Shuru
Apke Nagar Ki App…
metro statio prathna auto chala bharthana railway station
Sheetu Bhai
metro statio prathna auto chala bharthana railway station
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहुजन समाज पार्टी छोड़ एक दर्जन पदाधिकारी आजाद समाज पार्टी में शामिल, संगठन ने किया स्वागत औरैया, 28 जुलाई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लगभग एक दर्जन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आजाद समाज पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। नव शामिल हुए पदाधिकारियों ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।4
- metro statio prathna auto chala bharthana railway station2
- *इटावा बकेबर थाना तहत चकनी गांव में दीवार विवाद में एक युवक की हत्या एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार* जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के चकनी गांव में मकान निर्माण के दौरान बनी दीवार को लेकर पिछले एक महीने से चल रहा विवाद मंगलवार को खूनी वारदात में बदल गया। पड़ोसी ने 45 वर्षीय विनय कुमार गौड़ की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, विनय कुमार गौड़ अपने मकान पर लैंटर डलवाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने हाल ही में एक दीवार का निर्माण कराया था। इसी दीवार को लेकर पड़ोसी गुड्डू उर्फ रामकुमार से करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। मामला राजस्व विभाग तक पहुंचा था और शिकायत के बाद हुई नापजोख में संबंधित दीवार विनय कुमार की जमीन पर पाई गई थी। इसके बावजूद आरोपी फैसले से नाराज था और लगातार विवाद कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले भी आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मृतक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुका था। उस समय भी दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने उसी समय सख्त कार्रवाई की होती तो यह वारदात टाली जा सकती थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी कुल्हाड़ी लेकर विनय कुमार के घर पहुंचा। दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण विनय कुमार गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ भरथना, बकेवर थाना पुलिस, एसडीएम, एसपी ग्रामीण सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की कई टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा मो.74171970641
- समाजवादी प्रधान बनाये रमेश कुमार जिंदाबाद जय माँ बिंध्यवासिनी1
- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जन सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बलवीर सिंह राजावत ने एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पार्टी की गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। बलवीर सिंह राजावत ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रियता और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है और इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और युवा कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।1
- *थाना सहार पुलिस द्वारा 01 नफर मोटर साइकिल चोर को मय चोरी की हुई एक अदद मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार-* घटना का संक्षिप्त विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहार पुलिस द्वारा कल दिनांक 27.07.2026 को समय 23.48 बजे पटना नहर पुल से एक नफर अभियुक्त 01. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष को मय चोरी की एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर के गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* 1. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* एक अदद मोटर हीरो स्प्लेण्डर नं0 DL 7 SCN 3927 रंग काला व सिल्वर (चोरी की), इंजन नंबर HA11EYN4H02039 चेचिस नं0 MBLHAW125N4H04376 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1. आकाश बाबु पुत्र धीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम इन्दपामऊ थाना सहार जिला औरैया उम्र करीब 22 वर्ष 01. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 317(2) बीएनएस थाना सहार जनपद औरैया गिरफ्तार करने वाली टीम- 1. उ0नि0 अरविन्द सिंह थाना सहार जनपद औरैया। 2. हे0का0 261 अजीत कुमार थाना सहार जनपद औरैया। 3. का0 1002 विनोद कुमार थाना सहार जनपद औरैया। 4. का0 1231 राकेश चौधरी थाना सहार जनपद औरैया। 5. कां0 291 विचित्र प्रताप सिंह थाना सहार जनपद औरैया।1
- *पतियों की हत्या करने वाली जेल में घास छील रहीं:* सांप डसवाया तो किसी ने नीले ड्रम में भरा; मेरठ की 5 कातिल बीवियों की कहानी1
- समाजवादी प्रधान बनाये रमेश कुमार जिंदाबाद1