Shuru
Apke Nagar Ki App…
मण्डला में ए.एन.एम. कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराजगी, संघ ने सीएमएचओ से की कार्रवाई की मांग
Govardhan kushwaha
मण्डला में ए.एन.एम. कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराजगी, संघ ने सीएमएचओ से की कार्रवाई की मांग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मण्डला में ए.एन.एम. कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराजगी, संघ ने सीएमएचओ से की कार्रवाई की मांग1
- श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव में इष्टदेव को लगाए छप्पन भोग, विशेष ड्रेस कोड में सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुति श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव में इष्टदेव को लगाए छप्पन भोग अंबेडकर वार्ड स्थित भगवानी बाई केवल राम श्री झूलेलाल मंदिर में चालीसा महोत्सव का वृहत आयोजन चल रहा है जो कि 13 जुलाई से प्रारंभ हुआ है।प्रतिवर्ष की भांति चालीस दिन के इस धार्मिक महोत्सव में रोजाना विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।शाम आरती पूजा के साथ प्रत्येक शुक्रवार को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को भगवान श्री झूलेलाल को छप्पन भोग अर्पण किए गए इसमें सामाजिक परिवारों ने सहभागिता करते हुए अपने-अपने घरों से नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करके छप्पन भोग आयोजन में शामिल किये एवं आराध्य गुरु को इन व्यंजनों का भोग लगाया,छप्पन भोग के पश्चात महाआरती में लोगों ने इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल की आराधना की और जयकारे लगाए इस अवसर पर बड़ी संख्या में आस्था प्रेमी शामिल हुए।तदोपरांत पल्लव पूजा एवं अरदास करते हुए सभी परिवारों की खुशहाली के लिए कामना की गई, आयोजन के अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया,श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव का समापन 21 अगस्त को किया जाएगा। *विशेष ड्रेस कोड में सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुति* भगवान इष्ट देव की आराधना के लिए सामाजिक महिलाओं के द्वारा विशेष ड्रेस कोड में धार्मिक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी गई एवं भगवान की आराधना की गई। धार्मिक गीतों पर प्रस्तुति में भगवान झूलेलाल के किरदार बनाकर उनकी आराधना की गई। आयोजन में पूनम पमनानी, शोभा क्षत्री,मोनिका रोहरा, हीर सुखवानी,पूनम तलरेजा, वान्या माखीजा,दिशा विरानी, अवनि क्षत्री ने नृत्य गायन की मनमोहक प्रस्तुति थी।इस सांस्कृतिक आयोजन में बैठे धार्मिक श्रद्धालु भी झूम उठे और माहौल भक्तिमय हो गया। महिला सदस्यों ने बताया कि इसके लिए हमने काफी दिन पहले से सामूहिक रूप से तैयारी की, और भगवान झूलेलाल की आराधना गीतों पर प्रस्तुति देने में उत्साहित रहे।1
- झाबुआ पावर प्लांट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस झाबुआ पावर प्लांट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस घंसौर। घंसौर तहसील स्थित झाबुआ पावर प्लांट, बरेला में आज 15 अगस्त 2026, दिन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया। समारोह में सुरक्षा एवं कर्मचारियों की परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- 🇮🇳 जबलपुर में 18वीं नर्मदा तिरंगा यात्रा, 7 KM तैराकी में लहराया तिरंगा - 📍 जबलपुर में 18वीं ‘अखंड भारत नर्मदा तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। जिलेहरी घाट से तिलवारा पुल तक करीब 7 किलोमीटर की तैराकी यात्रा में 5 साल के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। - 🌊 नर्मदा की लहरों के बीच प्रतिभागियों ने तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से नर्मदा तट गूंज उठा। - इस वर्ष की यात्रा इसके संस्थापक दिवंगत संजय यादव को समर्पित की गई। उनके परिवार के सदस्य भूपेंद्र यादव और विवेक यादव इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। - 📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश 🎥 संवाददाता: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - 🇮🇳 सच तक पत्रिका न्यूज़ संवाददाता दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर की तरफ से सभी देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳1
- कर चले हम फिदा जानो तन साथियों.. जय हिन्द 🇮🇳1
- जबलपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत किन्नर समाज ने एक विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। 0हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे, देशभक्ति के गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ निकला यह जुलूस पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- कोहला से उर्रम तक रास्ता खराब हो गई है खुद गई है मिट गई है इसको जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए यहां पर बहुत एक्सीडेंट हो रहे हैं इसलिए मेरा निवेदन है कि इस रोड को दोबारा रिपेयरिंग किया जाए4
- तिरंगे की आन-बान-शान का संदेश लेकर निकली मंडला पुलिस एसपी राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली1