logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था बाबा साहब का जीवन :- राजीव कुमार गुप्ता बाबा साहब के आदर्शों से ही समरस समाज की स्थापना संभव :- महेश चंद्र गुप्ता संघर्ष और शिक्षा से समाज को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं, बाबा साहब :- राजीव कुमार सिंह बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलना ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी :- हरीश शाक्य बदायूँ l भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद बदायूँ में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर बदायूँ स्थित अम्बेडकर पार्क, गद्दी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर के अम्बेडकर पार्क में तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत गुधनी, रमनगला में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया। तथा जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथों पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बाबा साहब डॉ. आंबेडकर जी ने अपने अद्वितीय ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता के बल पर समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी द्वारा रचित भारतीय संविधान आज हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। बाबा साहब का जीवन हमें कर्तव्य, अधिकार और समानता के प्रति जागरूक करता है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दिलाने का कार्य किया। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को अपनाकर ही हम एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर, गोपाल शर्मा, रचित साहू, राजेश कुमार उर्फ झंडू भैया, तेजपाल सागर, रवि बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।

13 hrs ago
user_संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
संजय शर्मा पत्रकार बदायूं उत्तर प्रदेश
पत्रकारिता Budaun, Uttar Pradesh•
13 hrs ago
bc1d5bf8-6c07-4613-84fe-4f35cbe398dd

हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित था बाबा साहब का जीवन :- राजीव कुमार गुप्ता बाबा साहब के आदर्शों से ही समरस समाज की स्थापना संभव :- महेश चंद्र गुप्ता संघर्ष और शिक्षा से समाज को सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं, बाबा साहब :- राजीव कुमार सिंह बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलना ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी :- हरीश शाक्य बदायूँ l भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महान अग्रदूत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जनपद बदायूँ में विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के मोहल्ला परा स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नगर बदायूँ स्थित अम्बेडकर पार्क, गद्दी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर के अम्बेडकर पार्क में तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत गुधनी, रमनगला में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया। तथा जनपद में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथों पर बाबा साहब के चित्र के समक्ष श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बाबा साहब डॉ. आंबेडकर जी ने अपने अद्वितीय ज्ञान, संघर्ष और दूरदर्शिता के

5c97768a-a89e-40a8-964c-cc5630f8e1aa

बल पर समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी द्वारा रचित भारतीय संविधान आज हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। बाबा साहब का जीवन हमें कर्तव्य, अधिकार और समानता के प्रति जागरूक करता है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा बाबा साहब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक रहा है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दिलाने का कार्य किया। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को अपनाकर ही हम एक सशक्त और संगठित राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर, गोपाल शर्मा, रचित साहू, राजेश कुमार उर्फ झंडू भैया, तेजपाल सागर, रवि बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान नई शुरुआत के संकेत, कुछ राशियों के लिए बड़ा मौका तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण दिन
    2
    आज का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान
नई शुरुआत के संकेत, कुछ राशियों के लिए बड़ा मौका तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण दिन
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • गाजियाबाद पुलिस की दबिश पर BJP नेत्री डॉ. उदिता त्यागी ने कहा – "गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट के लिए मेरे परिवार को अपराधियों की तरह अपमानित किया" "गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर 5 दिन का इंतजार कर लें, मैं स्वयं ऑफिस आकर सरेंडर/गिरफ्तारी दूंगी, लेकिन आप मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार को डरा/धमका नहीं सकते"
    1
    गाजियाबाद पुलिस की दबिश पर BJP नेत्री डॉ. उदिता त्यागी ने कहा –
"गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट के लिए मेरे परिवार को अपराधियों की तरह अपमानित किया"
"गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर 5 दिन का इंतजार कर लें, मैं स्वयं ऑफिस आकर सरेंडर/गिरफ्तारी दूंगी, लेकिन आप मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार को डरा/धमका नहीं सकते"
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • Post by Ashish Kumar
    1
    Post by Ashish Kumar
    user_Ashish Kumar
    Ashish Kumar
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज बदायूं उत्तर प्रदेश जिला बदायूं की विधानसभा सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेल एवं सोनबूढीं में समाजपार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेद्र पाल जी ने परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं प्रभातफेरी निकाली इस अवसर पर आयोजक कुंवर हरीबाबू वीरपाल,आकाश लालाराम, रामबाबू, धर्मेन्द्र पाल, ओमपाल श्योराज विपिन, पप्पू , पिरबेन्द्र देवेन्द्र , प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे
    2
    ब्रेकिंग न्यूज बदायूं उत्तर प्रदेश 
जिला बदायूं की विधानसभा सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेल एवं सोनबूढीं में समाजपार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेद्र पाल  जी ने परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं प्रभातफेरी निकाली 
इस अवसर पर आयोजक कुंवर हरीबाबू वीरपाल,आकाश लालाराम, रामबाबू, धर्मेन्द्र पाल, ओमपाल श्योराज विपिन, पप्पू , पिरबेन्द्र देवेन्द्र , प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूं । जिले भर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के कई नगरों और कस्बों तथा ग्रामीण इलाकों में बाबा सहाब की बैंडबाजों, सुंदर झांकियां से सजी शोभायात्रा भव्यता और धूमधाम से निकल गई । जिले के कस्बा उझानी में बदायूं सांसद आदित्य यादव ने अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की मूर्ति का मल्यापर्ण कर उनको नमन किया । पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के अलावा भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भैया समिति नेताओं से लेकर आम नागरिक तक बाबा साहब के चरणों में नतमस्तक नजर आए सभी ने बाबा साहब को प्रणाम करते हुए उनको याद किया । जिले के कस्बा बिसौली वजीरगंज सहसवान बिल्सी दातागंज समेत सभी नगरों अप नगरों और ग्रामीण इलाकों में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाए जाने के समाचार मिले हैं ।
    1
    बदायूं । जिले भर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के कई नगरों और कस्बों तथा ग्रामीण इलाकों में बाबा सहाब की बैंडबाजों, सुंदर झांकियां से सजी शोभायात्रा भव्यता और धूमधाम से निकल गई ।
जिले के कस्बा उझानी में बदायूं सांसद आदित्य यादव ने अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की मूर्ति का मल्यापर्ण कर उनको नमन किया । पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के अलावा भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भैया समिति नेताओं से लेकर आम नागरिक तक बाबा साहब के चरणों में नतमस्तक नजर आए सभी ने बाबा साहब को प्रणाम करते हुए उनको याद किया । जिले के कस्बा बिसौली वजीरगंज सहसवान बिल्सी दातागंज समेत सभी नगरों अप नगरों और ग्रामीण इलाकों में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाए जाने के समाचार मिले हैं ।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। नगर के मिल कंपाउंड से जुड़ी शिव बिहार कालौनी स्थित शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव नागरिकों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर नागरिकों ने भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच आहूतियां और पूर्ण आहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाने के लिए कालौनीवासियों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और महादेव से सबके सुखमय, निरोगी रहने कामना की। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में आहूत हवन में मुख्य यज्ञमानों डी पी सिंह, मुकेश कुमार, सतेंद्र सिंह सोलंकी ने सपत्नीक और अन्य भक्तों के साथ पंडित जी डी पाराशर द्वारा कहे जा रहे वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां दी। हवन के समापन पर भक्तों ने पूर्णाहूति देने के साथ नारियल गोले की भेंट यज्ञ देवता को दी। हवन समापन पर आरती उतारी गई और फिर प्रसाद का वितरण भक्तों में किया गया। इस अवसर पर अन्न भोग के प्रसाद का भी वितरण भक्तों में किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में पवन वर्मा, यादराम शर्मा, सुमित गुलाटी, अंकित गोयल, अभिषेक शर्मा, संजीव राघव, मीनेश गुप्ता, भूपराम फौजी, अमित वर्मा, गोपाल वर्मा, आशीष, केपी सिंह, देवपाल यादव, संजीव सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, प्रमोद, विजय साहू, नरेश गुप्ता, हिमांशु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने प्रतिभाग किया।
    1
    उझानी,(बदायूं)। नगर के मिल कंपाउंड से जुड़ी शिव बिहार कालौनी स्थित शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव नागरिकों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर नागरिकों ने भगवान शंकर की विधिवत पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच आहूतियां और पूर्ण आहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। 
शिव मंदिर का चौथा वार्षिकोत्सव मनाने के लिए कालौनीवासियों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी और महादेव से सबके सुखमय, निरोगी रहने कामना की। पूजा अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में आहूत हवन में मुख्य यज्ञमानों डी पी सिंह, मुकेश कुमार, सतेंद्र सिंह सोलंकी ने सपत्नीक और अन्य भक्तों के साथ पंडित जी डी पाराशर द्वारा कहे जा रहे वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां दी। हवन के समापन पर भक्तों ने पूर्णाहूति देने के साथ नारियल गोले की भेंट यज्ञ देवता को दी। 
हवन समापन पर आरती उतारी गई और फिर प्रसाद का वितरण भक्तों में किया गया। इस अवसर पर अन्न भोग के प्रसाद का भी वितरण भक्तों में किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में पवन वर्मा, यादराम शर्मा, सुमित गुलाटी, अंकित गोयल, अभिषेक शर्मा, संजीव राघव, मीनेश गुप्ता, भूपराम फौजी, अमित वर्मा, गोपाल वर्मा, आशीष, केपी सिंह, देवपाल यादव, संजीव सक्सेना, भानुप्रताप सिंह, प्रमोद, विजय साहू, नरेश गुप्ता, हिमांशु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने प्रतिभाग किया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • यूपी के बदायूं जिले में कल 13/04/2026 को कासगंज से दिल्ली तक इंटरसिटी ट्रेन का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव को लेकर बयान दिया, कहा था कि वो बदायूं में मुंह दिखाने लायक नहीं है उस बयान को लेकर सपा सांसद आदित्य यादव ने पलट बार करते हुए क्या कुछ कहा आप भी सुनिए
    1
    यूपी के बदायूं जिले में कल 13/04/2026 को कासगंज से दिल्ली तक इंटरसिटी ट्रेन का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव को लेकर बयान दिया, कहा था कि वो बदायूं में मुंह दिखाने लायक नहीं है उस बयान को लेकर सपा सांसद आदित्य यादव ने पलट बार करते हुए क्या कुछ कहा आप भी सुनिए
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आउटसोर्सिंग एजेंसी एवं एजेंसी के श्रमिकों द्वारा उपद्रवी व्यवहार करने पर एजेंसी भी होगी ब्लैकलिस्टेड, किया जाएगा लाईसेंस निरस्त।श्रमिकों का वेतन 13690-16868 तक बढ़ाये जाने के लिए मा॰ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद।सभी शांति बनाये रखें हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई #नोएडा
    1
    आउटसोर्सिंग एजेंसी एवं एजेंसी के श्रमिकों द्वारा उपद्रवी व्यवहार करने पर एजेंसी भी होगी ब्लैकलिस्टेड, किया जाएगा लाईसेंस निरस्त।श्रमिकों का वेतन 13690-16868 तक  बढ़ाये जाने के लिए मा॰ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद।सभी शांति बनाये रखें हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई #नोएडा
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.