Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खण्ड बिकास अधिकारी व समस्त विकास खण्ड बेवर के ए डी ओ साहिबान एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व समस्त कर्मियों द्वारा झंडा रोहण एबं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया
Anil kumar Singh Journalist
आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खण्ड बिकास अधिकारी व समस्त विकास खण्ड बेवर के ए डी ओ साहिबान एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व समस्त कर्मियों द्वारा झंडा रोहण एबं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🇮🇳 CRSPL एजुकेशन अकैडमी में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, छात्र-छात्राओं ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 🇮🇳 CRSPL एजुकेशन अकैडमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मैनपुरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CRSPL एजुकेशन अकैडमी में देशभक्ति और उत्साह से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय सिंह वैध ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय सिंह वैध, कप्तान सिंह, संजीव कश्यप एवं पत्रकार अतुल कश्यप ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया। वक्ताओं ने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर सूरज सिंह कश्यप ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 🇮🇳 देशभक्ति के जज्बे से सराबोर CRSPL एजुकेशन अकैडमी का स्वतंत्रता दिवस समारोह यादगार बन गया। देखिए पूरी खबर और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार झलकियां...1
- मैनपुरी में पुलिस लाइन में 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण,, मैनपुरी पुलिस लाइन में 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण। पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आप और हम सब जानते हैं इतिहास गवाह है इस बात का भारत सोने की चिड़िया कहलाता था भारत विश्व गुरु कहलाता था भारत दुनिया की आर्थिक में सबसे बड़ी हिस्सेदारी वाला देश था लेकिन जिस तरीके से भारत पर हमले हुए लूट हुई हमारी धन दौलत हमारा व्यापार सब छीन करके चले गए मुगलिया साम्राज्य रहा फिर अंग्रेजी साम्राज्य आया लेकिन हमारे देश के जवानों ने हमारे देश के शहीदों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सब कुछ कुर्बान करके अपने आप को हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने का काम किया देश को आजादी दिलाने का काम हुआ उनके बलिदान त्याग तपस्या के बल पर आज आजाद हिंदुस्तान है। बाइट - जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की खास रिपोर्ट1
- आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खण्ड बिकास अधिकारी व समस्त विकास खण्ड बेवर के ए डी ओ साहिबान एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व समस्त कर्मियों द्वारा झंडा रोहण एबं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया1
- मैनपुरी में जमीनी रंजिश में AI का खतरनाक खेल, पुरानी फोटो में तमंचा लगाकर युवक को फंसाने की साजिश मैनपुरी में जमीनी रंजिश में AI का खतरनाक खेल, पुरानी फोटो में तमंचा लगाकर युवक को फंसाने की साजिश जनपद -मैनपुरी रिपोर्टर -arun kumar मो-9761113671 एंकर -मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां जमीनी विवाद की रंजिश में AI टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर एक युवक को फंसाने की कोशिश की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर के रहने वाले पीड़ित अंकित कुमार का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी 4 साल पुरानी फेसबुक फोटो से छेड़छाड़ कर हाथ में तमंचा लगा दिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक से झूठी शिकायत भी कर दी। परेशान होकर पीड़ित परिवार आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। बीओ- जनपद मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर का ये पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। पीड़ित अंकित कुमार ने परिवार के साथ जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी के कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है।पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही विकास कुमार पुत्र विनोद, विनोद कुमार पुत्र सूरजपाल, प्रशांत कुमार पुत्र रघुनंदन, लाखन सिंह, दयाशंकर पुत्र राघवेंद्र सिंह, पूरनलाल पुत्र मुन्नालाल, नीरज पुत्र मुन्नालाल और 10 अज्ञात लोगों से उनका लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है।इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने नया हथकंडा अपनाया। पीड़ित के फेसबुक अकाउंट से लगभग 4 साल पुरानी फोटो निकालकर AI की मदद से उसके हाथ में अवैध तमंचा लगा दिया और उस एडिटेड फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह से पीड़ित की झूठी शिकायत भी कर दी। झूठी फोटो वायरल होने के बाद से पीड़ित परिवार काफी परेशान और डरा हुआ है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि AI से फोटो एडिट कर झूठी अफवाह फैलाने और फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।अब बड़ा सवाल ये है कि जमीनी विवाद में AI का गलत इस्तेमाल कर लोगों को फंसाने वाले इस नए गैंग पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा। बाइट- अंकित कुमार बाइट- विनोद कुमार2
- मैनपुरी पुलिस लाइन में 80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आप और हम सब जानते हैं इतिहास गवाह है इस बात का भारत सोने की चिड़िया कहलाता था भारत विश्व गुरु कहलाता था भारत दुनिया की आर्थिक में सबसे बड़ी हिस्सेदारी वाला देश था लेकिन जिस तरीके से भारत पर हमले हुए लूट हुई हमारी धन दौलत हमारा व्यापार सब छीन करके चले गए मुगलिया साम्राज्य रहा फिर अंग्रेजी साम्राज्य आया लेकिन हमारे देश के जवानों ने हमारे देश के शहीदों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सब कुछ कुर्बान करके अपने आप को हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने का काम किया देश को आजादी दिलाने का काम हुआ उनके बलिदान त्याग तपस्या के बल पर आज आजाद हिंदुस्तान है। बाइट - जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री1
- कृष्णा ज्वेलर्स पर ग्राहक को मिलावटी सोना देने के आरोप का मामला मैनपुरी में कृष्णा ज्वेलर्स पर ग्राहक को मिलावटी सोना देने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया। दुकानदार ने सोने की जांच कराकर ग्राहक को प्रमाण देने की बात कही है। दुकानदार के मुताबिक, 83 प्रतिशत की गारंटी वाला सोना जांच में शुद्ध निकला। आरोप है कि भोगांव निवासी हिमांशू और सुधांशु ने इस मामले को लेकर हंगामा किया था। विवाद के दौरान ग्राहक द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित सुनार कृष्णा वर्मा ने अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र की सुनार गली का बताया जा रहा है। शहर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट — कृष्णा वर्मा, दुकानदार4
- 🇮🇳 मैनपुरी में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान 🇮🇳 मैनपुरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैनपुरी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग श्री जयवीर सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा एवं गणमान्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संवैधानिक शपथ भी ली। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, आर्मी एवं पुलिस के पेंशनरों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। 🎤 आइए सुनते हैं, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा... 🇮🇳 जय हिंद! | वंदे मातरम्! 🇮🇳 #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #मैनपुरी #Mainpuri #जयवीरसिंह #गणेशप्रसादसाहा #तिरंगा #स्वतंत्रता_दिवस #HindNews247 #JaiHind #VandeMataram 🇮🇳 मैनपुरी में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान 🇮🇳 मैनपुरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैनपुरी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग श्री जयवीर सिंह, जिलाधिकारी मैनपुरी, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी श्री गणेश प्रसाद साहा एवं गणमान्य अतिथियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संवैधानिक शपथ भी ली। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, आर्मी एवं पुलिस के पेंशनरों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। 🎤 आइए सुनते हैं, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा... 🇮🇳 जय हिंद! | वंदे मातरम्! 🇮🇳 #स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #मैनपुरी #Mainpuri #जयवीरसिंह #गणेशप्रसादसाहा #तिरंगा #स्वतंत्रता_दिवस #HindNews247 #JaiHind #VandeMataram1
- नमस्कार, मैं अनुष्का शुक्ला, जीडी न्यूज नेटवर्क पर आपका स्वागत करती हूं। आगरा से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक पिता, जिसे अपने बच्चे का रक्षक होना चाहिए था, वही उसकी जान का दुश्मन बन बैठा। लेकिन गनीमत यह रही कि वहां मौजूद लोगों की सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया और एक मासूम की जान बचा ली गई। आइए जानते हैं इस दिल दहला देने वाली वारदात की पूरी कहानी। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कलयुगी पिता ने अपनी ही महज़ 11 महीने की मासूम बच्ची को उफनती नदी में फेंक दिया। जिस समय यह खौफनाक वारदात अंजाम दी जा रही थी, उस वक्त बच्ची की मां भी वहीं मौजूद थी, लेकिन आरोपी पिता के सिर पर वहशीपन इस कदर सवार था कि उसने बिना कुछ सोचे-समझे मासूम को नदी में उछाल दिया। पुल से गुजर रहे राहगीरों ने जब इस भयानक दृश्य को देखा, तो हर कोई दंग रह गया। बिना एक पल गंवाए, कुछ बहादुर लोगों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तुरंत नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद डूबती हुई मासूम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जैसे ही बच्ची को सुरक्षित किनारे लाया गया, वहां मौजूद लोगों का गुस्सा आरोपी पिता पर फूट पड़ा। राहगीरों ने तुरंत उस निर्दयी पिता को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि अगर कोई माता-पिता अपनी संतान का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं या किसी पारिवारिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो उन्हें बच्चे को इस तरह मौत के मुंह में ढकेलने के बजाय किसी सुरक्षित अनाथालय या बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर देना चाहिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बच्ची को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहगीरों की सूझबूझ और तत्परता की वजह से आज एक नन्ही सी जान बच सकी, लेकिन यह घटना समाज में घटते मानवीय मूल्यों पर एक गहरा और गंभीर सवाल छोड़ती है। हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में दोषी पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा ताकि ऐसी दरिंदगी करने की हिम्मत कोई दोबारा न कर सके। देश और दुनिया की तमाम बड़ी और अहम खबरों के लिए आप देखते रहिए जीडी न्यूज नेटवर्क। धन्यवाद।1