logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Shambhu Rajbhar
Shambhu Rajbhar
फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
3 hrs ago

More news from Bihar and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंधवरा घाट गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं इस मारपीट मामले में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए , जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। घायल लोगो में बंधवरा घाट निवासी कैलाश ठाकुर की पत्नी गायत्री देवी, पुत्र आकाश कुमार और पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई। दरअसल मामला बंधवरा घाट गांव का है, जहां छत पर पानी गिराने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस हिंसक मारपीट में दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संदर्भ में घायल कैलाश ठाकुर ने बताया कि पडोस के लोगो द्वारा अपने छत का पानी मेरे घर में गिरा रहे थे।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गर्ई है...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज  :  गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंधवरा घाट गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं इस मारपीट मामले में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए , जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। घायल लोगो में बंधवरा घाट निवासी कैलाश ठाकुर की पत्नी गायत्री देवी, पुत्र आकाश कुमार और पुत्री नेहा कुमारी के रूप में की गई।
दरअसल मामला बंधवरा घाट गांव का है, जहां छत पर पानी गिराने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस हिंसक मारपीट में दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया, जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस संदर्भ में घायल कैलाश ठाकुर ने बताया कि पडोस के लोगो द्वारा अपने छत का पानी मेरे घर में गिरा रहे थे।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गर्ई है...
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    23 hrs ago
  • बेतिया के प्रसिद्ध दुर्गा बाग मंदिर में उस समय अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी कथित तीसरी शादी रचाने पहुंचा और फेरे के दौरान ही उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। मंदिर परिसर में चल रही शादी की रस्में अचानक थम गईं, लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस की गाड़ी मंदिर के बाहर रुकी और जैसे ही जवान अंदर पहुंचे, दूल्हा बना युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान अनिल सहनी, पिता जगदीश सहनी, निवासी अरेराज मलाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनिल की पहली शादी वर्ष 2019 में मोतिहारी जिले के भवानीपुर जिरात निवासी अर्चना देवी से अरेंज मैरेज के तहत हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब सामान्य चला, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अर्चना देवी का कहना है कि वह लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। दोनों के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा 4.5 वर्षीय ऋषु कुमार फिलहाल पिता के पास रह रहा है, जबकि 3.5 वर्षीय आर्यन अपनी मां के साथ है। पीड़िता की मांग साफ है—उसे अपने पति से कोई संबंध नहीं रखना, बस अपने बेटे से मिलने या उसे अपने पास रखने का अधिकार चाहिए। उसका कहना है कि वह लगातार प्रताड़ना झेलती रही है और अब केवल अपने बच्चे के लिए लड़ रही है। इसी बीच जानकारी मिली कि अनिल सहनी बेतिया के दुर्गा बाग मंदिर में तीसरी शादी रचा रहा है। बताया जाता है कि मंदिर में विधि-विधान से फेरे चल रहे थे, तभी पहली पत्नी को इसकी सूचना मिली। वह तत्काल पुलिस के साथ मंदिर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया, अनिल सहनी वहां से फरार हो गया। इस अचानक घटनाक्रम से मंदिर परिसर में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीसरी पत्नी के रूप में सामने आई युवती की पहचान बगहा के सेमरा बाजार कुरकुरवा निवासी दुखन सहनी की पुत्री पुनीता कुमारी के रूप में हुई है। पुनीता कुमारी का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका होने वाला पति पहले से दो शादियां कर चुका है और एक मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने खुद को ठगा हुआ बताते हुए कहा कि अब वह भी अपने नए-नवेले दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई और कथित तीसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है—पहली शादी, दूसरी शादी और अब तीसरी शादी की कोशिश, सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। दुर्गा बाग मंदिर में हुई इस घटना ने एक बार फिर वैवाहिक धोखाधड़ी, महिलाओं की सुरक्षा और कानून के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पहली पत्नी न्याय और अपने बच्चे के अधिकार की मांग कर रही है, तो दूसरी ओर तीसरी पत्नी भी खुद को ठगा हुआ बता रही है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर इस पूरे मामले में सच क्या है और आरोपी पर क्या कार्रवाई होती है।
    1
    बेतिया के प्रसिद्ध दुर्गा बाग मंदिर में उस समय अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी कथित तीसरी शादी रचाने पहुंचा और फेरे के दौरान ही उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। मंदिर परिसर में चल रही शादी की रस्में अचानक थम गईं, लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस की गाड़ी मंदिर के बाहर रुकी और जैसे ही जवान अंदर पहुंचे, दूल्हा बना युवक मौके से फरार हो गया।
आरोपी की पहचान अनिल सहनी, पिता जगदीश सहनी, निवासी अरेराज मलाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनिल की पहली शादी वर्ष 2019 में मोतिहारी जिले के भवानीपुर जिरात निवासी अर्चना देवी से अरेंज मैरेज के तहत हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब सामान्य चला, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अर्चना देवी का कहना है कि वह लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं।
दोनों के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा 4.5 वर्षीय ऋषु कुमार फिलहाल पिता के पास रह रहा है, जबकि 3.5 वर्षीय आर्यन अपनी मां के साथ है। पीड़िता की मांग साफ है—उसे अपने पति से कोई संबंध नहीं रखना, बस अपने बेटे से मिलने या उसे अपने पास रखने का अधिकार चाहिए। उसका कहना है कि वह लगातार प्रताड़ना झेलती रही है और अब केवल अपने बच्चे के लिए लड़ रही है।
इसी बीच जानकारी मिली कि अनिल सहनी बेतिया के दुर्गा बाग मंदिर में तीसरी शादी रचा रहा है। बताया जाता है कि मंदिर में विधि-विधान से फेरे चल रहे थे, तभी पहली पत्नी को इसकी सूचना मिली। वह तत्काल पुलिस के साथ मंदिर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया, अनिल सहनी वहां से फरार हो गया। इस अचानक घटनाक्रम से मंदिर परिसर में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तीसरी पत्नी के रूप में सामने आई युवती की पहचान बगहा के सेमरा बाजार कुरकुरवा निवासी दुखन सहनी की पुत्री पुनीता कुमारी के रूप में हुई है। पुनीता कुमारी का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका होने वाला पति पहले से दो शादियां कर चुका है और एक मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने खुद को ठगा हुआ बताते हुए कहा कि अब वह भी अपने नए-नवेले दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई और कथित तीसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है—पहली शादी, दूसरी शादी और अब तीसरी शादी की कोशिश, सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है।
दुर्गा बाग मंदिर में हुई इस घटना ने एक बार फिर वैवाहिक धोखाधड़ी, महिलाओं की सुरक्षा और कानून के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पहली पत्नी न्याय और अपने बच्चे के अधिकार की मांग कर रही है, तो दूसरी ओर तीसरी पत्नी भी खुद को ठगा हुआ बता रही है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर इस पूरे मामले में सच क्या है और आरोपी पर क्या कार्रवाई होती है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    19 hrs ago
  • आखिर नगर निगम के अधिकारी क्यूँ ऐसा करते है क्या पहले प्रदुषण बढ़ाओ उसके बाद उसपर नियंत्रण करने के नाम पर योजना बनाकर करोडो खर्च यही है नगर निगम के अधिकारियो की योजना
    1
    आखिर नगर निगम के अधिकारी क्यूँ ऐसा करते है 
क्या पहले प्रदुषण बढ़ाओ उसके बाद उसपर नियंत्रण करने के नाम पर योजना बनाकर करोडो खर्च 
यही है नगर निगम के अधिकारियो की योजना
    user_Manish Kumar Social Worker
    Manish Kumar Social Worker
    Insurance Agent बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Sadhana national News
    1
    Post by Sadhana national News
    user_Sadhana national News
    Sadhana national News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • नौतन प्रखंड दक्षिण तेल्हुआ मे दूर्गा पुर नेपाल टीम के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ नेपाल विजयी हुआ।
    1
    नौतन प्रखंड दक्षिण तेल्हुआ मे दूर्गा पुर नेपाल टीम के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ  नेपाल  विजयी हुआ।
    user_Triloki rai
    Triloki rai
    Teacher पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • सऊदी दुबई श्रीलंका की नामी कंपनी के क्लाइंट के लिए इंटरव्यू
    1
    सऊदी दुबई श्रीलंका की नामी कंपनी के क्लाइंट के लिए इंटरव्यू
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    18 hrs ago
  • las ke sath aisa koi kr sakta hai kya
    1
    las ke sath aisa koi kr sakta hai kya
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    20 hrs ago
  • बेतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पुलिस केंद्र बेतिया में व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों, पुलिस अंचल कार्यालय एवं पुलिस केंद्र की गाड़ियों का परेड आयोजित किया गया। निरीक्षण में गाड़ियों की सायरन, लाइट, हूटर, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर, प्राथमिक उपचार किट और रखरखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही, चालकों और परिवहन शाखा परिचारियों को सुरक्षा मानकों और वाहन परिचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, परिवहन शाखा के परिचारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मी भी उपस्थित रहे। बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 20 फरवरी शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस वाहनों की तैयारी और कर्मियों की तत्परता सुनिश्चित करना है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    1
    बेतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पुलिस केंद्र बेतिया में व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों, पुलिस अंचल कार्यालय एवं पुलिस केंद्र की गाड़ियों का परेड आयोजित किया गया। निरीक्षण में गाड़ियों की सायरन, लाइट, हूटर, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर, प्राथमिक उपचार किट और रखरखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया।
साथ ही, चालकों और परिवहन शाखा परिचारियों को सुरक्षा मानकों और वाहन परिचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, परिवहन शाखा के परिचारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मी भी उपस्थित रहे। बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 20 फरवरी शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस वाहनों की तैयारी और कर्मियों की तत्परता सुनिश्चित करना है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    19 hrs ago
  • बेतिया में संजय जायसवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चाणक्य नीति पर विशेष चर्चा बेतिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय जायसवाल ने बेतिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक रणनीति, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने “चाणक्य नीति” का उल्लेख करते हुए राजनीतिक दृष्टिकोण, नीति-निर्माण और नेतृत्व की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और दूरदर्शी नीतियाँ किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। सांसद ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर भी जानकारी दी।
    1
    बेतिया में संजय जायसवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चाणक्य नीति पर विशेष चर्चा
बेतिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय जायसवाल ने बेतिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक रणनीति, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने “चाणक्य नीति” का उल्लेख करते हुए राजनीतिक दृष्टिकोण, नीति-निर्माण और नेतृत्व की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और दूरदर्शी नीतियाँ किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे। सांसद ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर भी जानकारी दी।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.