एनएसएस शिविर में नुक्कड़ नाटक से जागरूकता, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी अनूपशहर। डीपीबीएस महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन बुधवार को गोद लिए गए ग्राम खुशहालगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “सरकारी योजनाओं” एवं “बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों, लिंग भेदभाव और बालिका शिक्षा के प्रति उदासीनता को दर्शाते हुए बेटियों को समान अवसर देने का संदेश दिया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल तरीके से ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहन ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं। वहीं डॉ. हरेंद्र कुमार ने बालिका शिक्षा व सशक्तिकरण पर जोर देते हुए ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पहल की सराहना की

- अनूपशहर। डीपीबीएस महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन बुधवार को गोद लिए गए ग्राम खुशहालगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “सरकारी योजनाओं” एवं “बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों, लिंग भेदभाव और बालिका शिक्षा के प्रति उदासीनता को दर्शाते हुए बेटियों को समान अवसर देने का संदेश दिया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल तरीके से ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोहन ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं। वहीं डॉ. हरेंद्र कुमार ने बालिका शिक्षा व सशक्तिकरण पर जोर देते हुए ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पहल की सराहना की1
- डिबाई (केपी सिंह चौहान)। नगर के बलदेव कालोनी स्थित एक कन्फैक्शनरी गोदाम में देर रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव कालोनी में स्थित उमंग कन्फैक्शनरी के गोदाम में देर रात अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अधिकारी ध्यानपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को पास की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर तक पानी की बौछार करनी पड़ी, लेकिन आग लगातार फैलती रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूसरी दमकल गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विशाल प्रताप सिंह, एसआई अनिल कुमार सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया। प्राथमिक अनुमान के अनुसार गोदाम में बिजली का कनेक्शन नहीं है हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।2
- Post by Vivek Yadav Aligarh1
- Post by Ramkishor Yadav2
- अतरौली में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह कई लोगों ने ली बीजेपी की सदस्यता1
- जनपद बुलन्दशहर के कस्बा खानपुर में 16 से 17 लाख की चोरी प्रेम ज्वेलर्स की दुकान से हुई चोरी देखते ही देखते उड़ा ले गए सोना जितना हो सके वीडियो को शेयर करें #barahbastitv #खानपुर #बुलन्दशहर #चोरी1
- लगता है आज स्कूल नही गए वायरल वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है1
- पत्नी होटल में आशिक संग रंगरेलिया मना रही थी तभी पति पहुंच गया., पत्नी होटल में आशिक संग रंगरेलिया मना रही थी. इतने में पति पहुंच गया. और अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस बुलाई. फिर पुलिस पति, पत्नी और आशिक, तीनों को थाने लेकर आई. मामला यूपी के अलीगढ़ का है.1