Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंगली जड़ी बूटीयों के जानकारी रखने वाले ग्रामीणों का चयनित कर सर्टिफिकेट बनाए जाने कि तैयारी मेँ छत्तीसगढ़ सरकार वैद्य जनों को प्रमाणिकरण कर रही है!! जय हो
Ramnaresh Patel bhagatji
जंगली जड़ी बूटीयों के जानकारी रखने वाले ग्रामीणों का चयनित कर सर्टिफिकेट बनाए जाने कि तैयारी मेँ छत्तीसगढ़ सरकार वैद्य जनों को प्रमाणिकरण कर रही है!! जय हो
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जंगली जड़ी बूटीयों के जानकारी रखने वाले ग्रामीणों का चयनित कर सर्टिफिकेट बनाए जाने कि तैयारी मेँ छत्तीसगढ़ सरकार वैद्य जनों को प्रमाणिकरण कर रही है!! जय हो1
- तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश, मक्का फसल पर नुकसान की आशंका तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश, मक्का फसल पर नुकसान की आशंका सिवनी जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। गरज-चमक के बीच हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत के साथ ठंड का एहसास होने लगा। तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्के की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सितंबर के मध्य से जिले की सभी 8 तहसीलों में मौसम लगातार बदल रहा है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी दर्ज की गई है।1
- इंडिया एक्सप्रेस की ताजा न्यूज़ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बेनकाब कर दिया है ज्ञानेश कुमार के कहने पर करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए1
- चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 25 सितंबर शुक्रवार पांच बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया से 15 किलोमीटर दूर ग्राम संग्रामपुर में एक घर के अंदर खतरनाक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। ब्राह्मण नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस गांव में रहने वाले सेल्समैन नरेश मिश्रा के घर में अचानक यह कोबरा दिखाई दिया था। आनन-फानन में परिवार ने निवास निवासी सर्पमित्र रंजीत ठाकुर को इसकी सूचना दी। बताया गया कि सूचना मिलते ही सर्पमित्र रंजीत ठाकुर बारिश के बीच तत्काल मौके पर पहुंचे। घर के अंदर मुआयना करने पर शुरुआत में सांप कहीं नजर नहीं आया। खोजबीन के दौरान ड्रम के पीछे चूहे का एक गहरा बिल दिखाई दिया। सर्पमित्र ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उस बिल की थोड़ी खुदाई की और उसमें पानी भर दिया। पानी भरते ही कुछ ही देर में बिल के अंदर से लगभग 4 फीट लंबा खतरनाक भारतीय नाग बाहर निकल आया, जिसे देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। सर्पमित्र ने फुर्ती दिखाते हुए नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब होने और बारिश के कारण अक्सर जीव-जंतु सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। 000000000000000000000000000000001
- मंडला नगरपालिका में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई 2 लाख की रिश्वत लेते CMO गजानन नाफड़े पकड़े गए1
- 10 साल के पट्टे से जलाशयों में बढ़ेगा मत्स्य पालन, 550 सदस्य और 3 मछुआ परिवार होंगे लाभान्वित सिवनी। जिले के ग्रामीण एवं सिंचाई जलाशयों का बेहतर उपयोग करते हुए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जलाशयों और तालाबों को 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टे पर देने की अनुमति जारी की गई है। इससे जिले की 5 मत्स्य समितियों के करीब 550 सदस्य और 3 मछुआ परिवार लाभान्वित होंगे। पट्टे पर दिए गए जलाशयों में धनौरा का कुड्डो, बरघाट का साल्हे, कुरई का चारगांव जलाशय और सिवनी विकासखंड के मानेगांव स्थित मानेगांव तालाब शामिल हैं। इसके अलावा बरघाट विकासखंड के नंदौरा के डिगडिगी, पंचम व टांकी तालाब तथा पाढंरवानी के आम वाला तालाब का भी मत्स्य पालन के लिए आवंटन किया गया है। पट्टा प्राप्त समितियां और मछुआ परिवार नियमानुसार मत्स्य बीज का संचयन कर उत्पादन बढ़ा सकेंगे। इससे मत्स्य उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ मछुआ परिवारों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है। पात्र हितग्राहियों को मत्स्योद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।1
- जल झुलनी ग्यारस पर अनूठी परंपरा यहाँ पर सोना चांदी से बने डोला भी करीब दो सौ सालों पुरानी विरासत का प्रतीक है,मंडला की पहचान सिर्फ नर्मदा की धारा और धार्मिक आस्था से नहीं है,बल्कि यहां की सदियों पुरानी परंपराएं भी लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।1
- 3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर, मौके पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं सिवनी। ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत 3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविरों में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को शिविरों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।1