Shuru
Apke Nagar Ki App…
नियमों को ठेंगा दिखाकर गरज रहा था डीजे, पुलिस ने उठाया तो थम गया शोर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्ति के नाम पर ध्वनि नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा पहले ही डीजे संचालकों और गणेश समितियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद विसर्जन जुलूस के दौरान एक डीजे की आवाज इतनी अधिक कर दी गई कि पुलिस की समझाइश भी डीजे संचालक तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार कटंगी पुलिस को मौके पर कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेना पड़ा
Dev Anand
नियमों को ठेंगा दिखाकर गरज रहा था डीजे, पुलिस ने उठाया तो थम गया शोर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्ति के नाम पर ध्वनि नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा पहले ही डीजे संचालकों और गणेश समितियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद विसर्जन जुलूस के दौरान एक डीजे की आवाज इतनी अधिक कर दी गई कि पुलिस की समझाइश भी डीजे संचालक तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार कटंगी पुलिस को मौके पर कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेना पड़ा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का वारासिवनी में हुआ आयोजन पुरूष वर्ग में वारासिवनी व महिला वर्ग में बालाघाट पी जी कॉलेज रहे विजेता वारासिवनी। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर 2026-27 अनुसार जिला स्तरीय बैडमिंटन महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24/9/26 को शासकीय एस एस पी महाविद्यालय वारासिवनी द्वारा नगर के इंडोर स्टेडियम में किया गया। जिसमें बालाघाट जिले की कुल 15 महिला पुरुष टीमों ने भाग लिया, प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय पीजी बालाघाट , कन्या बालाघाट, परसवाड़ा, लांजी, किरनापुर,कटंगी, मलाजखंड बैहर, वारासिवनी की टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक विक्की पटेल विधायक वारासिवनी खैरलांजी क्षेत्र उपस्थित रहे। उन्होंने खेलों की महत्व, दैनिक जीवन में खेल के लाभ सम्बंधित अपना विस्तार पूर्वक संबोधन छात्र -छात्राओं को प्रदान किया, इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में वारासिवनी विजेता व पी जी कॉलेज बालाघाट उपविजेता रही। वही महिला वर्ग में पीजी कॉलेज बालाघाट विजेता व बैहर महाविद्यालय उपविजेता रही. इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की टीम का गठन किया गया. यह जिले की टीम 28/ 9/ 2026 को संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता परासिया में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप जायसवाल पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए, सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इनडोर स्टेडियम को वारासिवनी का गौरव , खेल खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया एवं विजेता, उपविजेता छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरिता मनोज दांन्दरे अध्यक्ष नगर पालिका विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं की प्रशंसा की एवं विजय छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, उद्घाटन एवं समापन दोनों अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतियोगिया संरक्षक व प्रभारी प्राचार्य डॉ एस एस गेड़ाम ने अपने संबोधन से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन क्रीड़ा विभाग द्वारा किया गया था इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा,.4
- 3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर, मौके पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं सिवनी। ‘सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार’ के तहत 3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविरों में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को शिविरों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- Mandla News: 2 लाख की रिश्वत लेते CMO गिरफ्तार, 15 लाख के बिल के बदले मांगे थे 4 लाख1
- जंगली जड़ी बूटीयों के जानकारी रखने वाले ग्रामीणों का चयनित कर सर्टिफिकेट बनाए जाने कि तैयारी मेँ छत्तीसगढ़ सरकार वैद्य जनों को प्रमाणिकरण कर रही है!! जय हो1
- छिंदवाड़ा के छोटे तालाब में गणेश विसर्जन के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट छिंदवाड़ा के छोटे तालाब में गणेश विसर्जन के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट छिंदवाड़ा के छोटे तालाब में शुक्रवार सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। नगर प्रशासन कर्मचारियों द्वारा शाम 4 बजे बताया गया कि भीड़ को देखते हुए नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वही देर रात तक गणेश विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही और विसर्जन प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।1
- छिंदवाड़ा में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। दीनदयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की और उनके विचारों को स्मरण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, वरिष्ठ नेता रमेश पोपली सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।2
- नियमों को ठेंगा दिखाकर गरज रहा था डीजे, पुलिस ने उठाया तो थम गया शोर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्ति के नाम पर ध्वनि नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा पहले ही डीजे संचालकों और गणेश समितियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद विसर्जन जुलूस के दौरान एक डीजे की आवाज इतनी अधिक कर दी गई कि पुलिस की समझाइश भी डीजे संचालक तक नहीं पहुंच सकी। आखिरकार कटंगी पुलिस को मौके पर कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेना पड़ा1
- Seoni News: 13 बच्चों के लिए 5 शिक्षक, आखिर स्कूल में क्यों पसरा सन्नाटा?1
- *सहायक सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा आक्रोश* *पीएम आवास में फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम* परासिया/खंसवाड़ा --- परासिया जनपद की ग्राम पंचायत खंसबाड़ा में सहायक सचिव राजेंद्र पाल के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। शासकीय योजनाओं में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और अपात्र परिजनों को लाभ पहुंचाने के गंभीर आरोपों के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे जनपद पंचायत की तीन सदस्यीय जांच टीम गांव पहुंची। टीम के समक्ष ग्रामीणों ने एक सुर में सहायक सचिव को तत्काल पद से हटाने की मांग उठाई। ग्रामीणों द्वारा 18 अगस्त को उच्चाधिकारियों को सौंपे गए हस्ताक्षरित शिकायत पत्र में सहायक सचिव की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक धांधली करते हुए पात्र हितग्राहियों को तकनीकी रूप से अपात्र दर्शा दिया गया, जबकि सहायक सचिव ने नियमों को ताक पर रखकर अपने ही परिवार के सदस्यों को आवास योजना का लाभ दिलवा दिया। ग्राम सभा में पास हो चुका है हटाने का प्रस्ताव अगस्त माह में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सहायक सचिव को पदमुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया था। पंचायत सरपंच भी पूर्व में जनपद सीईओ को लिखित शिकायत भेजकर विवादित सचिव के स्थानांतरण या निष्कासन की मांग कर चुके हैं। मंगलवार को जांच टीम के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और बारी-बारी से अपने बयान दर्ज कराकर साक्ष्य प्रस्तुत किए। सरकारी योजनाओं से वंचित ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में निष्पक्ष विकास कार्य तभी संभव हैं जब भ्रष्ट कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार किया जाए। अब पूरे गांव की निगाहें जांच टीम की रिपोर्ट और जनपद प्रशासन की आगामी दंडात्मक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।3