फाइनेंस कर्मचारी से नगद 47 हजार रुपये समेत मोबाइल-टैबलेट की लूट पुलिस की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल फाइनेंस कर्मचारी से नगद 47 हजार रुपये समेत मोबाइल-टैबलेट की लूट पुलिस की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, बीजाडांडी में बेखौफ बदमाशों का आतंक 25 सितंबर शुक्रवार 11 बजे निवास एसडीओपी ने बताया कि गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती सामान लूट लिया। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र के नागरिकों में भारी दहशत है। बताया गया कि बीजाडांडी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमन रजक ने बताया कि वह ग्राम डोभी और जमुनिया में महिलाओं के समूहों से लोन की किश्त वसूलकर लौट रहा था। जमुनिया और उदयपुर रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने अमन के साथ मारपीट की और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। एसडीओपी पीएस वालरे ने बताया कि लूटे गए बैग में 47 हजार 420 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक टैबलेट मौजूद था। पुलिस की टीमें आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 9 अगस्त को मनेरी पेट्रोल पंप पर लूट और फिर हार्डवेयर दुकान में चोरी की वारदात हो चुकी है। इन अनसुलझे मामलों और ताजा लूट कांड के कारण स्थानीय जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। 00000000000000000000000000000

- चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 25 सितंबर शुक्रवार पांच बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया से 15 किलोमीटर दूर ग्राम संग्रामपुर में एक घर के अंदर खतरनाक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। ब्राह्मण नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस गांव में रहने वाले सेल्समैन नरेश मिश्रा के घर में अचानक यह कोबरा दिखाई दिया था। आनन-फानन में परिवार ने निवास निवासी सर्पमित्र रंजीत ठाकुर को इसकी सूचना दी। बताया गया कि सूचना मिलते ही सर्पमित्र रंजीत ठाकुर बारिश के बीच तत्काल मौके पर पहुंचे। घर के अंदर मुआयना करने पर शुरुआत में सांप कहीं नजर नहीं आया। खोजबीन के दौरान ड्रम के पीछे चूहे का एक गहरा बिल दिखाई दिया। सर्पमित्र ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उस बिल की थोड़ी खुदाई की और उसमें पानी भर दिया। पानी भरते ही कुछ ही देर में बिल के अंदर से लगभग 4 फीट लंबा खतरनाक भारतीय नाग बाहर निकल आया, जिसे देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। सर्पमित्र ने फुर्ती दिखाते हुए नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब होने और बारिश के कारण अक्सर जीव-जंतु सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। 000000000000000000000000000000001
- मंडला नगरपालिका में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई 2 लाख की रिश्वत लेते CMO गजानन नाफड़े पकड़े गए1
- जल झुलनी ग्यारस पर अनूठी परंपरा यहाँ पर सोना चांदी से बने डोला भी करीब दो सौ सालों पुरानी विरासत का प्रतीक है,मंडला की पहचान सिर्फ नर्मदा की धारा और धार्मिक आस्था से नहीं है,बल्कि यहां की सदियों पुरानी परंपराएं भी लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।1
- मंडला नगर पालिका CMO का रिश्वत कांड! 40 लाख के फिटकरी टेंडर में मांगा 4 लाख का कमीशन, 2 लाख लेते मंडला नगर पालिका CMO का रिश्वत कांड! 40 लाख के फिटकरी टेंडर में मांगा 4 लाख का कमीशन, 2 लाख लेते1
- ग्राम पलेहरा में सरकारी भूमि पर कब्जा अतिक्रमण नहीं हटाई गई तो आंदोलन की चेतावनी1
- तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश, मक्का फसल पर नुकसान की आशंका तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश, मक्का फसल पर नुकसान की आशंका सिवनी जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। गरज-चमक के बीच हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत के साथ ठंड का एहसास होने लगा। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्के की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सितंबर के मध्य से जिले की सभी 8 तहसीलों में मौसम लगातार बदल रहा है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी दर्ज की गई है।1
- पैसों का लेन-देन बना जान का दुश्मन! डबल मनी के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, चाकूबाजी में एक युवक घायल…पुलिस जांच में जुटी..?1
- राजीव कॉलोनी में खूनी वारदात, युवक की पीठ और हाथ पर चाकू से किए कई वार1