logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब से एक लाख उड़ाने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार बदायूं।उसावां। भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये पार करने के मामले में उसावां पुलिस ने तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, सात जिंदा कारतूस, तीन खोखे और 26,750 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जबकि जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को एक व्यक्ति भैंस बेचकर टेंपो से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी जेब काटकर एक लाख रुपये पार कर दिए थे। मामले में थाना उसावां में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस को 20/21 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि हजरतपुर रोड स्थित सिद्धराज मंदिर के पास तीन संदिग्ध बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर उसावां और हजरतपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरक्षी राजू के दाहिने हाथ में चोट आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गौरव के दाहिने पैर, रोकी के बाएं पैर और सुरजीत के दाहिने पैर में गोली लगी। तीनों घायलों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र रतन सिंह निवासी ममापुर थाना कायमगंज, रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अंतराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज और सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी लकुला थाना कादरीगेट, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 18 जुलाई की घटना में भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब से रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी उस रात भी लूट की नीयत से एकत्र हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: तीन तमंचे 315 बोर, सात जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और 26,750 रुपये नकद। थाना उसावां पुलिस की कार्रवाई: 18 जुलाई को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

5 hrs ago
user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
शकील बख्शी जर्नलिस्ट
दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
410f9074-f355-4a02-89e9-3e517d88f0ca

भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब से एक लाख उड़ाने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार बदायूं।उसावां। भैंस बेचकर लौट रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये पार करने के मामले में उसावां पुलिस ने तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, सात जिंदा कारतूस, तीन खोखे और 26,750 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जबकि जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार 18 जुलाई को एक व्यक्ति भैंस बेचकर टेंपो से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों

fbdbbe10-a618-4ded-8511-ad0276dd54c9

ने उसकी जेब काटकर एक लाख रुपये पार कर दिए थे। मामले में थाना उसावां में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस को 20/21 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि हजरतपुर रोड स्थित सिद्धराज मंदिर के पास तीन संदिग्ध बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर उसावां और हजरतपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरक्षी राजू के दाहिने हाथ में चोट आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,

जिसमें गौरव के दाहिने पैर, रोकी के बाएं पैर और सुरजीत के दाहिने पैर में गोली लगी। तीनों घायलों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव पुत्र रतन सिंह निवासी ममापुर थाना कायमगंज, रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अंतराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज और सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी लकुला थाना कादरीगेट, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने 18 जुलाई की घटना में भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब से रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी उस रात भी लूट की नीयत से एकत्र हुए थे। पुलिस

ने आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: तीन तमंचे 315 बोर, सात जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और 26,750 रुपये नकद। थाना उसावां पुलिस की कार्रवाई: 18 जुलाई को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री आशेषनाथ सिंह ने घटना और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नशामुक्त व्यक्ति ही बदल सकता है परिवार और समाज की दिशा व दशा : संजीव युवाओं के श्रेष्ठ संस्कार और दृढ़ संकल्प से बनेगा भारत नशामुक्त : पुष्पा बहन युवाओं ने नशा न करने का लिया संकल्प उझानी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर नशामुक्त भारत महाअभियान के अंतर्गत युवाओं, आत्मीय परिजनों एवं मातृशक्तियों ने नशे से स्वयं दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। नरौरा सेवा केंद्र से आईं बहन सुश्री पुष्पा ने कहा कि नशा मनुष्य की विवेक शक्ति और आत्मविश्वास को कमजोर कर उसे धीरे-धीरे परिवार और समाज से दूर कर देता है। नशे की आदत से घर की खुशियां उजड़ती हैं और बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि आत्मबल, सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और ईश्वर स्मरण को जीवन का आधार बनाकर नशे जैसी बुराई से बचा जा सकता है। युवा अपने जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखें और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं। विशिष्ट अतिथि देवनरी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। जिस देश का युवा स्वस्थ, शिक्षित, अनुशासित और चरित्रवान होता है, वह देश निरंतर प्रगति करता है। नशा युवाओं की प्रतिभा और संभावनाओं को नष्ट करने वाली सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को केवल अच्छी शिक्षा ही न दें, बल्कि उन्हें समय, संस्कार और सही दिशा भी दें। विशिष्ट अतिथि स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की महाशक्ति हैं। जिस देश के युवा स्वस्थ, संस्कारी, अनुशासित और नशामुक्त होंगे, वह देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आज आवश्यकता है कि युवा नशे से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, योग, कौशल विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा नशे से मुक्त एक व्यक्ति केवल अपना जीवन नहीं बदलता, बल्कि परिवार, पूरे राष्ट्र की दिशा बदलता है। नशामुक्त युवा भारत की आशा हैं, संस्कारित युवा भारत की शक्ति हैं और संकल्पवान युवा भारत के स्वर्णिम भविष्य के निर्माता हैं। बहन मीरा ने अतिथियों को ओम शांति महामंत्र का पटका पहनाकर, प्रसादी एवं सद्वाक्यों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बहन रागनी और बहन अंजना ने तिलक लगाकर पुष्पवर्षा से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बहन अंजू, बहन अंबिका, घनश्याम के अलावा अनेक युवा, आत्मीय परिजन और मातृशक्तियां मौजूद रहीं।
    1
    नशामुक्त व्यक्ति ही बदल सकता है परिवार और समाज की दिशा व दशा : संजीव
युवाओं के श्रेष्ठ संस्कार और दृढ़ संकल्प से बनेगा भारत नशामुक्त : पुष्पा बहन
युवाओं ने नशा न करने का लिया संकल्प 
उझानी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर नशामुक्त भारत महाअभियान के अंतर्गत युवाओं, आत्मीय परिजनों एवं मातृशक्तियों ने नशे से स्वयं दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
नरौरा सेवा केंद्र से आईं बहन सुश्री पुष्पा ने कहा कि नशा मनुष्य की विवेक शक्ति और आत्मविश्वास को कमजोर कर उसे धीरे-धीरे परिवार और समाज से दूर कर देता है। नशे की आदत से घर की खुशियां उजड़ती हैं और बच्चों के भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि आत्मबल, सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और ईश्वर स्मरण को जीवन का आधार बनाकर नशे जैसी बुराई से बचा जा सकता है। युवा अपने जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखें और अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं।
विशिष्ट अतिथि देवनरी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। जिस देश का युवा स्वस्थ, शिक्षित, अनुशासित और चरित्रवान होता है, वह देश निरंतर प्रगति करता है। नशा युवाओं की प्रतिभा और संभावनाओं को नष्ट करने वाली सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को केवल अच्छी शिक्षा ही न दें, बल्कि उन्हें समय, संस्कार और सही दिशा भी दें।
विशिष्ट अतिथि स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की महाशक्ति हैं। जिस देश के युवा स्वस्थ, संस्कारी, अनुशासित और नशामुक्त होंगे, वह देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। आज आवश्यकता है कि युवा नशे से दूरी बनाकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, योग, कौशल विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा नशे से मुक्त एक व्यक्ति केवल अपना जीवन नहीं बदलता, बल्कि परिवार, पूरे राष्ट्र की दिशा बदलता है। नशामुक्त युवा भारत की आशा हैं, संस्कारित युवा भारत की शक्ति हैं और संकल्पवान युवा भारत के स्वर्णिम भविष्य के निर्माता हैं।
बहन मीरा ने अतिथियों को ओम शांति महामंत्र का पटका पहनाकर, प्रसादी एवं सद्वाक्यों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बहन रागनी और बहन अंजना ने तिलक लगाकर पुष्पवर्षा से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बहन अंजू, बहन अंबिका, घनश्याम के अलावा अनेक युवा, आत्मीय परिजन और मातृशक्तियां मौजूद रहीं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर फिर बढ़ा, तीसरे दिन भी गुप्त गोदावरी की गुफाएं बंद। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी किनारे सुरक्षा बढ़ाई गई; धंस रही सड़क पर भारी वाहनों से हादसे का खतरा चित्रकूट। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन प्रभावित है। कल जलस्तर में कमी आने के बाद एक बार फिर नदी का पानी बढ़ने से प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार तीसरे दिन गुप्त गोदावरी की गुफाएं बंद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय दुकानों को भी बंद कराया गया है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए देर रात तक अनाउंसमेंट कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए क्यूआरटी, एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीमें मोटर बोट के साथ तैनात की गई हैं। धंस रही सड़क, भारी वाहनों से बढ़ रहा कटाव लगातार बारिश के बीच एक सड़क धीरे-धीरे धंसती जा रही है। सड़क के नीचे से लगातार पानी बहने के कारण मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार भारी वाहनों के गुजरने से सड़क का कटाव और तेज हो रहा है। यदि समय रहते भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई तो सड़क का बड़ा हिस्सा धंस सकता है और गंभीर हादसा होने की आशंका है। लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और नदी तथा कमजोर सड़क क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जर्जर हो रही सड़क पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने और भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की है।
    1
    चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर फिर बढ़ा, तीसरे दिन भी गुप्त गोदावरी की गुफाएं बंद।

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुककर तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदी किनारे सुरक्षा बढ़ाई गई; धंस रही सड़क पर भारी वाहनों से हादसे का खतरा
चित्रकूट। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने से जनजीवन प्रभावित है। कल जलस्तर में कमी आने के बाद एक बार फिर नदी का पानी बढ़ने से प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।
लगातार तीसरे दिन गुप्त गोदावरी की गुफाएं बंद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय दुकानों को भी बंद कराया गया है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए देर रात तक अनाउंसमेंट कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए क्यूआरटी, एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीमें मोटर बोट के साथ तैनात की गई हैं।
धंस रही सड़क, भारी वाहनों से बढ़ रहा कटाव
लगातार बारिश के बीच एक सड़क धीरे-धीरे धंसती जा रही है। सड़क के नीचे से लगातार पानी बहने के कारण मिट्टी का कटाव बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार भारी वाहनों के गुजरने से सड़क का कटाव और तेज हो रहा है। यदि समय रहते भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई तो सड़क का बड़ा हिस्सा धंस सकता है और गंभीर हादसा होने की आशंका है।
लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और नदी तथा कमजोर सड़क क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जर्जर हो रही सड़क पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने और भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की है।
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #BADAUN से बड़ी खबर____🔴 ऑपरेशन लंगड़ा में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन..! लूट के 3 बदमाशों से मुठभेड़—तीनों के पैर में लगी गोली,कांस्टेबल भी घायल... पुलिस पर फायरिंग का जवाब गोली से! 18 जुलाई की ₹1 लाख लूट का खुलासा, तमंचा-कारतूस व लूट का माल बरामद। उसावां के सिद्ध बाबा मंदिर के पास मुठभेड़
    1
    #BADAUN से बड़ी खबर____🔴
ऑपरेशन लंगड़ा में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन..!
लूट के 3 बदमाशों से मुठभेड़—तीनों के पैर में लगी गोली,कांस्टेबल भी घायल...
पुलिस पर फायरिंग का जवाब गोली से!
18 जुलाई की ₹1 लाख लूट का खुलासा, तमंचा-कारतूस व लूट का माल बरामद।
उसावां के सिद्ध बाबा मंदिर के पास मुठभेड़
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर? 5 एकड़ जमीन, ₹112 करोड़ और सोने की विशाल प्रतिमा! सोशल मीडिया पर ऐसे दावे वायरल हैं। अगर ये दावे सच हैं, तो सवाल सिर्फ मंदिर बनाने का नहीं, बल्कि राजनीति और व्यक्तिपूजा के बीच मिटती हुई सीमा का भी है। नेताओं के काम की तारीफ हो सकती है, उनके योगदान को याद किया जा सकता है। लेकिन किसी जीवित राजनेता को भगवान का दर्जा देना क्या लोकतांत्रिक राजनीति के लिए सही दिशा है? और अगर ₹112 करोड़ सरकारी खजाने से खर्च किए जाने का दावा है, तो सवाल और गंभीर है— जनता के टैक्स का पैसा कहां और किस आधार पर खर्च होगा? जनता को चाहिए— 🏥 अच्छे अस्पताल 🏫 बेहतर स्कूल 🛣️ सड़क और परिवहन 💼 रोजगार 💧 बुनियादी सुविधाएं बिहार को विकास का मंदिर चाहिए, किसी नेता का मंदिर नहीं। और अगर कल सच में आरती शुरू हो गई तो शायद बोलना पड़ेगा— "जय मोदी भगवान, कर दो महंगाई का कल्याण!" 😄 आपकी राय क्या है? क्या राजनीति में किसी जीवित नेता की पूजा उचित है? कमेंट में बताइए।
    1
    बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर? 5 एकड़ जमीन, ₹112 करोड़ और सोने की विशाल प्रतिमा!
सोशल मीडिया पर ऐसे दावे वायरल हैं। अगर ये दावे सच हैं, तो सवाल सिर्फ मंदिर बनाने का नहीं, बल्कि राजनीति और व्यक्तिपूजा के बीच मिटती हुई सीमा का भी है।
नेताओं के काम की तारीफ हो सकती है, उनके योगदान को याद किया जा सकता है। लेकिन किसी जीवित राजनेता को भगवान का दर्जा देना क्या लोकतांत्रिक राजनीति के लिए सही दिशा है?
और अगर ₹112 करोड़ सरकारी खजाने से खर्च किए जाने का दावा है, तो सवाल और गंभीर है—
जनता के टैक्स का पैसा कहां और किस आधार पर खर्च होगा?
जनता को चाहिए—
🏥 अच्छे अस्पताल
🏫 बेहतर स्कूल
🛣️ सड़क और परिवहन
💼 रोजगार
💧 बुनियादी सुविधाएं
बिहार को विकास का मंदिर चाहिए, किसी नेता का मंदिर नहीं।
और अगर कल सच में आरती शुरू हो गई तो शायद बोलना पड़ेगा—
"जय मोदी भगवान, कर दो महंगाई का कल्याण!" 😄
आपकी राय क्या है? क्या राजनीति में किसी जीवित नेता की पूजा उचित है? कमेंट में बताइए।
    user_जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपियों की मुठभेड़। बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9837280889 बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपियों की मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों के पैर में लगी गोली कांस्टेबल भी एक घायल। बदायूं पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार। विगत 18 जुलाई को भैंस बेच कर जा रहे व्यक्ति से ₹100000 लूट की घटना को दिया था अंजाम। मुखबिर की सूचना पर उसावा पुलिस तथा हजरतपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई। कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में लगी गोली घायल। कांस्टेबल राजू भी मुठभेड़ के दौरान घायल सभी आरोपी फर्रुखाबाद जिले के बताए जा रहे। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी सिद्ध बाबा मंदिर के पास लूट की घटना के इरादे से कर रहे थे रेकी। गिरफ्तार करने गई टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैर में लगी गोली। आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस तथा लूट का सामान भी बरामद। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध बाबा मंदिर के पास का है।
    3
    बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। 

बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपियों की मुठभेड़।
बदायूं ब्रेकिंग 
संवाददाता प्रशांत राठौर 
फोनों 9837280889
बदायूं पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी। 
बदायूं पुलिस तथा लूट के आरोपियों की मुठभेड़। 
मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों के पैर में लगी गोली कांस्टेबल भी एक घायल। 
बदायूं पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार। 
विगत 18 जुलाई को भैंस बेच कर जा रहे व्यक्ति से ₹100000 लूट की घटना को दिया था अंजाम। 
मुखबिर की सूचना पर उसावा पुलिस तथा हजरतपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई। 
कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों के पैर में लगी गोली घायल। 
कांस्टेबल राजू भी मुठभेड़ के दौरान घायल सभी आरोपी फर्रुखाबाद जिले के बताए जा रहे। 
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी सिद्ध बाबा मंदिर के पास लूट की घटना के इरादे से कर रहे थे रेकी। 
गिरफ्तार करने गई टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैर में लगी गोली।  
आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस तथा लूट का सामान भी बरामद। 
पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध बाबा मंदिर के पास का है।
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चंदी फाजिल में 89 आवास अपात्र, 73 पात्र; अंतिम फैसला अब सीडीओ के स्तर से बदायूं। ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलापुर पट्टी चंदी फाजिल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को लेकर चल रही जांच निर्णायक दौर में पहुंच गई है। तीन सदस्यीय जांच टीम ने गांव में चयनित 162 आवासों का स्थलीय सत्यापन पूरा कर अपनी गोपनीय अंतिम रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंप दी है। जांच में 89 लाभार्थी अपात्र और 73 पात्र पाए गए हैं। बीडीओ ने आवश्यक आख्या लगाकर रिपोर्ट परियोजना निदेशक, बदायूं को भेज दी है। अब मामले में अंतिम निर्णय उच्च स्तर से लिया जाएगा। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधान और सचिव की ओर से 162 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। शासनादेश के तहत ग्राम पंचायत सचिव दीपक गुप्ता ने 20 जून को खुली बैठक बुलाकर सूची सार्वजनिक की। बैठक में ग्रामीणों ने 16 लाभार्थियों को अपात्र बताते हुए आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इसके बाद 16 नाम हटाकर 146 लाभार्थियों की सूची ब्लॉक कार्यालय भेजी गई। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर 162 आवासों की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से परियोजना निदेशक और बीडीओ म्याऊं को नियमानुसार जांच के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ ने जेई आरईएस रवींद्र कुमार, जेई एमआई राजू सिंह और ग्राम पंचायत सचिव दीपक गुप्ता की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। जांच टीम ने गांव पहुंचकर सभी 162 आवासों का मौके पर सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में लाभार्थियों के अपात्र पाए जाने की बात सामने आने के बाद मामला गरमा गया। एक समय जांच रिपोर्ट में 150 लाभार्थियों के अपात्र होने की चर्चा से ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में खलबली मच गई थी। मामले को लेकर दोनों पक्ष एक राजनेता के समक्ष भी पहुंचे। दोनों पक्षों को बैठाकर सहमति बनाने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद जांच टीम ने अंतिम रिपोर्ट में 89 लाभार्थियों को अपात्र और 73 को पात्र माना। बीडीओ म्याऊं राकेश कुमार निराला ने बताया कि जांच टीम ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी है। आवश्यक आख्या लगाकर रिपोर्ट परियोजना निदेशक को भेज दी गई है। अब उच्च स्तर पर रिपोर्ट का परीक्षण होगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई एवं अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
    1
    चंदी फाजिल में 89 आवास अपात्र, 73 पात्र; अंतिम फैसला अब सीडीओ के स्तर से
बदायूं। ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलापुर पट्टी चंदी फाजिल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को लेकर चल रही जांच निर्णायक दौर में पहुंच गई है। तीन सदस्यीय जांच टीम ने गांव में चयनित 162 आवासों का स्थलीय सत्यापन पूरा कर अपनी गोपनीय अंतिम रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंप दी है। जांच में 89 लाभार्थी अपात्र और 73 पात्र पाए गए हैं। बीडीओ ने आवश्यक आख्या लगाकर रिपोर्ट परियोजना निदेशक, बदायूं को भेज दी है। अब मामले में अंतिम निर्णय उच्च स्तर से लिया जाएगा।
ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधान और सचिव की ओर से 162 लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी। शासनादेश के तहत ग्राम पंचायत सचिव दीपक गुप्ता ने 20 जून को खुली बैठक बुलाकर सूची सार्वजनिक की। बैठक में ग्रामीणों ने 16 लाभार्थियों को अपात्र बताते हुए आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इसके बाद 16 नाम हटाकर 146 लाभार्थियों की सूची ब्लॉक कार्यालय भेजी गई।
इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर 162 आवासों की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से परियोजना निदेशक और बीडीओ म्याऊं को नियमानुसार जांच के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ ने जेई आरईएस रवींद्र कुमार, जेई एमआई राजू सिंह और ग्राम पंचायत सचिव दीपक गुप्ता की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की।
जांच टीम ने गांव पहुंचकर सभी 162 आवासों का मौके पर सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में लाभार्थियों के अपात्र पाए जाने की बात सामने आने के बाद मामला गरमा गया। एक समय जांच रिपोर्ट में 150 लाभार्थियों के अपात्र होने की चर्चा से ग्राम प्रधान और ग्रामीणों में खलबली मच गई थी।
मामले को लेकर दोनों पक्ष एक राजनेता के समक्ष भी पहुंचे। दोनों पक्षों को बैठाकर सहमति बनाने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद जांच टीम ने अंतिम रिपोर्ट में 89 लाभार्थियों को अपात्र और 73 को पात्र माना।
बीडीओ म्याऊं राकेश कुमार निराला ने बताया कि जांच टीम ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट सौंप दी है। आवश्यक आख्या लगाकर रिपोर्ट परियोजना निदेशक को भेज दी गई है। अब उच्च स्तर पर रिपोर्ट का परीक्षण होगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई एवं अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
    user_शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    शकील बख्शी जर्नलिस्ट
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पानीपत जा रहे युवक को अपने जाल में फंसाकर ठगों ने उड़ाये पन्द्रह हजार रुपए त्यौहारी सीजन में ठगों का गिरोह हुआ सक्रिय उझानी (बदायूॅं) / थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव घटियारी से पानीपत जाने को निकले एक युवक को उझानी के बरी वाले बाईपास पर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर उसके पन्द्रह हजार रुपए लेकर चंपत हो गये। युवक को जब स्वयं को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने 112 डायल को फोन कर ठगी की घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों को इधर-उधर तलाश किया। और पीड़ित को कोतवाली उझानी लेकर चली गई। पीड़ित हेम सिंह पुत्र रुपराम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वह अपने गांव से पानीपत जाने के लिए उझानी बस स्टैंड बरी वाले बाईपास पर पहुंचा। हेम सिंह ने बताया वहां एक कार खड़ी थी कार सवारों ने पूछा कहां जाना है तो उसने कहा पानीपत तो कार सवारों ने खुद को एक बैंक का बताते हुए कहा कि वह भी पानीपत जा रहे हैं और उसे कार में बिठा लिया। पीड़ित के अनुसार कार सवारों ने कहा रास्ते में चैकिंग होती है तुम पर जितने रुपये हैं वो एक थैली में रख लो जिस पर पीड़ित ने ठगों द्वारा दी गई एक थैली में अपने पन्द्रह हजार रुपए नगदी रख दी। फिर कार सवार ठगों ने उससे कहा कि यहां पुलिस की चैकिंग होती है तुम आगे सामने जाकर खड़े हो जाओ वहीं से तुम्हें बिठा लेंगे। पीड़ित हेम सिंह कार से उतर कर आगे चला गया और कार सवार वहां से फरार हो गये। हेम सिंह को जब लगा दाल में कुछ काला है तो उसने अपने रुपए वाली रैली खोल कर देखी तब उसे खुद को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने डायल 112 को काॅल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों की तलाश की जब वह नहीं मिले तो पीड़ित को कोतवाली लेकर चली गई।
    1
    पानीपत जा रहे युवक को अपने जाल में फंसाकर ठगों ने उड़ाये पन्द्रह हजार रुपए 
त्यौहारी सीजन में ठगों का गिरोह हुआ सक्रिय 
उझानी (बदायूॅं) / थाना कादर चौक क्षेत्र के गांव घटियारी से पानीपत जाने को निकले एक युवक को उझानी के बरी वाले बाईपास पर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर उसके पन्द्रह हजार रुपए लेकर चंपत हो गये। युवक को जब स्वयं को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने 112 डायल को फोन कर ठगी की घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों को इधर-उधर तलाश किया। और पीड़ित को कोतवाली उझानी लेकर चली गई। 
पीड़ित हेम सिंह पुत्र रुपराम से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह वह अपने गांव से पानीपत जाने के लिए उझानी बस स्टैंड बरी वाले बाईपास पर पहुंचा। हेम सिंह ने बताया वहां एक कार खड़ी थी कार सवारों ने पूछा कहां जाना है तो उसने कहा पानीपत तो कार सवारों ने खुद को एक बैंक का बताते हुए कहा कि वह भी पानीपत जा रहे हैं और उसे कार में बिठा लिया। 
पीड़ित के अनुसार कार सवारों ने कहा रास्ते में चैकिंग होती है तुम पर जितने रुपये हैं वो एक थैली में रख लो जिस पर पीड़ित ने ठगों द्वारा दी गई एक थैली में अपने पन्द्रह हजार रुपए नगदी रख दी। फिर कार सवार ठगों ने उससे कहा कि यहां पुलिस की चैकिंग होती है तुम आगे सामने जाकर खड़े हो जाओ वहीं से तुम्हें बिठा लेंगे। 
पीड़ित हेम सिंह कार से उतर कर आगे चला गया और कार सवार वहां से फरार हो गये। हेम सिंह को जब लगा दाल में कुछ काला है तो उसने अपने रुपए वाली रैली खोल कर देखी तब उसे खुद को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने डायल 112 को काॅल करके सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठगों की तलाश की जब वह नहीं मिले तो पीड़ित को कोतवाली लेकर चली गई।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • BREAKING NEWS INFORMATION 🔴 0:51 सेकंड पर छोटी-सी चूक… 😅 लेकिन बिना रीटेक का दमदार अभिनय हो तो तालियां बनती हैं! इटावा पुलिस को साधुवाद..!
    1
    BREAKING NEWS INFORMATION 🔴
0:51 सेकंड पर छोटी-सी चूक… 😅
लेकिन बिना रीटेक का दमदार अभिनय हो तो तालियां बनती हैं!
इटावा पुलिस को साधुवाद..!
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूँ थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार बदायूँ थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार ▪ *अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 20/21.08.2026 को कस्बा उसावां क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों 1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *घटना का संक्षिप्त विवरण—* दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना कारित करने के सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया। *कार्यवाही—* घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना उसावां पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 20/21.08.2026 को थाना उसावां पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि हजरतपुर रोड पर सिद्धराज मंदिर के पास लूट के मकसद से 03 संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। मुखिबर की सूचना पर थाना उसावां पुलिस व थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचंकर सदिंग्ध व्यक्तियों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरते देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गयी जिसमें आरक्षी 2020 राजू के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की गयी जिससे 03 अभियुक्तगण 1.गौरव उपरोक्त के दाहिने पैर में 2. रोकी उपरोक्त के बांये पैर में 3.सुरजीत उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल अभियुक्तों तथा आरक्षी को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है। बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। *पूछताछ का संक्षिप्त विवरण—* पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब दिनांक 18.07.2026 को एक व्यक्ति भैंस बेचकर टैम्पू से जा रहा था जिसकी जेब में रुपये थे जिन्हे हमारे द्वारा जेब काटकर इस घटना को अंजाम दिया गया था तथा आज भी हम लूट के मकसद से आये हुए थे कि आपके द्वारा पकड़ लिया गया। *बरामदगी -* 03 अदद तमंचा 315 बोर 07 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 26750/- रुपये नगद *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –* 1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद। 2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद। 3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद। *आपराधिक इतिहास –* *गौरव पुत्र रतनसिहं उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 1. 93/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। 2. 96/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0 व धारा 109(1) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। 3. 225/2026 धारा 9/25 आयुध अधि0 थाना मऊ दरवाजा जनपद फतेहगढ़। *रोकी पुत्र सौकीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 1. 128/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़। *सुरजीत पुत्र रामकुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 1. 148/2019 धारा 147/323/354/376/452/506/511 भादवि थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद। 2. 149/19 धारा 366/504/506 भादवि थाना थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद। *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* थानाध्यक्ष उसावां मय पुलिस टीम। थानाध्यक्ष हजरतपुर मय पुलिस टीम
    1
    बदायूँ थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
बदायूँ थाना उसावां क्षेत्रान्तर्गत भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने वाले 03 अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार 
▪ *अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस तथा नगदी बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार अपराध नियन्त्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना उसावां पुलिस द्वारा दिनांक 20/21.08.2026 को कस्बा उसावां क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों 1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद 3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25(1-B)(a)/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 18.07.2026 को भैंस बेचकर जा रहे व्यक्ति की जेब काटकर एक लाख रुपये ले जाने की घटना कारित करने के सम्बन्ध में थाना उसावां पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग उपरोक्त के सफल अनावरण/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया गया।
*कार्यवाही—*
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में थाना उसावां पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी व साक्ष्यों एकत्रित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 20/21.08.2026 को थाना उसावां पर मुखविर खास द्वारा सूचना दी गयी कि हजरतपुर रोड पर सिद्धराज मंदिर के पास लूट के मकसद से 03 संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। मुखिबर की सूचना पर थाना उसावां पुलिस व थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुचंकर सदिंग्ध व्यक्तियों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरते देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गयी जिसमें आरक्षी 2020 राजू के दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की गयी जिससे 03 अभियुक्तगण 1.गौरव उपरोक्त के दाहिने पैर में 2. रोकी उपरोक्त के बांये पैर में 3.सुरजीत उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल अभियुक्तों तथा आरक्षी को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल, बदायूँ में भर्ती कराया गया है। बाद उपचार विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*पूछताछ का संक्षिप्त विवरण—*
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ की गई तो बताया कि साहब दिनांक 18.07.2026 को एक व्यक्ति भैंस बेचकर टैम्पू से जा रहा था जिसकी जेब में रुपये थे जिन्हे हमारे द्वारा जेब काटकर इस घटना को अंजाम दिया गया था तथा आज भी हम लूट के मकसद से आये हुए थे कि आपके द्वारा पकड़ लिया गया। 
*बरामदगी -* 
03 अदद तमंचा 315 बोर
07 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 
26750/- रुपये नगद 
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –* 
1.गौरव पुत्र रतनसिहं निवासी ग्राम ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद।
2. रोकी पुत्र सौकीन उर्फ अन्तराम निवासी ममापुर थाना कायमगंज,फरुखावाद।
3. सुरजीत पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम लकुला थाना कादरीगेट, फरुखावाद।
*आपराधिक इतिहास –*
*गौरव पुत्र रतनसिहं उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -* 
1. 93/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़।
2. 96/2025 धारा 3/25 आयुध अधि0 व धारा 109(1) बीएनएस थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़। 
3. 225/2026 धारा 9/25 आयुध अधि0 थाना मऊ दरवाजा जनपद फतेहगढ़। 
*रोकी पुत्र सौकीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. 128/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ़।
*सुरजीत पुत्र  रामकुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1. 148/2019 धारा 147/323/354/376/452/506/511 भादवि  थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद।
2. 149/19 धारा 366/504/506 भादवि थाना थाना कोतवाली, जनपद फर्रूखाबाद।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
थानाध्यक्ष उसावां मय पुलिस टीम।
थानाध्यक्ष हजरतपुर मय पुलिस टीम
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.