीला मेले पर आया बड़ा बयान: सुनिए रसड़ा मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी और रसड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के बयान। विनयशंकर जायसवाल महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी जी
    1
    रसड़ा रामलीला मेले पर आया बड़ा बयान: सुनिए रसड़ा मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी और रसड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के बयान।
विनयशंकर जायसवाल  महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी जी
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटीमध्ये भक्तिभावेन गणेशपूजनम् पुणे। महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटीमध्ये सायंकालीन गणेशआरती अध्यक्षेन श्रीसूर्यप्रकाश पाण्डेय महोदयेन स्वपरिवारसहित भक्तिभावपूर्वक सम्पन्ना। अस्मिन् पावनकार्यक्रमे भवनस्य सर्वे गणेशभक्ताः उपस्थिताः भूत्वा श्रद्धापूर्वकं श्रीगणेशस्य पूजनं तथा आरतीं अकुर्वन्। आरत्याः समये “गणपति बप्पा मोरया” इति घोषेण सम्पूर्णः सोसायटी-परिसरः भक्तिमयः अभवत्। सर्वेषां भक्तानां हृदयेषु श्रद्धा, भक्ति च प्रकटिता अभवत्। पूजन-आरत्योः अनन्तरं सर्वे भक्तजनाः श्रीगणेशस्य प्रसादं श्रद्धया स्वीकृतवन्तः तथा श्रीगणपतिबप्पोः कृपाशीर्वादः सर्वेषां परिवाराणां उपरि सदा भवतु, इति प्रार्थनां कृतवन्तः। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन श्रीसूर्यप्रकाश पाण्डेय जी चाहें तो मैं इसे और अधिक संस्कृतनिष्ठ, प्रभावशाली समाचार-पत्र शैली में भी तैयार कर सकता हूँ।
    1
    महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटीमध्ये भक्तिभावेन गणेशपूजनम्
पुणे। महालक्ष्मी हाऊसिंग सोसायटीमध्ये सायंकालीन गणेशआरती अध्यक्षेन श्रीसूर्यप्रकाश पाण्डेय महोदयेन स्वपरिवारसहित भक्तिभावपूर्वक सम्पन्ना। अस्मिन् पावनकार्यक्रमे भवनस्य सर्वे गणेशभक्ताः उपस्थिताः भूत्वा श्रद्धापूर्वकं श्रीगणेशस्य पूजनं तथा आरतीं अकुर्वन्।
आरत्याः समये “गणपति बप्पा मोरया” इति घोषेण सम्पूर्णः सोसायटी-परिसरः भक्तिमयः अभवत्। सर्वेषां भक्तानां हृदयेषु श्रद्धा, भक्ति च प्रकटिता अभवत्।
पूजन-आरत्योः अनन्तरं सर्वे भक्तजनाः श्रीगणेशस्य प्रसादं श्रद्धया स्वीकृतवन्तः तथा श्रीगणपतिबप्पोः कृपाशीर्वादः सर्वेषां परिवाराणां उपरि सदा भवतु, इति प्रार्थनां कृतवन्तः।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन
श्रीसूर्यप्रकाश पाण्डेय जी
चाहें तो मैं इसे और अधिक संस्कृतनिष्ठ, प्रभावशाली समाचार-पत्र शैली में भी तैयार कर सकता हूँ।
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Lalganj, Azamgarh•
    5 hrs ago
  • सकलडीहा के लेखपालों ने भत्ते की मांग को लेकर लेखपालों ने दी आंदोलन की चेतावनी तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी
    1
    सकलडीहा के लेखपालों ने भत्ते की मांग को लेकर लेखपालों ने दी आंदोलन की चेतावनी तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत कमरे में बेटे को भी मारी गोली, उपचार के दौरान शौर्य की मौत; दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल बचाया अहरौला। थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात में अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ कमरे में बंद हो गया। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास के दौरान आरोपी ने अपने नौ वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए शौर्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी अरविंद कुमार की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी बबिता सिंह तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा और महेन्द्र पाठक को गोली मार दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अरविंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और इसी कारण घर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। घटना अनुष्ठान के चौथे दिन हुई। वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया और उन्हें गोली मारने की धमकी देता रहा। पुलिस व परिजनों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया। देर रात एटीएस और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने तत्काल कमरे में प्रवेश किया तो शौर्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर आरोपी की 10 वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ी पुत्री के हाथ में मामूली खरोंच आई है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह कई घंटे घटनास्थल पर मौजूद रहे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश देते रहे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पत्नी समेत तीन की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत
कमरे में बेटे को भी मारी गोली, उपचार के दौरान शौर्य की मौत; दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल बचाया
अहरौला। थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात में अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों और लाइसेंसी हथियार के साथ कमरे में बंद हो गया। पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास के दौरान आरोपी ने अपने नौ वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए शौर्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल आरोपी अरविंद कुमार की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, अरविंद कुमार ने अपनी पत्नी बबिता सिंह तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल अखिलेश मिश्रा और महेन्द्र पाठक को गोली मार दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अरविंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और इसी कारण घर में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कराया जा रहा था। घटना अनुष्ठान के चौथे दिन हुई।
वारदात के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद हो गया और उन्हें गोली मारने की धमकी देता रहा। पुलिस व परिजनों ने उसे आत्मसमर्पण के लिए समझाने का प्रयास किया। देर रात एटीएस और एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास के दौरान कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने तत्काल कमरे में प्रवेश किया तो शौर्य सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर आरोपी की 10 वर्षीय पुत्री परी और छह माह की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बड़ी पुत्री के हाथ में मामूली खरोंच आई है। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह कई घंटे घटनास्थल पर मौजूद रहे और पुलिस टीम को दिशा-निर्देश देते रहे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.