चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 25 सितंबर शुक्रवार पांच बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया से 15 किलोमीटर दूर ग्राम संग्रामपुर में एक घर के अंदर खतरनाक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। ब्राह्मण नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस गांव में रहने वाले सेल्समैन नरेश मिश्रा के घर में अचानक यह कोबरा दिखाई दिया था। आनन-फानन में परिवार ने निवास निवासी सर्पमित्र रंजीत ठाकुर को इसकी सूचना दी। बताया गया कि सूचना मिलते ही सर्पमित्र रंजीत ठाकुर बारिश के बीच तत्काल मौके पर पहुंचे। घर के अंदर मुआयना करने पर शुरुआत में सांप कहीं नजर नहीं आया। खोजबीन के दौरान ड्रम के पीछे चूहे का एक गहरा बिल दिखाई दिया। सर्पमित्र ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उस बिल की थोड़ी खुदाई की और उसमें पानी भर दिया। पानी भरते ही कुछ ही देर में बिल के अंदर से लगभग 4 फीट लंबा खतरनाक भारतीय नाग बाहर निकल आया, जिसे देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। सर्पमित्र ने फुर्ती दिखाते हुए नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब होने और बारिश के कारण अक्सर जीव-जंतु सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। 00000000000000000000000000000000
चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 25 सितंबर शुक्रवार पांच बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया से 15 किलोमीटर दूर ग्राम संग्रामपुर में एक घर के अंदर खतरनाक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। ब्राह्मण नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस गांव में रहने वाले सेल्समैन नरेश मिश्रा के घर में अचानक यह कोबरा दिखाई दिया था। आनन-फानन में परिवार ने निवास निवासी सर्पमित्र रंजीत ठाकुर को इसकी सूचना दी। बताया गया कि सूचना मिलते ही सर्पमित्र रंजीत ठाकुर बारिश के बीच तत्काल मौके पर पहुंचे। घर के अंदर मुआयना करने पर शुरुआत में सांप कहीं नजर नहीं आया। खोजबीन के दौरान ड्रम के पीछे चूहे का एक गहरा बिल दिखाई दिया। सर्पमित्र ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उस बिल की थोड़ी खुदाई की और उसमें पानी भर दिया। पानी भरते ही कुछ ही देर में बिल के अंदर से लगभग 4 फीट लंबा खतरनाक भारतीय नाग बाहर निकल आया, जिसे देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। सर्पमित्र ने फुर्ती दिखाते हुए नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब होने और बारिश के कारण अक्सर जीव-जंतु सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। 00000000000000000000000000000000
- अब घटनास्थल पर होगी वैज्ञानिक जांच, 17 प्रकार की फॉरेंसिक किट से लैस है मंडला की मोबाइल वैन अब घटनास्थल पर होगी वैज्ञानिक जांच, 17 प्रकार की फॉरेंसिक किट से लैस है मंडला की मोबाइल वैन1
- फाइनेंस कर्मचारी से नगद 47 हजार रुपये समेत मोबाइल-टैबलेट की लूट पुलिस की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल फाइनेंस कर्मचारी से नगद 47 हजार रुपये समेत मोबाइल-टैबलेट की लूट पुलिस की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, बीजाडांडी में बेखौफ बदमाशों का आतंक 25 सितंबर शुक्रवार 11 बजे निवास एसडीओपी ने बताया कि गुरुवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती सामान लूट लिया। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र के नागरिकों में भारी दहशत है। बताया गया कि बीजाडांडी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बदहाल होती नजर आ रही है। भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमन रजक ने बताया कि वह ग्राम डोभी और जमुनिया में महिलाओं के समूहों से लोन की किश्त वसूलकर लौट रहा था। जमुनिया और उदयपुर रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने अमन के साथ मारपीट की और उसका बैग छीनकर फरार हो गए। एसडीओपी पीएस वालरे ने बताया कि लूटे गए बैग में 47 हजार 420 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक टैबलेट मौजूद था। पुलिस की टीमें आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले 9 अगस्त को मनेरी पेट्रोल पंप पर लूट और फिर हार्डवेयर दुकान में चोरी की वारदात हो चुकी है। इन अनसुलझे मामलों और ताजा लूट कांड के कारण स्थानीय जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। 000000000000000000000000000001
- इंडिया एक्सप्रेस की ताजा न्यूज़ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बेनकाब कर दिया है ज्ञानेश कुमार के कहने पर करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए1
- जंगली जड़ी बूटीयों के जानकारी रखने वाले ग्रामीणों का चयनित कर सर्टिफिकेट बनाए जाने कि तैयारी मेँ छत्तीसगढ़ सरकार वैद्य जनों को प्रमाणिकरण कर रही है!! जय हो1
- बिलगांव बांध का एक अतिरिक्त गेट 26 सितंबर को सुबह 7 बजे खोला जाएगा कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा के चलते अतिरिक्त पानी की निकासी की जाएगी; निचले क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील डिंडौरी। बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण बांध में जलभराव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए दिनांक 26 सितंबर 2026 को सुबह 7:00 बजे बांध का एक अतिरिक्त गेट खोला जाएगा। इस दौरान बांध से पानी की निकासी की जाएगी। *बांध से कुल 2 गेट खुले रहेंगे,* जिनमें एक गेट 60 सेंटीमीटर तथा दूसरा गेट 50 सेंटीमीटर तक खोला जाएगा। इन गेटों से लगभग 73.16 क्यूमेक (घन मीटर प्रति सेकंड) पानी का डिस्चार्ज होगा। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि यदि बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में वर्षा अधिक होती है, तो जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेटों को आवश्यकता के अनुसार और अधिक खोला जा सकता है। ऐसी स्थिति में बांध से निकलने वाले पानी का प्रवाह बढ़ सकता है। *प्रभावित/सतर्कता वाले ग्राम:* शहपुरा विकासखंड के अंतर्गत बिलगांव, पिपरिया, अमठेरा, बरगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडीसरई, डुंडीसरई, कारीगढ़हरी, चंदवाही, चांटी, फुलवाही,मेंहदवानी विकासखंड के अंतर्गत पिंडरई, कुटरई एवं फूलवाही ग्राम शामिल हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बांध से पानी की निकासी के दौरान नदी के किनारे, निचले क्षेत्रों एवं जल प्रवाह वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।1
- सरस्वती विद्यालय में हुआ नमामि भारतम्- वंदे मातरम् कार्यक्रम वारासिवनी। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित एक समय एक लक्ष्य और एक स्वर में वंदे मातरम् गायन को लेकर नमामि भारतम् -वंदे मातरम् कार्यक्रम 25 सितंबर को सम्पन्न किया गया । वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मातृभूमि के प्रति श्रद्धा सम्मान और राष्ट्र प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया । इस कार्यक्रम में साक्षी के रूप में बालचंद राहंगडाले वी.एसी जनपद शिक्षा केंद्र वारासिवनी ,कार्यक्रम अध्यक्ष कुंजीलाल चौहान संकुल प्राचार्य कमला नेहरू शासकीय विद्यालय वारासिवनी, कार्यक्रम पर्यवेक्षक जितेंद्र टेंभरे विद्यालय अधीक्षक तथा कार्यक्रम अधिकारी विजय तेलास्कर सचिव ज्ञान विकास समिति की उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारत माता व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना की गई । तत्पश्चात अधिकारियों का परिचय देकर तिलक अभिनंदन एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे एक स्वर एक लक्ष्य एक समय एक साथ सभी अधिकारियों ,विद्यालय प्राचार्य ,आचार्य परिवार एवं भैया बहन कें द्वारा वंदे मातरम् गायन किया गया। गायन के पश्चात संकुल प्राचार्य ने वंदे मातरम् का अर्थ बताते हुए अपना उद्बबोधन पूर्ण किया। विद्यालय प्राचार्य रविशंकर पटले ने इस अवसर को देश भर के नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने वाला गौरव पूर्ण अविस्मरणीय पल बताते हुए आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पल्लवी चित्रीव दीदी ने किया साथ ही श्रेया बिसेन, दिव्या नेवारे, चारु पटेल ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।4
- गणेशोत्सव में बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा श्रोताओं का मन बच्चों की प्रतिभा के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं की दिखी सुंदर झलक गणेशोत्सव में बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा श्रोताओं का मन बच्चों की प्रतिभा के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं की दिखी सुंदर झलक श्री झूलेलाल गणेश उत्सव समिति, सुभाष वार्ड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित मंडला। श्री गजानन सरकार, श्री झूलेलाल गणेश उत्सव समिति, सुभाष वार्ड में गणेशोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन हुए।इस दौरान बाल कलाकारों ने भगवान शिव,माता पार्वती, भगवान गणेश एवं माता की स्तुति में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।नन्हे कलाकारों के अभिनय और प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया।बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखकर श्रद्धालुओं ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं की सुंदर झलक देखने को मिली।आयोजन के दौरान समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में सुहानी चंदानी, चिया वाधवानी, मानविक गुरवानी, प्रबल चंदानी, कियान सीरवानी, जियांश पमनानी, जान्या चंदानी, उमंग चंदानी, लियाना सीरवानी, पार्थ वीरानी, मधुर क्षत्री, जतिन चांदवानी, अमन बसंतानी, समायरा सुखवानी, रेयांश रहदवानी, आरव चांदवानी, फनिशा सीरवानी, ताशू चौरसिया, ख्वाहिश चांदवानी, दिया भोजवानी, गाव्या भोजवानी ने आयोजन में मनमोहक प्रस्तुति दी।1
- बरौदी घाट में कीचड़ में फंसा ट्राला, शहपुरा-उमरिया हाईवे पर यातायात बाधित डिण्डौरी। शहपुरा-उमरिया हाईवे पर बरौदी घाट में शुक्रवार को एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ में जा फंस गया। ट्राला के फंसने के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कीचड़ और फिसलन के कारण ट्राला अनियंत्रित हुआ और कीचड़ में फंस गया। ट्राला के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और वाहनों की कतार लग गई है। अभी भी कीचड़ में फंसा है ट्राला ट्राला को निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल वह मौके पर ही फंसा हुआ है। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर ट्राला को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।4
- आधी रात में सरकारी छात्रावास में मासूमों के साथ दरिंदगी!धधकते अंगारों से जलाए गए बच्चों के हाथ खौफनाक घटना से मचा हड़कंप! छात्रावास में आधी रात का खौफनाक मंजर!आखिर मासूम बच्चों के साथ क्यों हुई दरिंदगी शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में..?1