Shuru
Apke Nagar Ki App…
23/02/2026 का पंचांग।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
23/02/2026 का पंचांग।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by M T H1
- जयपुर में 6 मार्च से बजरंग सेना का आमरण अनशन, गौमाता को “राष्ट्र माता” और “राज्य माता” का दर्जा देने की मांग जयपुर। बजरंग सेना के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 6 मार्च 2026 से आमरण अनशन की घोषणा की गई। यह अनशन जयपुर स्थित शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल परिसर में सुबह 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। प्रेस वार्ता में बताया गया कि बजरंग सेना, संत-महात्माओं और सर्व हिंदू समाज के सहयोग से गौमाता को “राष्ट्र माता” एवं “राज्य माता” का दर्जा देने सहित कुल 10 मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। संगठन ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से इन मांगों पर शीघ्र कानून बनाने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकारें इन मांगों को स्वीकार नहीं करती हैं, तो आमरण अनशन जारी रहेगा और इस विषय को लेकर पूरे देश में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में राजेश शर्मा (प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान), पं. अशोक शर्मा (राष्ट्रीय प्रमुख), विजय शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव), दीपक कुमार चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष), दीपक अग्रवाल (युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, जयपुर) सहित बजरंग सेना के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संगठन ने इसे आस्था और सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ा विषय बताते हुए समाज से व्यापक समर्थन की अपील की है।1
- मथुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कान्हा की नगरी वृंदावन से एक अहम राजनीतिक घोषणा हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह घोषणा बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद की, जहां उन्होंने समर्थकों के बीच जोरदार अंदाज़ में अपनी बात रखी और नई राजनीतिक पारी शुरू करने का संकेत दिया। अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा — यानी R.A.M. पार्टी घोषित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करना, सामाजिक न्याय की आवाज उठाना और व्यवस्था में बदलाव लाना होगा। घोषणा के दौरान मौजूद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी भी हुई। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचा और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। फिलहाल राजनीतिक हलकों में इस घोषणा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। बाइट अलंकार अग्निहोत्री पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट1
- Post by Subhash Chand1
- मुसलमानो की पापुलर फॉर इंडिया PFI सिखों की जस्टिस फॉर सिख JFS और ईसाइयों की धार्मिक संस्थाओं आर्गेनाइजेशन को तत्काल प्रभाव से युवा दिए के तहत देश विरोधी गतिविधियों के तहत बैन कर दिया जाता है पर वहीं संविधान का खुला नंगा नाच करने वाले कानून को हाथों में लेने वाले #संघ_परिवार_रस_RSS का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को आज तक बैन नहीं किया गया? आखिर बीजेपी ध्रुवीकरण और हिंदू मुस्लिम की राजनीति के जहरीले बीच क्यों बोल रही है #बहुआयामी_दल के प्रश्न और अपील?1
- मथुरा। डैम्पीयर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में रविवार को बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया।1
- जयपुर। मानबाग आनंद कॉलोनी, वार्ड नंबर 14 स्थित खसरा नंबर 13/1 की भूमि, जो राजस्व रिकॉर्ड में चरागाह के रूप में दर्ज बताई जा रही है, पर कथित अवैध निर्माण का मामला गंभीर होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य जारी है, जबकि प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में विफल दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद आफताब नामक व्यक्ति ने निर्माण करवाने की बात स्वीकार करते हुए जमीन को अपना बताया और वैध दस्तावेज़ होने का दावा किया। वहीं जानकारी मिली कि नगर निगम द्वारा कार्य रुकवाने के लिए स्थल पर एक गार्ड तैनात किया गया है। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने के आरोपों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। नगर निगम की उपायुक्त द्वारा भूमि को सरकारी बताया जाना मामले को और संवेदनशील बनाता है। यदि जमीन सरकारी है तो निर्माण किस आधार पर हो रहा है? यदि दस्तावेज़ वैध हैं तो रोक की कार्रवाई क्यों? और यदि अवैध हैं तो अब तक सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई? स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। गार्ड की मौजूदगी में निर्माण जारी रहने से विभागीय जिम्मेदारी और संभावित लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। निवासियों ने मांग की है कि खसरा नंबर 13/1 की स्थिति स्पष्ट कर स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा यदि अवैध कब्जा सिद्ध हो तो संबंधित व्यक्ति, जिम्मेदार अधिकारियों और तैनात गार्ड के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाए। मामला अब प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की कसौटी पर है।4
- फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के रिलीज पर रोक लगाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, आपके माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया, द्रौपदी मुर्मू को यह ज्ञापन प्रेषित कर रहे हैं। हमें ज्ञात हुआ है कि “यादव जी की लव स्टोरी” नामक फिल्म शीघ्र ही रिलीज होने जा रही है। उक्त फिल्म के नाम एवं कथावस्तु से यादव समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान एवं भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका है। समाज के विभिन्न वर्गों में इस विषय को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। यादव समाज का देश के सामाजिक, राजनीतिक एवं सैन्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में किसी भी फिल्म या माध्यम से समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है। यदि फिल्म में किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या अपमानजनक सामग्री पाई जाती है, तो इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना भी है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाए कि फिल्म की सामग्री की जांच कर उचित कार्यवाही की जाए तथा जब तक जांच पूर्ण न हो, फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। हम आशा करते हैं कि समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे।1
- Post by Subhash Chand2