Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेंट्रल जेल नर्मदापुरम में महिला कैदियों को योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण नर्मदापुरम- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल जेल नर्मदापुरम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा महिला कैदियों के लिए एक सप्ताह का प्रिजन स्मार्ट कोर्स आयोजित किया गया। संस्थान की टीचर कामिनी दुबे ने कैदियों को योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कैदियों को बेहतर जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करना है। जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कोर्स से कुल 68 महिला कैदी लाभान्वित हुईं।
Pitambar Joshi
सेंट्रल जेल नर्मदापुरम में महिला कैदियों को योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण नर्मदापुरम- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेंट्रल जेल नर्मदापुरम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा महिला कैदियों के लिए एक सप्ताह का प्रिजन स्मार्ट कोर्स आयोजित किया गया। संस्थान की टीचर कामिनी दुबे ने कैदियों को योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कैदियों को बेहतर जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करना है। जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कोर्स से कुल 68 महिला कैदी लाभान्वित हुईं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शीतला माता मंदिर में तड़के से लगी महिलाओं की लंबी कतार सिवनी मालवा नगर के एकमात्र शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर का एकमात्र शीतला माता मंदिर होने के कारण यहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शीतला सप्तमी के अवसर पर हजारों महिलाएं माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रही हैं। तड़के करीब 5 बजे से ही मंदिर परिसर में महिलाओं की लंबी कतार लगना शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। श्रद्धालु माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना कर रही हैं। पर्व को देखते हुए नगरपालिका द्वारा भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई, ताकि सुबह जल्दी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय निवासी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शीतला सप्तमी के अवसर पर मध्यरात्रि के बाद से ही मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सुबह 5 बजे से ही महिलाओं की लंबी लाइन लग गई है। माताएं और बहनें शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के बाद भैरव बाबा और होली की भी पूजा करती हैं। पंडित संतोष शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी के दिन परंपरा के अनुसार घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है। इसलिए श्रद्धालु एक दिन पहले ही भोजन बनाकर रख लेते हैं। इस दिन ठंडा भोजन ग्रहण करने की परंपरा है और माता शीतला की पूजा कर परिवार की रक्षा और रोगों से मुक्ति की कामना की जाती है।1
- सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 1 निर्माण कार्य हेतु1 लाख 7 हजार 750 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टार सुश्री सोनिया मीना द्वारा विधायक निधि से माखननगर में 1 निर्माण कार्यो के लिए 1 लाख 7 हजार 750 रूपये की प्रशासकीय स्वीाकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्ति जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह की अनुशंसा पर ग्राम खारदा विकासखंड माखननगर में भीलटबाबा के पास टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 1 लाख 7 हजार 750 रूपये की राशि प्रशासकीय स्वीीकृति प्रदान की गई है।1
- छीपाबड़ के पास खिड़कियां क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई। और मकोडिया में ढाई एकड़ गेहूं की फसल जली | शॉर्ट सर्किट से लगी आग आखिर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के पीछे क्या कारण है और किसानों को राहत कब मिलेगी?1
- Post by PS24NEWS1
- *भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी की वारदात अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।* ```बदवई स्थित नाइस स्पेस कॉलोनी के जी-ब्लॉक 104 में हुई इस बड़ी चोरी को करीब 15 दिन होने को आए हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।``` जानकारी के मुताबिक चोरी की घटना के तुरंत बाद ही पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग सामने नहीं आया है।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फरियादी सबाहा फातिमा का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में ही संदिग्धों के वीडियो और जरूरी सबूत पुलिस को सौंप दिए थे, इसके बावजूद आज तक पुलिस न तो उनके घर दोबारा जांच के लिए पहुंची और न ही फोन कर कोई जानकारी ली।वहीं यह परिवार पहले से ही मुसिबतों के दौर से गुजर रहा है। फरियादी के पति शोएब, जो वन विभाग में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं, जिन का सड़क हादसा हो गया था। हादसे के बाद से वह घर पर ही हैं, उनके पैर और हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ है और वे चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं हैं।इसी मुश्किल वक्त मैं चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया और घर का पूरा सामान खंगाल दिया।चोर करीब 15 तोला सोना, 1 किलो चांदी और लगभग 5 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह पैसा स्कूल के भुगतान और अस्पताल के खर्च के लिए रखा गया था। अब फरियादी का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी के बाद भी अगर 15 दिन में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जितनी जल्द हो सके चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गया सामान भी उन्हें वापस मिल सके, ताकि पहले से परेशान परिवार को थोड़ी राहत मिल सके। ।अब बड़ा सवाल यही है कि क्या भोपाल पुलिस इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा कर पाएगी?1
- महिला दिवस पर हाण्डीपानी में उमंग समिति का अनोखा आयोजन सैकड़ों महिलाओं ने केक काटकर मनाया उत्सव, चिटकोरा नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा शाहपुर/हाण्डीपानी। उमंग शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज विकास समिति द्वारा दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महिलाओं ने केक काटकर इस विशेष दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। उमंग समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से ग्राम हाण्डीपानी में प्रतिवर्ष महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर तथा विशेष अतिथि के रूप में भौरा पंचायत की पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे उपस्थित रहीं। इसके अलावा शाहपुर थाने से एसआई सोनम साहू, मनीषा बारस्कर एवं सविता धुर्वे ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को कानून और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। एसआई सोनम साहू ने महिलाओं को 181, 112, 1090 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि कई महिलाएं डर या शर्म के कारण अपने साथ हुई घटनाओं की शिकायत नहीं कर पातीं, जिससे अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं और पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिलाएं बिना झिझक थाने में आकर मदद ले सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिलकिस बारस्कर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना होगा ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना न करें। साथ ही उन्होंने महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सरपंच श्रीमती स्मिता धुर्वे ने कहा कि आज महिलाएं सेना, पुलिस, इंजीनियर और शिक्षक सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिला कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी केसला श्री अतरसिंग जी तथा श्री चंद्रशेखर धुर्वे ने उमंग समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में महिला दिवस मनाना आम बात है, लेकिन गांवों में इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए चिटकोरा नृत्य किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि भी अपने आप को रोक नहीं पाए और इस सांस्कृतिक रंग में शामिल होकर नृत्य किया। इस अवसर पर ग्राम हाण्डीपानी से 2 तथा ग्राम सोनादेह से 1 टीम सहित कुल 3 टीमों ने चिटकोरा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया, जिन्हें अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में उमंग समिति से रीनू विश्वकर्मा, ललिता अखण्डे, गीता शैलू, मंतरिया शैलू, विजय विश्वकर्मा, सगन अखण्डे, संदीप चौहान एवं गुलाब शैलू का विशेष सहयोग रहा।3
- शादी में जा रही सवारियों से भरी तूफान गाड़ी नहर में पलटी, 16 घायल, 6 गंभीर जिला चिकत्सालय रेफर सिवनी मालवा के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाबड़िया भाऊ के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खंडवा जिले के ग्राम दग्गड़खेड़ी से नर्मदापुरम शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और डायल 112 व एम्बुलेंस की सहायता से सभी को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रेफर किया गया, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में जारी है। घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग नर्मदापुरम में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि नहर में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों का उपचार कर रहे डॉ. ब्रजेश राजपूत ने बताया कि बाबड़िया भाऊ के पास एक तूफान गाड़ी नहर में पलटने से कुल 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार सिवनी मालवा अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शादी समारोह में शामिल होने नर्मदापुरम जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। इन लोग हुए घायल रिंशी साहू (14), मिथिलेश साहू (40), कमल साहू (70), ओमवती बाई (69), राघव साहू (5), शिवान्या (18 माह), सोनम साहू (30), विजय साहू (58), गीता साहू (50), राजेश (60), सुमन (55), राजू बाई (60), मालती (65), रामभरोस (63), गुलाब सिंह (62) और मुनिया साहू (42) घायल हुए हैं।1
- सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंकाखेड़ी निवासी एक 23 वर्षीय युवक से फर्जी लिंक भेज कर 183000 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस की डेली सर्च रिपोर्ट से सोमवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहागपुर के ग्राम सेंकाखेड़ी निवासी आजाद सिंह पिता नर्मदा प्रसाद गुर्जर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात लिंक भेजी थी जिसे मेरे द्वारा लिंक खोलते ही मेरे अकाउंट से 183000 अन्य खाते पर ट्रांसफर कर लिए गए। फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 381(4)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है1
- Post by PS24NEWS1