logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हत्या के आरोपी का 2 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम चिकनी निवासी विनय पुत्र रामस्वरूप की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गांव के ही रामकुमार उर्फ गुड्डू ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बकेवर में धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

4 hrs ago
user_Ashraf Ansari
Ashraf Ansari
Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

हत्या के आरोपी का 2 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम चिकनी निवासी विनय पुत्र रामस्वरूप की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गांव के ही रामकुमार उर्फ गुड्डू ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बकेवर में धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा के तिकोनिया पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुलिस निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं ___________ _____ब्रेकिंग न्यूज़__ ⏩ पुल का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है। ⏩और पुल को यातायात के लिए खोला भी नहीं गया है। ⏩लेकिन निर्माणाधीन हिस्से में दरारें दिखाई देने लगी हैं। ⏩ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है। ⏩कि यदि निर्माण के दौरान ही यह स्थिति है। ⏩तो पुल शुरू होने के बाद इसकी गुणवत्ता और मजबूती कितनी टिकाऊ रहेगी। ⏩हालांकि इस मामले में निर्माण एजेंसी और पीडब्ल्यूडी विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। ⏩यदि दरारें वास्तव में निर्माण संबंधी खामी हैं। ⏩तो संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ⏩अब सभी की नजर इस बात पर है कि पीडब्ल्यूडी विभाग इन दरारों को किस तरह देखता है और क्या गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
    1
    इटावा के तिकोनिया पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुलिस निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं
___________
_____ब्रेकिंग न्यूज़__
⏩ पुल का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है। 
⏩और पुल को यातायात के लिए खोला भी नहीं गया है। 
⏩लेकिन निर्माणाधीन हिस्से में                             दरारें दिखाई देने लगी हैं।
⏩ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है। 
⏩कि यदि निर्माण के दौरान ही यह स्थिति है। 
⏩तो पुल शुरू होने के बाद इसकी गुणवत्ता और मजबूती कितनी टिकाऊ रहेगी।
⏩हालांकि इस मामले में निर्माण एजेंसी और पीडब्ल्यूडी विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
⏩यदि दरारें वास्तव में निर्माण संबंधी खामी हैं। 
⏩तो संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। 
⏩अब सभी की नजर इस बात पर है कि पीडब्ल्यूडी विभाग इन दरारों को किस तरह देखता है और क्या गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | गोंडा जनहित के मुद्दों पर सपाइयों का हल्ला बोल, मनकापुर में विरोध प्रदर्शन गोंडा। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मनकापुर तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेता हाफिज मलिक (गौरा विधानसभा-301) के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक मनकापुर तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनकापुर को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञापन की प्रमुख मांगें: रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। किसानों की खाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए तथा खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर प्रभावी कदम उठाकर आम जनता को राहत दी जाए। देश में लागू की जा रही एथेनॉल (E-20) नीति पर पुनर्विचार किया जाए। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने कहा कि यदि जनहित की इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। वहीं, एसडीएम मनकापुर ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक भेजने का दिया आश्वासन रिपोर्ट आवेश अंसारी की
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | गोंडा
जनहित के मुद्दों पर सपाइयों का हल्ला बोल, मनकापुर में विरोध प्रदर्शन
गोंडा। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मनकापुर तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेता हाफिज मलिक (गौरा विधानसभा-301) के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक मनकापुर तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनकापुर को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
ज्ञापन की प्रमुख मांगें:
रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए।
किसानों की खाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए तथा खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर प्रभावी कदम उठाकर आम जनता को राहत दी जाए।
देश में लागू की जा रही एथेनॉल (E-20) नीति पर पुनर्विचार किया जाए।
प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने कहा कि यदि जनहित की इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। वहीं, एसडीएम मनकापुर ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक भेजने का दिया 
आश्वासन 

रिपोर्ट आवेश अंसारी की
    user_RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    Media and information sciences faculty इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समाजवादी प्रधान बनाये रमेश कुमार जिंदाबाद जय माँ बिंध्यवासिनी
    1
    समाजवादी प्रधान बनाये रमेश कुमार जिंदाबाद
जय माँ  बिंध्यवासिनी
    user_उत्तर प्रदेश सरकार ,भारत सरकार
    उत्तर प्रदेश सरकार ,भारत सरकार
    Etawah, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • 🎥 ब्रह्माणी देवी मेले की तैयारियों का SDM और CO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस 🎥 ब्रह्माणी देवी मेले की तैयारियों का SDM और CO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जसवंतनगर क्षेत्र के बलरई थाना अंतर्गत स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी माता मंदिर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध लख्खी मेले की तैयारियों का उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई कतार व्यवस्था, पुलिस के ड्यूटी प्वाइंट, राजस्व विभाग के लेखपालों की तैनाती तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समिति से भी बातचीत कर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छता, सुगम आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में माता के दर्शन कर सकें।
    1
    🎥 ब्रह्माणी देवी मेले की तैयारियों का SDM और CO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस
🎥 ब्रह्माणी देवी मेले की तैयारियों का SDM और CO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जसवंतनगर क्षेत्र के बलरई थाना अंतर्गत स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी माता मंदिर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध लख्खी मेले की तैयारियों का उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई कतार व्यवस्था, पुलिस के ड्यूटी प्वाइंट, राजस्व विभाग के लेखपालों की तैनाती तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समिति से भी बातचीत कर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छता, सुगम आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में माता के दर्शन कर सकें।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहुजन समाज पार्टी छोड़ एक दर्जन पदाधिकारी आजाद समाज पार्टी में शामिल, संगठन ने किया स्वागत औरैया, 28 जुलाई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजाद समाज पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। नव शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
    4
    बहुजन समाज पार्टी छोड़ एक दर्जन पदाधिकारी आजाद समाज पार्टी में शामिल, संगठन ने किया स्वागत
औरैया,  28 जुलाई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजाद समाज पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
नव शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
    user_राघवेंद्र सिंह रिपोर्टर
    राघवेंद्र सिंह रिपोर्टर
    Association or organisation भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी श्री अवधेश सिंह राठौड़ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी श्री अवधेश सिंह राठौड़ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सशक्त अभिव्यक्ति और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। साहित्य, संस्कृति और भारतीय परंपरा का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।
    1
    गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी श्री अवधेश सिंह राठौड़ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी श्री अवधेश सिंह राठौड़ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सशक्त अभिव्यक्ति और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। साहित्य, संस्कृति और भारतीय परंपरा का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।
    user_RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA NETWORK 🛜
    Media and information sciences faculty इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हत्या के आरोपी का 2 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम चिकनी निवासी विनय पुत्र रामस्वरूप की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गांव के ही रामकुमार उर्फ गुड्डू ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बकेवर में धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    हत्या के आरोपी का 2 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम चिकनी निवासी विनय पुत्र रामस्वरूप की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गांव के ही रामकुमार उर्फ गुड्डू ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बकेवर में धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.