logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

05 साल से फरार 10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, डीएसटी जोधपुर ग्रामीण और चामू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 05 साल से फरार 10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार डीएसटी जोधपुर ग्रामीण और चामू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BNC, जोधपुर जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब पांच साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी अपराधी को दस्तयाब किया है। आरोपी पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ जिला बीकानेर के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्रीमती पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं आईजी जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन तथा डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। डीएसटी टीम को सूचना मिली कि पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर के प्रकरण संख्या 331/2021 में फरार चल रहा आरोपी महेन्द्रसिंह पुत्र बाघसिंह निवासी सुखमण्डला, थाना चामू, जोधपुर लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा है। सूचना के आधार पर चामू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी महेन्द्रसिंह पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी को अग्रिम अनुसंधान के लिए संबंधित थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर को सुपुर्द किया जा रहा है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकांस्टेबल मदनलाल मीणा, हरेन्द्र लोहरा तथा थाना चामू से थानाधिकारी हनुमानराम, फताराम, खींयाराम, भोमाराम और भूराराम की विशेष भूमिका रही।

2 hrs ago
user_BNC NEWS LIVE
BNC NEWS LIVE
पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
2 hrs ago
306b74ab-fb46-4061-9db1-94513fa07faa

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में डोडा पोस्त और हथियार तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
    1
    जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में डोडा पोस्त और हथियार तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। उनकी बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
    user_नवीन वैष्णव
    नवीन वैष्णव
    Court reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जोधपुर के अंकुर पब्लिक स्कूल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 262 मरीजों की आँखें जाँची गईं। इनमें से 22 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया है, जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज में होगा। गायत्री देवी ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं द्वारा 200 बच्चों की भी स्वास्थ्य व नेत्र जाँच की गई।
    1
    जोधपुर के अंकुर पब्लिक स्कूल में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में 262 मरीजों की आँखें जाँची गईं। इनमें से 22 मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया है, जिनका ऑपरेशन सोमवार को जीत मेडिकल कॉलेज में होगा। गायत्री देवी ट्रस्ट और अन्य संस्थाओं द्वारा 200 बच्चों की भी स्वास्थ्य व नेत्र जाँच की गई।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • Post by RAWALGIRI
    1
    Post by RAWALGIRI
    user_RAWALGIRI
    RAWALGIRI
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • पाली जिले के जेतपुरा गांव के मुख्य तालाब में एक नाग और नागिन को एक साथ नृत्य करते देखा गया। इस हैरतअंगेज़ नज़ारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
    2
    पाली जिले के जेतपुरा गांव के मुख्य तालाब में एक नाग और नागिन को एक साथ नृत्य करते देखा गया। इस हैरतअंगेज़ नज़ारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
    user_Madansa Parmar
    Madansa Parmar
    Animal rescue service पाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजस्थान के पाली में बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किए गए एक मरीज की 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से बीच रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बांगड़ अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सीएमएचओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    राजस्थान के पाली में बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर किए गए एक मरीज की 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से बीच रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बांगड़ अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सीएमएचओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • 16वीं सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले की टीम का चयन ट्रायल संपन्न हुआ। रिजर्व पुलिस लाइन हॉकी खेल मैदान में हुए इस ट्रायल में जिलेभर के गाँवों से 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी पाली के अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन का आभार व्यक्त किया।
    2
    16वीं सीनियर महिला राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली जिले की टीम का चयन ट्रायल संपन्न हुआ। रिजर्व पुलिस लाइन हॉकी खेल मैदान में हुए इस ट्रायल में जिलेभर के गाँवों से 50 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी पाली के अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन का आभार व्यक्त किया।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • राजस्थान में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 'ग्राम रथ अभियान' शुरू किया गया है। इस अभियान में एलईडी वैन और लोक कलाकार गांवों में जाकर प्रेरक फिल्में दिखाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जागरूकता फैला रहे हैं। इसका लक्ष्य पात्र लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।
    3
    राजस्थान में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 'ग्राम रथ अभियान' शुरू किया गया है। इस अभियान में एलईडी वैन और लोक कलाकार गांवों में जाकर प्रेरक फिल्में दिखाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जागरूकता फैला रहे हैं। इसका लक्ष्य पात्र लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।
    user_Praveen singh od
    Praveen singh od
    Actor पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जैसलमेर के सानु रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के कक्ष की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
    1
    जैसलमेर के सानु रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के कक्ष की छत अचानक गिर गई। छत गिरने से स्टेशन मास्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.