Shuru
Apke Nagar Ki App…
3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर, मौके पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं सिवनी। ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत 3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविरों में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को शिविरों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
Devendra thakur
3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर, मौके पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं सिवनी। ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत 3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविरों में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को शिविरों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 10 साल के पट्टे से जलाशयों में बढ़ेगा मत्स्य पालन, 550 सदस्य और 3 मछुआ परिवार होंगे लाभान्वित सिवनी। जिले के ग्रामीण एवं सिंचाई जलाशयों का बेहतर उपयोग करते हुए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जलाशयों और तालाबों को 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टे पर देने की अनुमति जारी की गई है। इससे जिले की 5 मत्स्य समितियों के करीब 550 सदस्य और 3 मछुआ परिवार लाभान्वित होंगे। पट्टे पर दिए गए जलाशयों में धनौरा का कुड्डो, बरघाट का साल्हे, कुरई का चारगांव जलाशय और सिवनी विकासखंड के मानेगांव स्थित मानेगांव तालाब शामिल हैं। इसके अलावा बरघाट विकासखंड के नंदौरा के डिगडिगी, पंचम व टांकी तालाब तथा पाढंरवानी के आम वाला तालाब का भी मत्स्य पालन के लिए आवंटन किया गया है। पट्टा प्राप्त समितियां और मछुआ परिवार नियमानुसार मत्स्य बीज का संचयन कर उत्पादन बढ़ा सकेंगे। इससे मत्स्य उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ मछुआ परिवारों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है। पात्र हितग्राहियों को मत्स्योद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।1
- Seoni News: मंच पर दिखा विधायक का नया अंदाज, राजा शंखपति बने रजनीश सिंह1
- *बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर बादलपार जे ई ने ली राशी, ट्रांसफार्मर तो लगा दी लेकिन ट्रांसफार्मर में पावर नहीं किसान परेशान* *चार माह पहले ट्रांसफारमर लग गया, फिर भी नहीं मिली बिजली; किसान बोला- भुगतान के बाद भी कनेक्शन कब होगा, भगवान जाने* कुरई। विद्युत वितरण केंद्र बादलपार अंतर्गत ग्राम ऐरमा के किसान भगवत वर्मा पिता बलकरन वर्मा की परेशानी विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। कृषि पंप के स्थायी कनेक्शन के लिए खेत पर ट्रांसफारमर तो स्थापित कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं की गई। बिजली के अभाव में धान की फसल को समय पर सिंचाई नहीं मिल पा रही है और किसान फसल खराब होने की चिंता में परेशान है। किसान भगवत वर्मा के अनुसार उन्होंने कृषि पंप कनेक्शन के लिए विभाग द्वारा बताई गई प्रक्रिया पूरी की। उनका आरोप है कि ट्रांसफारमर लगाने के लिए उन्होंने तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता प्रमोद करौले को नगद राशि भी दी थी। इसके बाद ट्रांसफारमर तो लगा दिया गया, लेकिन कनेक्शन चालू नहीं किया गया। किसान का कहना है कि "मेरी गलती क्या है? मैंने राशि दी, ट्रांसफारमर लग गया, फिर भी मेरा कनेक्शन नहीं किया गया। अब कनेक्शन कब होगा, भगवान जाने।" किसान के सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि धान की फसल को इस समय पानी की जरूरत है। बिजली कनेक्शन नहीं होने से सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसल पर संकट मंडरा रहा है। राशि देने के आरोप की जांच भी जरूरी किसान द्वारा तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता को नगद राशि दिए जाने के लगाए गए आरोप के बाद मामले की निष्पक्ष जांच महत्वपूर्ण हो जाती है। विभाग ने संबंधित अधिकारी को हटाए जाने और विभागीय जांच चलने की जानकारी दी है। हालांकि जांच कब तक पूरी होगी, इसकी समय-सीमा स्पष्ट नहीं है। वहीं किसान का कहना है कि जांच अपनी जगह है, लेकिन उसकी फसल को अभी सिंचाई की जरूरत है। अधिकारी बोले- प्रमोद करौले को हटाया, जांच जारी मामले में कार्यपालन यंत्री विद्युत संभाग सिवनी घनश्याम डावर ने बताया कि प्रमोद करौले को हटा दिया गया है और उनके संबंध में विभागीय जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि भगवत वर्मा का कनेक्शन अब तक क्यों नहीं हुआ, इसकी जानकारी लेकर कनेक्शन कराने की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि विभागीय जांच के बीच किसान को विद्युत कनेक्शन कब तक मिल पाता है और धान की फसल को सिंचाई के लिए बिजली कब उपलब्ध होती है। किसान ने वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल कनेक्शन शुरू कराने तथा राशि संबंधी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।1
- सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’* _नमामि भारतम’ कार्यक्रम के तहत 189 प्रतिभागियों ने किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन_ *सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’* _नमामि भारतम’ कार्यक्रम के तहत 189 प्रतिभागियों ने किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन_ चक्की खमरिया- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान नई दिल्ली एवं केशव शिक्षा समिति मध्यप्रदेश, महाकोशल प्रांत जबलपुर की योजना के अनुसार शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर चक्की खमरिया विद्यालय में ‘नमामि भारतम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रकवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहिनों एवं आचार्य-दीदी सहित समिति पदाधिकारियों, पूर्व छात्र एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ के गायन से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव एवं देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद चौरसिया, समस्त आचार्य परिवार, समिति के सम्माननीय पदाधिकारी, अभिभावक एवं भैया-बहिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 189 लोगों की सहभागिता रही, जिसमें 165 भैया-बहिन, 15 आचार्य-दीदी, 4 समिति सदस्य, 1 पूर्व छात्र एवं 4 अभिभावक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सामूहिक रूप से गायन किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।1
- बादलपार में आज गणेश विसर्जन के लिए बच्चे नौजवान लोगों ने गणपति विसर्जन में भाग लिया भगवान गणेश को अंतिम विदाई दिए भगवान गणेश की अंतिम विदाई में जनसमूह देखने लायक है जिसमें बच्चे नौजवान नाचते नजर आ रहे हैं1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कटंगी विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम ‘अंत्योदय’ एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता और महान राष्ट्रसेवक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।1
- जंगली जड़ी बूटीयों के जानकारी रखने वाले ग्रामीणों का चयनित कर सर्टिफिकेट बनाए जाने कि तैयारी मेँ छत्तीसगढ़ सरकार वैद्य जनों को प्रमाणिकरण कर रही है!! जय हो1
- 3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर, मौके पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं सिवनी। ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत 3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविरों में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को शिविरों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।1