कोयले के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 198 किलो गांजा, ट्रक समेत तस्कर गिरफ्तार मड़िहान में पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई मीरजापुर। मड़िहान थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कोयले के बीच छिपाकर रखा गया 198 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड ट्रक को भी पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मड़िहान पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बेला मंदिर, ग्राम दांती के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लदे कोयले के बीच छह बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद शाकिर बक्स (45) पुत्र महबूब आलम, निवासी न्यू आनंद नगर, पंप हाउस कुंडम रोड, थाना अधारताल, जबलपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक का चालक और वाहन स्वामी भी है। रायगढ़ा से वाराणसी-प्रयागराज जा रहा था गांजा पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के रायगढ़ा से ट्रक में कोयले के बीच गांजा छिपाकर ला रहा था। इसे वाराणसी और प्रयागराज में बताए गए व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना था। आरोपी के अनुसार, प्रत्येक चक्कर के लिए उसे एक लाख रुपये मिलते थे। इसी लालच में वह गांजा लेकर वाराणसी और प्रयागराज जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में थाना मड़िहान में मुकदमा अपराध संख्या 228/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर नियमानुसार जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में प्रयुक्त ट्रक संख्या MP28H4005 को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में की गई। टीम में मड़िहान थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ तथा एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज के प्रभारी उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
कोयले के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 198 किलो गांजा, ट्रक समेत तस्कर गिरफ्तार मड़िहान में पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई मीरजापुर। मड़िहान थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कोयले के बीच छिपाकर रखा गया 198 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड ट्रक को भी पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मड़िहान पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बेला मंदिर, ग्राम दांती के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लदे कोयले के बीच छह बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद शाकिर बक्स (45) पुत्र महबूब आलम, निवासी न्यू आनंद नगर, पंप हाउस कुंडम रोड, थाना अधारताल, जबलपुर,
मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक का चालक और वाहन स्वामी भी है। रायगढ़ा से वाराणसी-प्रयागराज जा रहा था गांजा पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के रायगढ़ा से ट्रक में कोयले के बीच गांजा छिपाकर ला रहा था। इसे वाराणसी और प्रयागराज में बताए गए व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना था। आरोपी के अनुसार, प्रत्येक चक्कर के लिए उसे एक लाख रुपये मिलते थे। इसी लालच में वह गांजा लेकर वाराणसी और प्रयागराज जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में थाना मड़िहान में मुकदमा अपराध संख्या 228/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर नियमानुसार जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में प्रयुक्त ट्रक संख्या MP28H4005 को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में की गई। टीम में मड़िहान थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ तथा एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज के प्रभारी उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
- कोयले के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 198 किलो गांजा, ट्रक समेत तस्कर गिरफ्तार मड़िहान में पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई मीरजापुर। मड़िहान थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कोयले के बीच छिपाकर रखा गया 198 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड ट्रक को भी पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मड़िहान पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बेला मंदिर, ग्राम दांती के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लदे कोयले के बीच छह बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद शाकिर बक्स (45) पुत्र महबूब आलम, निवासी न्यू आनंद नगर, पंप हाउस कुंडम रोड, थाना अधारताल, जबलपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक का चालक और वाहन स्वामी भी है। रायगढ़ा से वाराणसी-प्रयागराज जा रहा था गांजा पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के रायगढ़ा से ट्रक में कोयले के बीच गांजा छिपाकर ला रहा था। इसे वाराणसी और प्रयागराज में बताए गए व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना था। आरोपी के अनुसार, प्रत्येक चक्कर के लिए उसे एक लाख रुपये मिलते थे। इसी लालच में वह गांजा लेकर वाराणसी और प्रयागराज जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में थाना मड़िहान में मुकदमा अपराध संख्या 228/2026 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर नियमानुसार जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में प्रयुक्त ट्रक संख्या MP28H4005 को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में की गई। टीम में मड़िहान थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य पुलिस बल के साथ तथा एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज के प्रभारी उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।2
- मिर्जापुर। जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र के टेड़वा स्थित एक होटल में बाल श्रम और साफ-सफाई में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। वायरल हो रहे एक LIVE वीडियो में होटल के अंदर नाबालिग लड़कों से वेटर का काम कराते हुए साफ देखा जा सकता है। मिर्जापुर। जनपद के चिल्ह थाना क्षेत्र के टेड़वा स्थित एक होटल में बाल श्रम और साफ-सफाई में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। वायरल हो रहे एक LIVE वीडियो में होटल के अंदर नाबालिग लड़कों से वेटर का काम कराते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो में होटल के अंदर की तस्वीरें भी कैद हुई हैं। टेबलों पर झूठे बर्तन बिखरे पड़े हैं, किचन में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और कम उम्र के लड़के ग्राहकों को खाना परोसते और टेबल साफ करते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह होटल चिल्ह के टेड़वा इलाके में स्थित है और यहाँ कई महीनों से नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा है। कानून का उल्लंघन: बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम के तहत 14 साल से कम उम्र के बच्चों से किसी भी होटल, ढाबा या प्रतिष्ठान में काम कराना दंडनीय अपराध है। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम के तहत भी यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। दूसरी तरफ खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार किचन में इस तरह की गंदगी भी खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस होटल की तत्काल जांच कर, नाबालिग बच्चों को मुक्त कराकर उनके परिजनों को सौंपा जाए और होटल संचालक के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम व खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में श्रम विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- मिर्ज़ापुर: बीएचयू बरकछा में साइबर कार्यशाला का समापन, मिर्ज़ापुर पुलिस को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान।1
- - मीरजापुर पुलिस ने बनाया सर्वाधिक पुलिस कर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकॉर्ड। नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। दिनांक: 17 सितम्बर से 19 सिम्बर, 2026 तक बीएचयू दक्षिणी कैम्पस बरकछा मीरजापुर में चल रहे 03 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण शिविर का आज दिनांक 19.09.2026 को पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी। उक्त साइबर प्रशिक्षण शिविर में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को साइबर अपराधों की रोकथाम तथा अपराध घटित होने के बाद विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन की कार्यवाही में दक्ष बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर निर्धारित विधि व्यवस्था से अवगत कराते हुए विधि अनुरूप कार्यवाही करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्व की जानी मानी आईटी कम्पनी kyndryl ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व(CSR) अभियान साइबर रक्षक 2.0 के तहत आयोजित किया। यह प्रशिक्षण शिविर पुलिस एवं आईटी सेक्टर के मध्य बेहतरीन तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण है जो डिजिटल सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 17.09.2026 को अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा तथा समापन दिनांक 19.09.2026 को पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा अपने प्रभावी सम्बोधन एवं जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को दिए गए निर्देश के साथ किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा समस्त जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशिक्षण के दौरान सिखाये गए विधि व्यवस्था के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद के समस्त नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक, बचाव करने तथा विवेचना के दौरान गहनता पूर्वक इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को संकलित कर विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करने तथा अभियुक्तों को अधिकाधिक सजा दिलाने हेतु निर्देश दिए गये ताकि प्रशिक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकें । इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत विश्व शाश्वत परिषद के तरफ से वरिष्ठ पत्रकार-सरिता तिवारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान राजकुमार मीणा-पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा विधि व्यवस्था के सूक्ष्मतम बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए जनपदीय पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मीरजापुर पुलिस साइबर अपराधों के प्रति सर्वाधिक पुलिसकर्मियों को साइबर प्रशिक्षित करने का रिकार्ड बनायी है, जिसकी घोषणा प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में उपस्थित प्रमिल द्विवेदी-आधिकारिक प्रतिनिधि इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान पूनम-पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर, अपर्णा रजत कौशिक-पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, राजकुमार मीणा-पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सरिता तिवारी-वरिष्ठ पत्रकार, रजत नारायण-प्रतिनिधि विश्व शाश्वत परिषद तथा स्थानीय सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहें। इस सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर की बाइट।1
- मीरजापुर में सपा जिलाध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत अशोक यादव कार्यकर्ताओं से बोले- जमीन से जुड़कर करें काम, चुनाव की तैयारी में जुटें मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक यादव का चेतगंज, तिलठी, मवैया, चील्ह, शास्त्री पुल, नटवां, शीतला मंदिर, पथरहिया, भरूहना, तहसील तिराहा, पुलिस लाइन व रमईपट्टी आदि सड़क पर जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोककर उनका स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एवं पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। भरूहना चैराहा पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्र्यापण किया तत्पश्चात पार्टी कार्यालय पहुंचने पर डा0 राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्र्यापण कर नमन किया। इस मौके पर सपा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और प्रेम देखकर जिला अध्यक्ष ने आभार जताया। पार्टी कार्यालय पर स्वागत से अभिभूत सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए 2027 की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। वहीं हर बूथ पर संगठन को मजबूत बनाएं। जमीन पर किया काम चुनाव में दिखता है इसलिए जमीन से जुड़कर सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाएं। समाजवादी पार्टी के द्वारा पूर्ण किया गया विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा सबका भला सपा ही कर सकती है। वर्तमान सरकार से पूरी जनता परेशान है। उनकी नीतियों के चक्कर में जनता का बहुत नुकसान हुआ है। अब समय आ गया है जनता के बीच अपनी उपलब्धियां बताकर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है। दूसरी बार बने जिलाध्यक्ष अशोक यादव को दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में खुशी है। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जनता की सेवा करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार निश्चित रूप से बनानी है। जगह-जगह स्वागत करने वालो में पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, विशाल यादव, कीर्ति कोल, राणा प्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, राजेश भारती, झल्लू यादव, सोकिम अहमद, शैलेष पटेल, राममिलन यादव, ओमप्रकाश सोनकर, रविप्रकाश त्रिपाठी, गिरधारी पटेल, अशोक यादव, हरिशंकर यादव, अभय यादव, रमाकान्त यादव, डा0 सुनील पटेल, संतोष गोयल, सूर्यकान्त सिंह पटेल, कन्हैया यादव, रवि सोनकर, कान्धा यादव, मुमताज अहमद, विजय सिंह पटेल, संतबीर मौर्या, कौशिक कन्नौजिया, जमुना यादव, विकास केशरी, शक्ति श्रीवास्तव, बन्दना गुप्ता, ज्योति त्रिपाठी, घनश्याम साहू, रामराज यादव, मोहित यादव, विजय यादव, इन्द्रजीत पाण्डेय, संतोष यादव, रंजीत फौजी आदि शामिल।1
- मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उस समय उत्साह देखने को मिला, जब अशोक यादव के दूसरी बार समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके मिर्जापुर पहुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। अशोक यादव के मिर्जापुर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के चलते माहौल पूरी तरह से जोश और उत्साह से भरा दिखाई दिया। दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अशोक यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और विश्वास के साथ संगठन को और मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अशोक यादव को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन के लोगों में उत्साह बढ़ा है। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का भी प्रदर्शन किया। मिर्जापुर पहुंचने के दौरान अशोक यादव का जगह-जगह स्वागत किए जाने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जिनमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत में जुटे नजर आए। कुल मिलाकर, अशोक यादव के दूसरी बार सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद मिर्जापुर में उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अब संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर भी सबकी नजर रहेगी।8
- आशुतोष पांडे निर्दली विधायक प्रतिनिधि 396 नगर विधान सभा मिर्ज़ापुर1
- मिर्ज़ापुर: दूसरी बार सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मिर्ज़ापुर पहुँचे अशोक यादव, कार्यकर्ताओं में ज़ोरदार उत्साह।1