बहुजन समाज पार्टी छोड़ एक दर्जन पदाधिकारी आजाद समाज पार्टी में शामिल, संगठन ने किया स्वागत औरैया, 28 जुलाई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजाद समाज पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। नव शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
बहुजन समाज पार्टी छोड़ एक दर्जन पदाधिकारी आजाद समाज पार्टी में शामिल, संगठन ने किया स्वागत औरैया, 28 जुलाई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर
आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजाद समाज पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही
है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। नव शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा
गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
- बहुजन समाज पार्टी छोड़ एक दर्जन पदाधिकारी आजाद समाज पार्टी में शामिल, संगठन ने किया स्वागत औरैया, 28 जुलाई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजाद समाज पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। नव शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।4
- metro statio prathna auto chala bharthana railway station2
- इटावा के तिकोनिया पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुलिस निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं ___________ _____ब्रेकिंग न्यूज़__ ⏩ पुल का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है। ⏩और पुल को यातायात के लिए खोला भी नहीं गया है। ⏩लेकिन निर्माणाधीन हिस्से में दरारें दिखाई देने लगी हैं। ⏩ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है। ⏩कि यदि निर्माण के दौरान ही यह स्थिति है। ⏩तो पुल शुरू होने के बाद इसकी गुणवत्ता और मजबूती कितनी टिकाऊ रहेगी। ⏩हालांकि इस मामले में निर्माण एजेंसी और पीडब्ल्यूडी विभाग का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। ⏩यदि दरारें वास्तव में निर्माण संबंधी खामी हैं। ⏩तो संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ⏩अब सभी की नजर इस बात पर है कि पीडब्ल्यूडी विभाग इन दरारों को किस तरह देखता है और क्या गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | गोंडा जनहित के मुद्दों पर सपाइयों का हल्ला बोल, मनकापुर में विरोध प्रदर्शन गोंडा। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मनकापुर तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेता हाफिज मलिक (गौरा विधानसभा-301) के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक मनकापुर तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनकापुर को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञापन की प्रमुख मांगें: रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। किसानों की खाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए तथा खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर प्रभावी कदम उठाकर आम जनता को राहत दी जाए। देश में लागू की जा रही एथेनॉल (E-20) नीति पर पुनर्विचार किया जाए। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने कहा कि यदि जनहित की इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। वहीं, एसडीएम मनकापुर ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक भेजने का दिया आश्वासन रिपोर्ट आवेश अंसारी की1
- समाजवादी प्रधान बनाये रमेश कुमार जिंदाबाद जय माँ बिंध्यवासिनी1
- गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी श्री अवधेश सिंह राठौड़ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी श्री अवधेश सिंह राठौड़ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सशक्त अभिव्यक्ति और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। साहित्य, संस्कृति और भारतीय परंपरा का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।1
- हत्या के आरोपी का 2 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम चिकनी निवासी विनय पुत्र रामस्वरूप की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गांव के ही रामकुमार उर्फ गुड्डू ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बकेवर में धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1