Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरौदी घाट में कीचड़ में फंसा ट्राला, शहपुरा-उमरिया हाईवे पर यातायात बाधित डिण्डौरी। शहपुरा-उमरिया हाईवे पर बरौदी घाट में शुक्रवार को एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ में जा फंस गया। ट्राला के फंसने के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कीचड़ और फिसलन के कारण ट्राला अनियंत्रित हुआ और कीचड़ में फंस गया। ट्राला के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और वाहनों की कतार लग गई है। अभी भी कीचड़ में फंसा है ट्राला ट्राला को निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल वह मौके पर ही फंसा हुआ है। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर ट्राला को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मोर डिण्डौरी
बरौदी घाट में कीचड़ में फंसा ट्राला, शहपुरा-उमरिया हाईवे पर यातायात बाधित डिण्डौरी। शहपुरा-उमरिया हाईवे पर बरौदी घाट में शुक्रवार को एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ में जा फंस गया। ट्राला के फंसने के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कीचड़ और फिसलन के कारण ट्राला अनियंत्रित हुआ और कीचड़ में फंस गया। ट्राला के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और वाहनों की कतार लग गई है। अभी भी कीचड़ में फंसा है ट्राला ट्राला को निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल वह मौके पर ही फंसा हुआ है। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर ट्राला को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बरौदी घाट में कीचड़ में फंसा ट्राला, शहपुरा-उमरिया हाईवे पर यातायात बाधित डिण्डौरी। शहपुरा-उमरिया हाईवे पर बरौदी घाट में शुक्रवार को एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ में जा फंस गया। ट्राला के फंसने के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कीचड़ और फिसलन के कारण ट्राला अनियंत्रित हुआ और कीचड़ में फंस गया। ट्राला के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और वाहनों की कतार लग गई है। अभी भी कीचड़ में फंसा है ट्राला ट्राला को निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल वह मौके पर ही फंसा हुआ है। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर ट्राला को हटाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।4
- जिला कटनी ब्लॉक ढीमरखेड़ा के अधीनस्थ ग्राम पंचायत बिचुआ का मामला सेल्समेन और समिति प्रबंधक की खुली पोल राशन घोटाले को लेकर ग्राम पंचायत बिचुआ का ताजा मामला सेल्समेन दीनदयाल और समिति प्रबंधक कमल पांडे की मिली भगत से 600 कार्ड धारकों का 2 महीने का अनाज ब्लैक कर किया गमन ग्रामीणों मैं आक्रोश यही नहीं यहां पर सालों से इसी तरह से गरीब मजदूर वर्गों को लूटा जा रहा है चार-चार महीने का फिंगर लगवा लिया जाता है और 2 महीने का ही राशन बांटा जाता है उसमें भी दो ही गांव में राशन वितरण किया जाता है और शेष तीन गांव के लोग राशन से वंचित रहते हैं ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग की है औरकहना है कि ऐसे पद भ्रष्ट कर्मचारियों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जो जनता का हक छीन कर अपना निजी प्रॉपर्टी बना रहे हैं और गरीब जनता दर-दर की ठोकर खा रहे हैं आपको दिखा रहे हैं सच्ची हकीकत हर पल हर खबर मजदूरों के साथ और आपका विश्वास रहे हमेशा साथ कला बजारी करने वालों का पर्दा पास कटनी से मुकेश कुमार यादव हमेशा सच के साथ पूरा मिले आपको आपके हक्का राशन सामान जिसमेंहै आपका अधिकार2
- *सुभाषगंज वार्ड नंबर 22 में आम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, मकान भी हुआ क्षतिग्रस्तl मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की रिपोर्ट l *उमरिया*। नगर के वार्ड नंबर 22 सुभाषगंज में आम का एक बड़ा पेड़ गिर जाने से रास्ते पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। पेड़ की बड़ी-बड़ी शाखाएं सड़क और आसपास के घरों में जा गिरीं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने से रोहित हरिजन के घर को भी नुकसान पहुंचा है। मौके की तस्वीरों में पेड़ की भारी शाखाएं मकान और आसपास के हिस्से में गिरी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं पेड़ के नीचे ठेला/सामान भी दबा हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि मौके पर तत्काल टीम भेजकर गिरे हुए पेड़ और उसकी शाखाओं को हटवाया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। साथ ही प्रभावित परिवार के मकान का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लेने की मांग की गई हैl स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो रास्ता लंबे समय तक बंद रहने से परेशानी और बढ़ सकती है*।4
- बांधवगढ़ में हाथी महोत्सव का आगाज! बारिश में हाथियों ने मचाई धूम, देखें खास तस्वीरें उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में झमाझम बारिश के बीच पांच दिवसीय हाथी महोत्सव एवं हाथी पुनर्यौवनीकरण कैंप का शुभारंभ हुआ। परासी गेट के समीप धमोखर बफर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर राखी सहाय, जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया, वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। बांधवगढ़ में कार्यरत 15 कैंप हाथियों की जानकारी भी साझा की गई। पुनर्यौवनीकरण कैंप में शामिल नर हाथी कृष्णा ने अपनी अठखेलियों से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महोत्सव का उद्देश्य हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण, उन्हें विशेष भोजन उपलब्ध कराना और स्थानीय लोगों को हाथियों तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।1
- तकनीकी स्वीकृति की फाइल में त्रुटि का पेंच 39 वार्डों का विकास ठप, शहडोल नपा के पार्षदों ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन शहडोल। शहडोल नगर पालिका में इन दिनों विकास का पहिया घोंघे की रफ्तार से भी धीमा चल रहा है, और इसका जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि संभागीय कार्यालय में बैठे अफसरों की वो लाल कलम है, जो हर फाइल में कोई न कोई त्रुटि निकालकर उसे कागजों के ढेर में वापस दबा देती है। पिछले दो सालों से नगर के सभी 39 वार्डों के पार्षद अपने-अपने इलाके में रोड, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। आखिर में सब्र का बांध टूटा तो संयुक्त पार्षद मंच के बैनर तले तमाम पार्षदों ने एकजुट होकर संभागायुक्त की चौखट पर जाकर ज्ञापन का पुलिंदा सौंप दिया। 2 साल से फाइलों का पिंग-पॉन्ग खेल पार्षदों का सीधा आरोप है कि जब भी वार्ड की जनता के लिए रोड, नाली या पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का प्रस्ताव नगर पालिका स्तर से मंजूर होकर तकनीकी स्वीकृति के लिए कार्यपालन यंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास संभागीय कार्यालय भेजा जाता है, तो वहां बैठे जिम्मेदार अफसर कोई न कोई कमी या त्रुटि का बहाना बनाकर फाइलों को वापस लौटा देते हैं। पिछले 2 वर्षों से फाइलों का यह पिंग-पॉन्ग खेल बदस्तूर जारी है। निकाय दफ्तर से फाइल ईई दफ्तर जाती है और वहां से तकनीकी पेंच फंसाकर वापस नगर पालिका भेज दी जाती है। इस चक्कर में 39 वार्डों का विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ा है और जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी ही नगर सरकार में उपेक्षित और लाचार महसूस कर रहे हैं। 1 साल में 3 सीएमओ और 2 ईई बदले! शहडोल नगर पालिका में प्रशासनिक स्थिरता की क्या स्थिति है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते एक साल में यहां 3-3 मुख्य नगर पालिका अधिकारी बदले जा चुके हैं। संभागीय कार्यालय का हाल तो और भी हास्यास्पद है, यहां कार्यपालन यंत्री के 02 पद स्वीकृत हैं, लेकिन काम सिर्फ 01 ही अफसर के भरोसे चल रहा है। इस एक साल में यहां भी 2 बार कार्यपालन यंत्री बदले जा चुके हैं। जब दफ्तरों में अफसरों का आना-जाना ही लगा रहेगा, तो विकास की फाइलों पर दस्तखत कौन करेगा? इस तबादला उद्योग का खामियाजा सीधे तौर पर शहडोल की आम जनता भुगत रही है। बुढ़ार चौक से न्यू बस स्टैंड रोड बेहाल संयुक्त पार्षद मंच ने अपने शिकायती पत्र में नगर की दो प्रमुख और विकराल समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कराया है। बुढ़ार चौक से न्यू बस स्टैंड मार्ग: इस बेहद व्यस्त मार्ग के निर्माण को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सडक़ की खस्ताहाली और धूल-गड्ढों से जनता का गुस्सा दिन-ब-दिन फूट रहा है। सीवर परियोजना का कोराम: पिछले 2 सालों से शहडोल शहर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर पूरे शहर को खोदकर छोड़ दिया गया है। सीवर कंपनी अपनी मर्जी से जहां चाहे खुदाई कर देती है, न कोई समयसीमा है और न ही वार्ड पार्षदों को इसकी कोई पूर्व सूचना दी जाती है। जनता रोज दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है और ठेकेदार बेफिक्र घूम रहा है। अव्यवस्था सुधारो, वरना होगा आंदोलन शहडोल के सभी वार्ड पार्षदों ने स्पष्ट किया है कि यदि तकनीकी स्वीकृतियों में अनावश्यक देरी का यह सिलसिला तुरंत बंद नहीं हुआ और सीवर कंपनी की मनमानी पर लगाम नहीं कसी गई, तो जनप्रतिनिधि खामोश नहीं बैठेंगे। अब देखना यह होगा कि संभागायुक्त के हस्तक्षेप के बाद संभागीय कार्यालय के कार्यपालन यंत्री और नगर पालिका प्रशासन की नींद टूटती है या फिर 39 वार्डों का विकास यूं ही फाइलों के पन्नों में दम तोड़ता रहेगा।3
- मनु वादियों ने क्षत्रिय ठाकुर राजपूत समाज को बनाया अब निशान जहर उगलना चालू कर दिया नीरज भारद्वाज मुरैना का है यह1
- ग्राम खारी में सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार कीचड़ भरे रास्तों से आवागमन को मजबूर ग्रामीण, सड़क निर्माण की उठी मांग ब्यौहारी/शहडोल। जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत खारी में सड़क सुविधा की समस्या को लेकर ग्रामीणों में परेशानी बनी हुई है। गांव में सड़क का अभाव होने के कारण बारिश के दौरान रास्तों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से अपील करते हुए ग्राम खारी में जल्द से जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा। वहीं, गांव की सड़क समस्या को लेकर विकास कार्यों और जिम्मेदार विभागों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन उनकी समस्या का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम खारी में सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए जल्द समाधान किया जाए।3
- हाईवे-30 पर ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक गंजताल चौराहे पर पीछे से मारी टक्कर; पौन घंटे बाद पुलिस ने निकाला, अस्पताल में भर्ती सिहोरा। नेशनल हाईवे-30 पर गंजताल चौराहे के पास गुरुवार करीब 3:30 बजे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंदौर से छपरा जा रहा था ट्रक: जानकारी के मुताबिक शिवम गुप्ता (22), पिता द्वारिका गुप्ता, निवासी महमूदपुर, तहसील मनगवां, जिला रीवा ट्रक क्रमांक सीजी 13 बीएच 4499 में दाल लोड कर इंदौर से छपरा जा रहा था। वहीं ट्रक क्रमांक यूपी 70 एलटी 3364 के चालक राजेश कुमार सरोत, पिता मुन्ना राम सरोत, निवासी मिर्जापुर, संतरा और मुसम्मी लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। गंजताल चौराहे के पास दोनों ट्रकों की भिड़ंत हो गई। सिर, हाथ-पैर में आई चोटें: हादसे में शिवम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे सिहोरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है। वहीं दूसरे ट्रक का चालक राजेश कुमार सरोत सुरक्षित है। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई।4