सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: "फ्री खाना और बिजली मिलेगी, तो लोग काम क्यों करेंगे?" नई दिल्ली: देश में चुनावों से पहले 'मुफ्त रेवड़ियां' (Freebies) बांटने की राजनीति पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। एक अहम सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने राज्य सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर सब कुछ मुफ्त में मिलता रहेगा, तो देश में काम करने की संस्कृति ही खत्म हो जाएगी। मुख्य बातें: काम की आदत पर सवाल: सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की, "अगर राज्यों ने सुबह से शाम तक मुफ्त खाना, मुफ्त बिजली और मुफ्त साइकिल देना शुरू कर दिया, तो फिर लोग काम क्यों करेंगे? इससे काम करने की आदत खत्म हो जाएगी।" रोजगार पर जोर: कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि सरकारों का ध्यान मुफ्त सुविधाएं बांटने के बजाय रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर होना चाहिए। आर्थिक विकास में बाधा: बेंच ने चेतावनी दी कि कई राज्य पहले से ही राजस्व घाटे (Revenue Deficit) में चल रहे हैं, इसके बावजूद मुफ्त सुविधाएं बांटना देश के आर्थिक विकास को नुकसान पहुँचा रहा है। कोर्ट ने क्यों दी यह नसीहत? सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (TNPDCL) की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्या कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के तहत उन लोगों की मदद करना समझ आता है जो सक्षम नहीं हैं, लेकिन बिना किसी भेद-भाव के सबको मुफ्त बिजली-पानी देना 'तुष्टीकरण' की राजनीति है। राज्यों को नसीहत: अदालत ने कहा कि राज्य सरकारें विकास परियोजनाओं पर खर्च करने के बजाय अपना ज्यादातर बजट वेतन देने और मुफ्त सुविधाएं बांटने में लगा रही हैं। कोर्ट ने सुझाव दिया कि राज्यों को अपने राजस्व का कम से कम 25% हिस्सा बुनियादी ढांचे (सड़क, अस्पताल, स्कूल) के विकास पर खर्च करना चाहिए। "वक्त आ गया है कि सभी राजनीतिक दल और नेता इस 'फ्रीबीज कल्चर' पर दोबारा विचार करें, क्योंकि यह आने वाली पीढ़ी और देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बन रहा है।" — सुप्रीम कोर्ट

- सबसे तेज सबसे पहले हर खबर आपतक Live Tv News 24×7 सच्चाई के साथ भारत का NO1 न्यूज़ नेटवर्क1
- Post by Amit Kumar1
- भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थानान्तर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम-सिकंदरपुर स्थित बोध राम के घर से अवैध शराब एवं ब्राउन सुगर का कारोबार किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम मे बोध राम के घर से एक अपराधकर्मी समीर आनंद को 100 ग्राम ब्राउन सुगर, 02 वेट मशीन, 01 मोबाइल फोन एवं 1.875 लीटर विदेशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार। #Bihar #HainTaiyaarHum Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bhagalpur Police1
- दिनांक 25.02.2025 को सुल्तानगंज थानांतर्गत मुसल्लहपुर हाट में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के क्रम में फायरिंग की घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें 02 व्यक्ति गोली लगने से घायल हुए तथा उनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचा गया। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना में संलिप्त अभियुक्त की पहचान कर ली गई है, तथा सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान एवं आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में #श्री_परिचय_कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट... Bihar Police District Administration PatnaDD News BiharSP Rural Patna#SultanganjPS1
- Patna दो सगे पुत्र की ह#त्या होने पर #आंख के #आंसू नहीं #सूख रहे #माता पिता एवं #पत्नी की 3 पहले साल पहले #शादी हुई थी #सांसद पप्पू यादव ने #न्याय दिलाने का दिया आश्वासन1
- बिजली फ्री में पाये सरकार आपकी छत पर लगाई #solar PANEL ,OMNISUN energy private limited1
- अचानक पुलिस को देखते हीं गाड़ी घुमाने लगा ड्राइवर,दरोगा की पिस्टल देखते हीं सब सच-सच बताने लगा।1
- Post by Amit Kumar1