Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर बड़ा खेल? अपनी गाड़ी लाओ वरना दो पैसे! | RTO पर गंभीर आरोप क्या मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर आम लोगों से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं? इस वीडियो में जानिए उन आरोपों की पूरी कहानी, जिनमें दावा किया गया है कि कुछ अधिकृत ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में आवेदकों से अपनी निजी गाड़ी लाने के लिए कहा जा रहा है। जिनके पास वाहन नहीं है, उनसे कथित तौर पर अतिरिक्त रकम लेकर व्यवस्था की जाती है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह परिवहन व्यवस्था की पारदर्शिता और आम जनता के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बन सकता है। आखिर नियम क्या कहते हैं? प्रशासन अब क्या कदम उठाएगा? पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और GD News Network को Subscribe करना न भूलें।
GD NEWS NETWORK
मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर बड़ा खेल? अपनी गाड़ी लाओ वरना दो पैसे! | RTO पर गंभीर आरोप क्या मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर आम लोगों से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं? इस वीडियो में जानिए उन आरोपों की पूरी कहानी, जिनमें दावा किया गया है कि कुछ अधिकृत ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में आवेदकों से अपनी निजी गाड़ी लाने के लिए कहा जा रहा है। जिनके पास वाहन नहीं है, उनसे कथित तौर पर अतिरिक्त रकम लेकर व्यवस्था की जाती है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह परिवहन व्यवस्था की पारदर्शिता और आम जनता के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बन सकता है। आखिर नियम क्या कहते हैं? प्रशासन अब क्या कदम उठाएगा? पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और GD News Network को Subscribe करना न भूलें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिवस पर श्रद्धांजलि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सोमवार को मैनपुरी स्थित रालोद के जिला कार्यालय, गाड़ीवान में हुआ। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके जीवन और विचारों को याद किया गया। रालोद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि 28 जुलाई 1979 को चौधरी चरण सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, जिससे देश के किसानों का गौरव बढ़ा। दुबे ने कहा कि चौधरी साहब ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों के अधिकारों, ईमानदार राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने इटावा जनपद के ऊसराहार थाने का उदाहरण दिया, जहां प्रधानमंत्री रहते हुए चौधरी चरण सिंह ने मात्र 35 रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत पर पूरे थाने को निलंबित कर दिया था। यह उनकी निष्पक्षता और ईमानदारी का प्रमाण है। वृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रामप्रकाश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने उनकी सादगी और किसान हितैषी विचारधारा को अपनाते हुए समाज में घर-घर संपर्क करने पर जोर दिया। द्विवेदी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने को भी कहा। जिला महामंत्री उदय दीक्षित ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल किसानों के ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक वर्ग के मसीहा थे। उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सोनम तिवारी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंगद सिंह तोमर, चंदन सिसौदिया, नगर अध्यक्ष अयान रैहनेश, गुड्डू चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा, दिलशाद, राजुल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।2
- नवाटेढ़ा में जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार मैनपुरी। बरनाहल थाना क्षेत्र के नवाटेढ़ा निवासी पवन कुमार मंगलवार को अन्य ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायती पत्र सौंपकर कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पवन कुमार ने यह भी कहा कि यदि उन्हें समय रहते न्याय नहीं मिला और उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा की भी मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायती पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- करहल में बालाजी प्रिंटिंग प्रेस की धूम! सिर्फ 10 मिनट में डाक कांवड़ टी-शर्ट प्रिंट, हर सुविधा1
- मैनपुरी के थाना क्षेत्र बरनाहल ग्राम नवाटेढ़ा में पीड़ित की पैतृक भूमि पर कुछ भूमाफिया अवैध रूप से कब्जे के प्रयास कर रहे है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर जबरन कब्जा करने, झूठे प्रार्थना-पत्र देकर उत्पीड़न करने और राजनीतिक दबाव बनाकर पुलिस कार्रवाई प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच, अवैध कब्जे पर रोक, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के साथ भूमि अभिलेख, फोटो-वीडियो और ऑडियो साक्ष्य भी संलग्न किए जाने का दावा किया गया है। मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर की जानी है। मैनपुरी के थाना क्षेत्र बरनाहल ग्राम नवाटेढ़ा में पीड़ित की पैतृक भूमि पर कुछ भूमाफिया अवैध रूप से कब्जे के प्रयास कर रहे है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर जबरन कब्जा करने, झूठे प्रार्थना-पत्र देकर उत्पीड़न करने और राजनीतिक दबाव बनाकर पुलिस कार्रवाई प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच, अवैध कब्जे पर रोक, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के साथ भूमि अभिलेख, फोटो-वीडियो और ऑडियो साक्ष्य भी संलग्न किए जाने का दावा किया गया है। मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर की जानी है।1
- बेवर –जीएसएम कॉलेज के सामने मंदिर के पास बाइक फिसलने से हादसा जिला अस्पताल रेफर घायलों की पहचान अरुण शाक्य पुत्र राजकिशोर शाक्य तथा सुधांशु यादव पुत्र अजय यादव, दोनों निवासी ग्राम पुरैया, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी जीएसएम कॉलेज के सामने मंदिर के पास हादसा हो गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में थाना बेवर में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।3
- चोरों के हौसले बुलंद, सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ जनपद- मैनपुरी रिपोर्टर- नफीस अली मो-9897500102 स्लोगन मैनपुरी में चोरों के हौसले बुलंद, सचिवालय माँझ का ताला तोड़कर लाखों का सामान साफ एंकर मैनपुरी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला करहल थाना क्षेत्र के माँझ क्षेत्र का है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने सचिवालय / ग्राम सचिवालय भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा लाखों रुपए कीमत का सामान पार कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में सचिवालय भवन पहुंचे और मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर रखे इन्वर्टर, बैटरी, कंप्यूटर सिस्टम, सरकारी रिकॉर्ड, अलमारी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण और सचिवालय कर्मी मौके पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। बाइट- ग्राम प्रधान रीता देवी बाइट- प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह2
- मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर बड़ा खेल? अपनी गाड़ी लाओ वरना दो पैसे! | RTO पर गंभीर आरोप क्या मैनपुरी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर आम लोगों से अतिरिक्त पैसे वसूले जा रहे हैं? इस वीडियो में जानिए उन आरोपों की पूरी कहानी, जिनमें दावा किया गया है कि कुछ अधिकृत ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में आवेदकों से अपनी निजी गाड़ी लाने के लिए कहा जा रहा है। जिनके पास वाहन नहीं है, उनसे कथित तौर पर अतिरिक्त रकम लेकर व्यवस्था की जाती है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो यह परिवहन व्यवस्था की पारदर्शिता और आम जनता के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बन सकता है। आखिर नियम क्या कहते हैं? प्रशासन अब क्या कदम उठाएगा? पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में। वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment करें और GD News Network को Subscribe करना न भूलें।1
- मैनपुरी यातायात पुलिस ने 155 वाहनों के कांटे चालान 500000 से अधिक के ऑनलाइन चालान काटे श्रीमान *पुलिस अधीक्षक, मैनपुरी* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात श्री अरुण कुमार सिंह*, *पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री जितेंद्र कुमार सिंह* व *यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह* मय यातायात पुलिस टीम द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद मैनपुरी में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। *अभियान के दौरान की गई कार्यवाही का विवरण:* - *कुल चालान*: 155 - *कुल जुर्माना*: ₹5,10,000 - *विशेष कार्यवाही*: मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर निरोधात्मक कार्यवाही2
- एटा शहर की शान एटा का मगल बजार यहाँ पर काफी भीड़ भाड़ रहती है काफी दूर से मगल बजार में लोग तथा महिलायें आतीं है1