logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जुन्नारदेव विकासखंड में बड़ी कार्रवाई: दो शिक्षक निलंबित जुन्नारदेव विकासखंड में बड़ी कार्रवाई: दो शिक्षक निलंबित बिना सूचना अनुपस्थिति और आचरण उल्लंघन पर सहायक आयुक्त की सख्ती जुन्नारदेव। विकासखंड जुन्नारदेव में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश के सहायक आयुक्त श्री सतेन्द्र सिंह मरकाम द्वारा की गई है। प्राथमिक शाला बारूखेड़ा के सहायक अध्यापक निलंबित विकासखंड जुन्नारदेव के प्राथमिक शाला बारूखेड़ा में पदस्थ सहायक अध्यापक श्री अरविंद ठाकरे को बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित रहने तथा अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन अनुसार 2 फरवरी 2026 को आकस्मिक निरीक्षण में पाया गया कि शिक्षक 27 जनवरी 2026 से बिना सूचना अनुपस्थित थे। यह भी सामने आया कि वे जनवरी माह में मात्र 8 दिन उपस्थित रहे, जबकि पूरे माह के हस्ताक्षर दर्ज थे। प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि शिक्षक उपस्थिति पंजी अपने साथ ले जाते थे तथा संस्था में मदिरा सेवन कर आने और अध्यापन कार्य प्रभावित करने की शिकायतें मिलीं। यह कृत्य पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के विपरीत पाए जाने पर उन्हें मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हर्रई नियत किया गया है। प्राथमिक शाला गांगावानी के शिक्षक भी निलंबित इसी प्रकार प्राथमिक शाला गांगावानी, संकुल केंद्र सांगाखेड़ा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री सुमरलाल ठकरिया को भी बिना सूचना अनुपस्थित रहने और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। 30 जनवरी 2026 को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वे 19 जनवरी 2026 से लगातार अनुपस्थित थे। छात्रों एवं शिक्षकों ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा था। प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि वे मदिरा सेवन कर संस्था में उपस्थित होते थे, जिससे छात्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विरुद्ध पाए जाने पर उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिछुआ निर्धारित किया गया है। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन पर जोर सहायक आयुक्त श्री मरकाम ने स्पष्ट किया कि शासकीय संस्थाओं में अनुशासनहीनता एवं लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जुन्नारदेव विकासखंड में हुई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है और अन्य शिक्षकों को भी समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश गया है। #junnardeoexpress #education #educationministry PRO Jansampark Chhindwara Collector Chhindwara Department for Education

5 hrs ago
user_Junnardeo express
Junnardeo express
Paint Shop Jamai, Chhindwara•
5 hrs ago
3630d303-db9c-4596-ae2b-a341c37b711b

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    1
    Post by मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डागावानी पिपरिया मैं 1 फीट जमीन छोड़ने को लेकर हुआ विवाद छिंदवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डागावानी पिपरिया मैं पूर्व सरपंच नन्हेंलाल चंद्रवंशी द्वारा मकान निर्माण मैं एक फीट जगह नहीं छोड़ने पर हुआ विवाद आवेदक कामता पटेल द्वारा सीमांकन के लिए तहसीलदार महोदय को आवेदन दिया गया था राजस्व टीम आर आई स्थल निरीक्षण कर जांच किया गया जांच में नन्हेंलाल चंद्रवंशी की और तीन मी कब्जे में पाया गया आवेदकों का कहना है नन्हेंलाल चंद्रवंशी द्वारा गुंडागर्दी एवं मनमानी की जा रही है
    1
    डागावानी पिपरिया मैं 1 फीट जमीन छोड़ने  को लेकर हुआ विवाद
छिंदवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम डागावानी पिपरिया मैं पूर्व सरपंच नन्हेंलाल चंद्रवंशी द्वारा मकान निर्माण मैं एक फीट जगह नहीं छोड़ने पर हुआ विवाद आवेदक कामता पटेल द्वारा सीमांकन के लिए तहसीलदार महोदय को आवेदन दिया गया था राजस्व टीम आर आई स्थल निरीक्षण कर जांच किया गया जांच में नन्हेंलाल चंद्रवंशी की और तीन मी कब्जे में पाया गया आवेदकों का कहना है नन्हेंलाल चंद्रवंशी द्वारा गुंडागर्दी एवं मनमानी की जा रही है
    user_INDIA KHABAR 24
    INDIA KHABAR 24
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नागपुर से लौट रही केंद्रीय विद्यालय की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन छात्र घायल उमरिया इसरा के पास हादसा: स्कूल बस में सवार बच्चों में
    1
    नागपुर से लौट रही केंद्रीय विद्यालय की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन छात्र घायल उमरिया इसरा के पास हादसा: स्कूल बस में सवार बच्चों में
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    पत्रकार आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ग्रह नगर में टिचिंग ग्राउंड विवाद, वार्डवासियो नें सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ग्रह नगर बैतूल में टिंचिंग ग्राउंड का मामला तूल पकड़ रहा है,बैतूल के गऊठाना इलाके में बने टिंचिंग ग्राउंड की बदबू और प्रदूषण से परेशान वार्डवासियो नें सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है टिंचिंग ग्राउंड से परेशान वार्डवासियों नें कचरा वाहन के जाने वाले मार्ग कों अवरुद्ध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए,आंदोलन तेज करने के संकेत दिए है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक नगर पालिका यहाँ से पूरी तरह से कचरा नहीं हटाती तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। टिंचिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पूरे शहर का कचरा लाकर यहाँ डाला जा रहा है, जिसकी बदबू और प्रदुषण से बीमारिया फैल रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व में कचरे के निष्पादन और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए करीब तीन करोड़ रुपए के ठेके की जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद कचरा उठाने की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई थी लेकिन यहाँ से पूरा कचरा नहीं उठाया गया न ही जांच रिपोर्ट कों सार्वजनिक किया गया।
    1
    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ग्रह नगर में टिचिंग ग्राउंड विवाद, वार्डवासियो नें सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के ग्रह नगर बैतूल में टिंचिंग ग्राउंड का मामला तूल पकड़ रहा है,बैतूल के गऊठाना इलाके में बने टिंचिंग ग्राउंड की बदबू और प्रदूषण से परेशान वार्डवासियो नें सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है टिंचिंग ग्राउंड से परेशान वार्डवासियों नें कचरा वाहन के जाने वाले मार्ग कों अवरुद्ध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए,आंदोलन तेज करने के संकेत दिए है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक नगर पालिका यहाँ से पूरी तरह से कचरा नहीं हटाती तब तक समस्या का  समाधान नहीं होगा।
टिंचिंग ग्राउंड का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि पूरे शहर का कचरा लाकर यहाँ डाला जा रहा है, जिसकी बदबू और प्रदुषण से बीमारिया फैल रही है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पूर्व में कचरे के निष्पादन और अपशिष्ट प्रबंधन के लिए करीब तीन करोड़ रुपए के ठेके की जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद कचरा उठाने की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई थी लेकिन यहाँ से पूरा कचरा नहीं उठाया गया न ही 
जांच रिपोर्ट कों सार्वजनिक किया गया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मोदीजी से मुलाक़ात की, गलगोटिया यूनिवर्सिटी का दावा चीनी नकल AI Summit से बाहर निकाला, बीजेपी बंगाल में मांस मछली नहीं बिकने देगी- ममता, इंडी ब्लाक सिर्फ लोकसभा चुनाव में ही सक्रिय होता - संजय राऊत और रीवा में महिला को जिंदा गाड़ा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    गूगल CEO सुंदर पिचाई ने मोदीजी से मुलाक़ात की, गलगोटिया यूनिवर्सिटी का दावा चीनी नकल AI Summit से बाहर निकाला, बीजेपी बंगाल में मांस मछली नहीं बिकने देगी- ममता, इंडी ब्लाक सिर्फ लोकसभा चुनाव में ही सक्रिय होता - संजय राऊत और रीवा में महिला को जिंदा गाड़ा.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Prabhatpattan, Betul•
    9 hrs ago
  • ग्राम कामती के प्रगतिशील किसान आयुष्मान चौकसे द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए अंतरवर्ती फसल प्रणाली के अंतर्गत गन्ने के साथ चना एवं धनिया की सफल खेती की जा रही है। यह कार्य कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के पादप प्रजनक विशेषज्ञ डॉ. देवीदास पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस नवाचार पूर्ण खेती पद्धति से न केवल भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त करने का अवसर भी मिल रहा है। अंतरवर्ती फसल के रूप में बोए गए चने के लिए बीज कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त किए गए, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार की संभावना बढ़ी है। विशेषज्ञों के अनुसार गन्ने के साथ चना एवं धनिया जैसी फसलों की खेती करने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और कीट एवं रोगों का प्रभाव भी कम होता है। आयुष्मान चौकसे का यह प्रयास क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है, जो उन्नत तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
    1
    ग्राम कामती के प्रगतिशील किसान आयुष्मान चौकसे द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए अंतरवर्ती फसल प्रणाली के अंतर्गत गन्ने के साथ चना एवं धनिया की सफल खेती की जा रही है। यह कार्य कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के पादप प्रजनक विशेषज्ञ डॉ. देवीदास पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इस नवाचार पूर्ण खेती पद्धति से न केवल भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त करने का अवसर भी मिल रहा है। अंतरवर्ती फसल के रूप में बोए गए चने के लिए बीज कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त किए गए, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार की संभावना बढ़ी है।
विशेषज्ञों के अनुसार गन्ने के साथ चना एवं धनिया जैसी फसलों की खेती करने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और कीट एवं रोगों का प्रभाव भी कम होता है। आयुष्मान चौकसे का यह प्रयास क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है, जो उन्नत तकनीकों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • तामिया अधिवक्ता संघ ने सौपा ज्ञापन तामिया शिवपुरी के अधिवक्ता स्व.संजय सक्सेना को एक करोड की राशि का मुआवजा
    1
    तामिया अधिवक्ता संघ ने सौपा ज्ञापन तामिया शिवपुरी के अधिवक्ता स्व.संजय सक्सेना को एक करोड की राशि का मुआवजा
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.