logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी गयारी सिंह निवासी ग्राम बनिपारा थाना रुरा को गांव के पास से गिरफ्तार किया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।

1 hr ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना रुरा पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे वांछित वारंटी गयारी सिंह निवासी ग्राम बनिपारा थाना रुरा को गांव के पास से गिरफ्तार किया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कारवाही की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान से होली दहन किया गया आप को बता दें कि इस दौरान इटौरा चौकी प्रभारी अनुपम मिश्रा ने अपनी टीम के मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने होली स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए वहीं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भाव बना रहा और पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि होलिका दहन के दौरान बच्चों युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार
    2
    श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान से होली दहन किया गया
आप को बता दें कि इस दौरान इटौरा चौकी प्रभारी अनुपम मिश्रा ने अपनी टीम के मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने होली स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए वहीं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भाव बना रहा और पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि होलिका दहन के दौरान बच्चों युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जालौन में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने की तलाश तेज जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन का एक नया मामला सामने आया है। जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। ‘अंशुल ठाकुर’ नामक युवक के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह देसी कट्टे और अन्य हथियारों के साथ न केवल पोज़ देते हुए बल्कि फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के बिलायां गांव का निवासी है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे करीब दर्जनभर वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह विभिन्न हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर रहा है। वायरल वीडियो में अंशुल ठाकुर कभी देसी कट्टा लहराता दिखाई देता है, तो कभी अन्य हथियारों के साथ फोटो और रील्स बनाता हुआ दिखता है। कुछ वीडियो में वह फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाए गए हथियार असली हैं या नकली। यदि हथियार वास्तविक पाए जाते हैं, तो यह किसी अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का संकेत हो सकता है। यह मामला साइबर निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि युवक लंबे समय से इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा था, तो पुलिस या साइबर सेल की नजर इस पर पहले क्यों नहीं पड़ी। इस घटना ने न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
    1
    जालौन में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने की तलाश तेज
जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन का एक नया मामला सामने आया है। जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। ‘अंशुल ठाकुर’ नामक युवक के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह देसी कट्टे और अन्य हथियारों के साथ न केवल पोज़ देते हुए बल्कि फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के बिलायां गांव का निवासी है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे करीब दर्जनभर वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह विभिन्न हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर रहा है।
वायरल वीडियो में अंशुल ठाकुर कभी देसी कट्टा लहराता दिखाई देता है, तो कभी अन्य हथियारों के साथ फोटो और रील्स बनाता हुआ दिखता है। कुछ वीडियो में वह फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाए गए हथियार असली हैं या नकली। यदि हथियार वास्तविक पाए जाते हैं, तो यह किसी अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का संकेत हो सकता है। यह मामला साइबर निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि युवक लंबे समय से इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा था, तो पुलिस या साइबर सेल की नजर इस पर पहले क्यों नहीं पड़ी।
इस घटना ने न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Rajendra Singh
    1
    Post by Rajendra Singh
    user_Rajendra Singh
    Rajendra Singh
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह नगर क्षेत्र में स्थित पक्का तालाब में ऊं आकार दिखाई दिया जो कि पानी में फेंके गए कचरे से बन गया था लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह नगर क्षेत्र में स्थित पक्का तालाब में ऊं आकार दिखाई दिया जो कि पानी में फेंके गए कचरे से बन गया था 
लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हवासपुर गांव के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुरासी गांव निवासी सोनपाल सेंगुर नदी के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। मौके पर पुलिस को एक बाइक भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    हवासपुर गांव के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक सुरासी गांव निवासी सोनपाल सेंगुर नदी के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। मौके पर पुलिस को एक बाइक भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन जालौन ट्रैक्टरों की रेस में बाइक सवार ने गंवाई जान ट्रैक्टरों की होड़ में फंसा बाइक चालक टक्कर लगने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हादसे के बाद एक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार दूसरे ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा कोंच कोतवाली के पंचानन चौराहे का मामला
    3
    जालौन 
जालौन ट्रैक्टरों की रेस में बाइक सवार ने गंवाई जान
ट्रैक्टरों की होड़ में फंसा बाइक चालक
टक्कर लगने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
हादसे के बाद एक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
दूसरे ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा
कोंच कोतवाली के पंचानन चौराहे का मामला
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कस्बा रुरा में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।वहीं बुधवार को लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से होली का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
    1
    कस्बा रुरा में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।वहीं बुधवार को लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से होली का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मृतक अफसार (उम्र लगभग 50 वर्ष) मूल रूप से गुलौली के निवासी बताए जा रहे हैं और कई वर्षों से कालपी में रह रहे थे। वह भोगनीपुर में बैनर का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही पत्नी को ओरछा मायके छोड़कर लौटे थे और रात में खाना खाकर कमरे में अकेले सोए थे। पास के कमरे में उनके बच्चे मौजूद थे। परिवार में तीन बेटियां (18, 16, 13 वर्ष) और एक छोटा बेटा है। सबसे बड़ा सवाल — पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई? इतनी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस को आधिकारिक सूचना न दिया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या वजह रही कि मामला तुरंत प्रशासन तक नहीं पहुंचा? उठते तीखे सवाल: क्या यह सीधा आत्महत्या का मामला है या कुछ छुपाया जा रहा है? सूचना देने में देरी क्यों? क्या जांच से पहले ही सबूतों से छेड़छाड़ हुई? आखिर सच्चाई सामने आने से किसे डर? जब तक पुलिस की निष्पक्ष जांच नहीं होती, रहस्य बरकरार रहेगा। रामगंज में लोग दबी जुबान से चर्चा कर रहे हैं और प्रशासन से पारदर्शी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    1
    मृतक अफसार (उम्र लगभग 50 वर्ष) मूल रूप से गुलौली के निवासी बताए जा रहे हैं और कई वर्षों से कालपी में रह रहे थे। वह भोगनीपुर में बैनर का कार्य करते थे। 
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही पत्नी को ओरछा मायके छोड़कर लौटे थे और रात में खाना खाकर कमरे में अकेले सोए थे। पास के कमरे में उनके बच्चे मौजूद थे। परिवार में तीन बेटियां (18, 16, 13 वर्ष) और एक छोटा बेटा है।
सबसे बड़ा सवाल — पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई?
इतनी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस को आधिकारिक सूचना न दिया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या वजह रही कि मामला तुरंत प्रशासन तक नहीं पहुंचा?
उठते तीखे सवाल:
क्या यह सीधा आत्महत्या का मामला है या कुछ छुपाया जा रहा है?
सूचना देने में देरी क्यों?
क्या जांच से पहले ही सबूतों से छेड़छाड़ हुई?
आखिर सच्चाई सामने आने से किसे डर?
जब तक पुलिस की निष्पक्ष जांच नहीं होती, रहस्य बरकरार रहेगा। रामगंज में लोग दबी जुबान से चर्चा कर रहे हैं और प्रशासन से पारदर्शी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मालतीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला ओमकार कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर के सामने लघुशंका कर रहा था। मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद ओमकार अपने साथियों गुलशन, सुनील, अनुज, सर्वेश, कन्हैया, शिवनारायण, श्रीकृष्ण, अर्पित तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में प्रेमा देवी सहित चार लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मालतीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला ओमकार कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर के सामने लघुशंका कर रहा था। मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद ओमकार अपने साथियों गुलशन, सुनील, अनुज, सर्वेश, कन्हैया, शिवनारायण, श्रीकृष्ण, अर्पित तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना में प्रेमा देवी सहित चार लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.