चोरों के हौसले बुलंद, सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- नफीस अली मो-9897500102 स्लोगन मैनपुरी में चोरों के हौसले बुलंद, सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ एंकर मैनपुरी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला करहल थाना क्षेत्र के माँझ क्षेत्र का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने सचिवालय / ग्राम सचिवालय भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा लाखों रुपए कीमत का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में सचिवालय भवन पहुंचे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर रखे इन्वर्टर, बैटरी, कंप्यूटर सिस्टम, सरकारी रिकॉर्ड, अलमारी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण और सचिवालय कर्मी मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। बाइट- ग्राम प्रधान रीता देवी बाइट- प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह
चोरों के हौसले बुलंद, सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- नफीस अली मो-9897500102 स्लोगन मैनपुरी में चोरों के हौसले बुलंद, सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ एंकर मैनपुरी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला करहल थाना क्षेत्र के माँझ क्षेत्र का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने सचिवालय / ग्राम सचिवालय भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा लाखों रुपए कीमत का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में सचिवालय भवन पहुंचे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर रखे इन्वर्टर, बैटरी, कंप्यूटर सिस्टम, सरकारी रिकॉर्ड, अलमारी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण और सचिवालय कर्मी मौके पर पहुंचे तो ताले
टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। बाइट- ग्राम प्रधान रीता देवी बाइट- प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह
- RTI मांगने पर युवक पर FIR? | मैनपुरी में ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप | RTI News | Mainpuri News Today मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के ज्यौली सलेमपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने आरटीआई के जरिए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों का हिसाब मांगा, जिसके बाद उसके खिलाफ कथित तौर पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। हालांकि, इस मामले में ग्राम प्रधान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी। वीडियो को अंत तक देखें, अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और ऐसी ही बड़ी व भरोसेमंद खबरों के लिए GD News Network को Subscribe करें।1
- राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिवस पर श्रद्धांजलि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सोमवार को मैनपुरी स्थित रालोद के जिला कार्यालय, गाड़ीवान में हुआ। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके जीवन और विचारों को याद किया गया। रालोद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 28 जुलाई 1979 को चौधरी चरण सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, जिससे देश के किसानों का गौरव बढ़ा। दुबे ने कहा कि चौधरी साहब ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों के अधिकारों, ईमानदार राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने इटावा जनपद के ऊसराहार थाने का उदाहरण दिया, जहां प्रधानमंत्री रहते हुए चौधरी चरण सिंह ने मात्र 35 रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत पर पूरे थाने को निलंबित कर दिया था। यह उनकी निष्पक्षता और ईमानदारी का प्रमाण है। वृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामप्रकाश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने उनकी सादगी और किसान हितैषी विचारधारा को अपनाते हुए समाज में घर-घर संपर्क करने पर जोर दिया। द्विवेदी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने को भी कहा। जिला महामंत्री उदय दीक्षित ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल किसानों के ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक वर्ग के मसीहा थे। उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सोनम तिवारी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंगद सिंह तोमर, चंदन सिसौदिया, नगर अध्यक्ष अयान रैहनेश, गुड्डू चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा, दिलशाद, राजुल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।2
- नवाटेढ़ा में जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र के नवाटेढ़ा निवासी पवन कुमार मंगलवार को अन्य ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पवन कुमार ने यह भी कहा कि यदि उन्हें समय रहते न्याय नहीं मिला और उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा की भी मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायती पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ | गोंडा जनहित के मुद्दों पर सपाइयों का हल्ला बोल, मनकापुर में विरोध प्रदर्शन गोंडा। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मनकापुर तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेता हाफिज मलिक (गौरा विधानसभा-301) के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक मनकापुर तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनकापुर को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञापन की प्रमुख मांगें: रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश को तत्काल वापस लिया जाए। किसानों की खाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए तथा खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर प्रभावी कदम उठाकर आम जनता को राहत दी जाए। देश में लागू की जा रही एथेनॉल (E-20) नीति पर पुनर्विचार किया जाए। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने कहा कि यदि जनहित की इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। वहीं, एसडीएम मनकापुर ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक भेजने का दिया आश्वासन रिपोर्ट आवेश अंसारी की1
- उमरा यात्रा से लौटे जायरीनों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मान जसवंतनगर। पवित्र उमरा यात्रा पूरी कर मक्का-मदीना शरीफ से सकुशल लौटे नगर के जायरीनों का शनिवार को मोहल्ला लुधपुरा स्थित सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद समीर खान के आवास पर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उमरा यात्रा से लौटे मौलाना कमालउद्दीन, अजहर मुल्ला जी एवं मोहम्मद हासिम खान का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक और समाज के लोग एकत्र हुए। सभी ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए देश, प्रदेश और क्षेत्र में अमन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए की गई दुआओं की सराहना की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद समीर खान ने कहा कि उमरा की यात्रा प्रत्येक मुसलमान के लिए अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक अवसर समाज में भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देते हैं। उन्होंने उमरा से लौटे जायरीनों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जायरीनों से यात्रा के अनुभव भी साझा किए। जायरीनों ने मक्का और मदीना शरीफ में इबादत के दौरान देश की तरक्की, समाज में शांति, आपसी सौहार्द और सभी की खुशहाली के लिए विशेष दुआ करने की बात कही। स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, हाजी मोहम्मद सलीम खान, मोहम्मद इकलाख फारूकी, मुजीबउद्दीन फारूकी, मोहम्मद असलम खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर बड़ा खेल? अपनी गाड़ी लाओ वरना दो पैसे! | RTO पर गंभीर आरोप क्या मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर आम लोगों से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं? इस वीडियो में जानिए उन आरोपों की पूरी कहानी, जिनमें दावा किया गया है कि कुछ अधिकृत ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में आवेदकों से अपनी निजी गाड़ी लाने के लिए कहा जा रहा है। जिनके पास वाहन नहीं है, उनसे कथित तौर पर अतिरिक्त रकम लेकर व्यवस्था की जाती है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह परिवहन व्यवस्था की पारदर्शिता और आम जनता के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बन सकता है। आखिर नियम क्या कहते हैं? प्रशासन अब क्या कदम उठाएगा? पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और GD News Network को Subscribe करना न भूलें।1
- मैनपुरी यातायात पुलिस ने 155 वाहनों के कांटे चालान 500000 से अधिक के ऑनलाइन चालान काटे श्रीमान *पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह*, *पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री जितेंद्र कुमार सिंह* व *यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह* मय यातायात पुलिस टीम द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद मैनपुरी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। *अभियान के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण:* - *कुल चालान*: 155 - *कुल जुर्माना*: ₹5,10,000 - *विशेष कार्यवाही*: मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर निरोधात्मक कार्यवाही2
- हत्या के आरोपी का 2 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा, एक अवैध .315 बोर तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम चिकनी निवासी विनय पुत्र रामस्वरूप की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गांव के ही रामकुमार उर्फ गुड्डू ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बकेवर में धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1