Shuru
Apke Nagar Ki App…
P. M.. Atalbihari.. Ji.. Ne.. Jab.. Indira.. Jiko.. Durga.. Kaha..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
P. M.. Atalbihari.. Ji.. Ne.. Jab.. Indira.. Jiko.. Durga.. Kaha..md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिला जालौन की कालपी मे लगातार बारिश से भरभराकर गिरा पुराना मकान,1
- तेज बारिश और हवाओं से बिगड़ा मौसम, किसानों की बढ़ी मुसीबत 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश, खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान की आशंका तेज बारिश और हवाओं से बिगड़ा मौसम, किसानों की बढ़ी मुसीबत 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश, खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान की आशंका बाबई। बाबई क्षेत्र में पिछले करीब 24 घंटे से तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रहने से मौसम पूरी तरह बिगड़ गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रामीण जनजीवन प्रभावित हो गया है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों पर बारिश और हवा का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर खेतों में पानी जमा होने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। बारिश के कारण गांवों में रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं कच्चे रास्तों और संपर्क मार्गों पर कीचड़ होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़-पौधों और बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम साफ नहीं हुआ तो किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।3
- भारी बारिश के बावजूद 𝗭𝗲𝗻-𝗭 दिल्ली में भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ EVM हटाओ, और मुख्य चुनाव आयुक्त हटाओ का नारा बुलंद करते। EVM हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, BJP हटाओ, देश बचाओ, BJP हटाओ, संविधान बचाओ.. भारी बारिश के बावजूद 𝗭𝗲𝗻-𝗭 दिल्ली में भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ EVM हटाओ, और मुख्य चुनाव आयुक्त हटाओ का नारा बुलंद करते। EVM हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, BJP हटाओ, देश बचाओ, BJP हटाओ, संविधान बचाओ..1
- परिवार बाहर बैठा था, तभी भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बड़ा हादसा टला झींझक। लगातार हो रही बारिश के बीच जलिहापुर गांव के मजरा सिमरिया पुरवा में शनिवार दोपहर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। सिमरिया पुरवा निवासी कुसमा देवी पत्नी शिवपाल शनिवार दोपहर परिवार के साथ मकान के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले से ही बाहर बैठे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के मलबे में चारपाई, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।1
- रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दो लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।1
- सिकंदरा में लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद; जलभराव से बढ़ी परेशानी, फसलों पर संकट कानपुर देहात जिले में लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सिकंदरा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गलियों और रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी बाजरा, मक्का, तिल समेत अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।1
- जालौन भारी बरसात के बीच उरई-कानपुर स्टेट हाईवे पर गिरा जालौन ⏩भारी बरसात के बीच उरई-कानपुर स्टेट हाईवे पर गिरा पेड़ ⏩रंगोली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क पर गिरा पेड़ ⏩पेड़ गिरने से हाईवे की एक साइड से वाहनों का आवागमन हुआ बंद ⏩पेड़ के साथ हाईटेंशन विद्युत लाइन भी टूटी ⏩गनीमत रही, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं ⏩मौके पर यातायात प्रभावित, पेड़ हटाने की कार्रवाई जारी2
- कालपी पुलिस का बड़ा खुलासा, मंदिर चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार जालौन। कालपी कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने ग्राम उसरगांव स्थित देवकुंवर माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 16/17 सितंबर की रात मंदिर की छत से प्रवेश कर दानपात्र तोड़कर करीब 35 हजार रुपये और मंदिर का सामान चोरी किया गया था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 12 हजार रुपये नकद, 26 घंटे, पीतल की मूर्तियां, खोखा कारतूस और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा हुआ। #Jalaun #KalpiPolice #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews2
- लगातार बारिश के चलते संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने गिरा पेड़, दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से आवागमन ठप सिकंदरा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब नौ बजे संदलपुर मार्ग पर जटियापुर पावर हाउस के सामने एक पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुकने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है।1