Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत घोसवरी में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।
न्यूज 30 बिहार
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत घोसवरी में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।
More news from Patna and nearby areas
- पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत घोसवरी में सांप के काटने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है।1
- समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में रविवार को बाया नदी में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खनुआ गांव के रहने वाले सुरेश पासवान के 22 वर्षीय पुत्र दिलबर पासवान के रूप में हुई है। युवक की इस असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता सुरेश पासवान के अनुसार, उनका पुत्र दिलबर अपने चार दोस्तों के साथ बाया नदी में नहाने के लिए गया था। स्नान करने के दौरान सभी दोस्तों ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन कुछ ही देर में बाकी साथी तो बाहर आ गए पर दिलबर करीब 15 मिनट तक पानी से बाहर नहीं निकला। इससे घबराए साथियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई और काफी मशक्कत के बाद दिलबर का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। हादसे की जानकारी मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से स्थानीय लोग बेहद दुखी हैं और पुलिस मामले में आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।1
- बिहार के मोकामा में गंगा कटाव और ग्रामीणों की गंभीर चिंताओं को लेकर एक नेता असिंह का हैरान करने वाला बयान सामने आया है, जो स्थानीय स्तर पर भारी चर्चा का विषय बन गया है। मोकामा घाट और औंटा क्षेत्र में गंगा कटाव के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर नेता ने सीधे तौर पर कहा कि समस्याएं कभी पूरी तरह खत्म नहीं होतीं और उन पर लगातार काम करना पड़ता है। जब गांवों पर मंडराते खतरे की आशंका और ग्रामीणों की चिंताओं का जिक्र किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "गंगा जी काटबे करेंगे, फिर व्यवस्था होगा।" इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाने वालों से पलटकर पूछा, "ऊ हाथ के चीज़ है? रोक दें गंगा जी के?"1
- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में आयोजित दलित-गरीब जागरूकता अभियान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अभियान के दौरान लोग खेग्रामस के सदस्य बने।1
- समस्तीपुर के पटोरी में केंद्रीय विद्यालय (KVS) के प्राचार्य के तबादले पर आयोजित विदाई समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मूल रूप से शाहपुर पटोरी के रहने वाले केवीएस शिक्षक अनुराग बिक्रम का है, जिन्होंने अपने प्राचार्य की विदाई पर बेहद भावुक और प्रेरणादायक भाषण दिया है। अपने भाषण के दौरान शिक्षक अनुराग बिक्रम ने प्राचार्य के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल शैक्षणिक बल्कि छात्रों और शिक्षकों को जीवन जीने की कला भी सिखाई है। उन्होंने समय की पाबंदी पर जोर देते हुए कहा, "वक्त को जिसने नहीं समझा उसे मिटना पड़ा है, अगर बच गया तलवार से तो उसे कटना पड़ा है।" शेक्सपियर का जिक्र करते हुए उन्होंने विदा होने को सुख और दुख का मिला-जुला अहसास बताया। उन्होंने कहा कि मिलना और बिछड़ना प्रकृति का नियम है, लेकिन प्राचार्य महोदय की यादें हमेशा सभी के दिलों में जिंदा रहेंगी। अपने मार्गदर्शक के ट्रांसफर पर शिक्षक का यह सम्मान और जुड़ाव देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं।2
- because lakhon mein1
- पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोन्दी पंचायत के पूरन बीघा गांव में चोरों ने एक ही रात में एक ही परिवार के दो घरों को निशाना बनाते हुए 10 बकरियों की चोरी कर ली। चोरों ने विष्णु चौधरी के बेटों, मोहन मुरारी और लाल चौधरी के घरों को अपना निशाना बनाया। वारदात के समय परिवार के सदस्य घरों के भीतर और बाहर सो रहे थे, इसके बावजूद चोर बड़ी आसानी से घर में घुसकर घटना को अंजाम देने में सफल रहे। लाल चौधरी की पत्नी नीता देवी ने बताया कि रात में मुख्य गेट बंद कर वह बच्चों के साथ सोई थीं और कुछ सदस्य बाहर भी सो रहे थे, लेकिन किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। वहीं, मोहन मुरारी की पत्नी को सुबह परिवार के सदस्यों से पता चला कि घर का ताला टूटा हुआ है और बाहर देखने पर बकरियां गायब मिलीं। पीड़ित परिवार के मुखिया विष्णु चौधरी ने बताया कि उनके दोनों बेटे रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं और महिलाओं व बुजुर्गों के सहारे चल रहे इस परिवार के लिए ये बकरियां ही आय का मुख्य साधन थीं, जिनकी चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना और दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पंडारक थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।2
- पटना जिले के बाढ़ अंतर्गत चकदौलत में पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों पर अब ससुर ने पलटवार किया है। ससुर ने बहू के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हार्ट सर्जरी के बाद उनका बेटा काफी कमजोर है। उन्होंने बहू पर ही प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि बहू उनके बेटे को समय पर खाना नहीं देती है और उसके साथ मारपीट करती है।1