ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित मोहन बड़ोदिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड मोहन बड़ोदिया के सेक्टर बिजाना की नावंकुर संस्था कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के ग्राम मटेवा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समितियों को सशक्त बनाते हुए ग्राम विकास के विभिन्न आयामों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में ब्लॉक समन्वयक श्री बसंत रावत, सोलिडारिड प्रोजेक्ट लीडर एवं जिला प्रभारी सश्री नीतू चौहान, खंड व्यवस्था प्रमुख श्री रामकिशन राजपूत, भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्री शंकर सिंह कुंभकार, किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार कलमोदिया तथा उन्नत कृषक श्री किशोरी लाल कलमोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भूमिका श्री नरेंद्र पाटीदार द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथि उद्बोधन के दौरान श्री बसंत रावत ने जन अभियान परिषद द्वारा संचालित योजनाओं एवं जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समितियों को बोर्ड, बैनर और दीवार लेखन के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने के लिए शीघ्र कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रेरित किया। श्री रामकिशन राजपूत ने नर्सरी विकास की जानकारी साझा की, वहीं श्री शंकर सिंह कुंभकार ने किसानों को नरवाई न जलाने के प्रति जागरूक किया। श्री दिनेश कुमार कलमोदिया ने कृषि जगत प्रणाली के अंतर्गत किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।और कम से कम एक एकड़ में जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि कहा कि जब शासन-प्रशासन किसानों के हित में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहा है, तब किसानों को भी आगे आकर इन पद्धतियों को अपनाना चाहिए, जिससे लागत कम होने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता और उत्पादन की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर उन्नत कृषक श्री किशोरी लाल कलमोदिया ने जैविक खेती अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया, जबकि सुश्री नीतू चौहान ने पुनर्योजी (Regenerative) खेती के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की

- शाजापुर जिले में विद्युत विभाग ने ग्राम खोरिया और कुमारिया खास में की कुर्की जब्ती की कार्यवाही, 2 बाइक जब्त कर 5 उपभोक्ता से वसूले ₹85,4561
- कोतवाली के सामने बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, प्रधान आरक्षक पर 20 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, हटाने की मांग शाजापुर। शहर के कोतवाली थाने के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। यह उग्र प्रदर्शन कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक गंगा सिंह कटारे द्वारा कथित तौर पर रिश्वत मांगने और पदाधिकारियों के साथ अभद्रता करने के विरोध में किया गया। थाना प्रभारी को सौंपे गए लिखित शिकायत पत्र में बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन चावड़ा ने गंभीर आरोप लगाए। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रधान आरक्षक गंगा सिंह कटारे ने कार्यकर्ताओं के एक मामले को लेकर 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। जब संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस विषय पर प्रधान आरक्षक से फोन पर चर्चा करनी चाही, तो उसने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि यह कहते हुए फोन काट दिया कि तुमसे जो बने, वो कर लेना। इस घटना से आक्रोशित होकर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित हो गए और हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नीम का पत्ता कड़वा है... जैसे तीखे और आक्रोशपूर्ण नारे लगाते हुए प्रधान आरक्षक गंगा सिंह कटारे के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि आरोपी प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से कोतवाली थाने से हटाया जाए। पुलिस अधिकारियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रधान आरक्षक को थाने से हटा दिया गया है जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कायकर्ता मौजूद रहे। 0000000000000000000001
- Post by Jidi boy jidi boy1
- ये अजब एमपी की गजब कहानी ,वाकई Bharatiya Janata Party (BJP) में मौज है ! ट्रेनिंग के बाद गजब की मस्ती चल रही है..BJP में कम ही देखा गया है फिर भी बड़ी बात है,सामाजिक राजनैतिक कार्यक्रमों के तनाव को कम करने का ये बेहतर तरीका है... वीडियो - इंदौर में BJP के प्रशिक्षण शिविर के खत्म होने के बाद का है.. जो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा हे।1
- Post by Dilip pilet Pilet1
- शाजापुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कोतवाली थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक पर ₹20 हजार की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया। इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संबंधित पुलिसकर्मी ने एक मामले में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। आरोप सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित प्रधान आरक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।1
- शाजापुर - ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न1
- *सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल: रमजान में सेहरी के लिए जगाने वाले विलेश व्यास का मुस्लिम समाज ने किया भव्य सम्मान* *शाजापुर।* शहर में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली है। विगत कई वर्षों से पवित्र रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोगों को अलसुबह 'सेहरी' के लिए जगाने का नेक कार्य कर रहे विलेश व्यास का मुस्लिम समाज द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार, विलेश व्यास की इस निस्वार्थ सेवा, समर्पण और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को सराहते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर कयामुद्दीन गोरी, इकरामुद्दीन गोरी, बाबू भाई, यूनुस भाई और अनव भाई सहित समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने व्यास जी को साफा बांधकर और पुष्पमाला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। गौरतलब है कि विलेश व्यास पिछले कई सालों से बिना किसी नागा के, रमजान के मुकद्दस महीने में सुबह जल्दी उठकर मुस्लिम समाज के लोगों को सेहरी के वक्त के लिए जगाने का काम कर रहे हैं। उनका यह कार्य न केवल दोनों धर्मों के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ाता है, बल्कि पूरे शहर को एकता का एक बड़ा संदेश भी देता है। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने व्यास जी के इस जज्बे की जमकर तारीफ की और कहा कि विलेश जी जैसे लोगों के कारण ही समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा मजबूती के साथ कायम है। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।1
- नरसिंहगढ़ में देवगढ़ के पास कोटरा जोड़ पर क्रासिंग के दौरान अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार बनेसिंह ओर चेनसिंह को टक्कर मार दी जिसमे एक का पैर बुरी तरह फैक्चर हो गया सूचना पर 108 एंबुलेंस पायलट गोपाल यादव ईएमटी कमल दांगी से घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा हे।1