सरस्वती विद्यालय में हुआ नमामि भारतम्- वंदे मातरम् कार्यक्रम वारासिवनी। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित एक समय एक लक्ष्य और एक स्वर में वंदे मातरम् गायन को लेकर नमामि भारतम् -वंदे मातरम् कार्यक्रम 25 सितंबर को सम्पन्न किया गया । वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मातृभूमि के प्रति श्रद्धा सम्मान और राष्ट्र प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया । इस कार्यक्रम में साक्षी के रूप में बालचंद राहंगडाले वी.एसी जनपद शिक्षा केंद्र वारासिवनी ,कार्यक्रम अध्यक्ष कुंजीलाल चौहान संकुल प्राचार्य कमला नेहरू शासकीय विद्यालय वारासिवनी, कार्यक्रम पर्यवेक्षक जितेंद्र टेंभरे विद्यालय अधीक्षक तथा कार्यक्रम अधिकारी विजय तेलास्कर सचिव ज्ञान विकास समिति की उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारत माता व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना की गई । तत्पश्चात अधिकारियों का परिचय देकर तिलक अभिनंदन एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे एक स्वर एक लक्ष्य एक समय एक साथ सभी अधिकारियों ,विद्यालय प्राचार्य ,आचार्य परिवार एवं भैया बहन कें द्वारा वंदे मातरम् गायन किया गया। गायन के पश्चात संकुल प्राचार्य ने वंदे मातरम् का अर्थ बताते हुए अपना उद्बबोधन पूर्ण किया। विद्यालय प्राचार्य रविशंकर पटले ने इस अवसर को देश भर के नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने वाला गौरव पूर्ण अविस्मरणीय पल बताते हुए आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पल्लवी चित्रीव दीदी ने किया साथ ही श्रेया बिसेन, दिव्या नेवारे, चारु पटेल ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।
सरस्वती विद्यालय में हुआ नमामि भारतम्- वंदे मातरम् कार्यक्रम वारासिवनी। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित एक समय एक लक्ष्य और एक स्वर में वंदे मातरम् गायन को लेकर नमामि भारतम् -वंदे मातरम् कार्यक्रम 25 सितंबर को सम्पन्न किया गया । वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मातृभूमि
के प्रति श्रद्धा सम्मान और राष्ट्र प्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया । इस कार्यक्रम में साक्षी के रूप में बालचंद राहंगडाले वी.एसी जनपद शिक्षा केंद्र वारासिवनी ,कार्यक्रम अध्यक्ष कुंजीलाल चौहान संकुल प्राचार्य कमला नेहरू शासकीय विद्यालय वारासिवनी, कार्यक्रम पर्यवेक्षक जितेंद्र टेंभरे विद्यालय अधीक्षक तथा कार्यक्रम अधिकारी विजय तेलास्कर सचिव ज्ञान विकास समिति की उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारत माता व
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना की गई । तत्पश्चात अधिकारियों का परिचय देकर तिलक अभिनंदन एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे एक स्वर एक लक्ष्य एक समय एक साथ सभी अधिकारियों ,विद्यालय प्राचार्य ,आचार्य परिवार एवं भैया बहन कें द्वारा वंदे मातरम् गायन किया गया। गायन के पश्चात संकुल प्राचार्य ने वंदे मातरम् का
अर्थ बताते हुए अपना उद्बबोधन पूर्ण किया। विद्यालय प्राचार्य रविशंकर पटले ने इस अवसर को देश भर के नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने वाला गौरव पूर्ण अविस्मरणीय पल बताते हुए आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पल्लवी चित्रीव दीदी ने किया साथ ही श्रेया बिसेन, दिव्या नेवारे, चारु पटेल ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।
- तेज आंधी-तूफान से कटंगी-बोनकट्टा मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, घंटों प्रभावित रही आवाजाही बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इसके साथ ही शाम के समय तेज हवाएं चलने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।1
- 3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर, मौके पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं सिवनी। ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत 3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविरों में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को शिविरों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- Mandla News: 2 लाख की रिश्वत लेते CMO गिरफ्तार, 15 लाख के बिल के बदले मांगे थे 4 लाख1
- जंगली जड़ी बूटीयों के जानकारी रखने वाले ग्रामीणों का चयनित कर सर्टिफिकेट बनाए जाने कि तैयारी मेँ छत्तीसगढ़ सरकार वैद्य जनों को प्रमाणिकरण कर रही है!! जय हो1
- चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू चूहे के बिल में पानी डालते ही निकला 4 फीट का खतरनाक नाग ग्राम संग्रामपुर में सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू 25 सितंबर शुक्रवार पांच बजे सर्प मित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया से 15 किलोमीटर दूर ग्राम संग्रामपुर में एक घर के अंदर खतरनाक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। ब्राह्मण नगरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस गांव में रहने वाले सेल्समैन नरेश मिश्रा के घर में अचानक यह कोबरा दिखाई दिया था। आनन-फानन में परिवार ने निवास निवासी सर्पमित्र रंजीत ठाकुर को इसकी सूचना दी। बताया गया कि सूचना मिलते ही सर्पमित्र रंजीत ठाकुर बारिश के बीच तत्काल मौके पर पहुंचे। घर के अंदर मुआयना करने पर शुरुआत में सांप कहीं नजर नहीं आया। खोजबीन के दौरान ड्रम के पीछे चूहे का एक गहरा बिल दिखाई दिया। सर्पमित्र ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उस बिल की थोड़ी खुदाई की और उसमें पानी भर दिया। पानी भरते ही कुछ ही देर में बिल के अंदर से लगभग 4 फीट लंबा खतरनाक भारतीय नाग बाहर निकल आया, जिसे देखकर परिवार वाले हैरान रह गए। सर्पमित्र ने फुर्ती दिखाते हुए नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे आबादी से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब होने और बारिश के कारण अक्सर जीव-जंतु सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। 000000000000000000000000000000001
- मंडला नगरपालिका में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई 2 लाख की रिश्वत लेते CMO गजानन नाफड़े पकड़े गए1
- नियमों को ठेंगा दिखाकर गरज रहा था डीजे, पुलिस ने उठाया तो थम गया शोर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्ति के नाम पर ध्वनि नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा पहले ही डीजे संचालकों और गणेश समितियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद विसर्जन जुलूस के दौरान एक डीजे की आवाज इतनी अधिक कर दी गई कि पुलिस की समझाइश भी डीजे संचालक तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार कटंगी पुलिस को मौके पर कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेना पड़ा1
- Seoni News: 13 बच्चों के लिए 5 शिक्षक, आखिर स्कूल में क्यों पसरा सन्नाटा?1
- जल झुलनी ग्यारस पर अनूठी परंपरा यहाँ पर सोना चांदी से बने डोला भी करीब दो सौ सालों पुरानी विरासत का प्रतीक है,मंडला की पहचान सिर्फ नर्मदा की धारा और धार्मिक आस्था से नहीं है,बल्कि यहां की सदियों पुरानी परंपराएं भी लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।1