Shuru
Apke Nagar Ki App…
कूलर सुधारते समय करंट लगा, 60 वर्षीय बुजुर्ग मजदूर की मौत भिंड। नयागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कूलर सुधारते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी तोफिक खान (60) मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अपने घर पर कूलर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कूलर के बिजली के तार को मुंह से छीलने का प्रयास किया।तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों नें पीएम कराने से माना कर दिया है।बताया गया कि तोफिक खान अहमदाबाद में मजदूरी का काम करते थे और करीब आठ दिन पहले ही अपने घर नयागांव आए थे।
Praveen parihar
कूलर सुधारते समय करंट लगा, 60 वर्षीय बुजुर्ग मजदूर की मौत भिंड। नयागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कूलर सुधारते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी तोफिक खान (60) मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अपने घर पर कूलर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कूलर के बिजली के तार को मुंह से छीलने का प्रयास किया।तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों नें पीएम कराने से माना कर दिया है।बताया गया कि तोफिक खान अहमदाबाद में मजदूरी का काम करते थे और करीब आठ दिन पहले ही अपने घर नयागांव आए थे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में थाना देहात भिण्ड के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया माननीय उच्च न्यायालय, खण्डपीठ ग्वालियर के निर्देशानुसार माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, भिण्ड डॉ. मनोज गोयल के नेतृत्व में थाना देहात भिण्ड के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया । अभियान के दौरान चार पहिया वाहनों में लगी काली फिल्म, अनधिकृत हूटर, सीट बेल्ट के उपयोग, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण करने तथा स्कूल बसों की सुरक्षा संबंधी मानकों की सघन जांच की गई । चेकिंग के दौरान लगभग 700 वाहनों का निरीक्षण किया गया । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया । उक्त अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक अजय यादव, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, उप निरीक्षक रत्ना जैन, थाना देहात का पुलिस स्टाफ तथा न्यायालय का स्टाफ उपस्थित रहा ।4
- निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे!, बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष 🚨 निष्पक्ष चुनाव पर ख़तरा? चुनाव आयोग तुरंत ध्यान दे! 🚨 मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (नई दिल्ली) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (भोपाल) को पत्र लिखकर 22-दतिया विधानसभा उपचुनाव में गंभीर अनियमितता की आशंका जताई है। 📌 प्रमुख बिंदु: पक्षपात का आरोप: चंबल रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी दतिया उपचुनाव (30.07.2026) में लगाई जा रही है। चुनावी धांधली की साज़िश: आरोप है कि पुलिस अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग का प्रलोभन देकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी मतदान कराने की योजना बनाई गई है। मांग: चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के लिए भिंड जिले के पुलिस अधिकारियों की दतिया उपचुनाव में ड्यूटी न लगाई जाए! लोकतंत्र को बचाने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग तुरंत सख्त कदम उठाए! ⚖️👇 #DatiaBypoll #MadhyaPradesh #ElectionCommission #DrGovindSingh #FreeAndFairElections #MPPolitics Collector Office Datia1
- जसवंतनगर ब्लॉक में लगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर जसवंतनगर ब्लॉक में लगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 50 मरीजों का हुआ उपचार जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के अंतर्गत संचालित "आयुष आपके द्वार" योजना के तहत मंगलवार को जसवंतनगर ब्लॉक परिसर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, हनुमन्त खेड़ा की ओर से निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और रोग के लक्षणों के अनुसार आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के निकट बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। शिविर में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. सीपिका गुप्ता ने बताया कि वर्तमान मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में खराश, खांसी, पेट संबंधी संक्रमण, दस्त, उल्टी, त्वचा रोग तथा एलर्जी जैसी मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं संतुलित भोजन करने, बारिश के पानी में भीगने से बचने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा में प्रत्येक मरीज के लक्षणों और प्रकृति के अनुसार उपचार किया जाता है, जिससे रोग की जड़ तक पहुंचकर उपचार करने का प्रयास किया जाता है। शिविर के दौरान फार्मासिस्ट अवधेश कुमार एवं नर्सिंग स्टाफ महेश बाबू ने मरीजों का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, इटावा के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, हनुमन्त खेड़ा की देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को बिना किसी शुल्क के उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल रहा है।1
- आगरा- शाहगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई!!! बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर अवदेश और रूपकिशोर पुलिस के हत्थे चढ़े आगरा- शाहगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई!!! बंद मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर अवदेश और रूपकिशोर पुलिस के हत्थे चढ़े करीब 33.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद रुपकिशोर पर पूर्व में गैंगस्टर का है मुकदमा दर्ज तमंचा, कारतूस, चाकू, बाइक और नकदी भी बरामद 17 जुलाई की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा... थाना शाहगंज की पृथ्वीनाथ चौकी इंचार्ज कुशल पाल व टीम का बहुत बहुत धन्यवाद...... वाईट :-Ad. DCP अपराध हिमांशु गौरव...2
- इटावा के तिकोनिया पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुलिस निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं ___________ _____ब्रेकिंग न्यूज़__ ⏩ पुल का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है। ⏩और पुल को यातायात के लिए खोला भी नहीं गया है। ⏩लेकिन निर्माणाधीन हिस्से में दरारें दिखाई देने लगी हैं। ⏩ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है। ⏩कि यदि निर्माण के दौरान ही यह स्थिति है। ⏩तो पुल शुरू होने के बाद इसकी गुणवत्ता और मजबूती कितनी टिकाऊ रहेगी। ⏩हालांकि इस मामले में निर्माण एजेंसी और पीडब्ल्यूडी विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। ⏩यदि दरारें वास्तव में निर्माण संबंधी खामी हैं। ⏩तो संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ⏩अब सभी की नजर इस बात पर है कि पीडब्ल्यूडी विभाग इन दरारों को किस तरह देखता है और क्या गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।1
- दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जनता से अपील1
- उमरा यात्रा से लौटे जायरीनों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मान जसवंतनगर। पवित्र उमरा यात्रा पूरी कर मक्का-मदीना शरीफ से सकुशल लौटे नगर के जायरीनों का शनिवार को मोहल्ला लुधपुरा स्थित सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद समीर खान के आवास पर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उमरा यात्रा से लौटे मौलाना कमालउद्दीन, अजहर मुल्ला जी एवं मोहम्मद हासिम खान का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक और समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए देश, प्रदेश और क्षेत्र में अमन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए की गई दुआओं की सराहना की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद समीर खान ने कहा कि उमरा की यात्रा प्रत्येक मुसलमान के लिए अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अवसर समाज में भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देते हैं। उन्होंने उमरा से लौटे जायरीनों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जायरीनों से यात्रा के अनुभव भी साझा किए। जायरीनों ने मक्का और मदीना शरीफ में इबादत के दौरान देश की तरक्की, समाज में शांति, आपसी सौहार्द और सभी की खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की बात कही। स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद सलीम खान, मोहम्मद इकलाख फारूकी, मुजीबउद्दीन फारूकी, मोहम्मद असलम खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में 15 माह से फरार 5000/- रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहडी हेड फतेहपुर के पास दिनांक 05 अप्रेल 2025 को रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर पांच आरोपीगणों ने एक राय होकर जयवीर गुर्जर की मारपीट की एंव जान से मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी।उक्त अपराध में चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था एंव एक आरोपी फरार चल रहा था उक्त आरोपी के विरुध्द भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया। उक्त फरार आरोपी को आज मंगलवार लगभग 5 बजे मुखविर सूचना पर कनीपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया एंव एक 315 बोर का कट्टा व एक खाली खोखा जप्त किया गया।1