बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 413 पशुओं का खुरपका-मुंहपका टीकाकरण, पशुपालकों को मिली जरूरी दवाएं जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी वाराणसी/चिरईगांव। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को विशेष टीकाकरण एवं उपचार शिविर लगाया गया। मुस्तफाबाद और चांदपुर में आयोजित शिविर में कुल 413 पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव का टीका लगाया गया। पशुचिकित्साधिकारी चिरईगांव डॉ. आर. ए. चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशुपालकों को जागरूक करते हुए टीकाकरण अभियान चलाया गया। चार माह तक के बच्चों तथा छह माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर 413 पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोधी टीकाकरण किया गया। शिविर के दौरान 366 बड़े और 134 छोटे पशुओं को कीड़े की दवा वितरित की गई। वहीं 16 पशुओं की प्रेग्नेंसी जांच की गई तथा 8 पशुओं को वायरल फीवर की दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पाण्डेय, सतीश सिंह, पवन मौर्य, अनिकेत और प्रशांत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पशुपालक रामलोचन, पारस, अनिल, संगीता, मृगेंद्र चौधरी और नरेश सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 413 पशुओं का खुरपका-मुंहपका टीकाकरण, पशुपालकों को मिली जरूरी दवाएं जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी वाराणसी/चिरईगांव। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को विशेष टीकाकरण एवं उपचार शिविर लगाया गया। मुस्तफाबाद और चांदपुर में आयोजित शिविर में कुल 413 पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव का टीका लगाया गया। पशुचिकित्साधिकारी चिरईगांव डॉ. आर. ए. चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशुपालकों को जागरूक करते हुए टीकाकरण अभियान चलाया गया। चार माह तक के बच्चों तथा छह माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर 413 पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोधी टीकाकरण किया गया। शिविर के दौरान 366 बड़े और 134 छोटे पशुओं को कीड़े की दवा वितरित की गई। वहीं 16 पशुओं की प्रेग्नेंसी जांच की गई तथा 8 पशुओं को वायरल फीवर की दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पाण्डेय, सतीश सिंह, पवन मौर्य, अनिकेत और प्रशांत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पशुपालक रामलोचन, पारस, अनिल, संगीता, मृगेंद्र चौधरी और नरेश सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 413 पशुओं का खुरपका-मुंहपका टीकाकरण, पशुपालकों को मिली जरूरी दवाएं जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी वाराणसी/चिरईगांव। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को विशेष टीकाकरण एवं उपचार शिविर लगाया गया। मुस्तफाबाद और चांदपुर में आयोजित शिविर में कुल 413 पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव का टीका लगाया गया। पशुचिकित्साधिकारी चिरईगांव डॉ. आर. ए. चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए पशुपालकों को जागरूक करते हुए टीकाकरण अभियान चलाया गया। चार माह तक के बच्चों तथा छह माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर 413 पशुओं का खुरपका-मुंहपका रोधी टीकाकरण किया गया। शिविर के दौरान 366 बड़े और 134 छोटे पशुओं को कीड़े की दवा वितरित की गई। वहीं 16 पशुओं की प्रेग्नेंसी जांच की गई तथा 8 पशुओं को वायरल फीवर की दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में डॉ. सुधांशु सिंह, उमेश पाण्डेय, सतीश सिंह, पवन मौर्य, अनिकेत और प्रशांत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पशुपालक रामलोचन, पारस, अनिल, संगीता, मृगेंद्र चौधरी और नरेश सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।1
- बनारस मे आटो से हो रहा है पत्रकारिता या पुलिस से बचाने का तरीका बनारस मे इन दिनो आटो पर पत्रकार लिख कर चलाने का मामला समाने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये सही है पुलिस आखिर क्यू नही करती एसे अवैध आटो की कार्यवाई । एक रिपोर्ट varanasi breaking News1
- सड़क चौड़ीकरण के बाद भी जाम, स्मार्ट सिटी का दावा फेल न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों खर्च करके जिस सड़क का चौड़ीकरण किया गया था वही सड़क आज वाराणसी की जनता के लिए गले की फांस बन गई है। साजन चौराहे से रथयात्रा होते हुए महमूरगंज तक जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर जाम लग रहा है वीडियो में रात का नजारा साफ दिख रहा है-कार ई-रिक्शा, बाइक और ऑटो कार एक दूसरे से सटे हुए, और बीच में फंसी बेहाल जनता चौड़ीकरण हुआ, समस्या जस की तस नगर निगम और प्रशासन ने दावा किया था कि इस सड़क के चौड़ीकरण से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन हकीकत कुछ और है बिना लाइन के चलने वाले ई-रिक्शा और ऑटो पूरे रास्ते को ब्लॉक कर देते हैं। पीक आवर्स में भी ट्रैफिक पुलिस नदारद रहती है। नतीजा-रोज का जाम। जनता बेहाल, दावे हवा-हवाई ऑफिस जाने वाले, स्कूल के बच्चे, मरीज और व्यापारी-सब इस जाम की वजह से परेशान हैं। 10 मिनट का रास्ता 1 घंटे में तय हो रहा है। स्थानीय लोगों का गुस्सा है: स्मार्ट सिटी का पैसा आया, सड़क चौड़ी हुई, लेकिन सुविधा जीरो। ये कैसा विकास है? सवाल प्रशासन से चौड़ीकरण के बाद अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया? इस व्यस्त रूट पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती क्यों नहीं? स्मार्ट सिटी के फंड का हिसाब कौन देगा? सड़कें चौड़ी हुईं, लेकिन सोच नहीं बदली, जब तक अवैध कब्जे और अव्यवस्था पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक वाराणसी की जनता ऐसे ही जाम में फंसती रहेगी। प्रशासन से मांग है कि तुरंत इस मार्ग का सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए NEWS 2 INDIA स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- धोबी धर्म संसद में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण क्रिकेटर मुस्कान कन्नौजिया सम्मानित बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी सदर अमीन न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी आज दिनांक 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को धोबी धर्म संसद पर कमेटी के अध्यक्ष श्री सदर अमीन और उपाध्यक्ष श्री डॉ.नंदलाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया क्रिकेटर मुस्कान कन्नौजिया हुई सम्मानित कार्यक्रम में मुन्नालाल कन्नौजिया की बेटी मुस्कान कन्नौजिया को सम्मानित किया गया। मुस्कान क्रिकेट जगत में परचम लहरा रही हैं मुंबई के दहिसर स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट खेलते हुए वे कई प्रांतीय स्तर पर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं ऐसी बहादुर बेटी अपने माता-पिता के साथ समाज का नाम रोशन कर रही है। कमेटी के अध्यक्ष सदर अमीन और उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ने उन्हें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया विनोद कन्नौजिया ने स्वतंत्रता दिवस का पटका गले में डालकर उनका हौसला बढ़ाया। इस सम्मान से मुन्नालाल कन्नौजिया भावुक नजर आए बेटी किसी बेटे से कम नहीं सदर अमीन कमेटी अध्यक्ष सदर अमीन ने अपने वक्तव्य में कहा बेटी किसी बेटे से कम नहीं होती है। बेटा सिर्फ एक परिवार की जिम्मेदारी देखता है जबकि बेटियां दो परिवारों मायका और ससुराल की जिम्मेदारियां निभाती हैं। बेटियां पढ़ेंगी, बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी डॉ.नंदलाल ने रखे विचार विधानसभा अजगरा के भावी प्रत्याशी डॉ.नंदलाल ने 15 अगस्त 1947 में मिली आजादी और संविधान में शोषित-वंचितों को मिले समानता के अधिकार* पर अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार कन्नौजिया ने किया। उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुन्नाल कन्नौजिया,सदर अमीन,डॉ.नंदलाल, राजकुमार कन्नौजिया,विजय कुमार कन्नौजिया,विनोद कुमार कन्नौजिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- कलम की तेज धार से | अयोध्या कचहरी में कानून की पिटाई पारिवारिक विवाद के मुकदमे में अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव से मारपीट, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर अयोध्या। न्याय के मंदिर में ही अन्याय। कचहरी परिसर - जहां कानून की रक्षा होती है, वहीं एक अधिवक्ता के साथ मारपीट हो गई। पूरा मामला क्या है? घायल अधिवक्ता की पहचान विकास श्रीवास्तव उम्र 37 वर्ष पुत्र स्व. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव निवासी सिहोरिया मलखानपुर, थाना महाराजगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था। दोनों पक्षों ने क्रॉस FIR भी दर्ज कराई थी। इसी मामले की तारीख पर जब दोनों पक्ष कचहरी परिसर में आमने-सामने आए तो पहले कहासुनी हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव के साथ मारपीट की गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में क्या हुआ? मारपीट के बाद घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज कुमार ने बताया अधिवक्ता के अनुसार उनके साथ फिजिकल असॉल्ट हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। कलम की तेज धार - तीखी प्रतिक्रिया सवाल कचहरी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कहां जाएगी? वकील कानून का रखवाला है। अगर कचहरी के अंदर ही वकील पिट रहा है तो मुकदमा लड़ने कौन आएगा? प्रशासन को तुरंत CCTV, पुलिस पिकेट और एंट्री गेट पर सख्ती करनी होगी। सवाल पारिवारिक विवाद = खूनी विवाद छोटा सा जमीनी या पारिवारिक झगड़ा। क्रॉस FIR से लेकर कचहरी में मारपीट तक। इसका मतलब है पंचायत स्तर पर सुलह-समझौता और काउंसलिंग की व्यवस्था फेल है। सवाल बार एसोसिएशन और पुलिस की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं की सुरक्षा बार की जिम्मेदारी है। दोषियों पर गैंगस्टर और NSA जैसी कार्रवाई हो ताकि दोबारा कोई कचहरी में हाथ उठाने से पहले 100 बार सोचे। अंतिम पंक्ति विकास श्रीवास्तव आज मेडिकल कॉलेज में हैं, पर सवाल हम सबके जमीर में भर्ती है। न्याय मांगने आए थे, खुद न्याय के मोहताज हो गए। ये कचहरी की शर्म है, समाज की शर्म है। जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से मांग 24 घंटे में गिरफ्तारी हो। और कचहरी को "सुरक्षित क्षेत्र" घोषित किया जाए।2
- प दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन,लोकगीतों से छात्राओं ने बांधा समां प दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन,लोकगीतों से छात्राओं ने बांधा समां वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के भीषमपुर स्थित प.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भव्य कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बनारसी और मिर्जापुरी कजरी की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “कइसे खेलै जइबू सावन में कजरिया”, “पिया मेंहदी मंगाइदा मोती झील से “जाइके साइकिल से ना” जैसी प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। कजरी प्रतियोगिता में सुहानी सिंह एवं साक्षी गुप्ता की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि की टीम दूसरे तथा पूजा गुप्ता की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सुधा पांडेय, विशिष्ट अतिथि सुश्री गीता रानी शर्मा एवं प्राचार्य प्रो. रविप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन श्रृंगार और प्रसन्नता का महीना है तथा भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपरा में इसका विशेष महत्व है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुष्मिता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुधा तिवारी ने किया।1
- *मिर्ज़ापुर :पीएम मोदी के आर्थिक मामलों के सलाहकर संजीव सन्याल का वायरल डांस विडियो।* *मिर्ज़ापुर :पीएम मोदी के आर्थिक मामलों के सलाहकर संजीव सन्याल का वायरल डांस विडियो।*1
- बारिश में वाराणसी नगर निगम की पोल खुली, जलभराव से राहगीरों को परेशानी न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी में मानसून आते ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खुलने लगी है वार्ड नंबर 1 चंदुआ-छित्तूपुर हबीबपुरा क्षेत्र में हल्की बारिश ने ही पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया है वार्ड नंबर 1 के क्षेत्र में सड़कों पर पानी भरने से स्थानीय राहगीरों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्या है हालात चंदुआ-छित्तूपुर की गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया है। नालियां चोक हैं और जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले नालों की सफाई और सड़कों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई नतीजा ये है कि आधे घंटे की बारिश में ही पूरा क्षेत्र तालाब बन गया राहगीरों का दर्द इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में राहगीर, और यहां के निवासीयो को रोजी-रोटी कमाना और भी मुश्किल हो गया है बगल में ही कैंसर हॉस्पिटल है जहां से मरीजों को आने-जाने में भी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है एक स्थानीय ने कहा, बारिश हुई नहीं कि रास्ते बंद। काम पर कैसे जाएं बच्चे स्कूल कैसे जाएं कई बार कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं। सवालों के घेरे में नगर निगम ये हालात सीधा सवाल खड़े करते हैं वाराणसी के नगर निगम के दावों पर स्मार्ट सिटी का ढिंढोरा पीटने वाले वाराणसी में अगर वार्ड नंबर 1 की ये हालत है तो बाकी वार्डों का क्या हाल होगा नगर निगम से मांग की है कि तुरंत पानी की निकासी कराई जाए, नालियों की सफाई हो और सड़कों को दुरुस्त किया जाए स्मार्ट सिटी के सपने, और हकीकत में जलभराव ये तस्वीर वाराणसी के विकास के दावों पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है। स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है। अपडेट के लिए जुड़े रहिए NEWS 2 INDIA के साथ।1