Anchor भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दुधैला गांव के विष्णु टोला के 6 बच्चों की गढ़ें पानी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज बिहार, संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम Anchor भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दुधैला गांव के विष्णु टोला के 6 बच्चों की गढ़ें पानी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों कर्मा धर्मा को लेकर स्नान करने पहुंचे थे। भीरखुद पंचायत के तरेटा गेस गुदाम के पास, बताया जा रहा है कि, स्नान करने के दौरान एक को डुबते देखकर,बारी बारी से गढ़े पानी में जाने से घटी घटना। जिसमें की 4 लड़की 2 लड़का, सभी के उम्र 12 से 13 साल का है। जहां मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं रेफर अस्पताल प्रभारी,डॉ कुंदन भाई पटेल ने सभी छ मृतक बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप हैं। 112 को फोन करने पर भी नहीं पहुंचे, पुलिस, ना ही फोन करने पर 102 एंबुलेंस को फोन करने पर भी नहीं पहुंचे, परिजनों के द्वारा खुद जुगाड़ गाड़ी से लेकर पहुंचे सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल। बाइट, मृतक के परिजन,
Anchor भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दुधैला गांव के विष्णु टोला के 6 बच्चों की गढ़ें पानी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज बिहार, संवाददाता साहिल राज आगाज टाइम Anchor भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दुधैला गांव के विष्णु टोला
के 6 बच्चों की गढ़ें पानी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चों कर्मा धर्मा को लेकर स्नान करने पहुंचे थे। भीरखुद पंचायत के तरेटा गेस गुदाम के पास, बताया जा रहा है कि, स्नान करने के दौरान एक को डुबते देखकर,बारी बारी से गढ़े पानी
में जाने से घटी घटना। जिसमें की 4 लड़की 2 लड़का, सभी के उम्र 12 से 13 साल का है। जहां मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं रेफर अस्पताल प्रभारी,डॉ कुंदन भाई पटेल ने सभी छ मृतक बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेज
दिया। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप हैं। 112 को फोन करने पर भी नहीं पहुंचे, पुलिस, ना ही फोन करने पर 102 एंबुलेंस को फोन करने पर भी नहीं पहुंचे, परिजनों के द्वारा खुद जुगाड़ गाड़ी से लेकर पहुंचे सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल। बाइट, मृतक के परिजन,
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नहीं संभाल पा रहा बिहार नंदन यादव के नाम आने से राजनीतिक गंज तेज देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।1
- 108 फीट कांवर लेकर अगुवानी गंगा घाट से गोगरी पहुंचे कांवरिया,किया गया भव्य स्वागत। मां दुर्गा कांवरिया संघ गोलमा, सहरसा के तत्वावधान में मंगलवार को 108 फीट कांवड़ यात्रा शुरू हुई। गोलमा पश्चिमी, गोलमा पूर्वी, कढ़ैया एवं खजुराहा पंचायत के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों कांवरिये शामिल हुए। कांवरिये उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पहुंचे और गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा। इसके बाद 108 फीट की विशाल कांवड़ लेकर पैदल सिंहेश्वरनाथ के लिए रवाना हुए। मंगलवार की देर शाम में कांवड़ लेकर कांवरिया गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने कांवरिया का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांवरिया ने यहां रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह छह बजे काँवर लेकर रवाना हुए। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला कांवरिये भी शामिल हैं।1
- नया वेतनमान या चुनावी एजेंडा : वित्तरहित शिक्षकों के लिए नए वेतनमान का ऐलान, MLC चुनाव को लेकर सरकार का मास्टर प्लान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिक्षकों के वेतन की राशि का घोषणा करने से बचते नजर आ रहे कब से वित्तरहित शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान? समान कार्य के लिए समान वेतनमान क्यों नहीं?1
- खगड़िया जिले के मानसिक प्रखंड के मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविर का निरीक्षण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।1
- *बिहार में लड़की को न्याय मिला है तो वीडियो की वजह से❗* *उसपर कार्रवाई करके बहादुर बन रही पुलिस सिर्फ अपना निकम्मापन छुपा रही है।*1
- स्वच्छता के संदेश से सजी पेंटिंग, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ तारापुर का संदेश स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत नगर पंचायत तारापुर क्षेत्र स्थित प्रैक्टिकल पाठशाला में विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ समाज का संदेश दिया। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया के निर्देश पर स्वच्छता पदाधिकारी कोमल कुमारी एवं एकाउंटेंट रोशन कुमार के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी ने प्रथम, ऋषु राज केशरी ने द्वितीय तथा सौम्या मुखर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कलम भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्रैक्टिकल पाठशाला के निदेशक मनीष चौधरी, सचिव राजीव चौधरी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित करना था।1
- भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है कर्मा-धर्मा, गोगरी में हर्षोल्लास के साथ हुआ विसर्जन। गोगरी प्रखंड के गोगरी रजिस्ट्री मोड़ सहित विभिन्न गांवों, टोलों और मोहल्लों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक कर्मा-धर्मा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा गया। परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ कर्मा-धर्मा की पूजा-अर्चना की गई और भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की गई। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्सवी माहौल बना रहा। गांवों और मोहल्लों में बहनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ कर्मा-धर्मा की पूजा की। गीत-संगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच बहनों ने अपने भाइयों के लिए मंगलकामना की। भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और अपनापन इस पर्व में साफ दिखाई दिया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे श्रद्धा और भावुक माहौल के बीच कर्मा-धर्मा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। विसर्जन के समय कई लोगों की आंखें नम भी दिखीं। मान्यता और परंपरा से जुड़ा यह पर्व लोगों को भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और परिवार के प्रति प्रेम का एहसास कराता है। पर्व के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया मानसी प्रखंड अंतर्गत आदर्श एवं राजस्व पंचायत पूर्वी ठाठा के प्राथमिक विद्यालय शहरकुंडी एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण बीस सूत्री सदस्य राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी, सुप्रिया निशांत, भाजपा नेता नवनीत कुमार निशांत एवं माता दुर्गा नव युवा क्लब के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय के बीच से दो छोटे रास्ते खुले मिले। विद्यालय एवं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों रास्तों को बंद कराने की मांग की गई। वहीं, सरकार द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी भवन में भूसा रखा हुआ मिला, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित हो रहा था। मामला सामने आने के बाद बीडीओ मानसी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अवनीश कुमार ने मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार सहित अन्य लोगों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन भी किया। विद्यालय के दोनों गेट बंद कर आम रास्ता चालू करने का निर्देश मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार को दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी मिलने पर सेविका को सफाई कराने का निर्देश दिया गया। पुराने आंगनबाड़ी भवन में रखे भूसे को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। भवन खाली होने के बाद उसी में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की बात कही गई। बीडीओ ने जमीन की पहचान के लिए अंचल अमीन से मापी कराने की बात कही।1
- सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था। सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।1