Shuru
Apke Nagar Ki App…
yahan bahut badi gufa hai aur ismein nikalna padta hai Mumbai New Mumbai yah bahut badi gufa hai aur Dhyan se nikalna padta hai
Govind Jatt
yahan bahut badi gufa hai aur ismein nikalna padta hai Mumbai New Mumbai yah bahut badi gufa hai aur Dhyan se nikalna padta hai
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वार्ड क्रमांक 13 में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का किया गया स्वागत1
- थाने के पास ट्यूबवेल बंद, पुराने बस स्टैंड का हैंडपंप खराब — आमजन व यात्री परेशान रिपोर्टर: अब्दुल अलीम, डग डग कस्बे में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन पेयजल व्यवस्थाओं की हालत बदहाल बनी हुई है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते थाने के समीप स्थित ट्यूबवेल पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा है। वहीं पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए लगा एकमात्र हैंडपंप भी खराब होकर बंद हो गया है। इस कारण यात्रियों और आमजन को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और दुकानदारों से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। थाने के पास पशुओं के लिए बनी पानी की टंकी भी ट्यूबवेल बंद होने से सूखी पड़ी है, जिससे पशु भी प्यास से परेशान हैं। तेज गर्मी के बीच पेयजल स्रोत बंद होने से सलामत भाई,इशाक पटेल,केलाश चंद्र,मे रोष है। स्थानीय लोग, दुकानदारों ने नगर पालिका से जल्द मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।2
- रायपुर क्षेत्र में हाड़ौती के झालावाड़ जिले में करीब 25 हजार हेक्टेयर में लहसुन की बुवाई होती है। इस बार किसानों को मंडियों में अच्छे भाव मिल रहे हैं, जिससे वे खुश भी हैं, लेकिन उत्पादन कम और क्वालिटी खराब होने से निराशा भी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाड़ौती के लहसुन की अच्छी मांग रहती है, लेकिन निर्यात ठप होने से किसानों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। मंडियों में अच्छी आवक, लेकिन सप्लाई में कमी इस साल मंडियों में लहसुन की जोरदार आवक हो रही है। देशी लहसुन का भाव 3000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल और ऊटी किस्म का 5000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। हालांकि खराब क्वालिटी के कारण अन्य राज्यों और विदेशों में सप्लाई नहीं हो पा रही है। लहसुन एक्सपोर्ट लायक नहीं होने से बांग्लादेश, कजाकिस्तान और अमेरिका जैसे देशों में डिमांड के अनुसार सप्लाई नहीं हो पा रही है। किसानों को पड़ोसी राज्यों की मंडियों का सहारा झालावाड़ के किसान खानपुर और मनोहरथाना की मंडियों के बेचान करते हैं। पिछले साल से कम हुई पैदावार किसान राजेश दांगी कालीतलाई के अनुसार इस बार लहसुन की पैदावार पिछले साल से कम रही है। जहां पहले एक बीघा में 25 से 26 कट्टे निकलते थे, वहीं इस बार केवल 20 से 22 कट्टे ही मिल रहे हैं। मंडियों में लहसुन का भाव 2500 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। एमएसपी नहीं होने से किसानों की परेशानी लहसुन एमएसपी वाली फसलों में शामिल नहीं है, इसलिए किसानों को मजबूरी में कम भाव पर भी बिक्री करनी पड़ती है। कटाई के बाद लहसुन को सुरक्षित रखना भी चुनौती है, क्योंकि नमी या अधिक गर्मी से यह जल्दी खराब हो जाता है। एक हेक्टेयर में लागत का आंकड़ा किसानों के अनुसार एक हेक्टेयर में लहसुन की बुवाई, कटाई, निराई-गुड़ाई पर करीब 35 हजार रुपये खर्च होते हैं। इसमें 10 से 15 हजार रुपये बीज, 10 हजार रुपये कीटनाशक और करीब 5-5 हजार रुपये अन्य खर्चों में लगते हैं। लहसुन की बुवाई अक्टूबर में होती है और मार्च में फसल तैयार हो जाती है। औसत भाव, लेकिन क्वालिटी पर निर्भर कमाई इस बार लहसुन के औसत भाव 10-11 हजार रुपये प्रति क्विंटल हैं, जबकि उच्च गुणवत्ता वाले लहसुन के भाव 18 हजार रुपये तक जा रहे हैं। किसानों के अनुसार लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि फसल की क्वालिटी कैसी है और निर्यात की स्थिति क्या रहती है। बुवाई और उत्पादन पर क्यों पड़ रहा असर? फरवरी में बढ़े तापमान के कारण लहसुन का आकार सही नहीं बन पाया। इससे उत्पादन और क्वालिटी दोनों पर नकारात्मक असर पड़ा। 2025-26 में कुल 26,038 हेक्टेयर में लहसुन की बुवाई की गई। इस बार औसतन प्रति हेक्टेयर केवल 5 क्विंटल उत्पादन हुआ। सामान्य स्थिति में 10 से 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन होने पर किसानों को बेहतर लाभ मिलता है। कम पैदावार के कारण किसानों की आय और मुनाफा प्रभावित हुआ। अब पैकेजिंग से बढ़ेगी बिक्री लहसुन की बिक्री बढ़ाने के लिए अब किसान ग्रेडिंग और पैकेजिंग पर ध्यान दे रहे हैं। अलग-अलग क्वालिटी के लहसुन को 1 किलो से 20 किलो तक के पैकेट में तैयार किया जा रहा है। सही तरीके से पैक किया गया लहसुन करीब 6 महीने तक खराब नहीं होता। इससे व्यापारियों को सप्लाई में आसानी होगी और किसानों को भी बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद है। पहले किसान बिना क्वालिटी पर ध्यान दिए लहसुन बेच देते थे, लेकिन अब बेहतर गुणवत्ता के साथ बाजार में भेज रहे हैं।3
- बडोनी:सोनागिर जैन मंदिर मूर्ति चोरी का खुलासा: दतिया पुलिस ने 25 लाख का माल बरामद कर तीन अंतरराज्यीय चोर दबोचे बडोनी:जैन धर्म के आस्था के प्रमुख केंद्र सोनागिर स्थित मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी एवं अन्य सामान कीमत लगभग 25,00,000/ का दतिया पुलिस ने किया सफल अनावरण 20,000-20000 हजार रुपए के इनामी 01 अंतरराज्यीय शातिर मूर्ति चोर सहित 02 स्थानीय आरोपियों को किया गिरफ्तार माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दतिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दतिया जिले के सोनागिर पहाड़ी स्थित प्रसिद्द जैन मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति एवं अन्य सामान लगभग 25 लाख रुपये की चोरी की घटना दिनांक 4-5 अप्रैल 2026 को घटित हुई थी। सोनागिर स्थित जैन मंदिर जैन समाज का प्रमुख तीर्थस्थल एवं आस्था का केंद्र है। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा घटना की त्वरित पतारसी हेतु आवशयक दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा भी प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग एवं दिशानिर्देश तथा पतारसी हेतु आस पास के जिलों से आवश्यक सहयोग प्रदाय करवाए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्वयं घटना स्थल पर 02 बार पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं अनुसन्धान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रकरण में आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ़्तारी हेतु 20,000 - 20,000 रुपए की इनाम उद्घोषणा कर टीम को लगातार प्रतिदिन निर्देशन एवं पर्यवेक्षण किया गया जिसके फलस्वरूप इस संवेदनशील प्रकरण का दतिया पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं चोरी गया समस्त मशरूका बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपीगण: 1. विशाल विश्वकर्मा पिता ओमप्रकाश विश्वकर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खाईखेडा, थाना अहमदपुर, जिला सीहोर (म.प्र.) (लगभग 100 से अधिक मूर्ति चोरी के प्रकरणों में सम्मिलित) 2. दिलीप दांगी उर्फ नन्ने दांगी पिता रामजीशरण दांगी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम रेडा, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (म.प्र.) 3. गुलाब अहिरवार पिता स्व. छदामी अहिरवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हेडी, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (म.प्र.) बरामदगी भगवान की चांदी की मूर्ति चांदी का सिंहासन चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री कुल कीमती लगभग 25,00,000/- लाख उल्लेखनीय है कि घटना के त्वरित पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनुभाग बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमे थाना सोनागिर के अलावा अन्य थानों एवं तकनीकी सेल के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को लगाया गया था । गिरफ्तार आरोपियों में दो स्थानीय निवासी एवं एक अंतरराज्यीय मूर्ति चोरी शामिल है जो कि एक आदतन अपराधी है एवं विभिन्न जिलों एवं राज्यों में 100 से ज्यादा मूर्ती चोरी आदि अपराधों में शामिल रहा है, एवं वर्तमान में अन्य जिलों के कई अपराधों में वांछित है। आरोपी पर कई मामले विवेचना एवं ट्रायल में प्रचलित हैं। उक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही है। उनि. संतोष भार्गव (थाना प्रभारी, सिनावल) उनि. सिद्धार्थ शर्मा (सायबर सेल शाखा, दतिया), उनि. अमित ओसारे (थाना सिविल लाइन), ASI बलवीर सिंह गुर्जर (थाना बडौनी), प्र.आर. 241 वीरेन्द्र शर्मा (थाना लांच), प्र.आर.चा. 177 नरोत्तम पाण्डे (थाना सिनावल), प्र.आर. चालक फिरोज खान (थाना कोतवाली), आर. 607 हेमन्त प्रजापति (थाना कोतवाली), आर. 435 भरत रावत (थाना कोतवाली), आर. 873 विक्रम सिंह भदौरिया (थाना सिनावल), आर. 817 संतोष पाण्डे (थाना सिनावल), आर. 240 चित्र सिंह (थाना सिनावल), आर. 49 कृष्ण कुमार (थाना सिनावल), आर. 388 राजकुमार शाक्य (थाना सिनावल), आर. 896 शुभम यादव (सायबर सेल, दतिया), आर. 411 वीरेन्द्र झा, आर. प्रशांत शर्मा, आर. रवि कुशवाह, आर. राहुल दांगी , आर. रविन्द्र कुशवाह (सायबर सेल शाखा, दतिया), आर.985 प्रवेंद्र यादव, आर. 430 दीपेश (थाना बसई), आर. 771 विवेक सिंह (थाना कोतवाली, जिला सीहोर), आर. 797 महेश मीणा (थाना श्यामपुर, जिला सीहोर), प्र.आर. 73 अजय कुमार (जिला मुरैना, हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन), आर. 1171 शाहरुख मोहम्मद जिला मुरैना हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन, आर. 834 भानु सिसोदिया जिला दतिया हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन1
- शाजापुर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज गुरुवार उनके निज निवास से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अन्तर्गत हिताधिकारियों की मृत्यु के कारण उनके उत्तराधिकारियों को मण्डल की अनुग्रह सहायता योजनांतर्गत म.प्र. में 27167 हिताधिकारियों को 600 करोड़ रूपये का वन क्लिक के माध्यम से उत्तराधिकारियों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरण किया गया। शाजापुर जिले के 352 हितग्राहियों के बैंक खाते में 7 करोड़ 74 लाख रूपये का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में शाजापुर मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में गुरुवार शाम 5 बजे के करीब हितग्राहियों को दिखाया गया। साथ ही समस्त जनपदों एवं नगरीय निकायों में भी कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान द्वारा संबल हितग्राहियों को 2 लाख तथा 4 लाख रूपये के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा गंगारे भी मौजूद थी।1
- सारंगपुर विधुत वितरण व्यवस्था चरमराई,मचा हाहाकार गुरुवार को खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के पदाधिकारी ओर सदस्य एमपीईबी के कार्यालय में सुबह 11:45 बजे पहुंचे। सभी सदस्यों ने अस्सिटेंट इंजीनियर साहब और जूनियर इंजीनियर साहब से मिलना चाहा, परंतु दोनों अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से चर्चा कर शहर सारंगपुर की विधुत वितरण अव्यवस्थाओं के मामले में अवगत कराया। जिसमें की लोड सेटिंग के नाम पर, हवा आंधी तूफान चलने के नाम पर, और मेंटेनेंस के नाम पर हर कभी पूरे शहर सारंगपुर की बिजली बंद कर दी जाती है। इस अघोषित कटोत्री से पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। 42 से44 डिग्री तापमान होने से पूरा शहर त्रस्त है समय पर बिजली ना मिलने से पेयजल व्यवस्था चरमरा चुकी है। शहर में जगह-जगह हर कभी फाल्ट हो जाते हैं। एमपीईबी के कंट्रोल रूम में जब भी फोन लगाया जाता है तो, अधिकतर तो फोन बंद आता है। और कभी कभार भूले भटके से अगर वहां पर उपस्थित कर्मचारियों फोन उठा लेता है तो कोई भी संतोषजनक जवाब बिजली उपभोक्ता को नहीं दिया जाता है। ऐसी गर्मी के विकट मौसम में बिजली उपभोक्ता बेहद परेशान है। और इस समस्या का स्थाई समाधान हेतु आज खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य एमपीईबी कार्यालय पहुंचे। खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया की एमपीईबी सारंगपुर के गैर जिम्मेदार रवैये से पूरे शहर में बिजली वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है और ऐसी भयानक गर्मी के मौसम में शहर के सभी बिजली उपभोक्ता परेशान है खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी ने आगे जानकारी देते हुए बताया इसी प्रकार पुष्पद कॉलोनी बजरंग कॉलोनी और बादशाह कॉलोनी के कनेक्शन को शहरी क्षेत्र से काटकर ग्रामीण क्षेत्र से सवा दो महीने पहले जोड़ दिया गया था। जिस कारण से इन कॉलोनी वासियों को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ा था रेलवे ट्रैक की अंदर केवल के जॉइंट खराब होने के कारण यह व्यवस्थाएं एमपीईबी ने दी थी। परंतु आज इतने समय बीत जाने के बाद भी इन कॉलोनी वासियों को शहरी क्षेत्र से नहीं जोड़ा गया है। आए दिन कम वोल्टेज और अघोषित कटौती से नागरिक हैरान परेशान है। खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के संयोजक निजाम कुरैशी ने चेतावनी देते हुए कहा की शहर सारंगपुर की विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से जल्द से जल्द चालू की जाए और इन तीन कॉलोनी वासियों को वापस शहरी क्षेत्र से जोड़ा जाए यदि 3 मई तक इन सभी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो 4 मई को खेड़ापति बिजली उपभोक्ता संघ के बैनर तले शहर सारंगपुर के बिजली उपभोक्ता शांतिपूर्वक तरीके से एमपीईबी कार्यालय का घेराव करेंगे। धरना प्रदर्शन करेंगे। एवं संडावता रोड पर चक्का जाम भी किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी1
- बडोनी: हतलई ग्राम के मोजे में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग आग की तेज लपटों से किसानों के भूस के कूप जल कर खाक।2
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *नेशनल हाईवे-52 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर,दो दर्जन के करीब यात्री घायल* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- Post by Ramprasad dhangar1