Shuru
Apke Nagar Ki App…
आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।
Nikhil Vyas Official
आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अर्जुन भट्ट (जनहित जागरण)2
- आपके भी फोन पर अचानक आया 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' का मैसेज? क्या है पूरा संदेश, जानें इसका मतलब अगर आपको भी आज अपने स्मार्टफोन पर अचानक ही एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिला, जिसमें लिखा है 'गंभीर इमरजेंसी अलर्ट' तो परेशान मत होइए। आप अकेले नहीं हैं, जिसे इस तरह का मैसेज आया है। दरअसल, देशभर में नागरिकों को इमरजेंसी अलर्ट की तेज और अधिक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी मोबाइल-आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ किया गया है। इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से विकसित किया है। जिससे आपात स्थितियों के दौरान नागरिकों तक महत्वपूर्ण जानकारी का तेजी से और अधिक प्रभावी ढंग से प्रसार किया जा सके।1
- Post by राम अचल रावत1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- welcome All members1
- लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा गोसाईगंज/अयोध्या गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।1
- झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर 4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई1
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए अरमान खेतासराय(जौनपुर)। शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी। बताया जाता है कि जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा ।1