छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने की मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर गंगोह क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव का ही एक युवक पिछले करीब एक वर्ष से उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि 16 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे उक्त युवक घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब लड़की के माता-पिता ने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए गए और उसे गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव में आए माता-पिता को भी चोटें लगीं। घटना के बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गया।

- ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन घायल शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर ग्राम झरौली हुसैनपुर के बीच गोगा मेड़ी के समीप सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरसावा भेजा गया। सूचना मिलने पर शाहजहांपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि घायल हरियाणा के यमुनानगर गांव कलानौर के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- सरसावा। शाहजहांपुर नकुड मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने दो बाइक में मारी टक्टर हादसे में एक बाइक पर सवार एक युवक समेत दो महिलाएं घायल, मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस 108 द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरसावा भिजवाया शाहजहांपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर ट्राली सहित दोनों क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लिया, हादसा अभी कुछ देर पहले ग्राम झरौली हुसैनपुर के बीच गोगाम्हाड़ी के समीप हुआ, घायल हरियाणा यमुनानगर के गांव कलानौर के बताए जा रहे है।।1
- Post by HR02 City News1
- Post by Dharamvir Singh1
- Post by Musaraf Malik Musarraf Malik1
- पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना कांधला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र सोहनलाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- 16 दिन होने के बावजूद भी अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा युद्ध में1
- तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल सैकड़ों ग्रामीण दुआ में शामिल नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जगहैता नजीब में रविवार रात रमजान के 25वें रोजे पर तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया गया। इस मौके पर डॉक्टर इमरान मलिक के आवास पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। दुआ से पहले बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने तौबा और इस्तगफार के विषय पर बयान करते हुए लोगों को इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने गुनाहों से सच्चे दिल से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अल्लाह तौबा करने वालों को पसंद करता है। उन्होंने बताया कि रमजान इबादत, सब्र और रहमत का महीना है और इस दौरान अधिक से अधिक इबादत और कुरआन की तिलावत करनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर इमरान मलिक ने बताया कि तरावीह की नमाज में वह लोग भी पूरा कुरआन सुन लेते हैं, जो पढ़े-लिखे नहीं होते। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमानों को तरावीह की नमाज पढ़नी चाहिए, क्योंकि इसी में पूरा कुरआन शरीफ सुनने का मौका मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके यहां पिछले कई वर्षों से रमजान के महीने में कुरआन शरीफ सुनाने की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने लोगों की जायज तमन्नाओं की कबूलियत, सभी की मगफिरत और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। दुआ के बाद उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही कुरआन शरीफ सुनाने वाले और सुनने वाले दोनों हाफिज साहब को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव की पांचो मस्जिदों के इमाम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे रिपोर्ट कलीम अहमद2