मेन बस स्टैंड व हनुमान मंदिर के पास नीचे लगे फ्यूज से हादसे का खतरा फर्रुखनगर (जयप्रकाश शर्मा) फर्रुखनगर मेन बस स्टैंड व बावड़ी वाले हनुमान मंदिर नियर सुल्तानपुर मोड़ के पास बिजली विभाग द्वारा लगाई गई टंकी के फ्यूज काफी नीचे होने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। सार्वजनिक स्थान होने के चलते यहां दिनभर यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जमीन के नजदीक लगे बिजली के फ्यूज लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बने हुए हैं। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान विद्युत उपकरणों के आसपास पानी जमा होने की स्थिति में दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे बिजली के उपकरणों को सुरक्षित ऊंचाई पर रखने के साथ उन्हें उचित सुरक्षा कवच से ढका जाना चाहिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या केवल बस स्टैंड तक सीमित नहीं है। फर्रुखनगर के मुख्य बाजार में भी कई स्थानों पर बिजली के तार और मीटर काफी नीचे लगे हुए हैं। बाजार में हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, जिसके चलते नीचे लटके तार और खुले अथवा निचले स्तर पर लगे मीटर संभावित दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से बनी इस समस्या की ओर नगरपालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब आम जनता की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय की है, तो नपाध्यक्ष बीरबल इस मामले में कब संज्ञान लेंगे। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और नगरपालिका प्रशासन से संयुक्त रूप से बाजार व सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर नीचे लगे तारों, मीटरों और फ्यूज को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके। बिजली विभाग के एसडीओ साहिल गर्ग ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और अगले दो दिनों में फ्यूज को सुरक्षित करने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

- मेन बस स्टैंड व हनुमान मंदिर के पास नीचे लगे फ्यूज से हादसे का खतरा फर्रुखनगर (जयप्रकाश शर्मा) फर्रुखनगर मेन बस स्टैंड व बावड़ी वाले हनुमान मंदिर नियर सुल्तानपुर मोड़ के पास बिजली विभाग द्वारा लगाई गई टंकी के फ्यूज काफी नीचे होने के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है। सार्वजनिक स्थान होने के चलते यहां दिनभर यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जमीन के नजदीक लगे बिजली के फ्यूज लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता का विषय बने हुए हैं। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान विद्युत उपकरणों के आसपास पानी जमा होने की स्थिति में दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे बिजली के उपकरणों को सुरक्षित ऊंचाई पर रखने के साथ उन्हें उचित सुरक्षा कवच से ढका जाना चाहिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या केवल बस स्टैंड तक सीमित नहीं है। फर्रुखनगर के मुख्य बाजार में भी कई स्थानों पर बिजली के तार और मीटर काफी नीचे लगे हुए हैं। बाजार में हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, जिसके चलते नीचे लटके तार और खुले अथवा निचले स्तर पर लगे मीटर संभावित दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से बनी इस समस्या की ओर नगरपालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब आम जनता की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय की है, तो नपाध्यक्ष बीरबल इस मामले में कब संज्ञान लेंगे। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और नगरपालिका प्रशासन से संयुक्त रूप से बाजार व सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर नीचे लगे तारों, मीटरों और फ्यूज को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके। बिजली विभाग के एसडीओ साहिल गर्ग ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और अगले दो दिनों में फ्यूज को सुरक्षित करने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।1
- Billion Ballots - Indian election analysis and forecast builder Every Lok Sabha and Vidhan Sabha election since 1951, on one map. 🗳️ Billion Ballots lets you explore India's election history: who won, by how much, and how each seat has changed over the decades. You can even build your own forecast for the next election. Which election would you look up first? 👇 #IndianElections #LokSabha #VidhanSabha #ElectionResults #IndianPolitics #DataVisualization #India #Elections20271
- क्या भाजपा संगठन आने वालें 2029 के गुरुग्राम विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के इस चेहरे को देंगी भाजपा की टिकट का आशीर्वाद क्या भाजपा संगठन आने वालें 2029 के गुरुग्राम विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के इस चेहरे को देंगी भाजपा की टिकट का आशीर्वाद1
- विदेशी नंबर से काल करके वाइन-शॉप के मालिक से फिरौती मांगने वाले नाबालिक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार। विदेशी नंबर से काल करके वाइन-शॉप के मालिक से फिरौती मांगने वाले नाबालिक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 29 अक्टूबर । 28 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह शराब की दुकानों का लाइसेंस धारक है। 25 अक्टूबर को समय दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर इसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अमेरिका से बात करने व अपना परिचय अपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए इससे पैसों की माँग की तथा पैसे न देने पर इसे गंभीर परिणाम भुगतने और नुकसान पहुँचाने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर 28 अक्टूबर को पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308(2) के तहत अभियोग अंकित किया गया। उप-निरीक्षक लोकेश कुमार, अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुलिस प्रणाली का प्रभावी प्रयोग करते हुए तथा पुलिस तकनीकी की सहायता से उपरोक्त अभियोग में घटित वारदात से सम्बन्धित जानकारी एकत्रित को गई। पुलिस टीम द्वारा एकत्रित को गई जानकारी व सूचना को आधार बनाकर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा अभियोग अंकित होने के कुछ ही घण्टों में आज को 1 नाबालिक सहित कुल 2 आरोपियों को काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान सुमित व एक 15 वर्षीय नाबालिक के रूप में हुई। आरोपियों का विस्तृत विवरण सुमित (उम्र: 25 वर्ष, शिक्षा: 10वीं पास) निवासी गाँव सिकन्दरपुर बढ़ा, थाना खेड़की दौला, जिला गुरुग्राम यह गुरुग्राम कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी का काम करता है। उक्त आरोपी का एक अन्य 15 वर्षीय नाबालिक साथी यह 8वीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से की गई प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी सुमित ने इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसने एक वर्चुअल विदेशी नम्बर प्राप्त किया और अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर उस नम्बर का प्रयोग करके वाइन-शॉप के मालिक को फोन करके फिरौती मांगने की योजना बनाई तथा योजनानुसार नाबालिक ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि यदि अभियोग में पीड़ित/शिकायतकर्ता इन्हें फिरौती के लिए राजी हो जाता तो फिरौती के रुपए आरोपी सुमित द्वारा प्राप्त करने की भी योजना थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित तथा अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए मोबाइल फोन इत्यादि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। अभियोग का अनुसंधान जारी है। गुरुग्राम पुलिस आमजन को सूचित करती है कि इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त किए जाने वाले वर्चुअल विदेशी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके अपराध करने वाले व्यक्ति यह गलतफहमी न पालें कि ऐसे नंबरों के माध्यम से उनकी पहचान छिपी रहेगी और पुलिस उन तक नहीं पहुँच पाएगी। वर्चुअल नंबर नॉन-ट्रेसेबल (जिसका पता न लगाया जा सके) नहीं होते। पुलिस आधुनिक तकनीक, साइबर जांच, डिजिटल साक्ष्यों तथा अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से ऐसे नंबरों के इस्तेमाल से जुड़े व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों की जांच कर सकती है। तकनीक के दुरुपयोग से अपराधियों की पहचान नही छिप सकती। पुलिस अपराध करने वालों को कानून के दायरे में लाकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने में सक्षम है। अतः तकनीक का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें और अपराध से दूर रहें।1
- मोदी सरकार मुस्लिम और अल्पसंख्यक विरोधी है, इस समाज के लिए कुछ नहीं किया, हमने जो भी किया उसको भी बंद कर दिया बोले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ शकील अंसारी राजपथ न्यूज चैनल... मोदी सरकार मुस्लिम और अल्पसंख्यक विरोधी है, इस समाज के लिए कुछ नहीं किया, हमने जो भी किया उसको भी बंद कर दिया बोले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ शकील अंसारी राजपथ न्यूज चैनल...1
- सांसद मनोज तिवारी यमुना नदी मे स्नान कर शुद्धता को दर्शाया दिल्ली में छठ पूजा से पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार के पास यमुना नदी में डुबकी लगाई और आचमन कर पानी पिया1
- दिल्ली में सर्दियों के प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार इस बार पहले से ही सख्त और ठोस तैयारियों के साथ आगे बढ़ रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक Winter Action Plan लागू रहेगा। 31 जनवरी तक BS-VI मानकों से नीचे के दिल्ली के बाहर पंजीकृत वाहनों की एंट्री पर रोक, वैध PUCC के बिना ईंधन नहीं, निर्माण स्थलों की AI से निगरानी, निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध, 50% Work From Home और अलग-अलग ऑफिस टाइमिंग जैसे उपाय लागू होंगे। साथ ही, लगभग 5,000 इलेक्ट्रिक बसों, Metro और बेहतर Last-Mile Connectivity को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने पर जोर दिया जाएगा।1
- जननायक बनने की राह पर हैं राहुल गांधी, युवाओं की उम्मीदें हैं उनसे, ज्ञानेश कुमार मोदी शाह की मोहर के साथ वोट डलवाने का काम कर रहे हैं बोले पूर्व मंत्री डॉ. शकील उज्ज़मा जननायक बनने की राह पर हैं राहुल गांधी, युवाओं की उम्मीदें हैं उनसे, ज्ञानेश कुमार मोदी शाह की मोहर के साथ वोट डलवाने का काम कर रहे हैं बोले पूर्व मंत्री डॉ. शकील उज्ज़मा1