जसवंतनगर ब्लॉक में लगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर जसवंतनगर ब्लॉक में लगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 50 मरीजों का हुआ उपचार जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के अंतर्गत संचालित "आयुष आपके द्वार" योजना के तहत मंगलवार को जसवंतनगर ब्लॉक परिसर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, हनुमन्त खेड़ा की ओर से निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और रोग के लक्षणों के अनुसार आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के निकट बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। शिविर में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. सीपिका गुप्ता ने बताया कि वर्तमान मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में खराश, खांसी, पेट संबंधी संक्रमण, दस्त, उल्टी, त्वचा रोग तथा एलर्जी जैसी मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं संतुलित भोजन करने, बारिश के पानी में भीगने से बचने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा में प्रत्येक मरीज के लक्षणों और प्रकृति के अनुसार उपचार किया जाता है, जिससे रोग की जड़ तक पहुंचकर उपचार करने का प्रयास किया जाता है। शिविर के दौरान फार्मासिस्ट अवधेश कुमार एवं नर्सिंग स्टाफ महेश बाबू ने मरीजों का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, इटावा के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, हनुमन्त खेड़ा की देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को बिना किसी शुल्क के उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल रहा है।

- 🎥 ब्रह्माणी देवी मेले की तैयारियों का SDM और CO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस 🎥 ब्रह्माणी देवी मेले की तैयारियों का SDM और CO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जसवंतनगर क्षेत्र के बलरई थाना अंतर्गत स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी माता मंदिर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध लख्खी मेले की तैयारियों का उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई कतार व्यवस्था, पुलिस के ड्यूटी प्वाइंट, राजस्व विभाग के लेखपालों की तैनाती तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समिति से भी बातचीत कर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छता, सुगम आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में माता के दर्शन कर सकें।1
- इटावा के तिकोनिया पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुलिस निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं ___________ _____ब्रेकिंग न्यूज़__ ⏩ पुल का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है। ⏩और पुल को यातायात के लिए खोला भी नहीं गया है। ⏩लेकिन निर्माणाधीन हिस्से में दरारें दिखाई देने लगी हैं। ⏩ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है। ⏩कि यदि निर्माण के दौरान ही यह स्थिति है। ⏩तो पुल शुरू होने के बाद इसकी गुणवत्ता और मजबूती कितनी टिकाऊ रहेगी। ⏩हालांकि इस मामले में निर्माण एजेंसी और पीडब्ल्यूडी विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। ⏩यदि दरारें वास्तव में निर्माण संबंधी खामी हैं। ⏩तो संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ⏩अब सभी की नजर इस बात पर है कि पीडब्ल्यूडी विभाग इन दरारों को किस तरह देखता है और क्या गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | गोंडा जनहित के मुद्दों पर सपाइयों का हल्ला बोल, मनकापुर में विरोध प्रदर्शन गोंडा। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मनकापुर तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेता हाफिज मलिक (गौरा विधानसभा-301) के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक मनकापुर तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनकापुर को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञापन की प्रमुख मांगें: रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। किसानों की खाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए तथा खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर प्रभावी कदम उठाकर आम जनता को राहत दी जाए। देश में लागू की जा रही एथेनॉल (E-20) नीति पर पुनर्विचार किया जाए। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने कहा कि यदि जनहित की इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। वहीं, एसडीएम मनकापुर ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक भेजने का दिया आश्वासन रिपोर्ट आवेश अंसारी की1
- चोरों के हौसले बुलंद, सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- नफीस अली मो-9897500102 स्लोगन मैनपुरी में चोरों के हौसले बुलंद, सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ एंकर मैनपुरी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला करहल थाना क्षेत्र के माँझ क्षेत्र का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने सचिवालय / ग्राम सचिवालय भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा लाखों रुपए कीमत का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में सचिवालय भवन पहुंचे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर रखे इन्वर्टर, बैटरी, कंप्यूटर सिस्टम, सरकारी रिकॉर्ड, अलमारी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण और सचिवालय कर्मी मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। बाइट- ग्राम प्रधान रीता देवी बाइट- प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह2
- समाजवादी प्रधान बनाये रमेश कुमार जिंदाबाद जय माँ बिंध्यवासिनी1
- जसवंतनगर ब्लॉक में लगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर जसवंतनगर ब्लॉक में लगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 50 मरीजों का हुआ उपचार जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के अंतर्गत संचालित "आयुष आपके द्वार" योजना के तहत मंगलवार को जसवंतनगर ब्लॉक परिसर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, हनुमन्त खेड़ा की ओर से निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और रोग के लक्षणों के अनुसार आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर के निकट बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। शिविर में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. सीपिका गुप्ता ने बताया कि वर्तमान मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में खराश, खांसी, पेट संबंधी संक्रमण, दस्त, उल्टी, त्वचा रोग तथा एलर्जी जैसी मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने, ताजा एवं संतुलित भोजन करने, बारिश के पानी में भीगने से बचने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा में प्रत्येक मरीज के लक्षणों और प्रकृति के अनुसार उपचार किया जाता है, जिससे रोग की जड़ तक पहुंचकर उपचार करने का प्रयास किया जाता है। शिविर के दौरान फार्मासिस्ट अवधेश कुमार एवं नर्सिंग स्टाफ महेश बाबू ने मरीजों का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि यह शिविर राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, इटावा के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, हनुमन्त खेड़ा की देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को बिना किसी शुल्क के उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल रहा है।1
- हत्या के आरोपी का 2 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम चिकनी निवासी विनय पुत्र रामस्वरूप की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गांव के ही रामकुमार उर्फ गुड्डू ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बकेवर में धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1