logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं संदेश देते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं संदेश देते हुए।

1 hr ago
user_Raja RAJAWAT journalist
Raja RAJAWAT journalist
माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं संदेश देते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं संदेश देते हुए।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रामपुरा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की मोटरसाइकिल, बाइक के पार्ट्स, पांच मोबाइल व चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद जालौन। रामपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल की चेसिस, पांच मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले पेचकस, हथौड़ा आदि उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार रामपुरा थाने में मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया चोरी का तरीका पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। मौका मिलने पर लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच दिया जाता था, जबकि कुछ मोटरसाइकिलों के पार्ट्स अलग-अलग करके कबाड़ में बेचने की बात भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में कई जिलों के लोग पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सुरदीप चंदेल उर्फ बंटी, शहाबुद्दीन उर्फ लल्ला, खुर्शीद अहमद, नमन तिवारी, सुरजीत कुमार शुक्ला, बबलू खां, इकरार अहमद, मंगल कुशवाहा, जीशु चतुर्वेदी और शिवम मिश्रा शामिल हैं। आरोपियों के संबंध जालौन और औरैया जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मोटरसाइकिल चोरी के अलावा आयुध अधिनियम, आबकारी अधिनियम, मारपीट, चोरी तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में सामने आई है। कई चोरी की घटनाओं से जुड़े तार पुलिस की कार्रवाई में रामपुरा थाने के मुकदमा अपराध संख्या 66/2026, 67/2026 और 68/2026 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों के भी तार सामने आए हैं। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों और पार्ट्स के आधार पर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। रामपुरा पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।। आईपीएस ईशान सोनी अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गई बाइट #bundelkhandbullatin #jalaun
    1
    रामपुरा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार



छह चोरी की मोटरसाइकिल, बाइक के पार्ट्स, पांच मोबाइल व चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद
जालौन। रामपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल की चेसिस, पांच मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले पेचकस, हथौड़ा आदि उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार रामपुरा थाने में मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया चोरी का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। मौका मिलने पर लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच दिया जाता था, जबकि कुछ मोटरसाइकिलों के पार्ट्स अलग-अलग करके कबाड़ में बेचने की बात भी सामने आई है।
गिरफ्तार आरोपियों में कई जिलों के लोग
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सुरदीप चंदेल उर्फ बंटी, शहाबुद्दीन उर्फ लल्ला, खुर्शीद अहमद, नमन तिवारी, सुरजीत कुमार शुक्ला, बबलू खां, इकरार अहमद, मंगल कुशवाहा, जीशु चतुर्वेदी और शिवम मिश्रा शामिल हैं। आरोपियों के संबंध जालौन और औरैया जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मोटरसाइकिल चोरी के अलावा आयुध अधिनियम, आबकारी अधिनियम, मारपीट, चोरी तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में सामने आई है।
कई चोरी की घटनाओं से जुड़े तार
पुलिस की कार्रवाई में रामपुरा थाने के मुकदमा अपराध संख्या 66/2026, 67/2026 और 68/2026 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों के भी तार सामने आए हैं। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों और पार्ट्स के आधार पर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
रामपुरा पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।।
आईपीएस ईशान सोनी अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गई बाइट 
#bundelkhandbullatin #jalaun
    user_अकील अहमद
    अकील अहमद
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी करने वाले 10 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बाइकें और पार्ट्स बरामद *जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी करने वाले 10 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बाइकें और पार्ट्स बरामद* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन, 15 अगस्त 2026* जालौन पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए रामपुरा थाना क्षेत्र से 10 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें, एक चेचिस, 5 मोबाइल फोन और बाइक खोलने के औजार बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। *कैसे हुआ खुलासा* पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अगस्त को रामपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इन 10 अभियुक्तों को दबोचा। इनके खिलाफ थाना रामपुरा में मु0अ0सं0 66/26, 67/26 व 68/26 दर्ज थे। पूछताछ में अभियुक्त शाहाबुद्दीन ने बताया कि गिरोह के लोग अलग-अलग जगहों पर रेकी करते थे। एक व्यक्ति चाबी से लॉक खोलता था। अगर लॉक नहीं खुलता तो बलपूर्वक तोड़ देते थे। मौका मिलने पर बाइक चोरी कर लेते थे। अगर कोई आसपास होता तो दूसरा साथी आकर बाइक लेकर भाग जाता था। चोरी की बाइकों के नंबर बदलकर बेच देते थे और कुछ गाड़ियों को खोलकर पार्ट्स कबाड़ी को बेच देते थे। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. सुरदीप चंदेल उर्फ बंटी पुत्र गिरवर, निवासी जगम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 24 वर्ष 2. शाहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा उर्फ लला पुत्र वासिर खान, निवासी अकबरपुर, अयाना, औरैया - 23 वर्ष 3. खुर्शीद अहमद पुत्र अली बक्स, निवासी अब्दुल्लापुर, गोहन, जालौन - 50 वर्ष 4. नमन तिवारी पुत्र गगन बिहारी तिवारी, निवासी जमम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 25 वर्ष 5. सुरजीत कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रकाश शुक्ला, निवासी जगम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 35 वर्ष 6. बब्लू खां पुत्र हफीज, निवासी एमओ विद्यांगर, अम्बेडकर स्कूल, बावपुर, अजीतमल, औरैया - 55 वर्ष 7. इकरार अहमद पुत्र हबीब खान, निवासी नवीनगर, बावपुर, अजीतमल, औरैया - 42 वर्ष 8. मंगल कुशवाहा पुत्र काशीराम, निवासी ईंटा, गोहन, जालौन - 43 वर्ष 9. जीशु चतुर्वेदी पुत्र शिवमोहन, निवासी चूड़ीवाला अस्पताल के बगल, कुटौंद, जालौन - 26 वर्ष 10. शिवम् मिश्रा पुत्र अवधेश, निवासी चूड़ीवाला अस्पताल के बगल, कुटौंद, जालौन - 27 वर्ष *आपराधिक इतिहास* गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य अभियुक्त सुरदीप चंदेल के खिलाफ जालौन, रामपुरा और अजीतमल थानों में आयुध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी चोरी, लूट और बीएनएस की धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। *बरामदगी* पुलिस ने इनके पास से 06 अदद मोटरसाइकिल, जिसमें एक अधूरी बाइक भी शामिल है, 01 अदद मोटरसाइकिल चेचिस, 05 अदद मोबाइल, पेचकस-हथौड़ा जैसे औजार और एक सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामपुरा सहित थाना पुलिस शामिल रही।
    2
    जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी करने वाले 10 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बाइकें और पार्ट्स बरामद
*जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी करने वाले 10 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बाइकें और पार्ट्स बरामद* 
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
*जालौन, 15 अगस्त 2026*  
जालौन पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए रामपुरा थाना क्षेत्र से 10 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें, एक चेचिस, 5 मोबाइल फोन और बाइक खोलने के औजार बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
*कैसे हुआ खुलासा*
पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अगस्त को रामपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इन 10 अभियुक्तों को दबोचा। इनके खिलाफ थाना रामपुरा में मु0अ0सं0 66/26, 67/26 व 68/26 दर्ज थे।
पूछताछ में अभियुक्त शाहाबुद्दीन ने बताया कि गिरोह के लोग अलग-अलग जगहों पर रेकी करते थे। एक व्यक्ति चाबी से लॉक खोलता था। अगर लॉक नहीं खुलता तो बलपूर्वक तोड़ देते थे। मौका मिलने पर बाइक चोरी कर लेते थे। अगर कोई आसपास होता तो दूसरा साथी आकर बाइक लेकर भाग जाता था। चोरी की बाइकों के नंबर बदलकर बेच देते थे और कुछ गाड़ियों को खोलकर पार्ट्स कबाड़ी को बेच देते थे।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.  सुरदीप चंदेल उर्फ बंटी पुत्र गिरवर, निवासी जगम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 24 वर्ष
2.  शाहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा उर्फ लला पुत्र वासिर खान, निवासी अकबरपुर, अयाना, औरैया - 23 वर्ष  
3.  खुर्शीद अहमद पुत्र अली बक्स, निवासी अब्दुल्लापुर, गोहन, जालौन - 50 वर्ष
4.  नमन तिवारी पुत्र गगन बिहारी तिवारी, निवासी जमम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 25 वर्ष
5.  सुरजीत कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रकाश शुक्ला, निवासी जगम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 35 वर्ष
6.  बब्लू खां पुत्र हफीज, निवासी एमओ विद्यांगर, अम्बेडकर स्कूल, बावपुर, अजीतमल, औरैया - 55 वर्ष
7.  इकरार अहमद पुत्र हबीब खान, निवासी नवीनगर, बावपुर, अजीतमल, औरैया - 42 वर्ष
8.  मंगल कुशवाहा पुत्र काशीराम, निवासी ईंटा, गोहन, जालौन - 43 वर्ष
9.  जीशु चतुर्वेदी पुत्र शिवमोहन, निवासी चूड़ीवाला अस्पताल के बगल, कुटौंद, जालौन - 26 वर्ष
10. शिवम् मिश्रा पुत्र अवधेश, निवासी चूड़ीवाला अस्पताल के बगल, कुटौंद, जालौन - 27 वर्ष
*आपराधिक इतिहास*
गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य अभियुक्त सुरदीप चंदेल के खिलाफ जालौन, रामपुरा और अजीतमल थानों में आयुध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी चोरी, लूट और बीएनएस की धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
*बरामदगी*
पुलिस ने इनके पास से 06 अदद मोटरसाइकिल, जिसमें एक अधूरी बाइक भी शामिल है, 01 अदद मोटरसाइकिल चेचिस, 05 अदद मोबाइल, पेचकस-हथौड़ा जैसे औजार और एक सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद की।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामपुरा सहित थाना पुलिस शामिल रही।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में ससुराल आए 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम जिगनी चिकासी, थाना चिकासी निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर युवक की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनगर में ससुराल आए 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान ग्राम जिगनी चिकासी, थाना चिकासी निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर युवक की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर लोटस मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ ध्वजारोहण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दिया संदेश
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर लोटस मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ ध्वजारोहण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दिया संदेश
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन में बेलगाम हो गए चोरों ने आधा दर्जन से अधिक चोरियां की नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज चोरों ने आधा दर्जन से अधिक जगहों पर चोरियां करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है
    1
    जालौन में बेलगाम हो गए चोरों ने आधा दर्जन से अधिक चोरियां की 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज चोरों ने आधा दर्जन से अधिक जगहों पर चोरियां करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज 🇳🇪स्वतंत्रता दिवस🇳🇪 के अवसर पर *संघ कार्यालय जालौन* में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सह जिला संघचालक माननीय शिवराम जी भाई साहब एवं सह जिला प्रचारक आदरणीय योगेश जी भाई साहब के द्वारा ध्वजरोहण किया गया ध्वजारोहण के पश्चात शिवराम जी भाई साहब का पावन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा—समाज की सेवा में निरंतर अपना योगदान देने वाले सफाई कर्मचारी बंधु का सम्मान। योगेश जी भाई साहब द्वारा उन्हें पटका पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज के प्रत्येक श्रमशील बंधु के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे। राष्ट्र प्रथम, समाज प्रथम और सेवा ही हमारा संकल्प। 🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    1
    आज 🇳🇪स्वतंत्रता दिवस🇳🇪 के अवसर पर *संघ कार्यालय जालौन* में  ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सह जिला संघचालक माननीय शिवराम जी भाई साहब एवं सह जिला प्रचारक आदरणीय योगेश जी भाई साहब के द्वारा ध्वजरोहण किया गया ध्वजारोहण के पश्चात शिवराम जी भाई साहब का पावन मार्गदर्शन  प्राप्त हुआ। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा—समाज की सेवा में निरंतर अपना योगदान देने वाले सफाई कर्मचारी बंधु का सम्मान। योगेश जी भाई साहब द्वारा उन्हें पटका पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज के प्रत्येक श्रमशील बंधु के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।
राष्ट्र प्रथम, समाज प्रथम और सेवा ही हमारा संकल्प।
🇮🇳 भारत माता की जय!
🇮🇳 वंदे मातरम्!
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दैनिक हिन्दुस्तान प्रगति समाचार मध्य प्रदेश की ओर से सम्पूर्ण देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विजय झा पत्रकार
    1
    दैनिक हिन्दुस्तान प्रगति समाचार मध्य प्रदेश की ओर से सम्पूर्ण देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 
विजय झा पत्रकार
    user_विजय झा
    विजय झा
    Voice of people लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच में कोतवाली, तहसील, नगरपालिका में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम जालौन के कोंच नगर में शनिवार सुबह 9 बजे 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही तहसील कार्यालय, कोतवाली नगर पालिका सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं कोंच कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने तिरंगा फहराया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। नगर के विवेकानंद ग्लोबल माई होम, एसआरपी इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज और अमरचंद्र कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।इस दौरान पालिका में विधायक मूलचन्द्र ने झंडा फहराया।
    1
    कोंच में कोतवाली, तहसील, नगरपालिका में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा,  स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जालौन के कोंच नगर में शनिवार सुबह 9 बजे 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही तहसील कार्यालय, कोतवाली नगर पालिका सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया।
तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं कोंच कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने तिरंगा फहराया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
नगर के विवेकानंद ग्लोबल माई होम, एसआरपी इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज और अमरचंद्र कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।इस दौरान पालिका में विधायक मूलचन्द्र ने झंडा फहराया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    12 hrs ago
  • कोंच में सड़क हादसा: छात्रा की साइकिल में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल जालौन के कोंच क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1:30 बजे सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा और मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम जगनपुरा के पास हुआ। राहगीरों की मदद और एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम अवधपुरी महेशपुरा, थाना कैलिया निवासी फूल सिंह की 15 वर्षीय पुत्री समीक्षा ग्राम सामी स्थित महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम जगनपुरा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा और मोटरसाइकिल सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. गौर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को मेडिकल कॉलेज तथा छात्रा समीक्षा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
    1
    कोंच में सड़क हादसा: छात्रा की साइकिल में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो घायल
जालौन के कोंच क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1:30 बजे सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा और मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम जगनपुरा के पास हुआ। राहगीरों की मदद और एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अवधपुरी महेशपुरा, थाना कैलिया निवासी फूल सिंह की 15 वर्षीय पुत्री समीक्षा ग्राम सामी स्थित महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह साइकिल से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम जगनपुरा के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा और मोटरसाइकिल सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सीएचसी कोंच पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. गौर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को मेडिकल कॉलेज तथा छात्रा समीक्षा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.