रोहतास के राजपुर बजार: क्रिकेट जीत की खुशी बनी दुर्घटना, हिंदू-मुस्लिम भाईचारा फिर लौटा राजपुर /रोहतास।क्रिकेट मैच में भारत की जीत पर पटाखों की आवाज से हुई मामूली नाराजगी ने राजपुर बजार में झड़प को जन्म दिया, लेकिन ग्रामीणों और गिरफ्तार युवाओं ने एकजुट होकर सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम दिया। ग्रामीणों ने दबे मुंह से कहा कि पुलिस ने तत्काल नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जो शायद जल्दबाजी में अतिरिक्त कार्रवाई साबित हुई क्योंकि दोनों पक्ष लड़ना ही नहीं चाहते। एसडीएम ने जांच के बाद भरोसा दिलाया कि भविष्य में संयम बरतने पर जोर दिया जाएगा। घटना का विवरण रविवार रात करीब 11 बजे पुरानी मस्जिद के पास तरावीह के दौरान भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में जीत की खुशी में पटाखे फूटे, जिससे मस्जिद में मौजूद युवाओं को खलल महसूस हुआ। दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और 112 पुलिस बुलाई गई, जहां भीड़ आक्रामक हो गई जिससे वाहन को क्षतिग्रस्त किया हैं। थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने बताया कि मो. सलीम (25), मो. नौशाद (30), मो. खुशनवाज (25), मो. कलीम (25) और अनिल गुप्ता (35), दुर्गा गुप्ता (30), पिंटू गुप्ता, आनंद गुप्ता (25), अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। ग्रामीणों का एकजुट संदेश सोमवार को एसडीएम बिक्रमगंज के समक्ष पैक्स अध्यक्ष शोभनाथ गुप्ता, बीडीसी सुमेश्वर सिंह यादव, मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, मुहर्रम कमेटी अध्यक्ष मो. गुड्डू आलम और मो. मंसूर आलम समेत ग्रामीणों ने कहा- राजपुर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा गहरा है, ईद-होली साथ मनाते हैं, दावत खाते हैं। यह महज दुर्घटना थी, ना लड़े हैं ना लड़ेंगे। गिरफ्तार युवाओं ने भी मीडिया को बताया कि वे आपस में नहीं लड़ना चाहते, बता दे कि यह पहला केस है जहां अभियुक्त शांति के पक्षधर हैं। पुलिस की कथित जल्दबाजी पुलिस ने दंगा की अफवाह पर तुरंत कार्रवाई की, लेकिन ग्रामीणों के बयानों से साफ है कि मामला सांप्रदायिक न होकर क्षणिक गलतफहमी था। वाहन क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश बढ़ा, पर गिरफ्तारियां बिना गहन जांच के लगीं क्योंकि दोनों पक्ष शांति चाहते हैं। इलाके में रविवार को पुलिस छावनी रही, जो अनावश्यक तनाव बढ़ा सकती थी! एसडीएम का आश्वासन एसडीएम प्रभात कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया, सीसीटीवी खंगाले और कहा- पिंटू के परिजनों से मिले, केस डायरी जांच ली। विवाद वाले बयानों पर कार्रवाई हुई, शेष के लिए बांड डाउन होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि खुशी दूसरों के दरवाजे पर न मनाएं, कानून अपना काम करेगा, लेकिन एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
रोहतास के राजपुर बजार: क्रिकेट जीत की खुशी बनी दुर्घटना, हिंदू-मुस्लिम भाईचारा फिर लौटा राजपुर /रोहतास।क्रिकेट मैच में भारत की जीत पर पटाखों की आवाज से हुई मामूली नाराजगी ने राजपुर बजार में झड़प को जन्म दिया, लेकिन ग्रामीणों और गिरफ्तार युवाओं ने एकजुट होकर सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम दिया। ग्रामीणों ने दबे मुंह से कहा कि पुलिस ने तत्काल नौ लोगों को गिरफ्तार किया, जो शायद जल्दबाजी में अतिरिक्त कार्रवाई साबित हुई क्योंकि दोनों पक्ष लड़ना ही नहीं चाहते। एसडीएम ने जांच के बाद भरोसा दिलाया कि भविष्य में संयम बरतने पर जोर दिया जाएगा। घटना का विवरण रविवार रात करीब 11 बजे पुरानी मस्जिद के पास तरावीह के दौरान भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में जीत की खुशी में पटाखे फूटे, जिससे मस्जिद में मौजूद युवाओं को खलल महसूस हुआ। दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और 112 पुलिस बुलाई गई, जहां भीड़ आक्रामक हो गई जिससे वाहन को क्षतिग्रस्त किया हैं। थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने बताया कि मो. सलीम (25), मो. नौशाद (30), मो. खुशनवाज (25), मो. कलीम (25) और अनिल गुप्ता (35), दुर्गा गुप्ता (30), पिंटू गुप्ता, आनंद गुप्ता (25), अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। ग्रामीणों का एकजुट संदेश सोमवार को एसडीएम बिक्रमगंज के
समक्ष पैक्स अध्यक्ष शोभनाथ गुप्ता, बीडीसी सुमेश्वर सिंह यादव, मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, मुहर्रम कमेटी अध्यक्ष मो. गुड्डू आलम और मो. मंसूर आलम समेत ग्रामीणों ने कहा- राजपुर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा गहरा है, ईद-होली साथ मनाते हैं, दावत खाते हैं। यह महज दुर्घटना थी, ना लड़े हैं ना लड़ेंगे। गिरफ्तार युवाओं ने भी मीडिया को बताया कि वे आपस में नहीं लड़ना चाहते, बता दे कि यह पहला केस है जहां अभियुक्त शांति के पक्षधर हैं। पुलिस की कथित जल्दबाजी पुलिस ने दंगा की अफवाह पर तुरंत कार्रवाई की, लेकिन ग्रामीणों के बयानों से साफ है कि मामला सांप्रदायिक न होकर क्षणिक गलतफहमी था। वाहन क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश बढ़ा, पर गिरफ्तारियां बिना गहन जांच के लगीं क्योंकि दोनों पक्ष शांति चाहते हैं। इलाके में रविवार को पुलिस छावनी रही, जो अनावश्यक तनाव बढ़ा सकती थी! एसडीएम का आश्वासन एसडीएम प्रभात कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया, सीसीटीवी खंगाले और कहा- पिंटू के परिजनों से मिले, केस डायरी जांच ली। विवाद वाले बयानों पर कार्रवाई हुई, शेष के लिए बांड डाउन होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि खुशी दूसरों के दरवाजे पर न मनाएं, कानून अपना काम करेगा, लेकिन एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
- ईद-उल-फितर एंव रामनवमी त्योहार को शांतीपूर्ण एंव सौहार्द वातावरण में मनाने हेतू सदभावना समिती की बैठक आयोजित काराकाट / रोहतास।श्रम परावर्तन पदाधिकारी काराकाट देवाशिष सिंह के अध्यक्षता में पंचायत जयश्री धनहरा अमौना एंव दनवार में ईद-उल-फितर एंव रामनवमी त्योहार को शांतीपूर्ण एंव सौहार्द वातावरण में मनाने हेतू सदभावना समिती की बैठक आयोजित की गई और ग्रामीणों से पर्व को शांतीपूर्ण मनाने हेतू अपील की गई। मौके पर-प्रखंड आपुर्ती पदाधिकारी राहुल सिंह,प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार,थानाध्यक्ष काराकाट विवेक कुमार ,मुखिया प्रतिनिधी-रितेश सिंह,चिंटु कुमार, भैया जी जितेंन्द्र कमला देवी(धनहरा मुखिया),विकास मित्र पुनम,सरस्वती,संतोष पंचायत सचिव अविनाश कुमार ऐनूल हक इत्यादी सभी ग्रामीण भाग लिए ।4
- मध्य विद्यालय सूर्यपूरा के छात्र-छात्रों को शैक्षणिक जानकारी व व्यावहारिक अनुभव दिलाने के उद्देश्य से विद्यालय की ओर से परिभ्रमण को बोध गया मंगलवार को सुबह 08 बजे हुआ रवाना हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक, सामाजिक और शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त कीं। परिभ्रमण दल विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें पुस्तकीय पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है।साथ में शिक्षक नीरज सिंह, लालबाबू सिंह, शिक्षिका सौम्या राज, साक्षी वर्मा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को भ्रमण स्थल के महत्व के बारे में जानकारी दी और अनुशासन व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। परिभ्रमण से छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।1
- Rahul Gandhi sina tane pahuche sansad kya modi bhi aayenge sansad janane ke liye like comment and Sabskribe kare ♥️♥️❣️ kya aise hi lider hona chahiye tha1
- Post by Sushil kumar sharma संपादक1
- हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड क्षेत्र के बाणभट्ट म वि बन्धु बिगहा के छात्र छात्राओं शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गए1
- Post by Sunil Yadav1
- दलालों से सतर्क रहे सुरक्षित रहे दलालों का एड्रेस की नहीं बनाया है कुछ पत्रकार दलाल है कुछ समाजसेवी दलाल है आरा भोजपुर4
- सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रस्तावित 02 बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में अपेक्षित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि निर्धारित समय पर पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं होने से बैठक को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की यह बैठक अब आगामी 24 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। बीडीओ ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से अगली बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि प्रखंड से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। बैठक स्थगित होने से कई प्रस्तावों पर फिलहाल निर्णय टल गया है।1